• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

रेलवे बोर्ड अतिरिक्त सदस्य (कर्षण) ने चिरेका का किया दौरा

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

रेलवे बोर्ड अतिरिक्त सदस्य (कर्षण) ने चिरेका का किया दौरा

by admin
October 19, 2023
in Santhal
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विभिन्न शॉप का लिया जायजा
चित्तरंजन। संवाददाता। रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (कर्षण)विजय प्रताप सिंह ने 17 अक्टूबर को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना का दौरा किया। श्री सिंह ने शॉप फ्लोर परिसर के अंदर लोको असेंबली, टीएम, शैल, बोगी और व्हील शॉप के आसपास इलाके का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान श्री सिंह के साथ आर.यादव, पीसीईई और ए.सिन्हा, पीसीएमई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
इसके पश्चात श्री सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन स्थित बैठक कक्ष सभागार में देबी प्रसाद दाश, महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर टीम सीएलडब्ल्यू ने संस्थान में रेल इंजन विकास पर हो रही नवीन प्रगति पर प्रकाश डालते हुए एक शानदार प्रस्तुति दी। श्री सिंह ने विद्युत रेल इंजन उत्पादन क्षेत्र में चिरेका कर्मियों के उपलब्धिपूर्ण प्रदर्शन के लिए इन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करते हुए उचित मार्गदर्शन करने के लिए महाप्रबंधक के सफल प्रयासों की सराहना की।

फोटो गूगल से हथौड़ी पटकते हुए
हत्या मामले में 3 को उम्रकैद व 4 को सात वर्ष कारावास सहित अर्थ दण्ड की सजा मुकर्रर
जमीन विवाद में मारपीट करने व घायल का इलाज के दौरान मृत्यु का मामला
जामताड़ा। संवाददाता। नाजायज मजमा बनाकर हथियार से लेस होकर जमीन विवाद में मारपीट करने एवं मुमताज मियां का इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के मामले में अंतिम सुनवाई के पश्चात बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेश कुमार त्रिपाठी ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के चैगाईडीह गांव के मनीरूद्दीन मियां, कबीर मियां, हकीम उर्फ भुटक मियां को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में आजीवन कारावास और 10 हजार अर्थ दंड की सजा मुकर्रर किया है, अर्थ दंड नहीं देने पर एक साल अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है। वही अलाउद्दीन मियां, अत्ताउल अंसारी, हबीबुल्लाह अंसारी, सरफुद्दीन मियां को भारतीय दंड विधान की धारा 307 समेत अन्य धारा में 7 साल का कठोर कारावास और 5000 अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है, अर्थ दंड नहीं देने पर 6 महीना अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही फारूक अंसारी, मुबारक अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, मोबिन मियां, हकीम मियां, साबिर मियां, पाकू मियां, झालू मियां, कारु मियां और यासीन अंसारी को 5 साल की सजा और 3000 अर्थ दंड की सजा मुकर्रर की है। अर्थ दंड नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है। इस प्रकार अदालत ने कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध सजा सुनाई है। घटना के संदर्भ में प्रभारी लोक अभियोजक धनंजय पांडे ने बताया कि 2 जुलाई 2013 को जमीन विवाद को लेकर चैंगाईडीह गांव के उपरोक्त आरोपियों ने अपने चचेरे भाई मंसूर मियां, मुमताज मियां एवं अन्य के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया था, जिसे लेकर चैंगाईडीह गांव के कलीमुद्दीन मियां ने जामताड़ा थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 324, 325, 326, 307, 504, 506 और 302 के तहत मामला दर्ज कराया था। मारपीट के क्रम में मुमताज मियां की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई थी। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 18 गवाहों का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। सभी गवाहों का बयान सुनने के पश्चात अदालत ने सजा सुनाई है।

स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक
बच्चे राष्ट्र की संपत्ति हैं, उन्हें कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े : डीसी
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने समाहरणालय सभागार स्पॉन्सरशिप बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में कितने बच्चों को लाभ मिला है एवं अन्य क्या क्या सुविधाएं मिल रही है, इसकी जानकारी ली गई। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत वर्तमान में 104 बच्चों का लाभ मिल रहा है। उपायुक्त ने इस योजना का वृहत प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस योजना के तहत जिले में इतने कम बच्चों को मिल रहे लाभ को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को अपनी कार्यशैली सुधारने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 50 योग्य बच्चों को जोड़ने के लिए लक्ष्य दिया एवं इसके लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
उपायुक्त ने कहा फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना अनाथ बच्चों के लिए है। इस योजना से वैसे बच्चे जो अनाथ हों, असहाय हों, उसे किसी का बोझ नहीं बनने देना है। बल्कि उसे राष्ट्र की धरोहर बनाना है। ताकि उस बच्चे का भविष्य सुनिश्चित हो सके एवं उसे सुरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति हैं। उन्हें किसी प्रकार की पढ़ाई में या अन्य किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए लोगों को इसके बारे में जानकारी एवं जागरूकता का प्रसार करें। गांवों एवं पंचायतों में जाकर उन्हें योजना के बारे में बताएं एवं इस प्रकार के बच्चे कहीं मिलते हैं तो उसे योजना का लाभ दिलवाएं।

कृषक मित्रों के साथ बीडीओ व सीओ ने की बैठक
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी एवं अंचलाधिकारी किशोरी यादव ने कृषक मित्रों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रभारी कृषि पदाधिकारी निमाई चंद्र देवांशी तथा बीटीएम सुजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड अंतर्गत कुल 23 पंचायत के किसान मित्र मौजूद रहे। बैठक के दौरान सर्वप्रथम क्षेत्र में लगे फसलों का ग्राउंड ट्रुथ रिपोर्ट की समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने केसीसी से संबंधित भरे गए फॉर्मो की समीक्षा की एवं केसीसी से वंचित लाभुकों को जल्द फॉर्म भरवाने का निर्देश सभी कृषक मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही बैंकर्स के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक कर ज्यादा से ज्यादा योग्य किसानों से आच्छादित करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अंचलाधिकारी किशोरी यादव ने पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित ई-केवाईसी एवं लैंड सीडिंग की समीक्षा की। अगले एक सप्ताह में सभी किसान मित्र दिए गए सूची अनुसार अपने अपने गांव के किसानों का प्रज्ञा केंद्र से कराने की बात कहीं। लैंड सीडिंग के लिए आवश्यक कागजात अंचल कार्यालय में जमा करने के लिए निर्देश दिए। बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने उपस्थित किसान मित्रों को बताया कि त्योहार का समय है। ऐसे समय कुछ ऐसे किसान जो बाहर से घर त्योहार मानने आते हैं, ऐसे किसानों को सुचित करें। वे अपना लैंड सीडिंग निश्चित रूप से करा लें। ताकि पीएम किसान की राशि उन्हें मिल सके। इस अवसर पर अजय कुमार मंडल, पवन चंद्रपाल, सुभाष यादव सहित अन्य मौजूद थे।

उपायुक्त ने की पशू क्रुरता निवारण कार्यकरिणी की बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई।
बेसहारा, बेजुबान और आवारा पशुओं पर क्रूरता ना हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहर की सड़कों पर बेसहारा व आवारा पशुओं के लगातार विचरण से एक तरफ दुघर्टना होने की संभावना अधिक रहती है तो वहीं इससे पशु भी चोटिल हो जाते हैं। जाने अनजाने में सही लेकिन यह भी क्रूरता की श्रेणी में आता है। इस समस्या का समाधान हम सभी को मिलकर करना होगा। पशुओं में भी प्राण एवं संवेदना होती है। उन्हें भी दर्द और कष्ट होता है। ऐसे में उनके प्रति मानव जाति को संवेदनशील होना जरूरी है, ताकि पशुओं के अधिकार की रक्षा हो सके।

बीडीओ ने पीएम आवास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर प्रखंड के बथनबारी गांव में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकरी मुरली यादव ने पीएम आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में तुलसी महती का आवास निर्माण का चौड़ाई पूर्ण पाया गया। उन्हें छत की ढलाई जल्द करने को कहा गया। लाभुक सनातन सोरेन, संगीता मरांडी, भोला राणा एवं चक्कू राणा का भी पीएम आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। लाभुक से जानकारी लेकर निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर लाभुकों से बातचीत किए और आवश्यक सुझाव दिए। लाभुकों को जल्द कार्य पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिए। कहा कि आवास निर्माण कार्य के लिए दी गई राशि का उपयोग कर एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कर लें। मौके पर पंचायत सचिव सिद्धेश्वर खां, पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक तापस लायक, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सोरेन एवं लाभुक मौजूद थे।

किसान मित्र हर हाल में एक सप्ताह के अंदर पेंडिंग कामों को करें पूरा
फतेहपुर। संवाददाता। फतेहपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को किसान मित्रों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने की। इस मौके पर बीटीएम अमीर हेम्ब्रम के अलावे किसान मित्र प्रदीप सामंत, रामबाबू मरांडी, संतोष मुर्मू, रिंटू मरांडी, शिवधन मिर्धा सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी किसान मित्रों को बताया कि फतेहपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत ई केवाईसी 3317 पेंडिंग है। इसके अलावा बैंक में आधार सेटिंग 1251 और कृषि ऋण माफी योजना में ई केवाईसी 1200 पेंडिंग है, जिसे हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने सभी किसान मित्रों को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर पेंडिंग पड़े इन सभी कामों को निपटाएं।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगतरफा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक और ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बुधवार शाम 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हरे रंग की एक ऑटो नारायणपुर की ओर से धनबाद की ओर जा रही थी। एक बाइक भी नारायणपुर की ओर आ रही थी। इसी बीच एक अज्ञात वाहन में ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक और बाइक चालक दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए धनबाद ले जाया गया, जबकि ऑटो चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में घायल पड़े ऑटो चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

आजसू पार्टी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
कुंडहित। संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के बाबूपुर गांव में आजसू पार्टी की एक विशेष बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से आजसू के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो उपस्थित थे। बैठक में आजसू पार्टी के संगठन मजबूती एवं विस्तार को लेकर चर्चा की गई। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो ने कहा कि बाबुपूर पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत में संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई। कहा कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया कि पंचायत के हर एक गांव को आजसू मय बनाएंगे। कहा कि आने वाले समय में हेमंत की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। सरकार का मुखिया ईडी के डर से यहां वहां घूमता फिर रहा है। उससे राज्य के जनता का भला कैसे हो सकता है। सभी ने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में नाला विधानसभा में एनडीए की जीत पक्की हो, इसके लिए हम लोग कमरकस के एवं चरणबद्ध तरीके से काम करना शुरू करेंगे। मौके पर सुभाष राय, तारापद मंडल, सत्येंद्र बास्की, विनय मंडल, बाबू धन हांसदा, विजय सोरेन, कालोसोना बाउरी, अर्जुन पूजहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लंगुर ने युवक को किया घायल
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ में एक युवक को एक लंगुर ने काट कर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह करीब 11 की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राहुल मंडल मोहनपुर मोड़ में इधर-उधर घूम रहे एक लंगुर के पास जाकर उसे केला खिलाने का प्रयास कर रहा था। अचानक लंगुर गुस्से में आकर युवक को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में किया गया। उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन देकर समय-समय पर एंटी रेबीज इंजेक्शन का डोज लेने का सलाह देकर उसे घर भेज दिया।

प्रधानाध्यापक को दिया गया प्रशिक्षण
नारायणपुर। संवाददाता। बदलाव फाउंडेशन एवं आईसीआरडव्लू के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जेम्स परियोजना की ओर से एक बैठक आहूत किया गया। बैठक स्थानीय होटल में किया गया, जिसमें 31 विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। जेम्स परियोजना के तहत नारायणपुर प्रखंड के मध्य एवं उच्च विद्यालयों के 85 स्कूल में परियोजना संचालित किया जा रहा है, जिसमे सभी स्कूल को पूर्व में निरंतर नोडल शिक्षको के तीन चरण के प्रशिक्षण किया जा चुका है। उसी से जुड़े मुद्दे पर एक दिवसीय प्रधानाध्यापक का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 31 प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में भाग लिया। बुधवार को प्रशिक्षण का तीसरा दिन तीसरे बेच का प्रशिक्षण किया गया। तीन दिनों में सभी 85 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमे कुल 81 प्रधानाध्यापक जिसमे प्रथम बेच में 26, द्वितीय बेच-24 तृतीय बेच में-31 प्रधानाध्यापकों ने इस प्रशिक्षण में भागीदारी किया, जिसमें 31 प्रधानाध्यापक ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया। विद्यालयों में लैगिक समानतापूर्ण माहौल के निर्माण राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जेंडर और समावेशी की जानकारी प्रदान किया गया। साथ में, जेंडर, हिंसा, सत्ता, शारीरिक बदलाव एवं बच्चों में आदर्श संबंध स्थापित करने को लेकर चर्चा किया गया। वर्तमान में जो गतिविधियों आयोजित किया जा रहा है। आगे किस तरह विद्यालयों में जेम्स क्लास का संचालन किया जाए उस पर खुले मन से सभी ने चर्चा किया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में बिनित झा, संचिता दास एवं बदलाव फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक रामरूप कुमार सिंह, सिंपल कुमारी, सविता सोरेन सावित्री सोरेन, प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

नवरात्रि के चौथे दिन की गई मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना
जामताड़ा। संवाददाता। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना किया गया। मां के इस रूप का पूजा करने से भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है। माता कूष्मांडा को अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है। नवरात्रा शुरू होने से पूरा शहर मां की भक्ति में डुब गया है। हर घर हर महल में मां की पूजा में लोग डुबे हैं। घर में कलश स्थापन कर लोग सुबह शाम की आराधना कर रहे हैं। अपने घर में सुख शांति और समृद्धि की कामना मां से कर रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजि
नारायणपुर। संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के तत्वावधान में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवार कल्याण दिवस मनाया गया, जिसमें इस कार्यक्रम में सीएचसी नारायणपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण गुप्ता ने योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देकर इसका लाभ लेने को लेकर प्रेरित किया। कार्यक्रम में योग्य दंपत्ति के 3 लाभुकों का चयन कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिसमें बहामुनी टुडू, पति जीवन मुर्मू, बबीता वर्मा, पति रंजीत पोद्दार तथा सविता मुर्मू, पति संतोष हेम्ब्रम को 3 साल के बाद पहला बच्चा लेने तथा 3 साल के अंतर में दूसरा बच्चा लेने तथा प्रसव के पश्चात परिवार नियोजन के स्थाई या अस्थाई उपाय अपनाने को लेकर उनका चयन किया गया। उन्हें पुरस्कार देकर उनको सम्मानित किया गया। मौके पर मुकेश कुमार, अरूण कुमार यादव, प्रफुल्ल कुमार रवानी, शर्मिला कुमारी, शांतिलता हेम्ब्रम, नीतू देवी, गुलाबी देवी, सूर्यकांत सुधाकर, कौशलेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store