• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

केन्द्रीय मंत्री ने किया जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक

April 23, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

केन्द्रीय मंत्री ने किया जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक

by admin
April 23, 2025
in Bihar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर। संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज-सह-पशु, मत्स्य पालन एवं डेयरी, भारत सरकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संग्रहालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के स्पष्ट प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता को चेतावनी देते हुए प्रगति प्रतिवेदन में सुधार का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जमुई सांसद अरूण भारती, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त कुमार अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसके पूर्व मंत्री ने जमालपुर प्रखंड के बांक, रामनगर तथा इंद्ररूख पश्चिमी पंचायत के 15 लाभुकों में से छह लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ण किए जाने पर आवास की चाभी तथा शेष बचे 9 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं बैठक के पश्चात सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन योजना के तहत पांच दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल वितरित किया गया। बैठक में मंत्री ने मनरेगा के तहत जॉब कार्ड वितरण को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन योजना के तहत दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले लाभ के लिए प्रखंड स्तर पर पंचायतवार शिविर लगाते हुए अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ देने की बात कही। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लाभुकों को भी अधिक से अधिक लाभ दें। प्रखंड अंतर्गत राशन कार्ड वितरण एवं निर्माण की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि एक भी लंबित आवेदन न रखें। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होते हुए उसे तत्काल जांचोपरांत स्वीकृत करें, ताकि लाभुकों को राशन कार्ड का लाभ मिल सके। शिक्षा विभाग की समीक्षा में बताया गया कि छात्र-छात्राओं का आपार कार्ड का कार्य 70 प्रतिशत तक पूर्ण किया गया है, जिसे मासांत तक पूर्ण करने का मंत्री ने निर्देश दिया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं सहित अन्य छात्रा-छात्राओं को दिए जाने वाले स्टेशनरी वितरण का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में मुफ्त दवा एवं परामर्श के अलावे जांच आदि की भी सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से ही कार्य प्रारंभ कर दें। हर घर नल का जल योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों के घरों में पेय जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं।

सातवें पोषण पखवाड़े का हुआ समापन
पूर्णिया जिला रहा अव्वल, नालंदा दूसरे स्थान पर
जीवन के पहले 1000 दिनों में पोषण के महत्व की दी गई विशेष जानकारी
गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषण की पोटली, हुई गोद भराई
पटना। संवाददाता। बिहार में 8 अप्रैल से शुरू हुए सातवें पोषण पखवाड़ा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दो सप्ताह की अवधि में राज्यभर में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य खासतौर पर बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना रहा।
अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पोषण पखवाड़ा के दौरान पूर्णिया अव्वल रहा, जहां जिले में सर्वाधिक गतिविधि दर्ज की गई। पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा के दौरान सबसे अधिक 106 फीसदी एक्टिविटी दर्ज की गई। वहीं, दूसरे स्थान पर नालंदा रहा, जहां कुल 3414 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 89 फीसदी गतिविधि देखने को मिली। वहीं, तीसरे स्थान पर मधेपुरा रहा, जहां कुल गतिविधि 88 फीसदी रही। चौथे स्थान पर बिहार का कैमूर जिला रहा, जहां 1769 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 78 फीसदी एक्टिविटी देखने को मिली। पांचवें स्थान की बात करें तो सहरसा के 2090 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 78 प्रतिशत गतिविधि दर्ज की गई। राज्य के कुल 1,15,013 आंगनबाड़ी केन्द्रों में औसतन 65 फीसदी गतिविधियां दर्ज हुईं, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है।
इस अवधि में गांवों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीवन के पहले 1000 दिनों में पोषण के महत्व, एनीमिया की रोकथाम, हाथ धोने की सही विधि और पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। बच्चों ने पोषण रैलियां निकाली। पोस्टर और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया और स्कूल परिसरों में पोषण वाटिकाएं तैयार की।
गर्भवती महिलाओं को पोषण की पोटली देकर गोद भराई की रस्म निभाई गई। उन्हें घरेलू पौष्टिक रेसिपी, किचन गार्डन और प्रसवपूर्व पोषण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित लाभों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार अपनाने की शपथ ली। पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई और पोषण डैशबोर्ड के माध्यम से हर स्तर पर निगरानी रखी गई।

स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
चकाई। संवाददाता। चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गोविंदोडीह के पास मंगलवार की दोपहर को सड़क हादसे में स्विफ्ट कार पर सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। यह हादसा चकाई थाना क्षेत्र के एनएच 333 के गोविंदोडीह के पास हुई है। कार जमुई से एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस घर धनबाद लौट रहे थे। इसी क्रम में चकाई थाना क्षेत्र के गोविंदोडीह के पास पहुंचते ही कार चालक को झपकी आ जाने के कारण कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कार पर सवार अंजली देवी, उर्मिला देवी, अमृता कुमारी, प्रिंस कुमार, रामबली तुरी, संजना कुमारी, पूनम कुमारी घायल हो गए। घायल सभी लोग धनबाद के जमाडाबर गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही चकाई पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ईलाज किया।

भाकपा माले का मनाया गया 56वां पार्टी स्थापना दिवस
चकाई। संवाददाता। भाकपा माले लोकल कमिटी बोंगी एवं लोकल कमिटी बरमोरिया की ओर से भाकपा माले का 56वां पार्टी स्थापना दिवस बोंगी पंचायत के ग्राम मधुपुर टोला बोराटांड़ में मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी के झंडे का झंडोत्तोलन किया गया। दिवंगत कॉमरेडों को याद करते हुए शहीदवेदी पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पार्टी के केंद्रीय कमिटी की ओर से जारी सर्कुलर का पाठ जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड संजय कुमार राय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव कॉमरेड मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने तमाम झंझटो को झेल कर देश के मेहनतकश वर्ग के हक अधिकार के लिए संघर्ष किया और तमाम कुर्बानियों को झेल कर भी अपने नीतियों पर अडिग है। आज जब देश पर फासीवादी हमले दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं इसलिए लोकतंत्र की लड़ाई में हमें और ज्यादा एकता ताकत और दृढ़संकल्प की जरूरत है। एक क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी होने के नाते हमें इस लड़ाई में अगली कतार में रहकर नेतृत्व करना होगा। इसके लिए जरुरी है कि हम जनता से अपने रिश्ते और गहरा करें और उनके जीवन रोजी रोटी और आजादी से जुड़े हर मुद्दे को पूरे दमखम से उठाना होगा। हमें एक बड़े ज्यादा जीवंत और गतिशील पार्टी संगठन की जरूरत है जिसमें वैचारिक मजबूती भी हो और संघर्ष का हौसला भी। कार्यक्रम में जिला कमिटि सदस्य कॉमरेड बासुदेव हांसदा, मतला मरांडी, प्रदीप मंडल, अजीम अंसारी एलियास हेम्ब्रम ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम में बालदेव राय, एतवा हेम्ब्रम, खुबलाल राणा, प्रभु मरांडी, सुरेश टुडु, मैनेजर सिंह, बाजो ठाकुर, बुनदो राणा, रस्सी हेम्ब्रम, परमेश्वर यादव, पुरण हेम्ब्रम, बसंती सोरेन, संझली टुडु समेत बड़ी तादाद पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरे टैंकर के पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग घंटो जाम
दुर्गापुर। आसनाोल। संवाददाता। हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरे टैंकर के पलट जाने से दुर्गापुर के मुचिपारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग घंटो जाम रहा। टैंकर के पलट जाने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड फैल गया। घटना स्थल पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों लेन बंद कर दिए गए। तकरीबन 1 घंटे की कोशिश के बाद यातायात चालू किया गया। हाइड्रोक्लोरिक एसिड ले जा रहा एक टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बारे में टैंकर के चालक दिलीप राय ने बताया कि डाल्टनगंज से टैंकर को लेकर वह कोलकाता जा रहे थे, इस इलाके में एक अन्य लोरी की वजह से उन्होंने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गए और टैंकर पलट गया। मौके पर मौजूद दुर्गापुर फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुदीप्तो चक्रवर्ती ने बताया कि टैंकर से एसिड लीक हो रहा था जिसे पानी के सहारे स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई क्योंकि हाइड्रोक्लोरिक एसिड इंसानों के लिए खतरनाक होता है।

कांग्रेस के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, शोक
अलीगंज। संवाददाता। जमुई कांग्रेस के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष खैरा प्रखंड के पूरणा खैरा निवासी शिवकिशोर सिंह उर्फ महेश सिंह का सोमवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की समाचार मिलते ही कांग्रेस पार्टी सहित अन्य गणमान्य लोगों सहित जिले भर में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार को कई गणमान्य लोगों व पार्टी नेताओं ने उनके घर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके निधन पर कांग्रेस जमुई जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह, पूर्व काग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह, महेश सिंह राणा, शशिशेखर सिंह मुन्ना, चंद्रशेखर आजाद, मृत्युंजय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी, दिवाकर सिंह, निवास सिंह,सदानंद प्रसाद सहित कई कांग्रेसियों व गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है।

आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 25 से
डीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर सीएम के निर्देशों को आत्मसात
जमुई। संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने आवास स्थित संकल्प में नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत आपका शहर आपकी बात बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के निधन के कारण देश में राष्ट्रीय शोक घोषित है। इसके चलते आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ 25 अप्रैल को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं निकायों के अधिकारी आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं को जानेंगे और विकास योजनाओं को उनके अनुसार प्राथमिकता देंगे। इस पहल से न केवल नगरों की भौतिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि नागरिकों का शासन में और ज्यादा विश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री के इस दूरदर्शी विचार के अनुरूप यह अभियान शहरी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा सशक्त और समावेशी शहरी बिहार के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।
राज्य में 2006 में 123 नगर निकाय थे जो वर्ष 2025 में बढ़कर 261 हो गये हैं। यह सभी बेहतर ढंग से क्रियाशील है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की शहरी जनसंख्या 01.57 करोड़ है जो कि राज्य की कुल जनसख्या का 15.23 प्रतिशत है। इन ऑकड़ों से यह स्पष्ट है कि शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही नागरिक सुविधाओं की मांग भी बढ़ी है। शहरीकरण के तेजी से बढ़ते क्रम में कई ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं जहां नागरिकों को आवश्यक सुविधाओं जैसे आवास, सड़क, नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट, बहुउद्देशीय सम्राट अशोक भवन, घाट, मोक्षधाम, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, जलापूर्ति, शौचालय एवं सिवरेज आदि की उपलब्धता एवं उन्नयन अत्यंत आवश्यक है ताकि शहरी जीवन को सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए गए हैं।
इसी क्रम में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुल 1696.17 करोड़ की लागत से 25 विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है। नगर निगमों और नगर परिषदों के क्षेत्र विस्तार के बाद ऐसे वार्ड जहां नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता करायी जानी है। वहीं आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के अंतर्गत 90 नगर निकायों के 1609 वार्डों में कुल 2491 कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। सीएम ने आपका शहर आपकी बात विवरणिका का विमोचन किया और मोबाइल ऐप शुरू कर इसके जरिए सूचना संग्रहण की जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव अनिमेश कुमार पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी कार्यक्रम के साक्ष्य बने।
उधर सूबे बिहार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20, काली मंदिर के निकट स्थित सामुदायिक भवन से वीसी के जरिए कार्यक्रम से जुड़ी और वांछित निर्देशों को आत्मसात किया। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को इस दिशा में जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अभय कुमार तिवारी, वरीय उप समाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा, मुख्य पार्षद मो. हलीम, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता, प्रभाग आयुक्त ममता देवी, टाउन प्लानर स्नेहल अंशु समेत भारी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

जमुई का लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालयों की रैंकिंग में बना टॉपर
534 अंचल कार्यालयों की मार्च माह की रैंकिंग जारी
जमुई। संवाददाता। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी के निर्देश पर विभाग ने अंचल कार्यालयों से लेकर जिलों तक किये जा रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी मार्च माह की रैंकिंग जारी की गई है। श्री सरावगी ने बताया कि आम जनता को भूमि सर्वे सहित अन्य प्रकार के राजस्व कार्यों में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिये मुख्यालय स्तर से अंचल कार्यालयों की समीक्षा की जा रही है। अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी होने और उनके कार्यों की लगातार समीक्षा से कार्यप्रणाली में काफी सुधार हुआ है। अंचल कार्यालय के अंक रैंकिंग में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को पहला स्थान मिला है। टॉपर लक्ष्मीपुर को 100 में 91.61 अंक मिले हैं तो दूसरे नंबर पर रहे औरंगाबाद जिले के हसपुरा को 91.39 अंक और तीसरे नंबर पर रहे बांका जिला के बाराहाट को 90.07 अंक मिले हैं।
उधर राजस्व रैंकिंग में लक्ष्मीपुर अंचल के शिखर पर विराजमान होने का सारा श्रेय निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा को जाता है। उन्होंने सतत समीक्षा कर अंचलाधिकारियों का क्षमतावर्धन किया, जिसका परिणाम है कि फरवरी माह में 66वें स्थान पर टिका रहने वाला अंचल लक्ष्मीपुर मार्च माह में शिखर पर विराजमान हो गया। अभिलाषा शर्मा ने बरहट, सिकंदरा, चकाई, जमुई सदर और सोनो अंचल के सीओ को भी ऊर्जान्वित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठा के साथ देय दायित्वों का निर्वहन कर अपने-अपने अंचल को बेहतर रैंकिंग दिलाएं। उन्होंने सीओ को बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।
बता दें कि रैंकिंग में अंचल कार्यालयों को म्यूटेशन पर 20 अंक दिये जाते हैं। परिमार्जन प्लस पर 25 अंक, अभियान बसेरा पर 15 अंक, आधार सीडिंग पर 02.05 अंक, ऑनलाइन एलपीसी पर 02.05 अंक, ई-मापी पर 15 अंक, अतिक्रमण निपटारे पर पांच अंक, जमाबंदी पर पांच अंक और सरकारी जमीन की एंट्री और वेरिफिकेशन पर 10 अंक दिये जाते हैं।

मुख्य सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने राज्य में विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ इसे टाइम लाइन के भीतर पूरा किए जाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में नामित विभागों के पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थिति दर्ज की और जरूरी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य सचिव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भू तत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग , विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, खेल विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा विधि विभाग के कार्यों की समीक्षा की और प्रगति प्रतिवेदन का अवलोकन किया। उन्होंने संचालित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण पारदर्शिता के साथ टाइम लाइन के भीतर पूरा किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौजूद विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर देय दायित्वों का निर्वाहन किए जाने को कहा। साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाकर कार्य करने का निदेश दिया।
डिस्ट्रक्टि मजिस्ट्रेट ने मौके पर सरकार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गति दिए जाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि नामित पदाधिकारी समन्वय के साथ काम करें और जिला के साथ राज्य को तरक्की की राह पर तेजी से दौड़ने में सहयोग दें।
डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, डीटीओ मो. इमरान, डीसीएलआर मो.तारिक रजा, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भानू प्रकाश समेत अधिकांश नामित पदाधिकारी विडियो कांफ्रेंस में उपस्थित थे।

देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय को पीएम उषा निधि से प्राप्त हुआ पांच करोड़
झाझा। संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अथक प्रयास से विगत वित्तीय वर्ष में देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा को पीएम उषा निधि से पांच करोड़ प्राप्त हुआ तथा अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जुझारू कार्यकर्ता सूरज बरनवाल एवं धीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद सदस्य (कोशी स्नातक क्षेत्र) एन के यादव से उनके निजी आवास भागलपुर में मिलकर महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं की शिक्षा के सभी साधन को गति प्रदान करने को लेकर आवेदन सौंपा। उन्होंने आवेदन में जिक्र किया है कि मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर की झाझा नगर क्षेत्र एवं आसपास की कुल चार प्रखंडों एवं पांच थाना क्षेत्र की आबादी के विद्यार्थियों के स्नातक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाला एकमात्र सरकारी महाविद्यालय देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा को अपना 14 एकड़ भूमि उपलब्ध होने के बावजूद भवन निर्माण न होने पर खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है डिग्री महाविद्यालय के भवन की मानक के विपरीत यह महाविद्यालय एक छोटे से भवन में संचालित होता आ रहा है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आग्रह किया कि अगर इस महाविद्यालय में बीकॉम, व्यावसायिक विषय (वोकेशनल कोर्स), स्नातकोत्तर आदि की शिक्षा प्रारंभ होती है तो यहां के विद्यार्थियों को दर दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय की बेकार पड़ी 14 एकड़ भूमि पर सरकारी स्तर से भवन निर्माण का कार्य होता है तो बेकार पड़ी भूमि का उपयोग भी हो जाएगा तथा क्षेत्र के हजारों-हजार-छात्राओं को स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा/व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। बिहार विधान परिषद सदस्य एन के यादव ने आश्वासन दिया कि मेरे कोशी स्नातक क्षेत्र में पड़ने वाले देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय झाझा पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत होंगे एवं सरकार से वार्ता स्थापित कर यथासंभव मदद दिलाएंगे।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर निकली स्वच्छता अभियान रैली
झाझा। संवाददाता। मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर नगर परिषद कार्यालय झाझा से स्वच्छता अभियान रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उपमुख्य पार्षद, ईओ, स्वच्छता अवशिष्ट पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को लेकर 18-23 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि वे अपने आसपास के स्थलों को पूरी तरह से स्वच्छ रखे। आगे उनलोगों ने बताया कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेवारी हमसभी लोगों पर है इसलिए लोग इसपर अमल करें, क्योंकि स्वच्छ से ही स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों ने बताया कि यह दिवस पंचायती राज व्यवस्था के महत्व को उजागर करता है। जागरूकता रैली बसस्टैंड, मुख्य बाजार सहित नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर मौजूद उपमुख्य पार्षद विपिन कुमार, नप के ईओ जनार्दन प्रसाद वर्मा, स्वच्छता एवं अपशिष्ट पदाधिकारी मोनिका सिंह, वार्ड पार्षद इतु झा, बिट्टू राम, दिनेश रावत सहित नप के कर्मी नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store