पांडवेश्वर/संवाददाता। ईसीएल प्रबंधन की ओर से तीन क्षेत्रों के महाप्रबंधकों का तबादला करने के बाद राजमहल क्षेत्र के महाप्रबंधक आर सी महापात्र ने शनिवार को झांझरा आकर महाप्रबंधक अजय कुमार शर्मा के साथ खदानों की स्थिति के बारे में अवगत हुए। जीएम आरसी महापात्र ने कहा कि झांझरा में महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के पहले यहां की वस्तु स्थिति प्राप्त करने आये हैं। कहा राजमहल से तबादला हुआ है, दो दिनों के अंदर पदभार भी ग्रहण कर लेंगे। वहीं झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार शर्मा को पांडवेश्वर क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर झांझरा क्षेत्र के नये एजीएम अचिंतम हलधर भी उपस्थित थे।
मुखिया ने दो सेट पोशाक, जूता, मौजा और स्वेटर का किया वितरण
कुमारधुबी/संवाददाता। मध्य विद्यालय एगयारकुंड निरसा-तीन में कक्षा एक एवं कक्षा दो में अध्यनरत 76 छात्र-छात्राओं के बीच मुखिया अजय कुमार राम ने शनिवार को दो सेट पोशाक, जूता, मौजा, स्वेटर वितरित किया। पोशाक वितरण समारोह में मुखिया राम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से क्रय समिति गठन के उपरांत गुणवत्तापूर्ण स्कूल पोशाक का क्रय कर बच्चों के बीच वितरित की जा रही है। उन्होंने अभिभावक से अपील की अपने बच्चों को प्रतिदिन नियत समय पर साफ-सुथरे पोशाक में विद्यालय भेजें। शिक्षक गण को सहयोग कर शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति में सकारात्मक सहयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा, प्रमोद राव, कुमारी सोना दास, विधान मंडल, पंपी खान वार्ड सदस्य, हेमलाल बाउरी, छवि बाउरी, बालिका कोडा,अनीता बाउरी, मारुति बाउरी,चंदन बाउरी, जमुना बाउरी,दुलाली बाउरी,अर्पणा बाउरी, विधान चंद्र दास आदि उपस्थित थे।
मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय पोषक क्षेत्र में निकाली गयी प्रभातफेरी
कुमारधुबी/संवाददाता। मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में शनिवार को प्रभातफेरी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में शनिवार को निकाली गई। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रार्थना सभा में सभी छात्र एवं समुदाय द्वारा पंचप्रण प्रतिज्ञा को दोहराया गया। उसके उपरांत पाथरचाली, लकड़ा कनाली, सियार कनाली, कोडाकुली में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के दौरान प्रतिभागी छात्र ढोल, नगाड़े, राष्ट्रीय ध्वज, स्थानीय वीरों के पोस्टर, पंच प्रण प्रतिज्ञा का प्रिंट आदि कार्यक्रम आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रांकन, रंगोली निर्माण, देश प्रेम संबंधी गीत गायन प्रतियोगिता, नाटक, कहानी वाचन आदि देशभक्ति आधारित एवं स्थानीय वीरों पर आधारित प्रतियोगिताएं कराई गई। वहीं कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद राव, विदान मंडल, कुमारी सोना दास, पंपी खान, विधान दास, अर्पणा बाउरी आदि उपस्थित थे।
समाजसेवी सह व्यवसायी रामाधार शर्मा का हुआ निधन
बराकर/संवाददाता। बराकर स्टेशन रोड स्थित ग्वाला पट्टी निवासी समाजसेवी रामाधार शर्मा (65) का शनिवार की सुबह दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। विगत दो दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी। स्वर्गीय रामाधार शर्मा अपने पीछे बड़े भाई ग्रीन पॉइन्ट एकेडमी के निर्देशक डॉ. रामबालक शर्मा, भतीजा राजेश कुमार शर्मा, पत्नी तथा पुत्र अंशुमन शर्मा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनका अंतिम संस्कार बराकर नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।