• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मोबाइल चोरी के आरोपी को रिमांड पर ले गयी मुंबई पुलिस

May 12, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

मोबाइल चोरी के आरोपी को रिमांड पर ले गयी मुंबई पुलिस

by admin
May 12, 2025
in Sahibganj
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजमहल/संवाददाता। मुंबई पुलिस ने चोरी के आरोपी को राजमहल थाना क्षेत्र के पांचू टोला से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के डॉक्टर मार्ग थाना क्षेत्र स्थित भंवरलाल बाबूजी लाल की मोबाइल एंड सीरीज नामक मोबाइल के शोरूम में बीते 28 अप्रैल को हुई चोरी की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। भंवरलाल बाबूजी लाल के उक्त शोरूम को बीते 28 अप्रैल की रात्रि 9:30 बजे बंद किया गया था। इसके बाद चोरों ने दुकान का शटर काट कर 14 लाख, 31 हजार रुपए के मोबाइल की चोरी कर ली थी। मुंबई पुलिस को अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट एवं तकनीकी जांच में चोरी की घटना में राजमहल थाना क्षेत्र के चोर की संलिप्तता की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने राजमहल पहुंच कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजमहल थाना क्षेत्र के नारायणपुर, पांचू टोला में छापेमारी कर नईम नजीर हुसैन शेख को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई।

दो पक्षों में जम कर मारपीट

साहिबगंज/संवाददाता। बरहेट थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला में मकान बनाने के दौरान खिड़की खोलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के शाहजहां अंसारी (55) और दूसरे पक्ष के हालिम अंसारी (40) घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालिम अंसारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसटी-एससी केस के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

तालझारी/संवाददाता। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर गांव में एसटी-एससी केस में फरार चल रहे आरोपी शिबू महतो के घर पर पुलिस ने राजमहल न्यायालय से निर्गत आदेश पर इश्तेहार चस्पां किया। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शिबू महतो पर एसटी-एससी मामले में केस दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार आरोपी के घर पर चिपका उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की उसके रिश्तेदारों व पड़ोसियों को निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय पर अगर आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

उधवा/संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला भट्टा गांव में शनिवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दक्षिण बेगमगंज के असदुल शेख, शहादत शेख एवं गौतम घोष घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार असदुल शेख व शहादत शेख बाइक पर सवार होकर पियारपुर से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में मनिहारी टोला भट्टा गांव के निकट सड़क पर गौतम घोष व उनकी बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में असदुल शेख व शहादत शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।

लड़की के साथ मारपीट मामले में तीन पर केस

राजमहल/संवाददाता। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर में हुई मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। समस्तीपुर निवासी इब्राहिम शेख ने पुलिस को बताया है कि बीते शनिवार की संध्या 04 बजे उसकी भतीजी आम बगीचा से आम चुन कर घर आ रही थी। इसी बीच गांव के ही 03 लोगों ने एकमत होकर जान मारने की नीयत से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 151/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध पर नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखें : त्रिपाठी
-एसडीपीओ ने की अपराध नियंत्रण गोष्ठी

राजमहल/संवाददाता। एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यालय कक्ष में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पुलिस क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने, थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतते हुए सतर्क रहने का दिशा-निर्देश दिया। साथ ही दियारा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर गश्ती करने को कहा। उन्होंने सभी थानेदारों को क्राइम कंट्रोल से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिया। थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्ती करने, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने सहित अन्य निर्देश दिया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राजमहल थाना के एसआई विक्रम कुमार, महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी, रिवर थाना प्रभारी लव कुमार, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव, रीडर राज कुमार व अन्य मौजूद थे।

सर्प दंश से 10 वर्षीय बालक मूर्छित

राजमहल/संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 04 नया बस्ती मोहल्ला में एक बालक को सांप ने डंस लिया। मिली जानकारी के अनुसार रहमत शेख का 10 वर्षीय पुत्र फजल करीम घर के समीप स्थित चापाकल में पानी लाने गया था। इस दौरान सांप ने डंस लिया। जिससे बालक मूर्छित हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। खबर लिखे जाने तक बालक का इलाज चल रहा था।

विद्युत करंट लगने से दो बच्चे झुलसे

राजमहल/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत कसवा गांव में रविवार को विद्युत तार से करंट लगने से 02 बच्चे झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आनंद मंडल का 11 वर्षीय पुत्र राहुल मंडल और विष्णु प्रमाणिक का 10 वर्षीय पुत्र विशाल प्रमाणिक दोनों बांस से ताड़ के पेड़ से ताड़कून तोड़ रहा था। तभी पास में ही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक को स्वास्थ्य कर्मी दोनों के इलाज में लगे थे।

प्रवेश परीक्षा में 220 परीक्षार्थी उपस्थित

साहिबगंज/संवाददाता। मॉडल विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए रविवार को जिला के चार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा ने बताया कि जिला के उत्क्रमित नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय, पब्लिक उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुलिस लाइन व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा पंचगढ़ परीक्षा केंद्रों में कुल 795 परीक्षार्थियों में 220 परीक्षार्थी उपस्थित व 575 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त वातावरण में हुई। जिला के आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।

संथाली पत्रिका तोड़े सुत़ाम का लोकार्पण
-पत्रिका संथाली भाषा, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण : डॉ. दुखिया

साहिबगंज/संवाददाता। झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी के तत्वावधान में रविवार को प्रगति भवन सभागार में संथाली भाषा व साहित्य की पत्रिका तोड़े सुत़ाम का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि विश्व भारती शांति निकेतन के संथाली विभागाध्यक्ष डॉ. दुखिया टुडू, गोड्डा कॉलेज के संथाली विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीनाथ हांसदा, पश्चिम बंगाल, मल्लारपुर के दरकु हांसदा महाविद्यालय के डॉ. गोपीनाथ टुडू, जुरी तिरीया पत्रिका के संपादक साइमन हांसदा सहित अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद सिद्धू कान्हू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों का स्वागत विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सह झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष रामजन्म मिश्र ने अंग वस्त्र व पुस्तक प्रदान कर किया। इस दौरान पत्रिका का भव्य लोकार्पण किया गया। डॉ. दुखिया टुडू ने कहा कि तोड़े सुदाम पत्रिका संथाली भाषा, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रही है। संथाली साहित्य, समाज, संस्कृति का दर्पण है। पत्रिका के संपादक डॉ. प्रदीनाथ हांसदा ने कहा कि तोड़े सुत़ाम संथाली भाषा साहित्य की गंभीर पत्रिका है। यह नवोदित रचनाकारों का समर्थ और सार्थक मंच प्रदान कर रही है। इस पत्रिका के गुणवत्ता के बल पर यूजीसी के जनरल में इसका नाम दर्ज है। डॉ. रामजन्म मिश्र ने कहा कि तोड़े सुत़ाम संताली साहित्य की पत्रिका है। इसका नाम संथाली के प्रसिद्ध साहित्यकार नारायण सोरेन तोड़े सुताम के नाम पर रखा गया है। नारायण सोरेन कोटालपोखर के रहने वाले थे। पत्रिका शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान संथाली भाषा साहित्य के उभरती रचनाकार शुभ्रासंतोषी मुर्मू को डॉ. रामजन्म मिश्र ने बाबूलाल मुर्मू आदिवासी कथा सम्मान से सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. सचिदानंद ने और धन्यवाद ज्ञापन विमल मुर्मू ने किया। मौके पर सुहागिन टुडू, आर्यन हांसदा, मनोज मुर्मू, चायपुर, मंजू कुमार सोरेन सहित अन्य थे।

वीर शहीद मुन्ना यादव की मनायी गयी 5वीं पुण्यतिथि
-2020 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ जवान हुए थे शहीद
-पूर्व विधायक, जिप उपाध्यक्ष सहित गणमान्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

साहिबगंज/संवाददाता। महादेवगंज निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद मुन्ना यादव की रविवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद के आवास पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम किया गया। जहां शहीद के तैलीय चित्र पर पूर्व विधायक अनंत ओझा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, जमशेदपुर से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार, जय नानक यादव, धनबाद से सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, हवलदार विधानचंद्र मांझी सहित अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने शहीद की पत्नी, माता-पिता को सीआरपीएफ की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने शहीद के परिजनों का हाल जाना। शहीद के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। वहीं महादेवगंज हटिया समीप शहीद मुन्ना यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि 2020 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ जवान मुन्ना यादव वीर गति को प्राप्त हुए थे। मौके पर सदर सीओ बासुकिनाथ टुडू, मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, भाजपा नेता मनोज यादव, कांग्रेस नेता महेंद्र पासवान, संतोष स्वर्णकार, रंजीत यादव, सीआरपीएफ जवान निखिल कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

इग्नू में जनवरी 2025 सत्र के छात्रों की हुई इंडक्शन मीटिंग

साहिबगंज/संवाददाता। महाविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र-3605 में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के निर्देशानुसार जनवरी 2025 सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग हुई। जिसमें इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के निदेशक अरविंद मनोज कुमार सिंह, इग्नू अध्ययन केंद्र 3605 के समन्वयक डॉ ध्रूव ज्योति कुमार सिंह, सहायक समन्वयक डॉ प्रमोद कुमार दास, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सैयद रजा इमाम रिजवी व इग्नू अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता प्रो कमल महावर, विजय मुखर्जी, मनीष सिन्हा, विनोद कुमार जायसवाल, अजय कुमार और डॉ बीर कुमार केशरी उपस्थित थे। बैठक में अरविंद मनोज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की प्रक्रियाओं, अध्ययन सामग्री के उपयोग, एवं इग्नू के शैक्षणिक ढांचे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ध्रूव ज्योति कुमार सिंह ने सत्रीय कार्य की महत्ता पर बल देते हुए छात्र-छात्राओं को प्रभावी अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या के समाधान हेतु अध्ययन केंद्र से संपर्क करने का परामर्श दिया। वहीं विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रक्रिया तथा परामर्श सत्रों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। बैठक का संचालन डॉ सिदाम सिंह मुंडा ने किया।

चुनाव को लेकर हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक
साहिबगंज। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को पुराना सदर अस्पताल में बैठक हुई। अध्यक्षता सत्येंद्र प्रसाद ने की। बैठक में प्रखंड व जिला संघ के चुनाव एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। मौके पर अनिल कुमार राय, ललित कुमार, विजय कुमार रुज, मो फैयाजुद्दीन, सुनील कुमार शर्मा, संजय कुमार चौधरी, बसंत कुमार महतो, कुमारी शिल्पा, श्रवण कुमार, मो खालिद, मंगल मालतो, विजय यादव, शहबाज आलम, चंद्र भूषण सिंह, मो इसरार, मीणा सिंह, कुमारी सपना, ओम प्रकाश पंडित सहित अन्य मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store