• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 15, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by admin
September 15, 2025
in Sahibganj
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजमहल। संवाददाता। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि जीआर-201/19 के दो वारंटी बेगमपुरा निवासी सोनू शेख व इमरान शेख को गुप्त सूचना के आधार पर बेगमपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं ओएम-210/23 के वारंटी राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के नयाबाजार निवासी संजीव स्वर्णकार व जीआर-602/22 के वारंटी बेंगडुब्बी निवासी उस्मान शेख को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों वारंटियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: झामुमो
झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक

राजमहल। संवाददाता। शहर के सिदो-कान्हू चौक के सामने स्थित जिला परिषद भवन में रविवार को झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुख्य रूप से उपस्थित अरुण सिंह व जिला व केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों का युवा मोर्चा जिला सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान एवं नगर अध्यक्ष मो आजाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत व वार्ड कमेटी की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने व झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में भूमिका निभाने का निर्देश दिया। युवा मोर्चा के जिला सचिव मो मारूफ ने कहा कि संगठन में तेजी से युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सरकार व मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर भारी संख्या में युवा व महिलाएं पार्टी से जुड़ रहे हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, वरिष्ठ नेता प्रो नज़रुल इस्लाम, घीसू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, एकलाखुर रहमान, मो मजीबूर , अब्दुल बारीक शेख, केताबुददीन शेख, काजू मल्लिक, अय्यूब अली, अब्दुल कादिर, विश्वजीत मंडल, मो अफजल, बबलू शेख, अनवर शेख, मो जाकिर, जहांगीर शेख, मुर्शीद राजा, स्मित चौरसिया, दुर्गा मंडल, विकास यादव, अजय दास, मो मकसूद, रमजान शेख, अजय महलदार, राजीव बर्मन, पवन कुमार साहा, मो हेना, अकबर शेख, मो अयुब, प्रशांत ठाकुर, चंदन सिंह, आशीष यादव, लुखीराम मुर्मू, राजेश एक्का, मो सद्दाम, अनुप कुमार, मो नसीम, शाहिद रिजवी, आशीष मंडल, दीपक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक ने की बैठक
राजमहल। संवाददाता। झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक ने आगामी 16 सितंबर को मजदूरों के हितों के लिये उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर शहर के निरीक्षण भवन में बैठक की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन साह ने की। इस दौरान धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई तथा कार्यकर्ताओं को व्यापक दिशा निर्देश दिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से मजदूर संघ से जुड़े सदस्य मौजूद रहेंगे। मौके पर जिला सहायक मंत्री मिथुन राजवंशी , नगर अध्यक्ष नजरुल शेख, बबलू मुर्मू, गौतम कुमार साह, पिंटू मजूमदार, मुजम्मिल शेख व अन्य उपस्थित थे।

शांति व सौहार्द के साथ मनाएं पर्व-त्योहार: एसडीपीओ
नगर थाना व जिरवाबाड़ी थाना में शांति समिति की बैठक
साहिबगंज। संवाददाता। नगर थाना व जिरवाबाड़ी थाना में दुर्गापूजा को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में एक दूसरे को सहयोग करना चाहिए। कोई भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने का दुस्साहस ना करे। वरना कानून में दी गई हदों तक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पूर्व में भी यहां के शांति प्रिय लोगों ने साम्प्रादायिक सौहार्द बनाने में एक दूसरे को सहयोग किया है। इस बार भी सभी का सहयोग प्रशासन को मिलेगा। असामाजिक तत्व होश में आ जाएं, क्योंकि प्रशासन ने इस बार पूरी तैयारी कर रखी है। सभी जगहों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। जगह- जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। एसडीपीओ से शांति समिति सदस्यों ने सौहाद्र पूर्ण दुर्गा पूजा मानने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि किसी प्रकार का किसी भी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार का अफवाह सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलाने की कोशिश करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। वहीं कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। शराब पीने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगी।
नगर प्रशासक अभिषेक सिंह ने बताया सड़कों व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर इंस्पेक्टर अमित गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

10 कट्ठा ज़मीन के विवाद में राजकुमार की हुई हत्या: किशोर
हत्यारोपी पड़ोसी को पुलिस ने रांची से दबोचा
एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
साहिबगंज। संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज, जयंती ग्राम में 11 सितंबर की देर रात मजदूर राजकुमार यादव की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारोपी को रांची से दबोच लिया है। रविवार को अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजकुमार यादव(40) की हत्या उसके पड़ोसी ने ही की थी। दोनों के बीच 10 कट्टा ज़मीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। इधर राजकुमार की हत्या मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 92/25 दर्ज करते हुए मामले के उद्भेदन व हत्यारोपी की धर-पकड़ के लिए उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान में पता चला कि गांव के ही बिट्टू कुमार यादव उर्फ अहिरा यादव(20) वारदात को अंजाम देने के बाद रांची में छुपा बैठा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रांची से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक देशी कट्टा को उसके घर के समीप बथान से बरामद किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध नगर थाना में उक्त ज़मीन को लेकर ही पूर्व में हुई मारपीट मामले में केस दर्ज था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। छापामारी दल में नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, मु़फस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे, पुअनि ददन कुमार, सअनि उमाकांत ओझा, केशव मालाकार, मनोज कुमार आजाद, वीरेंद्र कुमार यादव, अभ्यास कुमार व अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store