• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सर्वोजनी श्रीश्री दुर्गा और काली पूजा कमेटी की ओर से 65वां दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर

July 11, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

सर्वोजनी श्रीश्री दुर्गा और काली पूजा कमेटी की ओर से 65वां दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर

by admin
July 11, 2025
in Santhal
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस बार मनोरंजन और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा
मिहिजाम। संवाददाता। पूजा कमिटी की ओर से इस वर्ष 65वां दुर्गोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी काफी जोर-जोर से की जा रही है। इस संबंध में कमिटी के अध्यक्ष सह स्ट्रीट मेंबर परमात्मानंद वर्मा ने बताया कि इस बार 30 फीट ऊंचे और 30 फीट चौड़े भव्य पंडाल में मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पूजा के आयोजन कमेटी के सहयोग से बच्चों के लिए चित्रकला, नृत्य कला और अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पूजा में स्वयंसेवी हर वक्त दर्शकों की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे। बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और देखभाल के लिए कमेटी के सदस्य हमेशा तत्पर रहेंगे।
कमिटी के सचिव प्रभाकर कुमार ने बताया कि कमेटी ने यह प्रयास किया है कि इस बार दुर्गा पूजा में बच्चे, महिलाएं सुरक्षित तरीके से पूजा पूजा का आनंद उठाएं। इस बार धर्म और संस्कृति के अनुसार मनोरंजन और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
पूजा कमिटी के सचिव प्रभाकर कुमार ने बताया कि कमेटी के संरक्षक अशोक चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष नीरज कुमार पंकज, सहसचिव एल आर टुडू, अनिल रजक व सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष नीलेश्वर मौर्या, सह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, पूजा, सचिव सुभाष कुमार व खोखन दास, बनानी बनर्जी, शिव शंकर, सांस्कृतिक सचिव स्वप्न सेन, पूजा संग्राहक लालमणि व निताई मंडल, वोलेंटियर इंचार्ज आयुष गुप्ता, अंकेक्षक पंकज कुमार सहित स्थानीय निवासी हॉस्पिटल कॉलोनी के दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सक्रिय हैं।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यासागर में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित
विद्यालय प्रबंधन ने सौंपा समस्याओं से संबंधित प्रपत्र, समाधान का दिया गया आश्वासन
करमाटांड़। संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यासागर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु न केवल ज्ञान के स्रोत होते हैं, बल्कि वे जीवन को दिशा देने वाले पथप्रदर्शक भी हैं। शिक्षा संस्था की समस्याओं को दूर करना समाज का दायित्व है और मैं व्यक्तिगत रूप से इसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हुं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णकांत दुबे ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रपत्र सौंपा, जिस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करना एवं शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाना रहा।

खराब मौसम को देखते हुए सभी विद्यालय को बंद करने का दिया निर्देश
जामताड़ा। संवाददाता। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में जिले में भीषण लगातार भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को जिले के कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। जन जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए 11 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है। जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो, इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। अवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किए जाएंगे। आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय, संस्थान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी।

उपायुक्त ने किया जिला अनुश्रवण समिति की बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साइकिल वितरण, अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंडवार अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटी वर्ग के छात्र-छात्राओं की जानकारी ली गई। इस संदर्भ में बताया गया कि विभिन्न कुल 7228 छात्र एवं 7277 छात्रा अष्टम वर्ग में अध्ययनरत हैं, जिन्हें साइकिल वितरण किया जाना है। उपायुक्त ने साइकिल वितरण योजना के तहत अहर्ता की जानकारी लिया। बताया गया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से आवेदन सत्यापित कर एवं सूची तैयार कर बीईईओ को एवं बीईईओ के द्वारा जांचोपरांत प्रखण्ड स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के समक्ष रखा जाता है। तत्पश्चात यह जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाता है। वहीं इस दौरान उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की ओर से सर्वसम्मति से कुल 14505 छात्र-छात्राओं के साइकिल वितरण को अनुमोदित किया गया। वहीं उपायुक्त ने योजना के तहत सभी क्राइटेरिया का शत प्रतिशत अनुपालन करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्य को किया गिरफ्तार
12 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 01 चेक बुक व एक बाइक बरामद
जामताड़ा। संवाददाता। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह साइबर अपराधी एसबीआई योनो के खाताधारकों को व्हाट्सएप पर एसबीआई योनो एपीके का मैसेज भेजते थे और योनो बंद होने की बात कह कर केवाईसी करने के नाम पर फाइल को डाउनलोड करा कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। पूरे मामले का खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना के इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती के नेतृत्व में एसआई राहुल राज, एएसआई स्टेनली हेंब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत पांडेयडीह से उत्तर-पूर्व लगभग आधा किमी दूर चित्तरपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की गई। जहां से साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए चार साइबर अपराधियों को बाइक, फर्जी मोबाइल, सिमकार्ड, चेक बुक के साथ पकड़ा गया। बताया कि उनके पास से 12 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 01 चेक बुक व एक बाइक बरामद किया गया है।
इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 50/ 25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच करवरकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। मुख्य सरगना अजहर अंसारी, अइयाज अंसारी, आशिक अंसारी और वाजिद अली को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि इनका कार्यक्षेत्र मूलत: बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और असम है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पंचायत समिति सदस्य व उनके पति की मौत
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड के बड़ारामपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पांडू मरांडी तथा उसकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य आरती मरांडी की गुरुवार को खाजूरी की समीप आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मालूम हो कि इस वज्रपात से पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। मालूम हो कि बड़ारामपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आरती मरांडी तथा उसके पति पूर्व पंचायत समिति सदस्य पांडू मरांडी के निधन की खबर सुनते ही प्रखंड उप प्रमुख समर माजी, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली, पंचायत समिति सदस्य दिलीप हेम्ब्रम सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य अस्पताल पहुंचे और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों दंपती मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के घर मंदारपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 01 बजे रास्ते में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल के समीप खेत में काम कर रहे लोगों ने तुरंत उन्हें कुंडहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों को एंबुलेंस से कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ओमप्रकाश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला आकांक्षा कुमारी, अंचलाधिकारी मो कयूम अंसारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में नाला अंचल अधिकारी मो कयूम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। दंपति अपने पीछे 12 और 16 वर्षीय दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना की सूचना पाकर मुखिया मंडली की ओर से भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस संबंध में नाला अंचल अधिकारी मो कयूम अंसारी ने बताया कि सरकार की ओर से वज्रपात में मृत्यु होने पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

लगातार बारिश से जामताड़ा में जनजीवन अस्त-व्यस्त
जामताड़ा। संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते शहर और गांवों की सड़कों पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाजार और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं तथा नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है।
कई निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं खेतों में खड़ी फसलें भी जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। नगर पंचायत की ओर से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। लोग प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है। जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थिति सामान्य होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store