• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

प्रखंड के सभी पंचायतों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

November 3, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

प्रखंड के सभी पंचायतों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

by admin
November 3, 2023
in Pakur
0
526
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़िया/संवाददाता। प्रखंड के 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बोननोग्राम, पाकुड़िया, बीचपहाड़ी, गणपुरा, बनियापसार, बसंतपुर, डोमनगडिया, बड़ा सिंहपुर सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बीपीओ जगदीश पंडित ने पंचायत कार्यालय पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना। मनरेगा नया जॉबकार्ड का पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव को इन सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। वहीं बीपीओ ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित जेई एवं लाभुकों को सही समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पाकुड़िया प्रखंड की सात जर्जर सड़कों का निकला टेंडर

पाकुड़िया/संवाददाता। प्रखंड के खस्ताहाल सड़कें चकाचक होने वाले हैं। दो पहिया व चौपहिया वाहन चालकों को अब जर्जर सड़कों पर सफर नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि पाकुडिया प्रखंड क्षेत्र के सात जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। सड़कों का टेंडर निकल चुका है। उक्त बातें महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा। उन्होंने बताया कि प्रखंड की जनता का चिरप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने वाली है। झारखंड सरकार ने विधानसभा वासियों की मांग एवं उनके प्रयास पर मुहर लगाते हुए पाकुड़िया प्रखंड के सात जर्जर ग्रामीण सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी, जिसका टेंडर निकल चुका है। पाकुड़िया प्रखंड के अंगरगडिया से मधुपुर 1.70 किमी, डुमरसोल से सितपुर 2.90 किमी, आरईओ सड़क से दुग्गी बरमसिया 3.95 किमी, आरईओ सड़क से गायपाथर 3.33 किमी, सागबेड़िया से छोटा उदलपहाड़ी 2.15 किमी, राजपोखर से लखीपोखर 3.35 किमी, रघुनाथपुर ग्रामीण सड़क है। राज्य सरकार के निर्देश पर इस जर्जर सड़क की कायाकल्प करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विधायक ने कहा कि इन सड़कों का जल्द ही शिलान्यास होगा और निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण हो जाने से प्रखंड के दर्जनों गांव एक-दूसरे से जुड़ जायेंगें और सैकड़ों लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जाएगा।

सर्टिफिकेट केस मामले में डीसीओ गिरफ्तार

पाकुड़/संवाददाता। बिहार के बहादुरगंज में हुए सर्टिफिकेट केस के मामले में डीसीओ रामनाथ प्रसाद दास को बहादुरगंज थाना पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से बैंक कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। मामले के बाबत बताया गया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किशनगंज पैक्स से 27 हजार रुपया लोन लिया था और इसके बाद उन्होंने राशि वापस नहीं किया। इसी को लेकर उन पर सर्टिफिकेट केस किया गया। सर्टिफिकेट केस होने के बाद वारंट जारी किया गया और उसके बाद किशनगंज की पुलिस ने अनुसंधान करते हुए उन्हें नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

कपड़ा दुकान में लगी आग

पाकुड़/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार के समीप बुधवार देर रात को लवली ड्रेसेस में अचानक आग लग गयी। आग लगने की खबर आसपास के लोगों को होते ही लोगों ने इसकी खबर अग्निशमन विभाग को दिया। दमकल गाड़ी आकर आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में दुकान मालिक ने करीब आठ लाख रुपए नुकसान का दावा किया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कौशल ने बताया कि दुकान में उठ रहे धुएं को देख कर आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। तुरंत मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर प्रधान अग्नि चालक धर्मेंद्र कुमार सिंह, अग्नि चालक नरेंद्र नाथूराम व एनाम ढहंगा मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सही समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पशु नहीं छोड़ने पर नाबालिग को मार कर किया घायल

हिरणपुर/संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगूठियां गांव में गुरुवार को धान की फसल चराने को लेकर हुए विवाद में गांव के चार व्यक्तियों ने अजय यादव (14) को धारदार हथियार से मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इसे लेकर घायल के पिता गोपाल यादव ने थाना में लिखित शिकायत की है। घायल के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह में राशन लेने हिरणपुर बाजार गया था। पुत्र खेत की ओर देखने गया था जहां दो-तीन गाय खेत में लगी धान की फसल खा रही थी। एक गाय को पकड़ कर पुत्र ने घर लाकर बरामदे में बांध दिया। इसी बीच गांव के ही गुनीलाल घोष, जयकार घोष व अन्य दो व्यक्ति आकर गाय को छोड़ने के लिए जिद करने लगे। पुत्र ने कहा कि पिताजी आने के बाद ही फैसला कर छोड़ दिया जाएगा। इसी बीच गुनीलाल ने धारदार हथियार से पुत्र के बायें हाथ में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पुत्र बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद जयकार घोष ने लाठी-डंडे से जमकर मारा। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिला है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीआरसी में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर हुई जन सुनवाई

हिरणपुर/संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए किए गए सामाजिक अंकेक्षण का प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित हुई। जन सुनवाई की अध्यक्षता उप प्रमुख अब्दुल गनी ने की। जन सुनवाई में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी जूही रानी, बीईईओ रफीक आलम, बीपीआरओ रामकुमार साहा, क्षेत्र समन्वयक कंचन मंडल, डीआरपी अनंत मंगल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जन सुनवाई प्रखंड के 20 विद्यालयों की हुई। जिसमें मुख्य रूप से मध्य विद्यालय केंदुआ, उमवि दराजमठ, प्रावि पाड़ेरकोला, उमवि दलदली, मवि कालाझोर, प्रावि जगतपुर, उमवि हरिणडुबा, प्रावि पहाड़पुर, प्रावि नारायणडीह, प्रावि करणपुरा, प्रावि पलनिया आदि शामिल हैं। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी जूही रानी ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में की गई सामाजिक अंकेक्षण की जन सुनवाई के तहत समाधान और निष्पादन किया गया। वहीं कर्मियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

नप कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ पूजा समिति सदस्यों के साथ की बैठक

पाकुड़/संवाददाता। छठ महापर्व सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने शहर स्थित सभी छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में छठ पोखर की साफ सफाई, विधि व्यवस्था इत्यादि को लेकर चर्चा की गई। वहीं नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मिश्रा ने विगत वर्ष छठ पूजा में नगर परिषद की ओर से करवाए गए कार्यों की जानकारी ली। वहीं छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी पोखर की साफ-सफाई, छठ घाट में लगे वेपर लाइट की मरम्मत के साथ पोखर के अंदर की गंदगी की सफाई नगर परिषद की ओर से सुनिश्चित की जाती है। कार्यपालक पदाधिकारी सफाई कार्य छठ पूजा से पूर्व ही संपन्न करवा लेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व सभी व्यवस्था प्रारंभ करवायी जाएगी। इसके साथ-साथ पोखर में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों से छठ घाट में बेरीकेटिंग कराने, सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने के साथ-साथ लाइटिंग लगाए जाने वाले तार को सुरक्षित ढंग से लगाने का निर्देश दिया। बैठक में सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार पांडेय, जय बर्मन, सफाई सुपरवाइजर मनीष सिंह, छठ पूजा समिति की ओर से धर्मेंद्र सिंह, रवि जायसवाल, निर्मल भगत समेत अन्य मौजूद थे।

मांझी परगना लहांति बैसी की बैठक

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। प्रखंड सभागार में गुरुवार को मांझी परगना लहांति बैसी की अंचल स्तरीय बैठक प्रधान मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्राम प्रधान के कर्तव्य एवं अधिकार के बारे में विशेष चर्चा की गयी। बैठक में बीडीओ श्रीमान मरांडी, छुतार किस्कू, मसीह मरांडी, कार्तिक टुडू, गोल्डेन हांसदा आदि उपस्थित हुए।

संदेहास्पद स्थिति में होमगार्ड की मौत

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड शिवधन हेम्ब्रम (58) की मृत्यु गुरुवार प्रात: हो गयी। बताया जाता है कि तिलका मांझी चौक पर बजरंगबली मंदिर के समीप होमगार्ड पड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने उठा कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिझवा गांव का निवासी था। उनकी पुत्री मरशिला हेम्ब्रम ने थाने में आवेदन देकर यूडी केस दर्ज करायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पहाड़िया जनजाति ने राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्री मांग पत्र डीसी को सौंपा
-हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा के बैनर तले मनाया गया 129वां दिवस
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में गुरुवार को संथालपरगना क्षेत्र के दर्जनों गांव के पहाड़िया समुदाय एकत्रित होकर हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा के बैनर तले 129वां सौरिया कंट्री दिवस मनाया। हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा के अध्यक्ष शिवचरण मालतो ने भीड़ को संबोधित करते कहा जिस प्रकार असम राज्य को अंग्रेजों ने कई टुकड़ों में बांट कर वहां के स्थानीय लोगों की मांग को पूरा किया। उसी तरह उनलोगों को केंद्र सरकार अलग राज्य दे। उनके तन पर आज भी अपनी लज्जा ढकने के लिए कपड़े नसीब नहीं होते हैं। पेयजल नहीं मिलता है। पौष्टिक आहार की कमी की वजह से अल्प काल में ही पहाड़िया जाति के लोग स्वर्ग सिधार जाते हैं। इसलिए जब तक अलग देश पहड़िया को नहीं मिलेगा, उनका विकास संभव नहीं है। गुलामी के खिलाफ अंग्रेजों के विरोध में 1771 में पहाड़िया ने ही पहला बिगुल फूंका था। मुख्य अतिथि विक्टर मालतो ने कहा अगर उन्हें अपना हक नहीं मिला तो कुछ दिनों में पहाड़िया समुदाय विलुप्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों से हक के लिए आगे आने का आह्वान किया। राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्री मांग पत्र डीसी के माध्यम से भेजा जाएगा। सभा को अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के अध्यक्ष पतरास मालतो, डेविट मालतो, बैजनाथ पहड़िया, धर्मेंद्र मालतो, मोतीलाल पहाड़िया, धर्मराज पहाड़िया, तिमोती मालतो, कमलेश्वर पहाड़िया, शोभाकांत मालतो ने भी संबोधित किया। सभा में संथाल परगना क्षेत्र के सैकड़ों गांव के महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Share210Tweet132Share53
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store