• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह

February 5, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह

by admin
February 5, 2024
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने देवघर आए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा गए बल्कि आम जनता में यह विश्वास भी पैदा कर गए की कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके हाथ में देश सुरक्षित है।

चौरी चौरा कांड के शहीद सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने चौरी चौरा कांड के शहीद सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय संभवत देश का यह पहला कांड था जिसमें आजादी की लड़ाई के दीवाने सत्याग्रहियों ने अपनी शहादत दी थी। चौरी चौरा कांड के सपूतों ने ना सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत को हिला कर रख दिया था बल्कि इस कांड का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर बड़ा असर पड़ा था। इस कांड के पश्चात ही स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल क्रांतिकारियों का दो दल बन गया था, एक नरम दल और दूसरा गरम दल। स्वतंत्रता एवं समानता के लिए चौरी चौरा कांड के भारतीय सपूतों की सक्रियता एवं उनकी शहादत को यह देश सदैव नमन करता रहेगा।

डॉक्टर नायक को मिला पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार

  • अब तक दान किए है पांच लाख पौधे
    देवघर/वरीय संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर शहर के चिकित्सक एससी नायक ने नया कृतिमान स्थापित किया है। चिकित्सक नायक ने अभी तक देवघर सहित आसपास के जिलों में लगभग पांच लाख पौधरोपण करवाया है। इनके इस जज्बे को देखते हुउ स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संस्थान के द्वारा श्री नायक को पंडित शंकर ओझा पर्यावरण मित्र पुरस्कमार 2024 से सम्मानित किया गया। पौधरोपण और संरक्षण के प्रति श्री नायक ने कहा कि पौधरोपण की यह आदत उन्हें बचपन से ही थी और लगातार इस ओर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय मे लोग वृक्ष को काटने में लगे हुए हैं जबकि वृक्षारोपण के प्रति उदासीनता दिखती है। एक चिकित्सक होने के नाते लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं वृक्षारोपण और उनका संरक्षण अवश्य करें। श्री नायक के इस नेक कार्य मे उनके परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलता है। श्री नायक अपने खर्चे से ही यह सारा कार्य अपने खर्च से करते हैं। बहरहाल डॉ नायक के वृक्षारोपण और संरक्षण के जज्बे की लोग सलाम कर रहें हैं और प्रेरित भी हो रहे हैं। वहीं श्री नायक कहते हैं ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा हमें वृक्षों से प्राप्त होती है इसे अवश्य बचायें और पौधा लगायें।

आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक एसएन प्रसाद ने किया। मौके पर बच्चों के बीच दौड़, जलेबी रेस, चॉकलेट, रस्साकशी, बोरा रेस, सूई धागा रेस, चम्मच रेस, पेंसिंल तोड़, बैलून रेस, जूता बांधने वाला रेस इत्यादि का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति के रूप मे राजा राम सिंह, उद्घोषक राकेश कुमार राय, खेल संचालक कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद मंडल एवं सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। खेल को सुचारू रूप से आयोजित करने में विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार, राजीव कुमार, रंजन कुमार, रणुु, भारती सिंह एवं राजेन्द्र कुमार का सहयोग रहा।

न्याय यात्रा में शामिल हुए युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता
देवघर/वरीय संवाददाता। युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनुराग आनंद ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने लोगों के दिलों को जोड़ने का काम किया है। देवघर में उनके कार्यक्रम में लोगों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आज भी कांग्रेस सबसे लोकप्रिय पार्टी है। श्री आनंद के नेतृत्व में कांग्रेस युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकश, वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय, जिला प्रभारी परबेन्दर सिंह, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, नगर उपाध्यक्ष कुमार बाबा, पंकज कुमार, चंदन यादव, यूथ कांग्रेस से हिस्सा लेने वाले जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महासचिव शुभम झा, मणिकांत कुमार, अंकुश भारद्वाज, देवघर प्रखंड अध्यक्ष प्रदुम्न रमानी, सोनारयठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष महेशकांत कुमार, करौं प्रखंड अध्यक्ष भीम तुरी समेत काफी में कार्यकर्ता मौजूद थे।

75 लाख रंगदारी की मांग को लेकर जान मारने की धमकी

  • मोबाइल सहित पांच छिनकर भाग गये बदमाश
  • सीसीटीवी में कैद हुई घटना
    देवघर/संवाददाता। शनिवार की देर शाम में नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में हरिकिशुन साह लेन स्थित एक होटल के मालिक के घर हथियार से लैस तीन बदमाश पहुंचे और उन्हें जान मारने की नीयत से खोजने लगे। गनीमत यह थी कि मालिक घर पर नहीं थे। हो-हल्ला होने पर मुहल्ले के लोग पहुंचे तो तीनों फरार हो गये। इसे लेकर नगर थाना में स्नेहा गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। हालांकि यह पूरी वारदात होटल मालिक के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। रात में घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। मामले में कहा है कि देर शाम करीब 6:30 बजे तीन बदमाश उसके कृष्णापुरी आवास पहुंचे जिसमे से एक को पहचानती है बाकी दो अंज्ञात थे। 75 लाख की रंगदारी की मांग किया नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही। कहा है कि जब अपराधी हथियार से लैस उसके घर पहुंचे उसी वक्त उनके घर से ट्यूशन पढ़ाकर एक शिक्षक निकल रहे थे, जिन्हें बदमाशों ने हथियार के बल अंदर ले गये और उनका मोबाइल छीन लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंंग प्रतियोगिता छह अप्रैल से देवघर में

  • तैयारियों को लेकर बॉडी बिल्डर एसोसिएशन ने की बैठक
    देवघर/संवाददाता। शहर के एक होटल के सभागार में रविवार को बॉडी बिल्डर एसोसिएशन झारखंड के उपाध्यक्ष डॉ जेएसी राज की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी झूलन राय, विक्रम पोद्दार, विनय चंद्रवंशी एवं मुन्ना सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में बताया कि 6 से 7 अप्रैल को राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा देवघर में आयोजित होगी। भारत के सभी राज्यों से खिलाड़ी एवं पदाधिकारियों का इस प्रतियोगिता आना होगा। जिसकी तैयारी में सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को मिलकर सफल बनाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार, ट्रॉफी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मैंस फिजिक्स एवं महिला बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता होगी। सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी की रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था संगठन करेगी। बैठक में आमोद मंडल, आसिफ हुसैन, मोनाल इकबाल, डॉक्टर राजीव रंजन, साकिब समर, छोटू रवानी, अविनाश, आदित्य और रोहित समेत अन्य लोग मौजूद थे।

समाजसेवी बालो दा की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

  • महिला वर्ग के फाइनल में एमआरबीसी फुटबॉल कोचिंग सेंटर चितरंजन ने केजीएफए फुटबॉल क्लब सलमपुर को 2-0 से हराया
  • पुरूष वर्ग के फाइनल में आदिवासी फुटबॉल कोचिंग सेंटर जमुड़िया ने देशबंधु फुटबॉल क्लब चितरंजन को 1-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया
    देवघर/नगर संवाददाता। समाजसेवी सह गरीब दलित शोषित किसान व मजदूर वर्गों के मसीहा कहे जाने वाले स्व कमलाकांत नरौने उर्फ बालो दा की 39वीं पुण्यतिथि पर 30 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। केकेएन ग्रुप के तत्वावधान में बालो दा की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के महिला व पुरुष वर्ग का फाइनल मैच केकेएन स्टेडियम में खेला गया। जिसमें बिहार, बंगाल व झारखंड की आठ टीम ने भाग लिया। आज महिला वर्ग का फाइनल मैच एमआरबीसी फुटबॉल कोचिंग सेंटर चितरंजन बनाम केजीएफए फुटबॉल क्लब सलमपुर के बीच खेला गया। जिसमें एमआरबीसी फुटबॉल कोचिंग सेंटर चितरंजन ने केजीएफए फुटबॉल क्लब सलमपुर को 2-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। वहीं पुरूष वर्ग के फाइनल मैच आदिवासी फुटबॉल कोचिंग सेंटर जमुडिया बनाम देशबंधु फुटबॉल क्लब चितरंजन के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुड़िया की टीम ने चितरंजन की टीम को 1-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। फुटबॉल मैच का शुभारंभ पंडा धर्मरक्षणी सभा के अध्यक्ष प्रो सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल झा मंटू, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, मंत्री अरूणानंद झा, भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, केकेएन ग्रुप के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा सहित अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बैलून उड़ाकर किया। मैच का लेने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। सभी अतिथियों ने बालो दा तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप जलाने के बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की। मैच का भरपूर आनंद दर्शकों ने उठाया। महिला व पुरूष वर्ग की विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा कप व सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आफिसियल टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले अतिथियों में आरएसएस के विभाग प्रचारक विगेंद्र जी, प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज, भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, विजया सिंह, सुरेश साह, डा राजीव रंजन, पंकज सिंह भदौरिया, अधीरचंद्र भैया, संघ के जिला प्रचारक प्रमुख दिनेश कुमार, दिनेश कुमार, विनय चंद्रवंशी सहित अन्य अतिथि शामिल हैं। केकेएन ग्रुप की ओर से आयोजित फुटबॉल मैच के फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण के बाद हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा कि समाजसेवी बालो दा के घर में एक संस्कारी पुत्र राकेश नरौने ने जन्म लिया और आज अपने पिता के संस्कार को आत्मसात कर समाज की सेवा में जुटे हैं। साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे। उन्होंने वचन दिया कि आने वाले समय में ईश्वर ने मुझे मौका दिया तो इस आयोजन में अपनी सहभागिता जरूर दूंगा। वहीं भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने इस आयोजन के लिए केकेएन ग्रुप की सराहना की। साथ ही कहा ग्रुप के अध्यक्ष सह बालो दा के पुत्र राकेश नरौने सुग्गा अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज की सेवा में जुटे हैं।
    आयोजन को सफल बनाने के लिए केकेएन ग्रुप के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा के अलावा आयोजन समिति के सदस्य आलोक बोस, श्याम झा, अरविंद झा, सचिन मिश्रा, अमनदीप, सोमेश पंडित, सचिन दा, पंकज सिंह भदौरिया, बंटी झा, अजित राउत, बजरंगी साह, कुंदन गुप्ता, इंद्रदेव सिंह, राजू राम, प्रताप दूबे, संजय चटर्जी, सचिन सुलतानिया, विजया सिंह, मौसमी मुखर्जी, संपा घोष, अलका सोनी सहित ग्रुप के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    स्टेट रेफरी महेंद्र घोष सहित अन्य को किया गया सम्मानित : केकेएन ग्रुप की ओर से स्टेट रेफरी रहे महेन्द्र घोष सहित अन्य को सम्मानित किया गया। बता दें कि फुटबॉल के क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण सेवा दी और आज उनकी आंखों ने उन्हें दगा दे दिया, वह अपनी आंखों से देख नहीं पाते हैं फिर भी फुटबॉल के प्रति उनकी दीवानगी देखते ही बनती है। सम्मानित होने वालों में शेखर झा, संजय चटर्जी, हिमांशु झा, आलोक बोस सहित अन्य शामिल हैं।

सेवानिवृत्त पशुपालन कर्मी को दी गयी विदाई

  • सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन
    देवघर/संवाददाता। जिला पशुपालन कार्यालय में पदस्थापित पशुपालन कर्मी नरेन्द्र कुमार सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय ने की एवं संचालन नागेश्वर शर्मा ने की।
    समारोह में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कपिल प्रसाद, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. प्रदुम्न साई, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सनीलाल मंडल, डॉ संजीव शर्मा, डॉ पंकज कुमार सिन्हा, जिला महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार पांडेय, प्रियेश कुंदन, मृगांक शेखर, राजीव कुमार, मो आदिल अंसारी, दिलीप कुमार वैद्य, राहुल पांडेय सहित कर्मियों ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त किये। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने श्री सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने उपहार देकर सम्मानित भी किया। मौके पर अखिलेश्वर प्रसाद, मो. अब्दुल मन्नान, नागेश्वर दास, दशरथ यादव, कविन्द्र शर्मा, मिथिलेश कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, सतीश कुमार, रामाकांत राम, मो. आसीफ अंसारी, सुप्रिया कुमारी, श्याम किशोर शर्मा, सच्चिदानंद प्रसाद, शैलेश कुमार, राधेश्याम प्रसाद, अशोक ठाकुर एवं भरत सुमन समेत कई कर्मी मौजूद थे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का नगर भाजपा ने किया स्वागत
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन रवानी का आगमन नरसिंह टॉकीज स्थित देवघर नगर कार्यालय में हुआ। जहां उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए दायित्व को जिला के सभी देवतुल्य अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निभाने हेतु तत्पर रहेंगे। मौके पर देवघर नगर भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर खवाड़े नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी 18-20 महीनों के अंतर्गत हम सबों को तीन महत्वपूर्ण चुनावों का सामना करना है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्तागण अपने स्तर से प्रदेश एवं जिला संगठन के साथ मिलकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर सागर झा, रिशु राज, राजू केशरी, प्रियेश गुंजन, मनोज भार्गव, सचिन सुल्तानियां, धीरज आनंद, अतुल सिंह, साबिता मिश्रा, लक्ष्मी देवी, मीना झा, कबिता देवी, ललिता देवी, प्रदीप वर्मा, संतोष झा, राजू मिश्रा, आनंद झा, कुणाल तिवारी, पंकज सिंह भदोरिया, सूरज कुमार समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store