• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चिरेका में राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ पालन

October 2, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

चिरेका में राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ पालन

by admin
October 2, 2023
in Santhal
0
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चिरेका महाप्रबंधक सहित चिरेकाकर्मियों ने किया श्रमदान
चित्तरंजन। संवाददाता। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना रेलनगरी में राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा और एक साथ सब मिलकर सामूहिक श्रमदान के तहत रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अभियान में श्री देबी प्रसाद दाश, महाप्रबंधक ने रेल नगरी के एरिया वन फतेपुर में पदाधिकारी की टीम के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस अभियान के तहत कारखाना कार्य स्थल इसके सहयोगी कार्यालय, रेल नगरी में कुल 200 स्थलों पर अलग-अलग टीम की ओर से साफ-सफाई की गयी। इस श्रमदान के राष्ट्रव्यापी अभियान में चिरेका परिवार के अधिकारी और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महाप्रबंधक देवी प्रसाद दाश सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

रामलला रथ का 4 अक्टूबर को फतेहपुर में होगा भव्य स्वागत
फतेहपुर। संवाददाता। शौर्य जागरण यात्रा के तहत श्री रामलला रथ पूरे झारखंड में 29 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक परिभ्रमण पर है, जो 4 अक्टूबर को फतेहपुर पहुंचेगा। इसकी जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के फतेहपुर प्रखण्ड अध्यक्ष अरविन्द मंडल ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की ओर से संचालित पूरे झारखंड के हर शहरों में शौर्य जागरण यात्रा 29 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होने जा रही है, जिसमें अयोध्या में राम मन्दिर बनने की खुशी में रथ निकला है। सेवकों के त्याग और बलिदान को यादों में समेटे हुए राथ चार अक्टूबर को फतेहपुर पहंुचेगी। उन्होंने कहा कि श्री रामलला रथ के आगमन से फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के समस्त जन बहुत ही भाग्यशाली होंगे। बताया कि रथ 4 अक्टूबर को 4 बजे फतेहपुर बजरंग बली मंदिर पर कुछ समय के लिए दर्शनार्थ रुकेगी। उन्होंने फतेहपुर प्रखण्ड के सभी माताओं, बहनों, भाई, बन्धुओं से निवेदन करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर पुण्य का भागी बनें।

स्वच्छता पखवारा मनाया गया
बिंदापाथर। संवाददाता। रविवार को बिंदापाथर थाना मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थल, विद्यालय एवं आसपास स्थानों में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाते हुए स्वच्छता पखवारा मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षक- शिक्षिका, छात्र-छात्रा, जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी आदि ने विशेष साफ-सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीपुर के शिक्षक अनुप कुमार सिंह एवं स्कूली बच्चों ने एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के दौरान श्रीपुर विद्यालय, शिव मंदिर एवं गांव के विभिन्न टोला में साफ-सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को जागरुक किया। स्वच्छ रहने गंदगी से फैलने वाले बीमारी और गंदगी से बचाव के कई बिंदु पर जानकारी दी। बताया गया कि वातावरण स्वच्छ रहेगा, तभी लोग स्वस्थ रहेंगे। इस क्रम में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने हाथों में कुदाल, झाड़ु और टोकरी लेकर आसपास के गंदगी को साफ किया तथा अन्य लोगों को हमेशा साफ सफाई के प्रति ध्यान रखने का आग्रह किया। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन होने से स्थानीय ग्रामीण काफी प्रभावित हुए तथा अपने-अपने घर एवं आसपास साफ रखने का वायदा भी किया। इस अभियान में विद्यालय, छात्र-छात्रा के अलावे काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
नाला। संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत रविवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालय एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ सफाई अभियान चलाया गया है। प्रखंड क्षेत्र स्थित कुलडंगाल सचिवालय से सहिया कर्मी बसंती भारती एवं आंगनबाड़ी सेविका मिनती साधु के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकल गई, जिसमें घर परिवार एवं आसपास स्वच्छ रहने रखना तथा सिंगल यूजर प्लास्टिक का उपयोग न करने, बीमारी से दूर रहने संबंधी स्लोगन के साथ लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत सचिवालय प्रांगण में हाथों में झाड़ू एवं कूड़े कचरे रखने के सामग्री के साथ साफ सफाई किया गया। स्वच्छता ग्राही गौरव कुमार झा ने स्वच्छता एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने संबंधी शपथ पाठ भी करवाया गया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया सोनहरी हेम्ब्रम ने कहा है कि गांधी के सपनों को साकार करने तथा संपूर्ण समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए आज हम सभी संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा है कि अपने-अपने घर परिवार एवं आसपास में साफ सफाई रखना यानी परिवार तथा समाज से बीमारी भगाने का ही संदेश है। इस पर अमल करने तथा पास पड़ोस के लोगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने सभी से आग्रह किया है। मिली जानकारी के अनुसार, टेसजोड़िया पंचायत सचिवालय में मुखिया चुनाई किस्कू के नेतृत्व में साफ सफाई कार्यक्रम चलाया गया है। लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए गंदगी से होने वाली बीमारी और इससे सुरक्षित रहने के लिए साफ सफाई पर जोर दिया है। मालूम हो कि इस कार्यक्रम के तहत भाजपा नेत्री सुकमणि हेम्ब्रम एवं सहयोगियों की ओर से प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्दमेश्वर मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता संबंधी संदेश भी दिया गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदुषण और प्लास्टिक मुक्त होने पर ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में सुजन कुमार दास, सुपर्णा पाल, रेखा कर, सरस्वती पाल, किरण झा, चंदना पाल, निशा झा, गोपीनाथ माजी, युद्धपति मोहली सहित अन्य मौजूद थे।

प्रखंड क्षेत्र में सफाई अभियान के दौरान लोगों में दिखा उत्साह
कुंडहित। संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक अक्टूबर को एक घंटे एक साथ सफाई करने के किए गए आह्वान पर रविवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित हुए। जानकारी के अनुसार, सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने साफ सफाई की। वही भाजपाइयों ने बस स्टैंड में भी सफाई अभियान चलाया।
इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड परिसर स्थित पंचायत भवन के ईद गिर्द, साफ-सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जेएसएलपीएस के सखी मंडल की महिलाओं ने भी मुख्यालय सहित अपने – अपने क्षेत्र में साफ सफाई का अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने परिसर की साफ सफाई की। साफ सफाई बनाए रखने की शपथ भी ली गई। साफ-सफाई के कार्यक्रम को लेकर रविवार को मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने बढ़-कर कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

बारिश से ढहा एक कच्चा मकान, बाल बाल बचे परिवार के लोग
कुंडहित। संवाददाता। पिछले 2 दिनों से लगातार झमाझम बारिश होने से प्रखंड के कालीपाथर गांव में एक कच्चे मकान की छत एवं दीवार ढह गई। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ है। हालांकि घटना के दौरान घर में रखा कुछ सामान भी नष्ट हो गया। भुक्तभोगी नरेंद्र किस्कू ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के दौरान उनके घर का मिट्टी का दीवार भींग कर कमजोर हो गया था। इसी बीच रविवार की दोपहर को अचानक दीवार ढह गई। सामान भी मलबे में दब गया। मिली जानकारी के अनुसार, छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन जब लोगों को पता चला कि पूरा परिवार कुशल है तो लोगों ने राहत की सांस ली। नरेंद्र किस्कू एक छोटा गरीब किसान है एवं खेतीवाड़ी कर अपना परिवार निर्वाह करते हैं। घर की स्थिति दयनीय है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए एक प्रधानमंत्री आवास देने की गुहार लगाई है।

विषैला सर्प के डसने से एक अधेड़ की मौत
कुंडहित। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश का कहर जारी है। प्रखंड के बंगाल सीमावर्ती सुद्राक्षीपुर गांव के नामुपाड़ा टोले के रहने वाले एक अधेड़ दीपक राय की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को जब दीपक अपने गौशाले में जानवर को बांध रहा था, इसी दौरान एक विषैले करैत सांप ने उसे डंस लिया। सांप डसने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बंगाल के अस्पताल ले गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सर्पदंश से हुई दीपक की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही गांव के लोग भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं आपदा बन चुकी है। प्रत्येक वर्ष सर्पदंश के कारण दर्जनों लोगों की जान जाती है। इस वर्ष भी सर्पदंश की कई घटनाएं घट चुकी है।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जेबीसी स्कूल में चलाया गया सफाई अभियान
जामताड़ा। संवाददाता। महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में इको क्लब की ओर से किया गया। इस मौके पर विद्यालय एवं उसके आस पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी व इको क्लब के कोऑर्डिनेटर उमेश चंद्र मिश्र कर रहे थे। स्वच्छता पखवाड़ा को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। क्योंकि साफ सफाई रखने से न सिर्फ वातावरण स्वच्छ रहता है बल्कि कई प्रकार के बीमारियों से भी हमारा बचाव होता है। ऐसे में उन्होंने सभी छात्रों से आह्वान किया कि घर की साफ सफाई खुद रखने के साथ साथ अपने आस पड़ोस के लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सुशील कुमार मराण्डी, इको क्लब के कोर्डिनेटर उमेश चन्द्र मिश्र, एबीमाइल टुडू, रजनीश झा, शान्ति गोप, पूर्णानन्द झा, गोपी दास सहित अन्य मौजूद थे।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता का दिलायी शपथ
जामताड़ा। संवाददाता। रविवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत समाहरणालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व जिले के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने किया। इस अभियान में जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर समाहरणालय के आस पास के गंदगी का साफ – सफाई किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कोई साधारण अभियान नहीं है। यह देश के सभी नागरिकों से स्वैच्छिक गतिविधियों के माध्यम से श्रमदान करने का आह्वान है। इसका उद्देश्य साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना और स्वच्छता को लेकर सामूहिक दायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस वर्ष यह अभियान कचरा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ा है। वही उपायुक्त ने सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया।

स्वच्छता को अपनी आदतों में करें शुमार : एसपी
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने सभी को इस कार्यक्रम में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूरे समाहरणालय परिसर में श्रमदान किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। उन्होंने आमलोगों से भी स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब के स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता अभियान में सभी सहभागी बनना चाहिए। हमें खुद को अपने घर के आस-पास, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, गली, मोहल्लों और शहर को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है। जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वच्छता को अपनी आदतों में शुमार करें ताकि घर से लेकर शहर तक स्वच्छता हो एवं सुंदरता दिखे। इस अवसर पर समाहरणालय के पदाधिकारी व कर्मियों मौजूद थे।

सीएसपी संचालक के साथ थाना प्रभारी ने किया बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। जिले में आपराधिक घटनाओं की बढ़ती ग्राफ को देखते हुए जिला की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। वहीं रविवार को जामताड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने सीएसपी संचालकों को कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि जामताड़ा थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र अंतर्गत वित्तीय लेनदेन काफी मात्रा में किया जा रहा है। विगत दिनों में ऐसा भी देखा जा रहा है कि ऐसे स्थान में सीसीटीवी कैमरा ना होने, सीएसपी का मुख्य दरवाजा बिल्कुल खुला हुआ होना, ऐसे में आपराधिक तत्वों के द्वारा अपराध की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। वही अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारी ने सीएसपी संचालकों से कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सीएसपी संचालकों से कम से कम केंद्र के अंदर एक और बाहर एक कैमरा लगाने को कहा। सीएसपी केंद्र के मुख्य दरवाजे को गेट ग्रिल से बंद करने, सीएसपी केंद्र में मार्क्स, नकाबपोश हेलमेट आदि पहनकर आने वाले ग्राहकों को साथ लेनदेन नहीं करने को कहा। वही उन्होंने कहा आप एक सुरक्षा गार्ड को नियुक्ति करें। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि लेनदेन के विवरण अपने खाते पर अपडेट रखें साथ में आधार नंबर मोबाइल नंबर भी अवश्य नोट करें। वही उन्होंने कहा कि अगर आप को किसी पर किसी प्रकार का कोई शक होता है तो तुरंत मेरे नंबर या थाना को सूचित करें। ताकि समय रहते अनहोनी को टाला जा सकें। कहा कि जामताड़ा पुलिस आपको बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा तत्पर्य है।

30 वर्षीय होनहार चिकित्सक की अचानक हुई मौत, शोक में डूबा क्षेत्र
कुंडहित। संवाददाता। कुंडहित के साथ-साथ फतेहपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभार संभाल रहे 30 वर्षीय होनहार चिकित्सक डॉ नेपाल हेंब्रम की दुखद मृत्यु हो गई है। डॉ हेम्ब्रम की मृत्यु से कुंडहित व फतेहपुर क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में है। पूरा क्षेत्र शोक और सदमे में डूब गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान मेले को संचालित करने के बाद फतेहपुर लौटने के क्रम में अचानक उनके पेट में दर्द उठा और उल्टी हुई। जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। शनिवार को रिपोर्ट में पता चला कि उनके पेनक्रियाज में गंभीर इंफेक्शन हो गया है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया। बीते रात 10.30 बजे उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया जिसके बाद रविवार की दोपहर अचानक उनकी मृत्यु हो गई। वही तकरीबन 5 महीने पूर्व व्याहता पत्नी के साथ साथ परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल डॉ हेम्ब्रम का शव बंगाल के दुर्गापुर से लाने की प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि 30 वर्षीय डॉ नेपाल हेंब्रम देवघर जिला के चितरा थाना अंतर्गत सिमलगड्डा गांव के रहने वाले थे। कोरोना के समय उनका दूसरा पदस्थापन फतेहपुर प्रखंड में हुआ था। पदस्थापन के कुछ दिनों बाद ही उन्हें कुंडहित सीएससी का भी प्रभार मिला गया था। डॉक्टर हेम्ब्रम काफी व्यवहार कुशल, मिलनसार, मेहनती और हंसमुख इंसान थे। अपनी सेवा की बदौलत उन्होंने काफी कम समय में क्षेत्र के लोगों में अपनी अच्छी पहचान बना ली थी। वही सहकर्मियों के साथ भी उनके रिश्ते काफी खुशनुमा थे। अचानक हुई उनकी मृत्यु से परिजनों के साथ-साथ सहकर्मी तथा क्षेत्र के लोग स्तब्ध और काफी दुखी हैं। विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हम लोगों को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि डॉ हेम्ब्रम अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने बताया कि बुधवार को सामूहिक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। सीएचसी के प्रभारी डॉ हेम्ब्रम के मृत्यु की खबर मिलने के बाद कुंडहित के पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने डॉ हेम्ब्रम की मृत्यु को आदिवासी समाज के साथ-साथ कुंडहित और फतेहपुर क्षेत्र के लिए गहरी क्षति करार देते हुए गहरा शोक और दुख प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही, उन्होंने अपनी ओर से परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store