• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

स्थापना दिवस को लेकर झामुमो ने की बैठक

January 28, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

स्थापना दिवस को लेकर झामुमो ने की बैठक

by admin
January 28, 2024
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारठ/संवाददाता। दुमका के गांधी मैदान में दो फरवरी को पार्टी स्थापना दिवस को लेकर झामुमो की एक बैठक बसहा पेट्रोल पंप के समीप स्थित मैदान में हुई। जिसमें सारठ एवं पालोजोरी प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू ने की। बैठक में झामुमो नेता परिमल कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में दुमका जाना है। बैठक में सारठ प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, पालाजोरी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, पालाजोरी बीस सूत्री अध्यक्ष बलराम मंडल, भवेश दास, प्रभाकर राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीएवी में महाप्रबंधक ने फहराया तिरंगा
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद ने झंडोत्तोलन किया एवं झंडे को सलामी दी। इसके पूर्व डीएवी प्राचार्य सहित उपस्थित शिक्षकों ने मुख्य अतिथि महाप्रबंधक का स्वागत किया। मौके पर प्राचार्य अजय कुमार सिंह के अलावा अन्य अतिथिगण मौजूद थे। दूसरी ओर महाप्रबंधक ए के आनंद ने कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित परिसर में झंडोत्तोलन किया। मौके पर कई अधिकारी, मजदूर नेता व कर्मी उपस्थित थे।

कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
चितरा/संवाददाता। कोयलांचल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने यूनियन कार्यालय व बाल विद्या मंदिर विद्यालय में झंडोत्तोलन किया। चितरा थाना में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी स्थानीय लोग मौजूद थे। दूसरी ओर चितरा इंटर कॉलेज में सचिव रीता शेखर ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर प्राचार्य नित्यानंद राय सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे। इसके अलावा इंटक यूनियन कार्यालय, सीटू कार्यालय, नेफ्टू कार्यालय, दी झारखंड कोलियरी मजदूर कार्यालय सहित अन्य यूनियन कार्यालयों, विभिन्न शिक्षण संस्थान, विभिन्न बैंक, आउट सोर्सिंग कंपनी आदि में झंडोत्तोलन किया गया। वहीं आर्या पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दहीजोर गांव में द फोर मोस्ट मेकर एकेडमी बाल विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी मनोज यादव ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने झांकियां निकाल कर पैदल चौपामोड़ चौक पर बच्चों ने संविधान के विषय में जानकारी दी। वहीं चार टीमों में बच्चों ने अपने अलग-अलग देशभक्ति गाने पर प्रदर्शन कर नृत्य के दौरान भारत की मानचित्र बनाया, दूसरी टीम ने सात शहीद स्मारक नाटक का मंचन किया। तीसरी टीम के बालिकाओं ने देशभक्ति गाने पर डांस कर भारत माता की जय का नारा लगाया। चौथी टीम के छोटे-छोटे बच्चों नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाहियों का कर्तव्य दिखाते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया। मौके पर विद्यालय संचालक प्रेम कुमार, शिक्षिका चांदनी राज, शशिवाला कुमारी, शिवानी समेत बच्चे मौजूद थे।

प्रमुख ने किया झंडोत्तोलन
मोहनपुर/संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख प्रतिमा देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर बीआरसी, सीएचसी अस्पताल, मोहनपुर, रिखिया थाना परिसर, कस्तूरबा, कन्या उच्च विद्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालय झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, बीईओ अरुण कुमार, थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील यादव समेत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्य रेलखंड पर 14 घंटा 10 मिनट का होगा पावर व ट्रैफिक ब्लॉक

  • मदनकट्टा-जोडामो व लाहाबन-सिमुलतला के बीच स्थित नदी ब्रिज पर चलेगा काम
  • 28-29 को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के मार्ग बदले गये
    मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल मंडल के मदनकट्टा और जोड़ामो स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 603 और लाहाबन और सिमुलतला के बीच ब्रिज नंबर 676 को रविवार को मरम्मत का काम किया जाएगा।
    इसके लिए 28 जनवरी रविवार को 13 घंटे 10 मिनट (06.00 बजे से 19.10 बजे) के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की योजना बनाई गई है। यह ब्लॉक 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ब्लाक शुरू होगा। परिणामस्वरूप, मधुपुर से गुजरने वाली कई ट्रेने रद्द रहेगी जबकि कई के मार्ग परिर्वतन का चलेगा। ट्रेनों के संचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं:
    रविवार को ये ट्रेनें रद्द रहेगी।

उत्साह बीच मना गणतंत्र दिवस
मारगोमुंडा/संवाददाता। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में पूरी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख जुलेखा, बीबी, थाना परिसर में थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बीडीओ जोहान टुडू, जिप सदस्य प्रतिनिधि मो इदरीस अंसारी, पूर्व जिप सदस्य अबू अख्तर, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, प्रमुख प्रतिनिधि मैमुल हुसैन सहित प्रखंड, अंचल, थाना कर्मी के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मार्गोमुंडा में प्रभारी प्रधानाचार्य गजेंद्र प्रसाद, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक मुकेश रंजन, मार्गोमुंडा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल, पंदनिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, सहित मार्गोमुंडा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पशु चिकित्सालय के अलावा पंचायत सचिवालय लहरजोरी में मुखिया जकीरन बीबी, महजोरी में मुखिया सुधीर मंडल, मुरलीपहाड़ी में मुखिया समीना बीबी, चेतनारी में मुखिया सुधीर यादव, पंदनिया में मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव, कानों में मुखिया कनीज फातिमा, पिपरा में मुखिया कसीरन खातुन, रामपुर में मुखिया जुबैदा बीबी, महुवाटाड़ में मुखिया मंसूर खान, सुगापहाड़ी में मुखिया बाबूराम मुर्मू, बनसिमी में मुखिया नगमा खातुन, बाघमारा में मुखिया अनिता सोरेन ओर मार्गोमुंडा में मुखिया तलोनी मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया।

जरूरतमंदों के बीच ज्ञान फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के बेलवरना गांव में शनिवार को जरूरतमंदों के बीच ज्ञान फाउंडेशन ने कंबल वितरा किया। ज्ञान फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम रश्मि ने कहा कि बेलवरना गांव के विकास के लिए सामाजिक संस्था ज्ञान फाउंडेशन द्वारा यथासंभव कार्य किया जाएगा। ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। सारठ समेत दुमका जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किये जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कलानंद ठाकुर अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग ने कहा कि जरूरतमदों तक ज्ञान फाउंडेशन द्वारा कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण करवाना अत्यंत सरहनीय कार्य है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. कुमार पियूष अंग्रेजी विभाग संताल परगना महाविद्यालय, दुमका ने कहा कि मानव धर्म सबसे बढ़कर है। डॉ अब्दुर रहीम अध्यक्ष उर्दू विभाग ने इस अवसर को पुनीत बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करना चाहिए। डॉ. संजीव कुमार, अध्यक्ष, इतिहास विभाग एसपी कॉलेज,दुमका ने कहा कि परोपकार भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। मौके पर 70 लोगों के बीच कंबल दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रवि पंडित एवं गोपाल पंडित ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

भाजपा कार्यालय में विधायक ने फहराया तिरंगा
देवघर/नगर संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर स्थानीय ठाढ़ीदुलमपुर स्थित निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नारायण दास द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया, पंकज सिंह भदौरिया, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, देवघर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, मनोज झा, पवन पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, सुलोचना देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, सौरभ सिंह, नगर निगम विधायक प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, भाजपा देवघर नगर उपाध्यक्ष सागर झा, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा डहुआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहुआ, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिछी डहुआ, प्राथमिक विद्यालय बंदर चुट्टा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोयम तेलियाडीह पाया गया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम है। एमडीएम का कैश बुक मेंटेन नहीं है। शिक्षक कैश बुक समेत अन्य अभिलेख घर पर रखते हैं। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी सभी अभिलेखों को विद्यालय कार्यायल में ही रखने का निर्देश दिया। मौके पर मुखिया दिवाकर पासवान, सीआरपी सहित शिखक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

दो दिनों में 8600 जरूरतमंदों के बीच विधायक ने किया कंबल वितरण
चितरा/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह द्वारा पिछले दो दिनों के दरम्यान सारठ प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायत में गरीब, असहाय, दिव्यांग जैसे जरूरतमंदों के बीच कुल 8600 कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा, नवादा, बसहाटांड़, पथड्डा, बोचबांध, अलुवारा, आराजोरी पंचायत शामिल है। इस मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि ठंड से राहत प्रदान के लिए क्षेत्र के एक एक जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके घर गांव तक कंबल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कहा कि हमारा प्रयास है कि एक भी गरीबी तबके के लोग कंबल का लाभ से वंचित न रहे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्र”ाद महरा, राम महरा, रोहित महरा, अंजय राय, पंचानन पंडित, दीपक सिंह, गौतम सिंह, बलराम यादव, रवि तिवारी, अनिल यादव, प्रदीप यादव, बबलू गुप्ता, लखन महरा, मुकेश बाउरी, संजय तिवारी आदि समर्थक मौजूद थे।

जसीडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, विधालयों, विभिन्न पार्टियों एवं संस्थानों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जसीडीह स्थित सरसकुंज में अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उपस्थित मधु कुमारी, राम सेवक गुंजन,सुबोध कुमार दूबे, सुनीता टुडू, समीना कुमारी, राज कुमारी, मीरा देवी, रीता देवी, सुशीला देवी, सिकंदर कुमार, बमबम दूबे एवं बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। जसीडीह स्थित नगर निगम कार्यालय एवं आचार्य नरेन्द्र देव भवन में कार्यपालक अभियंता अरविंद सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर सहायक कार्यपालक अभियंता वैदेही शरण,पारस कुमार,मंजू कुमारी, गोपाल महतो, सतन रमानी, ललन कुमार, पूर्व पार्षद राजन सिंह, आशीष कुमार पंडित, कन्हैया दूबे, राजेन्द्र दास आदि सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। जसीडीह बाजार स्थित त्रिमूर्ति चौक पर विधायक नारायण दास ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय राय,राजन सिंह, आशीष कुमार पंडित, ललन दूबे, पप्पू दूबे, प्रमोद राय, मुकेश बरनवाल, संजय कुमार, रीता राज, बबलू दूबे, माधव शर्मा, गणेश राम आदि उपस्थित थे। देवघर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुलेखा देवी ने झंडा फहराया। मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार यादव, शशांक शेखर, लक्ष्मी नारायण राउत, सोनल, गणेश वर्णवाल, डॉ इमरान अंसारी,नगाम किस्कू, सुशील हेंब्रम आदि उपस्थित थे। जसीडीह थाना में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्येन्द्र प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर रामवचन सिंह, सुमन कुमार गोप, एएसआई मुकेश सिंह,अजय तिवारी,शशी भूषण राय, ई कुजूर, लक्ष्मण तुरी, मुंशी अशरफ अली, अमरजीत, पुलिस कर्मियों में सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, जानकी पासवान, संजय सिंह, दिलीप राउत आदि सहित पूर्व पार्षद राजेन्द्र दास, प्रमिला देवी, नीलम देवी, कुसुम सिंह, विपिन यादव, बासुकी दास,बाबुल सिन्हा, कैलाश यादव आदि उपस्थित थे। श्री अरविंदों कांवेंट जसीडीह में निदेशक डॉ अशोक कुमार दूबे ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर कांवेंट के प्राचार्य सुमेधा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जसीडीह बाजार में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर विपिन यादव,गोपाल देव, मनोरंजन कुमार, शेखर राउत,राजा साहिल,मो इलियास, दीपक दास, जय प्रकाश राव, अशोक राउत आदि उपस्थित थे। जसीडीह के धर्मपुर मोहल्ला स्थित नवनिर्मित वर्णवाल धर्मशाला में अहिवरण सेवा सदन के तत्वावधान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिंदेश्वरी वर्णवाल ने झंडा फहराया। मौके पर गुरु प्रसाद वर्णवाल, किशोरी लाल वर्णवाल, मुकेश बरनवाल, संजय कुमार, डब्ल्यू वर्णवाल, बबलू वर्णवाल आदि सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। जसीडीह स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश ने झंडोत्तोलन किया। जबकि आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, जीआरपी जसीडीह थाना परिसर में इंस्पेक्टर सह जीआरपी थाना प्रभारी टी.अनवर ने झंडोत्तोलन किया। मौके पदाधिकारियों एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

डीडीसी को देवघर जिला मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन

  • रखी हेल्दी विलेज पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने की मांग
    पालोजोरी/संवाददाता। देवघर जिला मुखिया संघ ने शनिवार को डीडीसी डॉक्टर कुमार ताराचंद से मिल एक ज्ञापन सौंपा। संघ की तरफ से जिलाध्यक्ष अनिल कुमार साह और सचिव राजीव रंजन उर्फ निवास ने डीडीसी के पास मांग रखी कि आबुआ आवास ग्राम सभा से पारित हुई सूची के अनुसार ही हो। इसके अलावे उन्होंने हेल्दी विलेज अवधारणा पर जिला स्तरीय कार्यशाला के आयोजन करने की मांग भी रखी। मुखिया राजीव ने अपने कचुआसोली पंचायत के चौधरी नवाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन में स्वास्थ्य सेवा शुरू होने, गुलालडीह स्कूल में कमरे की मांग और डूमरकोला में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की मांग भी रखी।

संत माइकल एंग्लो विद्यालय के एक छात्र को मिला अमृत घोष सम्मान
देवघर/संवाददाता। संत माइकल एंग्लो विद्यालय की एक छात्र अमृता घोष की उपलब्धि से पूरा स्कूल गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ आने पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राज ने अमृता घोष को गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत किया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित विद्यापीठों में से रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ से पुरस्कृत होना अमृता के अब तक के करियर में सबसे खूबसूरत पल था। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिले भर से लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें अमृता को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ था। मौके पर डॉ. जेसी राज ने अमृता की उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस करते कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। ज्ञात हो कि गत दिनों रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर के शिवानन्द हॉल में एक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि योगेन्द्र प्रसाद नगर आयुक्त, विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयन्तान्द जी महराज व प्राचार्य दिव्यसुधानंद जी महाराज के हाथों पुरस्कृत किया गया था।

इलाज के क्रम में सजायाफ्ता कैदी की मौत
देवघर/संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गयी। मृतक का नाम 65 वर्षीय बाबुमनी यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर का रहने वाला है। मृतक का पोस्टर्माटम डॉक्टर के बोर्ड द्वारा किया गया। इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी देवघर सुनील कुमार उपस्थित थे।
पुलिस को दिये बयान में मृतक के बेटे रविन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि उसके पिता जसीडीह थाना कांड संख्या 82/19 में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के आरोप में सजायाफ्ता थे। कहा है कि पिछले दो माह से उसके पिता बिमार थे। केंद्रीय कारा के सहयोग से उसके पिता को 12 जनवरी 2024 को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गयी। कहा है कि फोन के माध्यम से परिवार के लोगों को सूचना दी गयी।

बाइक से गिरकर हुआ घायल
देवघर/संवाददाता। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनी गांव निवासी एक व्यक्ति अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम सुरेश साह है। परिजनों द्वारा उसे एंबुलेंेस से इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सुरेश सरैयाहाट बाजार से बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान एक ट्रक चालक द्वारा उसे चकमा दे दिया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्डे में गिर गया।

मारपीट व रंगदारी की मांग को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में मारपीट, रंगदारी एवं छिनतई को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला महथाबांध निवासी दुकानदार अर्जुन प्रसाद साह ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह अपनी दुकान में बैठा था। उसी क्रम में आठ-दस की संख्या में धपरा पहुुंचा और एक लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उनलोगों के द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ किया जाने लगा। जब उसकी पत्नी बेटी और बेटा बचाने दौड़ा तो उनके साथ भी मारपीट किया गया। मारपीट करने वाले धपरा के द्वारा कहा गया कि यदि रंगदारी नहीं दिया तो गोली मारकर हत्या कर देंगे। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

मोबाइल छिनतई को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके में एक महिला से मोबइल छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर साहेबपोखर वीआईपी चौक निवासी सुनीता पांडेय ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 24 जनवरी को पैदल वीआईपी चौक से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store