• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मिथिला एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

October 14, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मिथिला एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

by admin
October 14, 2023
in Deoghar
0
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब्त शराब व आरोपी के साथ आरपीएफ अधिकारी
मधुपुर/संवाददाता। रेल प्रशासन और रेल पुलिस के द्वारा अबैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने के बावजूद शराब की अवैध तस्करी लगातार जारी है।
खासकर त्योहार और शादी के दिनों में शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ जाती है। बंगाल और झारखंड से रेल मार्ग द्वारा विभिन्न ट्रेनों से अवैध शराब बिहार ले जाया जा रहा है।
इघर गुरूवार की रात हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन मे आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्कॉट पार्टी इंचार्ज टीके घोष ने मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर सात प्लास्टिक बैग और दो पीठू बैग संदिग्ध अवस्था मे बरामद किया है। जांच में बैग से 379 कैन बीयर एवं एक बोलत व्हिस्की बरामद किया है। कुल जब्त शराब की कीमत 40,000 बतायी गयी है। पकड़ा गया तस्कर सुखलाल साहनी बिहार मुजफ्फरपुर के पानापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह व्यक्ति बीयर लेकर ट्रेन में सफर कर रहा था, लेकिन आरपीएम की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है।

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से कॉलेज की छात्रा जख्मी

  • मधुपुर-गिरीडीह एनएच के धमना रेल फाटक के समीप किया जाम
  • एसडीओ ने छात्रा को पहुंचाया अस्पताल
    मधुपुर-गिरीडीह मुख्य पथ को जाम करते ग्रामीण
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर-गिरीडीह एनएच सड़क के धमना रेल फाटक के समीप कलाम चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट मे आने से स्कूटी सवार छात्रा घायल हो गई। स्कूली भी क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जाता है की बुच्ची पहाड़ तल्ली गांव से मधुस्थली बीएड कॉलेज स्कूटी से पढ़ने जा रही छात्रा चांदनी बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी।

जानकारी के अनुसार घटना के समय अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी और घायल छात्रा को अनुमंडल अस्पताल ले गये। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन भी पहुंच गए। बताया जाता है कि बालू लोड ट्रैक्टर तेजी से भाग रहा था। ट्रैक्टर मारगोमुंडा के रामपुर पीपरा पंदनिया से बालू लेकर देवघर जा रहा था। इसी क्रम स्कूटी सवार छात्रा को धक्का मार दिया। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर बीएड कॉलेज के छात्र-छात्रा पहुंच गए। लोगों ने घटना का जमकर विरोध किया। छात्रों का कहना था कि प्रतिदिन बालू लेकर चलने वाले ट्रैेक्टर तेजी रफ्तार से चलते हैं। जिनके कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन सवारों को भय बना रहता है। ट्रैक्टर चालक की लाइसेंस जांच करने की मांग की गयी है। शहर के अंदर तेजी से वाहन चालने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गयी है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना के लोगों ने आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिसके कारण कोर्ट के जज और एसडीओ जाम में फंस गये। राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लायी और भीड़ को हटाया। करीब एक घंटा तक जाम रहा। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर समेत अन्य तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है। सभी ट्रैक्टर तिरपाल ढंककर बालू को तेजी गति से ले जा रहे थे।

कोयला लोड बाइक सवार ने स्कूटी को मारी ठोकर, वृद्ध घायल
घायल को अस्पताल ले जाते परिजन
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधानी मोड़ के समीप कोयला लोड बाइक सवार की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान करौं थाना के नागादोरी गांव निवासी 60 वर्षीय फलकू मियां के रूप में हुई है। घटना में उसकी स्कूली भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल के भाई ने बताया कि दोनों भाई नागादोरी से धधरजोरी गांव अपने भगनी के घर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान प्रधानी मोड़ के पास कोयला लोड बाइक सवार ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। घायल को अनुमंडल अस्पताल मधुपुर मंे भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

  • अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव
    नामांकन के प्रथम दिन चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के प्रथम दिन चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र चुनाव पदाधिकारी सतीश चन्द्र मंडल, नागेश्वर प्रसाद भैया व मो. सिद्दिक अंसारी के समक्ष दाखिल किया।
    नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मुरारी प्रसाद सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर तथा कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु सरोज कुमार कुशवाहा एवं शानदार मो. खान ने अपना नामांकन किया। जानकारी हो कि संघ का चुनाव 31 अक्टूबर को होना है । जिसमें करीब 204 मतदाताओं द्वारा कुल 12 पदों के लिए मतदान किया जाना है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी), कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष – एक-एक पद तथा कार्यकारिणी सदस्य हेतु पांच पदों का चुनाव किया जाना है।

पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रेैक्टर किया जब्त
मधुपुर/संवाददाता। पुलिस ने शेखपुरा रोड पर छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। मौके से चालक व मालिक फरार हो गए। पुलिस ट्रैक्टर मालिक की तलाश कर रही है। बता दें कि रामपुर घाट से अवैध बालू का उठाव कर अन्यत्र ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पुलिस को मिलते ही ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी। पुलिस ने अग्रतर कार्यवाई हेतु खनन विभाग को सूचना दे दी है।

निकाली गयी जागरुकता रैली
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं गांव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत चेतना विकास के तत्वावधान में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता रथ निकाला गया। बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर पूरे जिले में विभिन्न संस्था क्वेस्ट एलाइंस, आश्रय, ग्राम ज्योति, प्रभा भारती, प्रेरणा भारती, एवं नीड्स संस्थाएं के साथ मिलकर तीन दिवसीय बाल विवाह मुक्त देवघर को लेकर जागरूकता सफर अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी पंचायत में बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण, बाल तस्करी समेत कुरीतियों को लेकर जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना कर्मी उमेश प्रसाद यादव एवं रमेश मंडल मौजूद थे।

योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें तेजी : बीडीओ
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में प्रखंड के विभिन्न विभाग के जनोपयोगी योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा के क्रम में बीएचओ को निर्देश देते कहा योजना में सही लाभुकों को चयन कर सूची दें। मौके पर आंगनबाड़ी कर्मियों को वैसे केंद्रों की सूची तीन दिन के अंदर देने को कहा जहां बिजली, पेयजल व शौचालय की सुविधा नहीं है। इस क्रम में उनके द्वारा पीएचइडी विभाग के जेई को निर्देश देते कहा कि वाटर सप्लाई के लिये बिछाये गये पाइप को लेकर जगह-जगह तोड़ दिये गये पीसीसी व मुख्य सडक का अविलंब मरम्मति करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के बीइइओ को सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृति का ऑनलाइन तीन दिन के अंदर करने के साथ साइकिल के लिये अविलंब सूची देने को कहा। इस क्रम में उन्होंने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची में 18 वर्ष पुरा करने वाले लोगों को सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। बीडीओ द्वारा सारवां सीओ व सीडीपीओ का प्रभार लिया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, बीएचओ डॉ सुनील टोप्पो, बीएओ विजय कुमार देव, कल्याण पदाध्किारी वीपीन कुमार सिंह, संजय राय, प्रधान सहायक प्रसिद्ध कुमार सिंह, निरंजन कुमार, नाजीर परमेश्वर मुंडा, अजय झा, के अलावा आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ, प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

जलमीनार में नहीं चढ़ा पानी
सारवां/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में विभिन्न पंचायतों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर बनाये गये जल मीनार में पानी चढ़ाने को लेकर ट्रायल में टांय टांस फिस्स हुआ। जल मीनार के पास पाइप फट जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। मामले की जानकारी बीडीओ रजनीश कुमार को प्राप्त होते ही उनके द्वारा विभाग के जेई को दूरभाष पर निर्देश देकर बर्बाद हो रहे पानी को बंद कराया गया।

दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल विशनपुर गढ़ दुर्गा मंदिर प्रांगण में वार्षिक दुर्गा पूजा को लेकर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा पूजा संचालन को लेकर सभी सदस्यों से अविलंब अपना सदस्यता शुल्क जमा करने, महाष्टमी को उमड़ने वाले दंडार्थियों को सुविधा प्रदान करने को लेकर वोलेंटियरों को प्रत्येक प्वाइंट पर तैनात करने, नवमी के दिन बलि प्रदान करने के लिए कूपन की व्यवस्था करने समेत अन्य प्रस्ताव लिये गये। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद राय, अजय सिंह, समाजसेवी सागर झा, प्रणव सिंह, डॉ अतनु चक्रवर्ती, दिलीप वर्मा, उमेश वर्मा, दिलीप राव, कैलाश राव, खनेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, प्यारेलाल, राजेंद्र सिंह, बलराम पोद्दार, व्यास रवानी, मदन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

मृतका की बहन ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मामला

  • गुरुवार को अजय नदी से बरामद हुई थी मिहिजाम की युवती का शव
  • 11 अक्टूबर से गायब थी नेहा सिकदार उर्फ मोना
    चितरा/संवाददाता। चितरा थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के अजय नदी स्थित नौनी गबड़ा पुल के नीचे से जामताड़ा जिला के मिहिजाम निवासी नेहा सिकदार उर्फ मोना (18) का शव बरामद किया गया था। शुक्रवार को मृतक नेहा की बड़ी बहन सोना प्रसाद बजरंग दल देवघर जिला के जिला प्रभारी संयोजक सोनू सिंह के साथ चितरा थाना पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज करने बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की बहन सोना ने बताया कि मृतका मोना अपनी बहन के घर में रहती थी और ब्यूटी पार्लर का काम सीखती थी। अन्य दिनों की तरह बीते 10 अक्टूबर को भी मोना ब्यूटी पार्लर का काम सीखने की बात बोलकर घर से निकली थी। जिसके बाद शाम को मोना ने अपनी बहन को बताई कि चित्तरंजन के पांच नंबर एरिया स्थित अपने मां के यहां चली गई है। वहीं दूसरे दिन 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक मृतका की अपनी बहन से मोबाइल पर बात हुई है। उसके बाद मोना की मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इधर 12 अक्टूबर को मृतका की बड़ी बहन सोना को छोटी बहन मोना की लाश मिलने की खबर मिली। बता दें कि मृतका मोना की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस दौरान जामताड़ा निवासी व बजरंग दल देवघर जिला के जिला प्रभारी संयोजक सोनू सिंह ने अपने स्तर से खोजबीन के बाद मृतका की परिजन को खोज निकाला गया। जिसके बाद चितरा पुलिस से संपर्क किया गया। दूसरी ओर मृतका की बड़ी बहन सोना प्रसाद द्वारा चितरा थाना में लिखित शिकायत देने के बाद अपनी बहन मोना की शव को लाने देवघर रवाना हो गई।
    इधर मोना हत्याकांड को लेकर देवघर जिला प्रभारी संयोजक सोनू सिंह के कहा कि अभिभावक व बच्चों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की बहुत आवश्यकता है। साथ ही अभिभावक अपने बच्चों के दिनचर्या पर एवं उनके मित्रों के बारे में जानकारी रखना चाहिए, ताकि कभी भी अभिभावकों के बच्चों के साथ अनहोनी घटना पर अंकुश लगाई जा सके।

सौहादपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मनाने की अपील

  • मोहनपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक
    मोहनपुर/संवाददाता। थाना परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज रहेगी। उन्होंने कहा कि डीजे पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा। अगर किसी तरह की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को इससे अवगत करायें। उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील की। मौके पर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, मुखिया अजय दास,जयप्रकाश यादव, कांग्रेस नेता नारायण यादव, समयपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित है।

चेतना विकास ने निकाली जागरुकता रैली
सारठ/संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर चेतना विकास संस्था, देवघर द्वारा निकाली गई जागरूकता रथ शुक्रवार को सारठ प्रखंड के बगडबरा पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंची। संस्था ने बगडबरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मंडल के साथ बगडबरा पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों को एकत्रित कर उन्हें बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी के अलावा बाल तस्करी के विषय में आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया। मुखिया श्री मंडल ने बताया कि पंचायत की बेटियों को जागरुक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह केवल लैंगिक समानता को ही बढ़ावा नहीं देता है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा अधिकारों एवं सुरक्षित वातावरण के लिए उनमें जागरूकता लानी है। यह एक अभियान है और इसके प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोेगों के बीच जागरूकता लाने का काम किया जा रहा है। ताकि हमारे बच्चों-बालिकाओं को एक अच्छी दिशा देकर उनके भविष्य को संवारने में आवश्यक सहयोग और आपसी समन्वय से संवारने में सहयोग प्रदान करें। मौके पर श्रीकांत मंडल, श्रीकृष्ण दास, रंजीत पौद्दार, विष्णु मंडल, पवन मंडल, विजय मंडल, जयनारायण यादव समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सारठ/संवाददाता। सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव में सारठ थाना के बांधडीह निवासी 21 वर्षीय डहरू पंडित की शादी देवघर थाना के चंदाजोरी मौहल्ले एवं वार्ड नंबर आठ निवासी 19 वर्षीय दमयंती देवी के साथ चार मई 2023 को हुई थी। अभी साल भी पूरे नहीं हुए थे कि इसी बीच विवाहिता की मौत शुक्रवार को हो गयी। आनन-फानन में ससुराल वालों ने उसे सारठ सीएचसी लाया गया जहां डॉ. नेहा कुमारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुर मुसो पंडित और सास निरो देवी ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। मृतका के परिजन भी देवघर के चंदाजोरी से सारठ सीएचसी पहुंचे। मृतका के गले में दाग देखकर चाचा मनोज पंडित का कहना है कि भतीजी की मौत करंट से नहीं, बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना पाते ही सारठ थाना के एएसआई सुरेश रमानी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मौके पर डॉ. शानू आनन्द, स्वास्थ्यकर्मी विष्णु कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store