• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

छात्र के निधन पर विद्यालय में शोक सभा

November 2, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

छात्र के निधन पर विद्यालय में शोक सभा

by admin
November 2, 2023
in Deoghar
0
511
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरा के संयोजिका उपाशी देवी के पुत्र सुमन कुमार मंडल के आकस्मिक निधन से प्रखंड के विद्यालयों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन कुमार मंडल जो प्राथमिक विद्यालय सिमरा में वर्ग प्रथम का छात्र था और उनके माता इस विद्यालय में संयोजिका थी । जानकारी के अनुसार सुमन बीमार थे। उसका इलाज देवघर में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान बीती रात्रि करीब 10 बजे सुमन ने दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही प्रखंड के सभी विद्यालयों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न विद्यालयों में शोक सभा आयोजन कर छात्र, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति का कामना की गयी। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड सहायक शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशोर यादव, उदय कुमार राय, दीपक सिंह, बहामुनी टुडू, अनीता टुडू, पुष्पा देवी, अखिलेश कुमार चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अनिल, बैद्यनाथ मंडल, रूपा देवी, रघु रजवार आदि शामिल थे।

पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती
मधुपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा में बुधवार को पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर मधुपुर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्की जब्ती की। | कांड के अनुसंधान पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कांड के आरोपी मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ साहेब पोक्सो एक्ट मामले में फरार है। न्यायालय से इश्तेहार जारी हुआ था जिसे आरोपी के घर के चिपकाया गया था। इसके बाद भी आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। न्यायालय के निर्देश पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय समेत सब इंस्पेक्टर मनोज कुजुर, एएस आई रोबिन बेसरा, कलाम अंसारी समेत पुलिस बल मौजूद थे।

बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा उपलब्ध कराए गए कॉपी, बैग, जूता, मौजा, किताब आदि का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय पहरदहा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नगाधारी बुढ़ियाबाद विद्यालय मे बच्चों के बीच पोशाक, जूता, मौजा, बैग ,नोटबुक कॉपी आदि का वितरण किया गया। विभिन्न शैक्षणिक सामग्री मिलने से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चौधरी, बैद्यनाथ मंडल, रुस्तम अली ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं रोजाना साफ-सुथरा होकर ड्रेस पहनकर विद्यालय आएं। बच्चे पठन-पाठन का लाभ उठाएं। कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए सरकार द्वारा पोशाक, किताब, जूता-मौजा, छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन दिया जाता है। कहा कि छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय जाकर पठन-पाठन करना चाहिए ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके।

  • चितरा कोलियरी में मनाया गया कोल इंडिया का 49वां स्थापना दिवस
    ऊर्जा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान है कोल इंडिया कर्मियों का : महाप्रबंधक
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड का 49वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके आनंद ने कोल इंडिया का झंडा फहराया। वहीं कॉरपोरेट गीत प्रसारण के बाद महाप्रबंधक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा स्रोत के क्षेत्र में कोल इंडिया के कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा है और कर्मियों के बदौलत ही कोल इंडिया लिमिटेड महारत्न कंपनी बनकर देश में चर्चित हुई। कहा कि एसपी माइंस के कोल कर्मियों का भी चितरा कोलियरी के विकास एवं विस्तार के लिए काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि चितरा कोलियरी प्रबंधन लक्ष्य के अनुरूप कोयला उत्पादन करने के साथ साथ कोल कर्मियों की सुरक्षा तथा विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है। वहीं खनन अभिकर्ता राम सुभग चौधरी ने कहा कि कोल इंडिया के हम सभी परिवार हैं और हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम एक-दूसरे का भरपूर ख्याल रखें। साथ ही कोल इंडिया को आगे भी सफलता के शिखर पर पहुंचाते रहें। साथ कोल इंडिया स्थापना दिवस पर स्थानीय कोलियरी के वरिष्ठ निजी सहायक अनवर हुसैन द्वारा मंच संचालन के साथ-साथ ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के संदेश का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर कोलियरी के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक पिनाकी चट्टराज, वरीय प्रबंधक कार्मिक एसएस वडाडे, मुख्य प्रबंधक कार्मिक डॉ टीके मिश्रा, खान प्रबंधक मृत्युंजय प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक आलोक साहा, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्खनन एमके राय, रफाकत अंसारी, उदय सिंह, सचिन रंजन, सवेरा परवीन, बेबी देवी, फूलमनी मरांडी आदि मौजूद थे।

नप के पूर्व उपाध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
मधुपुर/संवाददाता। विगत मंगलवार को हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नगरपरिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह बसपा नेता मो. जियाउल हक उर्फ टार्जन बुधवार को संघ भवन पहुंच कर सभी विजयी पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दिया।
उन्होंने कहा कि अधिवक्तागण बुद्धिजीवी वर्ग में आते हैं। इनका समाज में बहुत बड़ा योगदान है। इन्होंने पूर्व में भी बेहतर कार्य किया है। कहा हम उम्मीद करते हंै कि पुन: जीत कर आये सभी पदाधिकारी आगे और भी अच्छा कार्य करेंगे। यहां के कोर्ट की व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ मुवक्किल को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। मौके पर नवनिर्वाचित महासचिव श्याम सुंदर भैया ने कहा कि मो. जियाउल हक ने आज कोर्ट परिसर पहुंचकर जो हमें सम्मान दिया है। इसके लिए उनका पूरे संघ की ओर से बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। इन्होंने पहले भी अपने स्तर से मधुपुर के आम लोगों को काफी मदद किया है। खासकर कोरोना काल में इन्होंने अपना जो योगदान दिया था वह काबिले तारिफ है। हम आशा करते है कि आगे भी यह ऐसे ही कार्य करते रहेंगे। नवनिर्वाचित प्रशासनिक सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा कि पहली बार हमें ऐसे समाजसेवी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिससे हमें काफी खुशी है। आगे भी यह ऐसे ही कार्य करते रहे हम यही कामना करते है। इस अवसर पर संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद शाही, संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय प्रसाद शाही, सह कोषाध्यक्ष शकील अहमद, कार्यकारिणी सदस्य गणेश कुमार यादव, उमेश प्रसाद शाही, सरोज कुमार कुशवाहा और मो.जिशान अंसारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त होने पर पर उमवि के शिक्षक को दी गयी विदाई
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के चोरमारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक निरंजन प्रसाद सिंह को सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गई।वे वर्ष 2004 से ही इस विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे थे। वे 31 अक्टूवर 2023 को सेवानिवृत्त होने पर इन्होंने सहायक अध्यापक सुशील चन्द्र चौधरी को कार्यभार सौपा।इस विद्यालय में कुल 110 बच्चें अध्ययनरत हैं और विद्यालय में मात्र दो ही शिक्षक कार्यरत थे, 31 अक्टूवर को निरंजन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर अब विद्यालय में एक ही सहायक अध्यापक सुशील चन्द्र चौधरी द्वारा फिलहाल विद्यालय का संचालन किया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन सिंह की सेवा इस विद्यालय में सराहनीय रही। बच्चों के साथ इनका व्यवहार बहुत ही मधुर रहा।वहीं मुखिया नन्द किशोर तुरी ने कहा कि निरंजन प्रसाद सिंह ने इस विद्यालय को सुचारू रूप से संचालन करने में इनका सराहनीय योगदान रहा है।वे बच्चों के भविष्य को सॅवारने में इनके द्वारा किये गये कठिन परिश्रम से यहाँ के बच्चें आगे की शिक्षा प्राप्त कर सम्मान के साथ कई क्षेत्रों में अच्छे कार्य भी कर रहे हैं।मौके पर रविन्द्र प्रसाद चौधरी,विष्णु चौधरी,मनोज कुमार राय,सुधांशु शेखर राय,किशोर कुमार, संजय पंडित, अवध चौधरी, विकास चौधरी,जयदेव चौधरी, रोहित सिंह, प्रदुम्न सिंह, मनोज राय, मुकूल शाही, मथुरा महतो,हलधर यादव,संतोष कुमार, जटल तुरी,मुरलीधर तिवारी, नित्यानंद चौधरी, शुकदेव यादव,प्र”ाद सिंह, विकास चन्द्र सिंह, मधुसूदन मंडल समेत अन्य कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

सेवानिवृत्त पर तीन चौकीदारों को दी गयी विदाई
सारवां/संवाददाता। सारवां थाना में अंचल क्षेत्र के तीन चौकीदारों के सेवानिवृत्ति पर थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त चौकीदार नकुल मिर्धा, मधुसूदन वर्मा व रहमतुल्ला मियां को वस्त्र आदि उपहार देकर विदाई दी गयी। थाना प्रभारी ने कहा सरकारी सेवा में जिस दिन योगदान करते हैं उसी दिन सेवानिवृति तय हो जाती है। इस अवसर पर समाजसेवी संजय राय, एसआई उमेश कुमार, गुरूदयाल सब्बर, किरण बास्की, मुंशी के अलावा चैकीदार रंजीत राउत, राजेंद्र यादव, महादेव महतो, मनी महतो, भगलू हाजरा, रामकिशोर महतो, अदेन हाजरा, भूदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना साइकिल सवार घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र देवघर-मधुपुर मार्ग के घसको मोड़ स्कूल के समीप साइकिल से जा रहे रतुरा गांव के किसान महादेव मंडल ने बाइक के धक्के से घायल हो गये। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक देवीपुर थाना के वारासोली निवासी निर्मल चौधरी भी गिरकर घायल हो गये। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया। दूसरी घटना में सारवां के पांचुडीह निवासी 18 वर्षीय युवक कुंदन वर्मा ने धोखे से कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सेविकाओं को दिया गया पोषण ट्रेकर का प्रशिक्षण
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सीडीपीओ रजनीश कुमार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक दिवसीय पोषण ट्रेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रैनर अनिता कुमारी के द्वारा सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य को पोषण ट्रैकर एप पर अपडेट करने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर नाराजगी जताते कहा कि केंद्र के बच्चों का आधार वेरीफिकेशन और सावित्री बाई फुले का लक्ष्य काफी कम है। उसे शत-प्रतिशत करें, कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर सूची दें। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका स्नेहलता कुमारी, सुनीता कुमारी, लेखापाल अनील कुमार, प्रणय सिंह, सेविका गीता कुमारी सिंह, बीपी कुमारी, प्रमीला यादव, रीता कुमारी, सविता कुमारी, नूतन कुमारी, उषा कुमारी, गीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

बीआरपी-सीआरपी के साथ बीडीओ ने की बैठक
सारवां/संवाददाता। प्रखंड कार्यलय कक्ष में बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा प्रखंड के बीआरपी और सीआरपी की बैठक की गई। इस दौरान उनके द्वारा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में संचानित एमडीएम योजना के साथ शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। मौके पर ई कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को दिये जाने वाली छात्रवृत्ति, यू डायस, ई विद्यावहिनी, बच्चों के खाते का बैक में अपडेशन एवं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की समीक्षा की गई। मौके पर बीपीओ अनूप कुमार, शशिकांत, जयकुमार, अमरेंद्रनाथ तिवारी, श्यामल ओझा, दिलीप राव सहित अन्य उपस्थित थे।

गायत्री परिवार ने किया गोष्ठी का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शहर के गांधी चौक स्थित गायत्री मंदिर साधना कक्ष मे जिला संगठन प्रबंधन समन्वयक उमाकान्त राय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गायत्री वंदना के पश्चात गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा पदस्थापित देवघर उपजोन कार्यालय के नये उपज़ोन समन्वयक आदरणीय बुधन बर्मा जी के सम्मान में आध्यात्मिक वातावरण में सहायक ट्रस्टी रामानुज कुमार द्वारा सामूहिक वैदिक मंगलाचरण पाठ कर पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर उपज़ोन समन्वयक बुद्धन वर्मा ने कहा कि उपज़ोन समन्वयक शांतिकुंज एवं शक्तिपीठ, जिला समन्वयक के बीच की कड़ी होती है। उपजोन के चार जिला देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा के शक्तिपीठों एवं क्षेत्रीय आयोजनों को जाग्रत करते हुए भारतीय सत्य सनातन धर्म, संस्कार एवं संस्कृति के आलोक में नैतिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्रांति द्वारा सतयुगी वातावरण उत्पन्न करना है। शांतिकुंज के सात सूत्री कार्यक्रमों को गति देते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगद्रष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार क्रांति अभियान को शहर, गांव के जन-जन तक पहुंचाना है।
इस आध्यात्मिक आयोजन के व्यवस्थापक रामानुज कुमार, जयराम सिंह, किरण राय, मुरारी कर्ण, ममता जमुआर, मीरा देवी, कृष्णा चौधरी, अजीत कुमार राय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

जैव विविधता प्रबंधन समितियों को दिया गया प्रशिक्षण
मारगोमुंडा/संवाददाता। जनजागरण केन्द्र हजारीबाग झारखंड द्वारा जैव विविधता प्रबंधन समितियों को प्रशिक्षण देने को लेकर बुधवार को पंचायत भवन महजोरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी शुरुआत मुखिया सुधीर मंडल आदि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महजोरी, लहरजोरी, सुग्गापहाड़ी, महुआटांड़, और मार्गोमुंडा पंचायत के जैव विविधता प्रबंधन समितियों को जनजागरण केंद्र हजारीबाग झारखंड से आए बतौर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह और आनन्द कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जहां उपस्थित समितियों को जैव विविधता प्रबंधन विषय पर फिल्म दिखाया गया और पीपीटी के माध्यम से जैव विविधता अधिनियम के उद्देश्य, संरक्षण एवं सतत उपयोग, स्थानीय लोगों को जिम्मेदारी, जैविक वन धारियों को सुरक्षित करना, जैविक प्रजातियों का संरक्षण एवं पुनर्वास आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही समिति के नाम बैंक खाता खोलने आदि पर चर्चा की गयी।

मदरसा इस्लामिया में शिक्षक नियिुक्त के लिए लिखित व मौखिक परीक्षा का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। शहर के हाजी गली स्थित मदरसा इस्लामिया में शिक्षक के तीन पद के नियुक्ति के लिए शहर के किड्स गार्डन एकेडमी में कड़ी निगरानी में लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गयी। मालूम हो की आलिम और फाजिल के लिए तीन पद, जिसमें फाजिल के लिए दो पद और आलिम के लिए एक पद के लिए कुल 17 छात्रों ने अप्लाई किए थे। परीक्षा में कुल 14 छात्र शामिल हुए। तीन छात्र अनुपस्थित रहे। दो घंटे के लिखित परीक्षा के बाद सभी उपस्थित छात्रों से मौखिक परीक्षा विशेषक (एक्सपोर्ट) के द्वारा लिया गया। इस मौके पर प्रोफेसर राम तपस्वी सिंह, जिला शिक्षा विभाग के प्रधान सहायक संतोष कुमार, गुड्डा महागामा से आई विशेषक (एक्सपोर्ट) मौलाना मोहम्मद मुख्तार,मौलाना बदरे अजीम शामिल रहे। मौके पर मदरसा इस्लामिया के प्राचार्य मौलाना हाफीज कुतुब रहमान फैजी, मदरसा के सचिव सरफराज अंसारी, अध्यक्ष प्रिंस समद मौजूद थे। परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

जिप के डीएमटी फंड से चापानल अधिष्ठापन में अनियमितता : पिंकी

  • जिप सदस्य ने उठायी जांच की मांग
    सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के झिलुवा एवं बगडबरा पंचायत में जिला परिषद के डीएमटी फंड से चापानल अधिष्ठापन में घोर अनियमितता बरती जा रही है। उक्त बातों की जानकारी जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि चापानल में पाइप, रॉड, पतला चदरा का पेडिस्टल रॉड, सिलेंडर घटिया किस्म का लगाया जा रहा है। बोरिंग भी मानक से कम ही बताया साथ ही कैसिंग भी कम डालने का भी आरोप लगाया है। वहीं इन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उपायुक्त से की जाएगी। कहा कि डीएमटी फंड से सुदूर ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मवेशी तस्करी मामले में चार आरोपियों को भेजा गया जेल

  • चार वाहनों से 30 मवेशियों को पुलिस ने किया था जब्त
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करी मामले में पकड़े गये चार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी बिहार निवासी रमेश पासवान, विकास यादव, गुड्डु साह व धनु कुमार यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा वाहन मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।
    क्या है मामला : बुढ़ई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिहार से तस्करी कर ले जा रहे चार वाहन मे कुल 30 मवेशी को जब्त किया था। पुलिस ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई बिहार से होते हुए जमुवा के रास्ते जगदीशपुर की ओर पशु को अवैध रूप से चार वाहनों में तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर बुढ़ई बाजार के पास चारों वाहनों को पकड़ा गया। वाहन के चालक से मवेशी संबंधी कागजात की मांग की गई लेकिन किसी ने भी कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। चारों वाहनों को थाना लाया गया। जिसमें कुल 30 मवेशी जब्त किए गए हैं। जिसमें गाय 22, बछड़ा एक, भैंस 4 तथा कड़रू तीन बरामद किया गया। चारों वहां के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाहन संख्या बीआर 03 जीए 5804, बीआर 01 जीएम 2161, बीआर 03 जीए 5978 तथा डब्ल्यूबी 25 के 5925 जब्त कर थाना में रखा गया है। बुढ़ई पुलिस ने बिना वैध कागजात के बिना अनुमति के अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक गोवंशीय पशु तस्करी करने के आरोप में चार वाहन चालक सहित वाहन के मालिक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। गाय व मवेशी को गौशाला मे रखा गया है।
Share204Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store