• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नये बीडीओ ने लिया प्रभार, प्रखंड के विकास को प्राथमिकता

October 20, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

नये बीडीओ ने लिया प्रभार, प्रखंड के विकास को प्राथमिकता

by admin
October 20, 2023
in Pakur
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। नये बीडीओ श्रीमान मरांडी ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रभार लिया। प्रभार लेने के बाद बीडीओ ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि प्रखंड का विकास तेज गति से हो। बताया जाता है कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी पहाड़िया बहुल एक अति पिछड़ा प्रखंड है। आज भी लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा लिट्टीपाड़ा एक आकांक्षी प्रखंड है। उनकी पहली प्राथमिकता पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर रहेगा। कहा लिट्टीपाड़ा प्रखंड मलेरिया, कालाजार, डायरिया प्रभावित क्षेत्र है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक एवं बचाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं उन्होंने स्कूल से भगोड़े शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा समय पर स्कूल आकर बच्चों को शिक्षा प्रदान करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी क्षेत्र का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक कर जागरूक करने की बात कही। बीडीओ ने गरीबों के अधूरे पड़े पीएम आवास योजना की जांच कर जल्द पूर्ण कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने आम जनता से किसी भी काम के लिए सीधे उनसे संपर्क करने की अपील की है। बिचौलियों को हावी नहीं होने देने की अपील ग्रामीणों से की। इससे पूर्व बीडीओ श्रीमान मरांडी का प्रखंड के सभी मुखिया के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज एवं ढोल-नगाड़े के साथ माला पहना कर स्वागत किया गया। मौके पर कनीय अभियंता प्रदीप टुडू, अमित महतो, मुखिया जोसेफ मालतो, रसका हांसदा, पौलुस मालतो, सुनील टुडू, रंजन साहा सहित अन्य उपस्थित थे।

सार्वजनिक दुर्गा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

हिरणपुर/संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार देर शाम दामिन डाक बंगला परिसर हिरणपुर में सार्वजनिक दुर्गा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें हिरणपुर सहित गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट, मुरारोई आदि जगहों के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण भगत, राजेश पंडित, लक्ष्मी देवी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में आनंदिता प्रथम, नाजरीन द्वितीय, अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में सोना प्रथम, सिमर सिन्हा द्वितीय, भूमि तृतीय, ग्रुप डांस में स्ट्रीट डांस ग्रुप पाकुड़ प्रथम, गरीब ऑफिसियल ग्रुप द्वितीय व ब्लैक डायमंड ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजक पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार साहा ने बताया कि शाम को बंगाली एसोसिएशन पाकुड़ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसके अलावा डांडिया, भक्ति जागरण आदि कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मौके पर कमेटी के अजय यादव, चंदन भगत, अमित सिन्हा, विकास कुमार दास आदि उपस्थित थे।

डीसी के निर्देश पर विद्युत सेल का किया गया गठन

पाकुड़/संवाददाता। अब जिले वासियों की बिजली समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा। डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल के निर्देश पर विद्युत सेल का गठन किया गया है। विद्युत सेल 24 घंटे आमलोगों की बिजली की समस्या के समाधान को लेकर तत्पर रहेंगी। बिजली विभाग 24 घंटे आमलोगों की समस्या के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। साथ ही आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नंबर भी जारी किया है। विद्युत विभाग की ओर से छह प्रखंड के लिए तीन अलग-अलग नंबर जारी किया गया है। पाकुड़ व हिरणपुर उपभोक्ताओं के लिए 8540816161 नंबर पर संपर्क कर विद्युत संबंधित समस्या से विभाग को अवगत करा सकते हैं। वहीं अमड़ापाड़ा प्रखंड एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उपभोक्ताओं के लिए 7632920998 नंबर जारी किया गया है। महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड के उपभोक्ताओं के लिए 8210673722 नंबर उपलब्ध कराया गया है। उक्त नंबरों पर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीसी ने कहा कि अब जिले वासियों को बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायत के लिए बिजली कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग आपूर्ति संबंधित शिकायत दिए गए नंबर पर कॉल कर दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत को सुनने के लिए बिजली विभाग के कर्मी 24 घंटे सेवा में तत्पर रहेंगे। जिले वासियों की सुविधा के लिए ही विद्युत सेल का गठन किया गया है। विद्युत सेल बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को बिजली सुविधा का लाभ मिलता रहे।

पूजा स्थलों में दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

हिरणपुर/संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर डीसी के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा हिरणपुर में बीपीआरओ रामकुमार साहा, मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो, शील दुर्गा मंदिर कनीय अभियंता पंकज कुमार, सेन दुर्गा मंदिर कनीय अभियंता जनार्दन मंडल, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तोड़ाई में बीपीओ किशन भगत, बंगाली टोला दुर्गा मंदिर डांगापाड़ा में वीटीओ अभिषेक यादव, वैष्णवी दुर्गा मंदिर डांगापाड़ा में जेई प्रेमचंद टुडू, गोपालपुर दुर्गा मंदिर में सहायक अभियंता रंजीत हेम्ब्रम, जामबाद में जेई परेश कुमार भारती व सरकारी मवेशी हाट में आयोजित रावण वध कार्यक्रम में बीईईओ रफीकुल इस्लाम दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। उधर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी तिथि सुनिश्चित की है। 27 अक्टूबर को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर हिरणपुर, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर देवपुर व गोपालपुर मंदिर की प्रतिमा विसर्जन की जाएगी। वहीं 25 अक्टूबर को मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर, शील दुर्गा मंदिर, सेन दुर्गा, बंगाली टोला डांगापाड़ा, दुर्गा मंदिर जामबाद, 30 अक्टूबर को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तोड़ाई, 24 अक्टूबर को सरकारी मवेशी हाट हिरणपुर में रावण वध व 01 नवम्बर को डांगापाड़ा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा विसर्जन की जाएगी।

पूजा के दौरान शरारती तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

पाकुड़/संवाददाता। दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गगनपहाड़ी गांव में एसडीओ हरिवंश पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी समीश कुमार मौजूद थे। सभी लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही। वहीं एसडीओ ने अफवाह से बचने, अफवाह फैलती है तो इसकी सूचना थाना में देने तथा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि कुछ शरारती तत्व पूजा में विघ्न डालने का प्रयास करते हैं। लेकिन समझदारी के साथ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

रघुवर के राज्यपाल बनने पर खुशी

महेशपुर/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नोरेन साह ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाये जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा वे ओडिशा को डेवलपमेंट करने में हमेशा तत्पर रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने गांवों में मोटरसाइकिल से निकाला फ्लैग मार्च

पाकुड़िया/संवाददाता। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृव में फ्लैग मार्च पाकुड़िया थाना प्रांगण से निकली जो पाकुड़िया, मोंगलाबांध, राजपोखार, राजदाहा, फुलझिंझरी, धोबना, गनपुरा, खाकसा, डोमन गाड़िया, पलियादाहा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर पुन: पाकुड़िया थाना वापस लौटी। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने अलग-अलग गांवों में रूक कर लोगों से जनसंपर्क किया। नगर थाना में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी और जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद थे। फोटो: 5, 5ए

बाल विवाह उन्मूलन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पाकुड़िया/संवाददाता। ग्राम-पंचायत मोहुलपहाड़ी में लोक कल्याण सेवा केंद्र और जिला बाल संरक्षण इकाई ने गुरुवार को संयुक्त रूप से बाल विवाह उन्मूलन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उप मुखिया जियोन मरांडी की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यशाला में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया को बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर विस्तृत रूप से बताया गया। मौके पर मौजूद लोक कल्याण सेवा केंद्र के राजीव रंजन ने पंचायत स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागी को बाल सुरक्षा, बाल विवाह के बारे में बताया। बाल विवाह कैसे समाज के लिए अभिशाप है, इसको रोकने के लिए ग्राम स्तर पर सभी को मिलकर जागरूकता करने की बात कही गई। बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु का लड़का की शादी होती है तो इसकी सूचना पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव सह पंचायत स्तरीय बाल विवाह उन्मूलन पदाधिकारी एवं मुखिया को दें। बताया गया कि बच्चियों को खून की कमी से एनीमिया जैसे रोग हो सकते हैं। पोषण के बिना स्वस्थ बच्चा और मां का विकास नहीं हो पाता है। जिसके कारण जच्चा-बच्चा दोनों को खतरा हो सकता है। साथ ही मोहुलपहाड़ी हाईस्कूल में छात्रों को बाल विवाह, बाल तस्करी व अन्य सरकारी योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में संस्था के किरण मडैया, सबिना हेंब्रम एवं ललिता देवी व अन्य ग्रामवासी उपस्थित हुए।

दो प्राथमिकी अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

पाकुड़/संवाददाता। नगर थाना कांड संख्या-159/23 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कांड के अप्राथमिक अभियुक्त सूरज कुमार केजरीवाल को नगर थाना क्षेत्र से और रहमतुल्ला को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। बताया गया पुलिस को उनके घर से चोरी गए सामानों में से एक रियलमेम कंपनी का टैब एवं सोना का कंगन बरामद किया गया है।

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सत्र 2023-24 के लिए कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के लिए अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रथम मिड टर्म परीक्षा के उपरांत अभिभावकों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका को प्रदर्शित करने के लिए बैठक में लगभग 400 अभिभावकगण भाग लिए। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने कलात्मक और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत अधिष्ठापन कार्यक्रम के साथ किया गया जिसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि बच्चों को शिक्षकों एवं प्राचार्य से मिलने का अवसर प्राप्त होता है। अभिभावक भी खुलकर अपनी समस्या एवं शिकायतें विद्यालय के समक्ष रख सकते हैं। विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त बनाने में शिक्षकों एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आगे बताया कि अभिभावक बच्चों को केवल विद्यालय भेजकर अपने दायित्व की इतिश्री न समझें बल्कि अपने पुत्र अथवा पुत्री की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए उन्हें पर्याप्त समय देने के साथ दोस्ताना व्यवहार भी रखें।

दुर्गा पूजा को लेकर डीसी ने पूजा कमेटियों को दिया निर्देश
हिरणपुर/संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार शाम हिरणपुर थाना प्रांगण में डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल की उपस्थिति में पूजा कमेटी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसडीओ हरिवंश पंडित, एसडीपीओ अजित कुमार विमल, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में डीसी ने पूजा की तैयारी व विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी पूजा कमेटियों से लिया। इस दौरान सरकारी मवेशी हाट में आयोजन होने जा रहे रावण वध कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत रूप से अवगत हुए। डीसी ने आयोजक समिति को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाना है। दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलकर समिति गठित कर पर्व को शांति ढंग से संपन्न करें। रावण वध को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी। पूजा के अवसर पर भड़काऊ गाना व नारा पूरी तरह निषेद्ध है। जिससे कि दूसरे समुदाय के लोगों की भावना पर चोट न पहुंचे। डीसी ने इसके बाद दामिन डाक बंगला परिसर में स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंच कर समिति अध्यक्ष दीपक कुमार साहा से आवश्यक जानकारी ली व दिशा-निर्देश दिया। मौके पर समाजसेवी अजीजुल इस्लाम, समद अली, इसहाक अंसारी, पूजा कमेटी के मोहनलाल भगत, पिंटू भगत, रंजीत भगत, प्रमोद साहा आदि उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store