• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जयंती पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

October 16, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जयंती पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

by admin
October 16, 2023
in Deoghar
0
508
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
    पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मनाते लोग
    मधुमुर/संवाददाता। भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती स्थानीय धमना रेलवे फाटक के समीप कलाम चौक पर समारोह पूर्वक मनाइ गई। भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे अब्दुल कलाम के बताते रास्तो पर चलने का संकल्प लिया गया।
    मौके पर समाजसेवी और स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उनके आदर्शो पर चल कर नया भारत निर्माण का संकल्प लिया। पूर्व राष्ट्रपति के जन्म दिन की खुशी मे लोगो के बीच मिठाई भी बांटी गइ। मौके कांग्रेस नेत्री सह समाज सेवी शबाना खातुन
    ने कहा की अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करें। उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने की ताकत दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर नये भारत का निर्माण किया जा सकता है। पूर्व पार्षद शबाना परवीन ने कहा कि महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम कहा करते थे की सूरज की तरह चमक रहे हैं तो सूरज की तरह जलना भी सीखो। मौके पर पूर्व नपा उपाध्यक्ष जियाउल हक टार्जन, समाजसेवी श्याम, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शमसुद्दीन, मोहम्मद फारूक मास्टर, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद खुर्शीद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

डालमिया कूप के समीप जेनरल स्टोर दुकान में सेंधमारी

  • चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सकेंगे चोर
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के डालमिया कूप के समीप जेनरल स्टोर दुकान में बीती रात चोरो द्वारा सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया गया। घटना के संबंध में दुकान मालिक विपिन कुमार मोदी उर्फ मिठ्ठु मोदी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह करीब तीन बजे किसी ने फोन कर सूचना दिया कि आपके दुकान के पीछे दीवार तोड़ने जैसी आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में दुकान पहुंचा और हो-हल्ला किया। इसी दौरान लोग जमा होने लगे तो चोर भाग गया। दुकान के पीछे जाकर देखा तो चोरों द्वारा सेंधमारी किया गया है। कहा कि समय रहते सूचना मिल जाने से चोरी होने से बच गया। दुकान मालिक ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना पर मधुपुर थाना की पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन की। बता दें कि इन दोनों शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इसके पूर्व भी लॉ-ओपाला फैक्ट्री के समीप एक साथ चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही दो दिन पूर्व रामचंद्रपुर में मदरसा में चोरी की घटना घटित हुई थी। लोगो ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आज
मधुपुर/संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था व शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मधुपुर थाना परिसर में 4.30 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावे पूजा समिति के सदस्य, समाज सेवी, जन प्रतिनिघि, प्रबुद्ध नागरिक, गणमान्य लोग व पत्रकार शामिल होंगे। उक्त जानकारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा ने दी है।

डीएवी में जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन डॉ कलाम

  • प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को भारतरत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 92वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बता दें कि डॉ कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने भारत के सैन्य मिसाइल कार्यक्रम और अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्राओं ने डॉ कलाम का चित्र बनाया। वहीं कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चे ‘मिसाइल मैन’ के ‘व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसी तरह नवम एवं दसवीं के छात्र-छात्रा डॉ कलाम के जीवन से संबंधित ‘भाषण प्रतियोगिता’ में भाग लिया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में अदिति, साक्षी, अर्णब, प्रदीप्ति, विभूति, प्रेम रंजन, मीनाक्षी, सुहानी, मुस्कान, अतिफा, खुशी, प्रज्ञा, साजिया एवं अनिरुद्र शामिल थे। इस दौरान प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ कलाम का पूरा जीवन ही ऐसा रहा जिससे हर व्यक्ति प्रेरणा ले सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ही स्वयं में एक पाठशाला है। कहा कि जो भी उसका अनुकरण करेगा वह अवश्य ही सफल होगा। कार्यक्रमों को सफल बनाने में शिक्षकगण महामाया पांडेय, आरके सिंह, वीएन चौधरी, बीके सिन्हा, कुश कुमार, संतोष कुमार झा, रौशन रंजन, निर्मल विश्वास एवं प्रीति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।

महिला किसान दिवस पर विधायक ने किया सरसों बीच का वितरण
चितरा/संवाददाता। महिला किसान दिवस पर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने रविवार को आसनबोनी पंचायत अंतर्गत छिनरजोरिया गांव स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा देवघर द्वारा पीएम कुसुम योजना के तहत कुल 90 महिला किसानों के बीच एक क्विंटल 80 किलोग्राम सरसों बीज का वितरण किया। साथ ही विभागीय अधिकारी ने कृषक संगोष्ठी में पोषण वाटिका, धान, गेहूं, बाजरा, मडुवा आदि खेती के लिए जानकारी दी गई एवं पोषक तत्व के बारे में बताया गया। इस मौके पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में पुरुष के साथ साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती है एवं कृषि कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देती है। कहा कि सरसों की खेती से भी अच्छी आमदनी की जा सकती है। इसके लिए अनुकूल समय में किसान सरसों की खेती करें। उन्होंने कहा कि धान, गेहूं, सरसों के अलावा बाजरा, मडुवा आदि का भी खेती करें, ताकि पोष्टिक आहार बच्चों और परिवार को मिल सके। मौके पर एटीएम धर्मेंद्र कुमार के अलावा किसान ललिता देवी, अनिता देवी, बीना देवी, पुष्पा देवी, भाग्यवती देवी, रेणुका देवी, किरण देवी, प्रेमीवाला देवी, प्रमिला देवी, प्रेमा देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी, कुंती देवी, कमली देवी आदि मौजूद थे।

ठाकुरबाड़ी मंदिर में 1952 से हो रही है दुर्गापूजा
देवीपुर/संवाददाता। देवीपुर ठाकुर बाड़ी मंदिर में मां वैष्णवी दुर्गा पूजा 1952 से हो रही है। तकरीबन 71 वर्ष पूर्व यहां के स्थानीय निवासी सह समाजसेवी स्व. दरबारी लाल मोदी द्वारा पूजा की शुरुआत की थी। जहां आचार्य पंडित चक्रधर झा व यजमान के रूप में मुनीलाल मोदी द्वारा लगभग 7 वर्षों तक केवल कलश स्थापित कर पूजा की गयी। पहले स्थानीय लोग दुर्गापूजा मेला देखने के लिये रोहणी, तिलौना आदि जगहों में बड़ी उत्साह के साथ आया करते थे। ग्रामीणों के साथ दरबारी लाल मोदी ने 1959 में मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया। तब से अभी तक कलश के साथ-साथ मां की प्रतिमा बनाकर धूमधाम से पूजा किया जा रहा है। वहीं समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि पूजा के अष्टमी तिथि के दिन श्रद्धालु दंड देते हुए मां के प्रांगण पहुंचते हैं। समिति के संरक्षक राजेश चन्द्र बरनवाल ने बताया कि सप्तमी दिन से ही मां का भोग लगाया जाता है। हर बार की तरह राजपुरा गांव के खम्हार टोला निवासी दिलीप सिंह द्वारा दिया गया है। अष्टमी का भोग प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाघमारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास पाण्डेय ने दिया है। साथ ही पूजा सह हवन सामग्री कई वर्षों से केन्दुआ गांव निवासी संजय बरनवाल द्वारा दिया जाता है। वहीं डाक सज्जा देवीपुर निवासी किशोर बरनवाल द्वारा दिया गया। पूजा वस्त्र दामोदर बरनवाल द्वारा दिया गया। साथ ही विसर्जन के आठ दिन बाद मां का ठाठ तालाब से लाया जाता है। उस दिन का भोग दरबारी लाल मोदी व रघु लाल मोदी के वंशजों द्वारा दिया जाता हैं। इसी दिन समिति की ओर से आय व व्यय का हिसाब लोगों के समक्ष रख दिया जाता है।
दो हजार के बजट से शुरु हुई थी पूजा : सचिव राजेश मंडल ने बताया कि पूजा का पहला बजट उस समय लगभग दो हजार हुआ करता था। वर्तमान में इसका बजट करीब चार लाख है। जो गांव एवं आस-पास के जगहों से चंदा लेकर किया जाता है।
देवीपुर के विकास में समाजसेवी दरबारी लाल का है महत्वपूर्ण योगदान : वहीं देवीपुर निवासी सीताराम बरनवाल ने बताया कि समाजसेवी दरबारी लाल मोदी द्वारा दुर्गा पूजा के साथ-साथ शुक्रवार के दिन अपने खर्च से हाट लगवाया है। हाट, पोस्ट ऑफिस व स्कुल यहाँ नहीं होने के कारण लोगों को रोहिणी जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने पैसे से हाट, पोस्ट ऑफिस एवं स्कूल व मंदिर के साथ-साथ तमाम सार्वजनिक कार्य का निर्माण कराया था। उन्होंने उस समय सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को हाट लगवाया था। उन्होंने घोषणा करायी थी कि अधिक से अधिक किसान सब्जी बेचने आयें। जिसकी सब्जी नहीं बिकेगी उसकी सब्जी को उसी दाम में मेरे द्वारा खरीद लिया जाएगा। लोगों को इसकी जानकारी होते-होते हाट जम गया। वर्तमान में सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व सोमवार को हाट लगाना शुरू हो गया। पूजा के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष अरुण बरनवाल, समिति के संरक्षक सुशील कुमार मोदी, सत्यवान कुमार, सदस्य सुबोध कुमार, चंद्र मोहन कुमार, गौतम सिंह, वासुदेव मंडल, गणेश राय, उमेश बरनवाल, कपिलदेव मंडल, मदन मंडल, मनीष कुमार, शिवनंदन कुमार, उपेंद्र कुमार, रतन कुमार आदि दर्जनों लोगों की अहम भूमिका है।
कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू : प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीपुर बाजार समेत प्रखंड के दरंगा पंचायत मुख्यालय गांव व भोजपुर, मनियारपुर, गौशलीडीह, बेहरन, अमडीहा, कसाठी, तिलौना, हुसैनाबाद आदि कई जगहों में कलश स्थापना के साथ शुरू शारदीय नवरात्र शुरू हो गयी है। देवीपुर बाजार में भी ठाकुरबाड़ी मंदिर में समितियों द्वारा आचार्य विजय पांडेय द्वारा प्रधान यजमान गुड्डूु पांडेय ने मां का आह्वान किया। यजमान राजेश चंद्र बरनवाल, सुबोध कुमार, रुचि बरनवाल, घनश्याम मंडल, गुलाब मंडल, मनीष कुमार, सहदेव यादव, सुरेन्द्र यादव, विनय कुमार भी पूजा में शरीक हुए।

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरु

  • देवी की आराधना में जुटे लोग
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। विभिन्न दुर्गा मंदिरों और श्रद्धालु अपने घरों में कलश स्थापित कर देवी की आराधना में लीन हो गए। प्रथम दिन माता शैलपुत्री का विधि-विधान पूर्वक पूजा की गयी। पूजन के साथ ही या देवी सर्वभूतेषु मंत्र से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालु माता भगवती की आराधना में जुट गए। शहर की तलाशी मोहल्ला मिलन संघ, पुल पर दुर्गा मंदिर, श्री श्री सिद्धेशवरी दुर्गा मंदिर, नया बाजार, गुड हटिया दुर्गा मंदिर, लालगढ़ दुर्गा मंदिर, न्यू कॉलोनी, नया बाजार, डंगाल पाड़ा, काली पुर टाउन सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापित कर पूजा की गई। इधर पूजा को लेकर दुर्गा मंदिरों मं तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। पंडाल निर्माण, साफ-सफाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। इधर बाजार में भी भीड़ बढ़ गयी है।

प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा
सारठ/संवाददाता। सारठ चौक स्थित बाबा कुटिया के नाम से प्रसिद्ध राम पुरुषोत्तम धाम में माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा आचार्य राधाकान्त तिवारी, पंडित कार्तिक राजहंस, सहयोगी राजेश राजहंस, आदित्य झा और यजमान बनें पूजक पवन सिन्हा द्वारा विधि-विधान के साथ माता की प्रथम रूप की पूजा की गई। आचार्य श्री तिवारी बताते हैं कि पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा और दुर्गा पूजा के नवरात्रि के प्रथम इनकी पूजा की जाती है। वहीं माता दुर्गा की प्रथम दिन के पूजा के दौरान अनेकों श्रद्धालुगण शामिल होकर भक्तिभाव से विभोर रहे।

बदिया मोड़ में हुई शांति समिति की बैठक
पालोजोरी/संवाददाता। सीओ मो. अमीर हमजा की अध्यक्षता में रविवार को पालोजोरी के बदिया मोड़ में शांति समिति की बैठक हुई। पालोजोरी थाना प्रभारी विकास कुमार, एएसआई रामानंद सिंह, मुखिया नौशाद हक, फुरकान अंसारी सहित दर्जनों प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में सीओ ने कहा कि पालोजोरी का इतिहास रहा है कि लोग एकसाथ मिलकर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं। एक दूसरे की भावना को सम्मान करते हुए सभी अपनी जवाबदेही समझते हैं। प्रशासन और समुदाय की सहभागिता से सभी आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न होते हैं। मौके पर शंकर साह, अनूप सिंह, सुखदेव मंडल, परमेश्वर राय, भरत मंडल, पल्ली साह, बैजू साह, नकुल साह, इरशाद मल्लिक, अनाउल मिर्जा, नौशाद अंसारी, सेराज अंसारी आदि मौजूद थे।

पालोजोरी के खागा थाने में हुई शांति समिति की बैठक
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी प्रखंड के खागा थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। थाना प्रभारी चंदन पांडेय, पंचायत प्रतिनिधि व प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि खागा थाना क्षेत्र में कई जगहों में दूर्गा पूजा की जाती है। प्रशासन के साथ समुदाय की सहभागिता से ही कोई भी पर्व त्यौहार का आयोजन सफलता पूर्वक होता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन को सभी पूजा कमिटी को फॉलो करना है। पूजा पंडाल की सुरक्षा पर विशेष नजर रखनी है। मौके पर एएसआई संतोष मंडल, मुखिया हेमलाल हेंब्रम, गोलक बिहारी यादव, पूर्व जिप सदस्य छाया कोल, विजय कोल, गुपीन रजवार, मृत्युंजय राय, लक्ष्मण मंडल, माधव मंडल, कामदेव यादव, दिनेश दत्ता, अनवर खान, अबुल हसन, विनोद यादव, कोकिल चंद्र, श्यामल दास, संतोष दे, मुश्तयाक अंसारी, लूटन मंडल, महेश्वर भंडारी, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

शिवशक्ति मंदिर में कलश यात्रा के साथ दुर्गोत्सव शुरु
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पथलचपटी फूलदानी रोड स्थित शिवशक्ति मंदिर में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर फूलदानी रोड, कॉलेज रोड होते हुए सहारा मैदान के पास जोरिया पहुंच कर वहां से कलश में जल भरकर वापस मंदिर तक आई। कलश यात्रा में लगभग 100 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग और छोटे-छोटे बच्चे भी उपस्थित थे।
पूजा समिति के कोषाध्यक्ष नंद कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष से मूर्ति स्थापित कर मां की भव्य पूजा शुभारंभ की जा रही है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां कल स्थापना कर पूजा की जाती थी लेकिन इस वर्ष स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया की पूजा आकर्षक तरीके से मनाई जाए। इस बार वृहत पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा आरंभ की जा रही है।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के पाथरोल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वही वक्ताओं ने प्रशासन के समक्ष पूजा को लेकर अपने-अपने विचार रखते हुए भीड़-भाड़ वाली जगह पर पुलिस बल की तैनाती की मांग कि गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने पूजा में साफ-सफाई कराने, अवैध शराब की बिक्री पर रोक समेत अन्य सुझाव दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज की जाएगी। पुलिस अराजक तत्वों पर नजर रखेगी। पूजा के दौरान गड़बड़ी फैलानेवाले अराजक तत्वों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पूजा के अवसर पर पुलिस गस्ती के साथ असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर पाथरोल मुखिया जनप्रतिनिधि संतोष साह, बघानडीह मुखिया जलीम अंसारी, दिलीप पाठक, मृणाल सिंह, मनोज लाल, रोहित शर्मा, गुड्डू सिंह, नीरज शर्मा, श्याम शर्मा, कृष्ण पोद्दार, संतोष भोक्ता, मो. गुलजार, मो. इरफान, राजेन्द्र महरा, मो अजीज, ओंकार आदि सदस्य मौजूद थे।

पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर छात्रों ने लगायी विज्ञान प्रदर्शनी
मधुपुर/संवाददाता। शहर के सेट विल्ला स्थित सेट स्कुल में पूर्व राष्ट्रपति मिशायल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जयंती समारोह पूर्वक मनाया। शिक्षकों व छात्रों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर बच्चों ने अब्दुल कलाम के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया था। प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी मॉडल, सोलर सिस्टम सहीत कई मॉडल प्रस्तुत की गई। मौके पर मुख्य अतिथि जालेश्वर प्रसाद यादव वरिष्ठ प्रधान आर्य समाज मंदिर मधुपुर द्वारा मॉडल के संबंध में पुछे गये स्वालों का बच्चों द्वारा सुंदर व्याख्या प्रस्तुत किया गया। लोगों ने बच्चों द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी को खुब सराहा। विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सहीत मुजीबुर रहमान, योगेन्द्र सिंह, शंकर यादव, हसमुद्दीन एजाज, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, बच्चे एवं दर्जनों अभिभावकगण शामिल थे।

Share203Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store