• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

November 25, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

by admin
November 25, 2024
in Bihar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंद्रमंडी। संवाददाता। चकाई जिला परिषद डाक बंगला में जदयू कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सम्मेलन को पूर्व मुखिया कामेश्वर दास, अधिवक्ता अजय कुमार मुन्ना, राजेश पांडे, विजयकांत बेसरा, भगवान राय, शंकर दास, दयानंद तांती, शेखर राय, सुधीर राय, पांचू मियां आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिंदेश्वरी वर्मा ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ता लगातार संगठन मजबूती को लेकर गांव और पंचायत में कार्य कर रहे है। यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। पूर्व जिप सदस्य विजयकांत बेसरा ने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास के मामले में पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी क्षेत्रों में नीतीश कुमार का काम धरातल पर दिखाई देता है। कार्यक्रम में लक्ष्मण रजक, नकुल यादव, मो शमसुद्दीन, प्रमोद मंडल, तस्लीम अंसारी, नीरज नगीना, भोला सिंह, गणेश राय, दिलीप राय सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
हालांकि जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने वाले पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद के अचानक तबीयत खराब होने की वजह से कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए।

जिलाधिकारी ने किया जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन
अवैध खनन करने वालों को पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी : डीएम
जमुई। संवाददाता। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित खान एवं भूतत्व विभाग में जिला खनन नियंत्रण कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने इस अवसर पर कहा कि विभाग के कार्यों का सुचारू रूप से संचालन किए जाने के साथ अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके जरिए जहां रेत के अवैध खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वहीं बालू माफियाओं पर शिकंजा कसना भी आसान हो सकेगा। उन्होंने अवैध खनन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सीसीटीवी डिस्प्ले का जायजा लेते हुए कहा कि बालू माफियाओं की नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को उजागर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को सजग और सचेत रहने का निर्देश दिया। डीएम ने बालू का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए जीपीएस को अनिवार्य किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि जिला खनन नियंत्रण कक्ष से इसका ऑनलाइन ट्रैकिंग किया जाएगा। उन्होंने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए इसे प्रभावी पहल करार दिया। एडीएम सुभाष चंद्र मंडल, डीडीसी सुमित कुमार समेत कई अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

गिद्धौर के नयागांव की बेटी श्वेता बनी झारखंड के बोकारो से विधायक
कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की
झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू हैं श्वेता
गिद्धौर। संवाददाता। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कुंधुर पंचायत के नयागांव निवासी दिनेश कुमार सिंह की बेटी श्वेता सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में परचम लहराते हुए बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य होने के साथ-साथ झारखंड कांग्रेस में प्रदेश महासचिव भी हैं। श्वेता सिंह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू हैं। श्वेता की जीत पर उनके मायके गिद्धौर के नयागांव में उत्सवी माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुला गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। श्वेता के छोटे भाई लोजपा रामविलास के नेता राष्ट्रदीप सिंह ने कहा कि भले ही राजनीतिक रूप से हमारे दल अलग हैं, लेकिन बड़ी बहन का इस मुकाम पर पहुंचना गौरवान्वित कर रहा है।

प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है सूचना व जनसंपर्क विभाग : भानू प्रकाश
बोले : विभाग को करेंगे ज्यादा गतिशील
जमुई। संवाददाता। बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को पहले की अपेक्षा और प्रभावी तथा सशक्त बनाया जाएगा। यह विभाग प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है। पत्रकारों के लिए कानून सम्मत काम किए जाएंगे।
नए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी भानू प्रकाश ने जमुई सूचना भवन में सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर इसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक दिलाने के लिए विभाग तत्पर होकर काम करेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके मद्देनजर विभाग सक्रिय होकर पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिले की आम जनता की बेहतरी और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जो कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसे और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जनसंपर्क विभाग प्रचार-प्रसार को और तेज करेगा। जन जागरूकता अभियान को गतिमान किया जाएगा।
भानू प्रकाश ने पत्रकारिता की चर्चा करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में जिलों के साथ-साथ प्रखंडों में भी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया अपनी बड़ी भारी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है। अब संवाद का आदान-प्रदान और अधिक तेजी से होने लगा है। पत्रकार बीमा, पत्रकार पेंशन योजना समेत अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ संवाददाताओं को समय से दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी सुयोग्य पत्रकारों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसके लिए यथोचित कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कलमकारों से सकारात्मक सहयोग की अपील की।

नए वोटरों को मतदाता सूची से जरूर जोड़ें : आयुक्त
जमुई। संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल आयुक्त संजय कुमार सिंह ने फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए। समाहरणालय के संवाद कक्ष में प्रमंडलीय आयुक्त-सह-प्रेक्षक निर्वाचक सूची मुंगेर प्रमंडल ने सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ईआरओ और एईआरओ के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर नए वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेषकर छुटे हुए महिलाओं, थर्ड जेंडर और दिव्यांगजनों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की बात कही। आयुक्त ने वोटर कार्ड की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वोटर कार्ड से मतदान किए जाने के साथ इस पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जाता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जीविका के दीदियों से आवश्यक सहायता प्राप्त करने को कहा। उन्होंने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति किए जाने पर बल दिया।
डीएम अभिलाषा शर्मा ने इस अवसर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार करने के लिए जिले में संचालित हो रहे विशेष शिविरों के बारे में बताया। उन्होंने लिंगानुपात की विस्तार से चर्चा की और आयुक्त को इसके बारे में यथोचित जानकारी दी। डीएम ने संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रपत्र छह, सात और आठ की चर्चा की और इसके उपयोग को परिभाषित किया।
आयुक्त ने 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 97, 98 और 99 के साथ कई बूथों का अवलोकन किया और कार्यरत लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुपात्रों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया।
एडीएम सुभाष चंद्र मंडल, डीडीसी सुमित कुमार समेत अधिकांश नामित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

सिस्टम के फाइलों में दबी जिंदगी
नौ साल पहले हुई पति की हत्या, अब तक मुआवजे का इंतजार कर रही बेबस पत्नी
झाझा। संवाददाता। नौ साल से एक महिला अपने पति की हत्या के मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता पर सवाल उठाने वाली यह कहानी केवल एक महिला की नहीं, बल्कि उन हजारों गरीब और मजबूर लोगों की भी है, जिनके अधिकार सरकारी फाइलों में वर्षों से दबे हुए हैं। उन फाइलों पर धूल की परत बैठ गई है और पीड़ित परिजन वर्षों से न्याय और मुआवजे के लिए दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं। यह कहानी है झाझा प्रखंड के कनौदी पंचायत की निवासी रीना देवी की। उनके पति दरोगा साह की हत्या नौ साल पहले 5 मई 2015 को बांका जिले के नाढ़ा कनौदी गांव में अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पीड़िता से मुआवजे का वादा किया था, लेकिन आज तक पति की हत्या का मुआवजा उनके हाथ नहीं लगा। जहां एक ओर उनका पारिवारिक जीवन टूटा, वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिकारियों की लापरवाही ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से और तोड़ दिया। पति दरोगा साह की मौत के बाद, रीना ने घर चलाने के लिए सिलाई का काम शुरू किया, ताकि किसी तरह अपने तीन बच्चों को पाल-पोश सके। उसकी एक बेटी जो अब 21 वर्ष की हो चुकी है, उसकी शादी की चिंता भी अब उनके सिर पर है। लेकिन नौ साल की लंबी अवधि में, उनके द्वारा मुआवजे के लिए किए गए सभी प्रयासों ने केवल एक ही परिणाम दिया-अधिकारियों के चैम्बर के बाहर घंटों का इंतजार और असंवेदनशीलता का सामना। वह बताती हैं कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि पति के मौत के बाद जिला प्रशासन मुझे इतना बेबस और मजबूर करेगी। हर बार अधिकारी यही कहते हैं, ‘फाइल चली गई है, ऊपर से मंजूरी आनी है, इंतजार करो’। लेकिन हम और कब तक इंतजार करें?”। उनके लिए यह सवाल अब सिर्फ एक मुआवजे का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का है जो सिर्फ कागजों पर काम करता है। यह सिलसिला सिर्फ एक तक ही सीमित नहीं है। देशभर में ऐसे असंख्य मामले हैं, जहां गरीब, मजदूर, अशिक्षित और जरूरतमंदों को उनके कानूनी अधिकारों से वंचित रखा जाता है। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते ये अधिकारी किसी बेबस महिला को न्याय देने के बजाय उन्हें नौ साल से दफ्तर और कागजी कार्यवाही में उलझाकर अपने कर्तव्यों से बचते आ रहे हैं। अंतत: सवाल यही उठता है कि क्या मुआवजा पाने के लिए किसी महिला को अपनी पूरी जिंदगी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते हुए गुजारनी पड़ेगी? क्या वह दिन कभी आएगा जब सरकारी तंत्र की लापरवाही के खिलाफ एक मजबूत कदम उठाया जाएगा? जब तक ऐसे सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक ऐसी महिलाओं का संघर्ष सरकारी सिस्टम से जारी रहेगा, जो सिर्फ न्याय और अपने हक की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर को दिल्ली, बेगूसराय जैसा प्रदूषित शहर होने से बचाएं
जमुई शहर का अदक जो है अस्वास्थ्यकर
जमुई। संवाददाता। दिल्ली, पटना, बेगूसराय जैसे प्रदूषित शहर की राह चला अपना जमुई इसे बचाने के लिए लोगों को सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उक्त बातें विद्युत विभाग के अभियंता नीरज कुमार ने लोगों को पर्यावरण के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक होने का संदेश दिया गया। साईिकल यात्रा एक विचार के नियमित रविवारीय यात्रा के 464वें क्रम में रविवार को श्री कृष्णा स्टेडियम से एक दर्जन सदस्यों ने यात्रा निकाली जो सतगामा, खैरमा होते हुए मलयपुर पहुंची, जहां विद्युत विभाग के पावर ग्रिड परिसर पहुंच कर परिसर को हरा भरा करने के संकल्प को लेकर दो दर्जन से भी अधिक पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए चन्दन कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड की ओर से जमुई जिला के प्रदूषित पर्यावरण के आंकड़ा को जारी किया, जिसमें बताया गया है जमुई शहर का अदक 240 है जो बहुत ही अस्वस्थकर श्रेणी में आता है। यह लोगों को स्वस्थ को बहुत ही प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और इसे संरक्षित करने का लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर बिजली बोर्ड के अभियंता नीरज कुमार, चंदन कुमार मिश्रा, रतन सिंह, राम राव, विवेक कुमार, सूरज कुमार, सिंटू कुमार पांडे, सीपू परिहार, गोलू कुमार, राकेश कुमार, लड्डू मिश्रा, हर्ष कुमार सिन्हा सहित कई कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।

झारखंड में पुन: हेमंत सोरेन की बनेगी सरकार
सोनो। संवाददाता। झारखंड में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह बिहार प्रदेश संयोजक एवं चकाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी ओंकारनाथ बरनवाल ने मिठाईयां बांटकर खुशियां जाहिर करते हुए हेमंत सोरेन को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बरनवाल ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों को देखते हुए लोगों ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया। कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम, राजद और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा को करारी हार देकर शानदार जीत हासिल किया है।

सोनो में जदयू का दिखा दो गुट, दोनों गुटों ने अलग-अलग किया कार्यकर्ता सम्मेलन
सोनो। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को जनता दल यूनाइटेड पार्टी के दो फाड़ होते देखने को मिला। बता दें कि दोनों गुटों ने अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। दरअसल शनिवार को इंडियन गैस गोदाम के समीप स्थित क्रांति देवी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर परिसर व डॉ परवाज क्लीनिक के बगल में, दोनों स्थानों पर जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन अलग अलग आयोजित किया गया था। मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव यादव गुट का था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो मौजूद थे। वहीं दूसरा कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष नियाज अंसारी गुट का था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद मौजूद थे। गौरतलब हो कि प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन के दौरान ही जदयू के भीतर गहरी फुट भरकर सामने आई थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पहले नियाज अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन एक सप्ताह बाद ही गुरुदयाल यादव को भी इस पद के लिए नामित कर दिया। इस दोहरी नियुक्ति ने कार्यकर्ताओं के बीच खेमेबाजी देखने को मिल रही है। हालांकि जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने गुरुदयाल यादव को ही जदयू का प्रखंड अध्यक्ष बताया और कार्यकर्ताओं को अन्य कार्यक्रम में भाग लेने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी थी, इसके बावजूद नियाज अंसारी के समर्थकों द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह घटनाक्रम जदयू के भीतर बढ़ते मतभेदों को दिखा रहा है जो पार्टी के भविष्य के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है।

नवनिर्वाचित विधायक अरुप चटर्जी का लोगों ने किया जोरदार स्वागत
कुमारधुबी। संवाददाता। झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है जनता ने महागठबंधन से निरसा विधानसभा के प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को करारी शिकस्त देते हुए विजय रहे। वहीं उनकी जीत के खुशी में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न व जुलूस निकालकर जीत की खुशी मना रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की सुबह वाणी मंदिर क्लब में पहुंचे महागठबंधन के प्रत्याशी अरुप चटर्जी का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही महागठबंधन अरुप चटर्जी को वाणी मंदिर क्लब के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट किया और उनकी जीत की अग्रिम बधाई दी। महागठबंधन के प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने कहा कि जनता का जो अपार प्रेम और स्नेह मिला है उसका मैं हमेशा आभारी रहुंगा और जिस तरह में पहले भी मजदूर और आम लोगों के लिए 24 घंटे उनकी समस्या को लेकर लोगों के बीच रहता था, जीतने के बाद भी हमेशा जनता के बीच रहुंगा। लोगों की मांग पर धोबी घाट में दिव्यांग भाजपा युवा नेता समाजसेवी शशिकांत दुबे की प्रतिमा स्थापित करने की बात भी लोगों ने कही। मौके पर शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुखिया अनामिका देवी व मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, अभिजीत घोष, बुबाई, घोष, बापी बनर्जी, संजीत यादव, मिलन, अमर कर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

प्राथमिक विद्यालय कटहराटांड़ में बच्चों को 15 दिन पूर्व बनी सामग्री नास्ते में किया गया वितरण
सोनो। संवाददाता। गंदर पंचायत के कटहरा टांड़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय कटहरा टांड़ में शिक्षा ग्रहण करने आये तकरीबन 40 बच्चों के बीच विद्यालय प्रधानाध्यापिका निभा कुमारी की ओर से पिछले 15 दिनों पूर्व छठ महापर्व के दौरान बनी ठेंकुआ आदि को नास्ता के रूप में परोसा गया है, जिससे बच्चों के परिजनों में काफी नाराजगी देखी गई है। परिजनों ने बताया कि 15 दिनों पूर्व बना इस नास्ते को खाने से हमारे बच्चे को विभिन्न प्रकार की बिमारियों से जुझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस नास्ते को परोसे जाने के बाद अधिकतर बच्चे नास्ते को फेंक डाला। वहीं कुछ बच्चे अपने परिजनों को दिखाने के लिए इस नास्ते को लेकर घर चले गए। परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि ऐसा सड़ा हुआ भोजन वितरण करने वाले शिक्षकों पर अविलंब कार्यवाई करते हुए शुद्ध एवं ताजा भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने का कृपा करें ताकि हमारे बच्चे बिमारियों से ग्रसित नहीं हो।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store