• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नौ दिवसीय महाभागवत कथा को लेकर कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

March 22, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

नौ दिवसीय महाभागवत कथा को लेकर कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

by admin
March 22, 2025
in Pakur
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड के कैराछतर स्थित महर्षि मेंही तपोवन आश्रम में आयोजित नौ दिवसीय महाभागवत कथा को लेकर शुक्रवार को 108 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ आश्रम से निकल कर बांसलोई नदी घाट पहुंची। जहां पुरोहितों ने मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया। फिर कन्याओं ने कलश को सिर पर लिए आश्रम पहुंची जहां पुरोहित ने पूजा अर्चना कर कलश को स्थापना की। कथा व्यास स्वामी शिवानंद ने हवन यज्ञ कर कथा का शुभारंभ किया। भागवत कथा को लेकर आश्रम के अध्यक्ष हरि किशन राय, सचिव दीपक भंडारी, कोषाध्यक्ष कालू पाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि मेंही तपोवन आश्रम में महाभागवत कथा का आयोजन 21 से 28 मार्च तक होगी। इसी को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। भक्तों की जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। मौके पर आश्रम कमेटी के लोग कलश यात्रा को सफल बनाने में जुटे रहे।

दो ओवर-लोडेड बालू ट्रैक्टर को किया गया जब्त

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगाने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ सह सीओ संजय कुमार और थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत साहिबगंज, गोविंदपुर एक्सप्रेस हाईवे पर डहरलंगी और गढ़द्वारा के समीप दो ओवरलोडेड बालू ट्रैक्टर को जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैक्टर सं जेएच 17यू 1882 और दूसरा ट्रैक्टर में नंबर नहीं है। जांच के लिए रोकने पर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। दोनों ही ट्रैक्टर में बालू ओवर लोड था। गाड़ी जब्त करने के पश्चात दोनों ट्रैक्टर मालिक ने माइनिंग चालान नहीं प्रस्तुत किया। बीडीओ के लिखित आवेदन पर दोनों ही ट्रैक्टर मालिक व वाहन चालक पर ओवर लोड व बिना माइनिंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीओ संजय कुमार सिन्हा ने छापामारी कर बीते 19 मार्च की शाम बलियाडंगाल गांव के पास से अवैध तरीके से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। सीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलियाडंगाल गांव के पास अवैध तरीके से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर संख्या जेएच16ए- 5030 को रोका गया और चालक ने संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर जब्त कर जब्त करते हुए स्थानीय थाना में आवेदन देकर संबंधित ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ अवैध परिवहन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जागरूकता रथ को किया गया रवाना

महेशपुर/संवाददाता। राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए शुक्रवार को जागरूकता रथ निकाला गया। जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव और एमओ फकरे आजम ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस बाबत फकरे आजम ने बताया कि राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी को पूर्ण कराने को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। यह रथ प्रखंड के सभी पंचायतों के हर गांव में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा ताकि कोई भी कार्डधारी न छूटे। उन्होंने कहा कि यह ई-केवाईसी कार्य 31 मार्च तक चलेगा। मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, नीरज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

हिरणपुर/संवाददाता। आरके प्लस टू हाईस्कूल में शुक्रवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रचार्य, शिक्षक एवं दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विदाई समारोह में भाषण, कविता एवं अन्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसके बाद 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुभव को साझा किया। शिक्षकों के योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रधानाचार्य सरफराज नाजरी, शिक्षक कुमुद रंजन साहा, आलोक कुमार, श्वेता झा, सुषमा सोरेन, खितिस कुमार मिलन आदि शामिल रहे।

डीसी ने लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के लिए बीडीओ को दिया निर्देश

पाकुड़/संवाददाता। आईटीडीए और कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर डीसी मनीष कुमार ने वर्चुअल माध्यम से समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) और कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डीडीसी महेश कुमार संथालिया उपस्थित थे। बैठक में डीसी ने धुमकुड़िया भवन, जाहेर स्थान, बिरसा आवास योजना, वन पट्टा, साइकिल वितरण योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने को लेकर सभी बीडीओ को निर्देशित किया। डीसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रियान्वित योजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में साइकिल वितरण की संख्या बढ़ाएं और जल्द से जल्द कैंप मोड में सभी बच्चों के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में साइकिल वितरण करना सुनिश्चित करें। डीसी ने योग्य सभी लाभुकों को वन अधिकार पट्टा का लाभ देने को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता फैलाने, नियमित रूप से ग्राम सभा में एफआरसी की बैठक करने को कहा। वर्चुअल माध्यम से परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अरूण कुमार एक्का, सभी बीडीओ, सीओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीईईओ जुड़े हुए थे।

जिले में 21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह का हो रहा आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लाभान्वित लाभुकों, पीला कार्ड और गुलाबी कार्ड का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी समय पर पूर्ण कराने के लिए जिले में 21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभान्वित लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से 06 जागरूकता रथ को डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभान्वित लाभुकों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित किये जाने का आदेश जारी किया गया है। जिसमें शहरी सहित सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को राशन कार्डधारी के घर जाकर शत-प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है। यह जागरूकता रथ के माध्यम से लाभुकों को ई-केवाईसी कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा। फोटो : चार

डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

पाकुड़/संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी मनीष कुमार ने जनता दरबार आयोजित किया। आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित, रोजगार से संबंधित, नाला आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।

अजजा-विधायक मद योजना से संबंधित समीक्षा बैठक

पाकुड़/संवाददाता। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में 06-महेशपुर अजजा, विधायक मद योजना से संबंधित एक समीक्षा बैठक आहूत की गई। विधायक निधि योजना से संबंधित अभिकर्ता, लिपिक, कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को महेशपुर विधायक निधि योजनान्तर्गत डीसी विपत्र और उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित चर्चा की गई और निर्देश दिया गया कि महेशपुर विधायक निधि योजना से संबंधित जितने भी कार्य किए जा रहे हैं उसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अभिकर्ता, लिपिक, कनीय अभियंता और सहायक अभियंता उपस्थित थे।

आयुक्त ने परगनैत पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा

पाकुड़/संवाददाता। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संसूचित निर्देश एवं उक्त अधिसूचना द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संथालपरगना प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दादेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान आयुक्त ने प्रेम प्रकाश हेंब्रम, पिता-स्व. पाइसिल हेंब्रम, ग्राम-पचुवाड़ा, अंचल-अमड़ापाड़ा, जिला-पाकुड़ को अमड़ापाड़ा अंचल के आलूबेड़ा बंगला के लिए परगैनत पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। बताया गया कि बैठक में संथाल सिविल रूल्स एवं संथाल परगना न्याय विनियमन 1893 के प्रावधानों को वर्तमान परिपेक्ष्य में संथालपरगना में प्रचलित पारंपरिक एवं कानूनी न्याय प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल एसडीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

अभाविप के नगर मंत्री ने किया रक्तदान

पाकुड़/संवाददाता। अभाविप की सेवा गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस) के माध्यम से अभाविप के नगर मंत्री हर्ष भगत ने पांच वर्षीय बच्चे के लिए रक्तदान किया। ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में इलाजरत थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित पांच वर्षीय बच्चे के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना मरीज के परिजनों ने परिषद के कार्यकर्ताओं को दी। परिषद के कार्यकर्ता हर्ष भगत ने रक्तदान की इच्छा जताते हुए रक्त अधिकोष में आकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो। इस दिशा में विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट फोर सेवा कार्यरत है। थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को प्रत्येक महीने एक अथवा दो यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। स्टूडेंट फॉर सेवा जैसी गतिविधियां ऐसे लोगों के लिए संजीवनी के रूप में कार्य कर रही है। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडेय, सागर रजक, तन्मय पोद्दार, नवीन कुमार उपस्थित थे।

सार्वजनिक छठ पूजा कमेटी ने किया भूमि पूजन
हिरणपुर/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्व. विभूति भूषण पोखर में छठ घाट निर्माण को लेकर शुक्रवार को सार्वजनिक छठ पूजा कमेटी ने भूमि पूजन किया। पूजा स्थल में धरती माता को आह्वान करते हुए पुजारी सुजय पांडेय के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई। छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सहदेव साहा ने बताया कि स्व. विभूति भूषण पोखर में लगभग 65 वर्षों से छठी मैया की पूजा होते आ रही है, सीढ़ी घाट नहीं रहने के कारण छठ वर्तियों को अर्घ्य देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं उन्होंने कहा कि 60 वर्षों की मांग अब पूरी होने जा रही है, सीढ़ी घाट निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से 20.34 लाख के लागत से बनाया जा रहा है। वर्षों से अधर में पड़े घाट का निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर आमलोगों में खुशी देखी जा रही है। वहीं कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़ कर स्व. विभूति भूषण दत्ता के वंशज पार्थो दत्ता, बबलू दत्ता, जंयत दत्ता, चंदन दत्ता, शुभम दत्ता, शुभोजित दत्ता, शुभ दत्ता, सार्वजनिक छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सहदेव साहा, दीपक साहा, संवेदक अभय आर्य, राधेश्याम रविदास, पिंटू भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store