• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

February 28, 2024

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

by admin
February 28, 2024
in Deoghar
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी शिव मंदिर परिसर में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध झा के नेतृत्व में एवं लोकसभा विस्तारक आशीष कुमार एवं विधानसभा विस्तारक रोहित महतो की उपस्थिति में लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर बैठक की गयी। बैठक में लाभार्थी सूची एवं सामग्री का वितरण किया गया।
मौके पर भाजपा नेता रामनारायण राय, गुलाब राणा, धनंजय चक्रवर्ती, संजय कुमार पांडे, मुरली ठाकुर, कुंदन पांडे, मनोज मंडल, सुनील कुमार भोक्ता, मुन्ना कुमार, चंदन कुमार मंडल, राजेंद्र भोक्ता, आशीष यादव जितेंद्र सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहादत दिवस पर याद किये गये अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शहादत दिवस पर याद किये गये। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर जनवादी चिंतक धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये कहा कि देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले चन्द्रशेखर आजाद क्रांतिकारियों में प्रमुख थे। उन्होंने प्रण लिया था कि वह आजाद है और आजाद ही मरेगा। उन्हें आपने प्रण की रक्षा मरते दम तक की। कभी ब्रितानी हुकूमत की गोली उनके शरीर को छू पाई और न ही उनके सिपाही ही। उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना की थी। जिसमें भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त सरीखे क्रांतिकारी शामिल थे। उन क्रांतिकारियों का प्रमुख उद्देश्य था देश की आजादी व शोषणमुक्त सामाजिक व्यवस्था, सामता पर आधारित अर्थव्यवस्था, जनहितकारी न्यायिक व्यवस्था आदि। आज आजादी के 75 वर्ष बीत गये पर इन क्रांतिकारियों के सपनों देश आभी तक नहीं बन पाया है। मौजूदा समय में ये युवाओं का देश है, आज युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। युवाओं में जोश, सोच व जज्बा है। इन्हें उन क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सपनो का देश बनाने के आगे आना चाहिए। तभी शहीद क्रांतिकारियों को सही श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

ललिता कुजूर ने मधुपुर महिला थाना का संभाला प्रभार
मधुपुर/संवाददाता। मंगलवार को ललिता कुजूर ने मधुपुर महिला थाना का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता घरेलू महिला हिंसा जैसे दहेज प्रताड़ना, महिला प्रताड़ित आदि पर रोक लगा होगा। छोटी-छोटी विवाद में घर बिखर जाता है। ऐसे में उनकी समस्या समाधान के लिए दोनों पक्षों को काउंसलिंग कर घर बसाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि महिला अपनी समस्या लेकर बेहिचक आ सकती है। पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय मिलेगा। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर साइबर अपराधी सक्रिय रहते है। सोशल मीडिया से अपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया अपने बच्चे और बच्चियों को सोशल मीडिया के प्रति जागरूक बनाएं। मौके पर एएसआई बैजयंती कुमार, रंजीत कुमार, सोनमुनी टुडू,
साक्षर आरक्षी अभय कुमार, रानीमय टुडू, रानू कुमारी आदि मौजूद थे।

सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद के सफाईकर्मी राजीव कुमार पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में वह बाल-बाल बच गया। घटना मंगलवार की बताई जाती है। इस घटना से कुछ देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के विरोध में तमाम सफाईकर्मी आक्रोशित होकर कार्य बाधित कर घटना मे शामिल युवकों की कारवाई की मांग करते हुए लिखित आवेदन थाना को दिया। उसने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन की तरह काम करने नगर परिषद कार्यालय पहुंचा तभी अचानक नवाज अंसारी व एक अन्य युवक नगर परिषद गेट के समीप चाकू से हमला कर दिया। संयोगवश वह बच गये। बीच-बचाव करने आये सफाई कर्मियों को देखते ही दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। राजीव ने पुलिस को बताया है कि घटना का वीडियो उनके सहकर्मियो दारा बनाया गया है। उसने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

पंचायतस्तरीय बाल सुरक्षा समिति सदस्यों को मिला प्रशिक्षण
सारवां/संवाददाता। नीड्स संस्था और डीकेए आस्ट्रेलिया के सहयोग से रूपांतरण परियोजना के तहत नीड्स के कार्यक्रम प्रबंधक मधु कुमारी की देख-रेख में प्रखंड क्षेत्र के रक्ति पंचायत भवन सभागार मे पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति सदस्यों का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें समिति को बताया गया कि बाल सुरक्षा समिति का गठन बच्चों की सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए किया गया है। ऐसे बच्चे जो असुरक्षित हैं उनको चिह्नित करके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाए तथा समाज में फैली कुरीति जैसे बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, नशाखोरी को रोका जा सके। साथ ही स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ा जा सके। इसके साथ-साथ सभी सदस्यों को सर्वे कैसे करना है इसको समझाया गया ताकि उनको यह पता रहे कि हमारे समिति के क्षेत्राधिकार में कितने बच्चे असुरक्षित श्रेणी में आते हैं और उनको किसी न किसी सरकारी योजना से जोड़ा जा सकता है। प्रशिक्षण में संस्था के विक्की कुमार, प्रदीप कुमार सहित बाल सुरक्षा समिति के सदस्य, सेविका, सहिया आदि उपस्थित थे।

शिवरात्रि पर कुशवाहा कुशमेश्वरनाथ शिव मंदिर में लगेगा मेला
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दोंदिया पंचायत स्थित कुशमाहा कुशमेश्वरनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि को सफल आयोजन को लेकर शिवशक्ति समिति की बैठक हुइ। बैठक में सदस्यों द्वारा बताया कि इस बार झांकी के सथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समिति द्वारा मुकम्मल व्यवस्था की गयी। श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी (प्रसादी) का वितरण किया जाएगा। वही नौ मार्च को विशाल मेला का आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।
मौके पर भुवनेश्वर महतो, आलोक यादव, उपेन्द्र यादव, अमरकांत पंकज, शंकर यादव, दिलीप यादव, मनोज यादव (ढोलपहरी), जनार्दन यादव, गणेश यादव, बबलू यादव, गुड्डू कुमार, सुरेन्द्र यादव ( दोन्दिया), मुलेश महतो, उमेश यादव, खुबलाल राय, सिन्टू यादव, पुलेश यादव, मनोज कुमार यादव (पिपरासोल), धनंजय यादव, पंचानन्द यादव, कुन्दन कुमार, लालू कुमार, फुलेश्वर यादव, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश यादव, धनंजय राय,जन्मजय यादव, दामोदर राय, कुंदन राय, राजेश भंडारी समेत अन्य मौजूद थे।

कैश वैन के धक्के से बाइक सवार घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारवां-देवघर मुख्य मार्ग के घोरपरास के पास मुख्य सड़क कैश वैन के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। बैजनाथपुर निवासी नेपाल राउत एवं एवं विक्कू कुमार राउत इलाज कराकर बाइक से लौट रहे थे। तभी कैश वैन के धक्के से दोनों घायल हो गये। दुर्घटना के बाद वाहन भागने में सफल रहा। इधर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

महिला ग्रुप के सदस्यों में लेनदेन को लेकर मारपीट
सारवां/संवाददाता। सारवां थाना अंतर्गत बंदरचुटा गांव में महिला ग्रुप के पैसे के लेन देन को लेकर आपस में हुए विवाद में दो महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला शिलावती देवी व अकली देवी को इलाज के लिय परिजनों ने सीएचसी लाया। जहां उन लोगों का इलाज किया गया। सीएचसी में घायलों ने बताया ग्रुप के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ जाने पर भैसुर के साथ अन्य छह ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिलाओं के द्वारा थाना मंे आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महाशिवरात्रि को लेकर हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विशनपुरगढ़ दुर्गा मंदिर के बरामदे पर महाशिवरात्रि समिति की विशेष बैठक राजेश कुमार सिंह की देखरेख में हुई। इस अवसर पर महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाने के साथ मंदिर में साज सज्जा और भव्य शिव बारात निकालने पर सहमति बनी। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रणव सिंह, कैलाश राउत, सिंह, दिलीप वर्मा, उमेश वर्मा, पुरूषोतम झा, मनकू सिंह, दीनदयाल वर्मा, धीरज कुमार, हलधर वर्मा, गाविंद सिंह, विशाल कुमार, व्यास रवानी, अंश कुमार, सूर्यदेव कुमार, बिष्णु सिंह, रोहित कुमार, किशोर कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पंचायत समिति कार्यकारिणी की हुई बैठक
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत पंचायत समिति क्षेत्र में किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों को पांच-पांच लाख तक योजना लिए जाने के बाद पर सहमति बनी। मौके पर पंचायत समिति सदस्यों ने प्रभारी बीडीओ विनय कुमार पांडेय से प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता की जांच करने की मांग की। मौके पर प्रभारी बीपीआरओ नागेश्वर दास, प्रखण्ड समन्वयक मो सुल्तान, पंचायत समिति सदस्य पुष्पांजलि हेंब्रम, मुस्तफा अंसारी, जाबिर खान, साजिद अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मंडल, चंपिया देवी, सावित्री किस्कू, निस्पति मरांडी, मतिजन खातून, हलीमा खातुन, सबीना खातुन, जैनब खातुन, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।

सीएम व कृषि मंत्री से मिले जिप सदस्य

  • बेहतर बजट के लिए दी बधाई
    सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भाग संख्या नौ के जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात कर बेहतर बजट पास करने की बधाई दी है। श्री कुमार ने कहा कि यह बजट झारखंड को नई दिशा एवं दशा देगा। प्रदेश के किसान, मजदूर समेत आम लोगों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है।

झामुमो ने निकाला पैदल न्याय मार्च
मोहनपुर/संवाददाता। प्र्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत घोरमारा जोन में मंगलवार को झामुमो नेताओं ने घोरमारा बैंक मोड़ से बाजार होते हुए ठाड़ी मोड़ तक पैदल न्याय यात्रा मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर बरसते हुए कहा कि षड्यंत्र के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। साथ ही महागठबंधन सरकार द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की आम जनों के बीच जानकारी दी। यह न्याय यात्रा लगातार सभी पंचायत में घूम-घूम कर चलाया जा रहा है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील मंडल, उपाध्यक्ष करामत अंसारी, सचिन पतिलाल मुर्मू, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन मंडल, मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा, संगठन मंत्री श्रीकांत यादव, अरुण यादव, रंजीत यादव, कुंदन कुमार, वीरेंद्र सोरेन, रीवा जिला मीडिया प्रभारी कुंदन राज, कुंदन यादव, सकलदेव मंडल, चंदन कुमार, विकास कुमार, सफीक खान, राजेश कुमार, धीरज मंडल, उत्तम मंडल, भावेश यादव, आदित्य मंडल, मुकेश मंडल समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद ने किया 14 योजनाओं का शिलान्यास

  • पीसीसी पथ का होगा निर्माण

पालोजोरी/संवाददाता। दुमका सांसद सुनील सोरेन ने मंगलवार को पालोजोरी के ठेंगाडीह में सांसद निधि से बनने वाले 14 योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। पालोजोरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन योजनाओं से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। शिलान्यास करते हुए सांसद ने कहा कि आज उन्होंने सारठ विधानसभा में 57 योजनाओं का शिलान्यास सांसद फंड से किया है। वह लगातार क्षेत्र की जरूरत के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे हुए हैं। पीएम आवास, एलपीजी सहित केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सभी जरुरतमंद को मिलेगा, यह मोदी की गारंटी है। वह क्षेत्र की जनता को हमेशा हिसाब देने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन रूसीलाल राणा ने किया। मौके पर पालोजोरी पंचायत के मुखिया अंशुक साधु, संतोष साह, आशीष रूज, रविंद्र रूज, पिंटू वर्णवाल, निमाई मंडल, कैलाश साह, दिलीप रूज, लोखाई मंडल, राजेश कापरी, पप्पू कापरी आदि मौजूद थे।

सारठ में 57 योजनाओं की रखी आधारशिला
सारठ/संवाददाता। सारठ डाकबंगला परिसर में मंगलवार को सारठ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 1 करोड़ 54 लाख की लागत से कुल 57 योजनाओं का सामूहिक रूप से शिलान्यास सांसद सुनील सोरेन ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास किया जा रहा है। कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कार्यक्रम के व्यस्थापक दीपक किशोर सिंह थे और मंच का संचालन सिंहेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम को द्वारिका प्रसाद सिंह, गोरांग चन्द्र सिंह एवं अनन्त कुमार सिंह के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई कृष्ण मुरारी राय, रणबीर कुमार सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार मिश्रा, शेखर कुमार सिंह, पंचानंद चंद, मुकेश कुमार राय, मुखिया प्रमोद कुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार भोक्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता, लाभुक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

सहजकर्ता दल को पांचवे बैच का दूसरे दिन का दिया गया प्रशिक्षण
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सहजकर्ता दल से संबंधित पंचायत नवादा, अलुवारा, दुमदुमी, और पलमा कुल चार पंचायतों के सहजकर्ता दल को पांचवें बैच के दूसरे दिन का प्रशिक्षण मास्टर र्ट्ेनर विक्की आनन्द, उदपुरा महतोडीह के मुखिया सुशील देव और संग्रामलोढ़िया के मुखिया रणवीर मंडल द्वारा कुल 32 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि पंचायत को विकसित करने के लिए पंचायत की क्या भूमिका होती है, उस पर विशेष प्रकाश डाला गया। वहीं प्रत्येक पंचायत से सम्बन्धित ग्राम पंचायत ग्राम की मुख्य कार्यों के विषय में बताया गया। मौके पर संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव के अलावे सहजकर्ता दल के सदस्य मौजूद थे।

प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में कई प्र्रस्ताव पारित
सारठ/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय कक्ष में सारठ प्रमुख गौतम कुमार रवानी की उपस्थिति में 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा की अध्यक्षता में आहूत की गई। प्रखंड के अन्तर्गत सभी विभागों की कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षापरांत बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी के सौंदर्यीकरण, बिजली की व्यवस्था को लेकर सीडीपीओ कार्यालय से आये प्रतिनिधि महिला पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी से किन-किन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली नहीं होने का कारण पूछने पर बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को छह हजार की राशि का प्रावधान था, लेकिन बिजली नहीं लगने के कारण रकम सरेंडर हो गया है। वहीं 20 सूत्री के सदस्य गणेश बास्की ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र में कुछ आंगनबाड़ी में जन्म-मृत्यु का पंजीयन नहीं होने की बात उठायी गई। जिस कारण से लोगों को समस्याएं उन्पन्न होती है के बारे में बताया। साथ ही 20 सूत्री अध्यक्ष ने सभी आंगनबाड़ी केन्द्र में सूचना पट लगाने का निर्देश दिया। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका का नाम, सहायिका का नाम, महिला पर्यवेक्षिका का नाम सीडीपीओ का नाम एवं मोबाइल नंबर सहित बोर्ड में अंकित करने की बात कही गई। सदस्य गणेश बास्की द्वारा कल्याण विभाग से संबंधित मामला उठाया गया कि जमुवासोल पंचायत के मौजा खैरीडूमर स्थित सिदो कान्हू भवन का सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ, एएनएम नहीं रहने का भी मामला उठाया गया। डॉ. शानु आनन्द ने बताया कि मामला संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्डेन चंदा कुमारी द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि विद्यालय के सभी छात्राओं को प्रत्येक महीने में स्वास्थ्य की जॉच की जानी चाहिए। जिसपर अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा ने डॉ. शानू आनंद को 15 दिनों में सभी छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच हेतु निर्देश दिया गया। वहीं अन्य प्रस्तावों में पशु मित्रों की सूची एवं मोबाइल नम्बर का मांग किया गया ताकि पशुपालकों को पशु टीकाकरण की जानकारी मिल सके। वहीं अबुआ आवास की स्वीकृत लाभुकों की सूची सभी सदस्यों को उपलब्ध करायी जाए तथा पंचायत कार्यकारिणी की बैठक पंजी की जांच बीपीआरओ करें क्योंकि शिकायत है कि मुखिया कार्यकारिणी बैठक किये बगैर ही योजना की स्वीकृति देने की शिकायत आये दिन मिलती है तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पस्टीकरण का प्रस्ताव लिया गया। मौके पर जेएसएस अशोक कुमार यादव, बीपीआरओ लखन सोरेन, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह, सदस्य सिंहेश्वर मुर्मू, मोईनीउद्दीन शेख, भवतारिणी शर्मा, प्रभु रवानी, विधायक प्रतिनिधि जयराम पौद्दार उर्फ देबू पौद्दार, पंसस रधुनन्दन प्रसाद सिंह, बीपीओ डेविड गुड़िया, कनीय अभियंता सिकन्दर कुमार सिंह, कस्तूरबा आवासीय वि़द्यालय के वार्डेन चंदा कुमारी, अंचल निरीक्षक अक्षय कुमार सिन्हा, उपराजस्व निरीक्षक रंजीत कुमार झा, भानू शर्मा, बीटीएम राजेश कुमार वर्माा, एटीएम गौतम कुमार समेत अन्य भी मौजूूद थे।

बीस सूत्री के बैठक में खिलायी गई एमडीए की दवाई
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री के बैठक में उपस्थित प्रमुख गौतम रवानी, अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, उपाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह, सदस्य गणेश बास्की, सिद्वेश्वर मुर्मू, प्रभु रवानी, मोईनुदीन शेख, भवतारिणी शर्मा, प्रखंड के बीपीआरओ लखन सोरेन, प्रधान सहायक संजय कुमार, नाजिर शम्भु शरण श्रीवास्तव, संजू कुमारी, बीपीओ डेविड गुड़िया, सिकन्द्र सिंह, सुधांशु शेखर राय, अक्षय कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार झा, भानू शर्मा, जगदीश उरांव, इंजॉय होरो, त्रिलोचन पासवान, वार्डेन चंदा कुमारी समेत कुल 70 लोगों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शानू आनन्द व एमटीएस अनिकेत तिवारी और एसएमसी कमलेश पांडेय द्वारा एमडीए की औषधि खिलायी गई।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store