• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हनुमान मंदिर की पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

May 17, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

हनुमान मंदिर की पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

by admin
May 17, 2025
in Bihar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आसनसोल। संवाददाता। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 19 के सीतारामपुर लोको स्थित हनुमान मूर्ति का पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश पद यात्रा लोको दुर्गामंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष पाड़ा छठ तालाब तक हजारों की संख्या में महिलाओं के हाथों में कलश और मुख से जय श्री राम के नारों साथ हुआ।
आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य, वार्ड संख्या 18 के पार्षद अमित तुलस्यान, स्थानीय पार्षद ऊषा रजक आसनसोल के पार्षद गौरव गुप्ता स्थानीय वार्ड अध्यक्ष तृणमूल महबूब खान स्थानीय नेता गणेश साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में सीतारामपुर लोको हनुमान मंदिर के सदस्य भाजपा नेता मनोज मिश्रा, बिक्रम कुमार, सतेंद्र सिंह, आकाश कुमार, रवि शर्मा और लोको सीतारामपुर के स्थानीय के सहयोग से भव्य कलश यात्रा संपन्न हुआ, जिसमें सभी दलों के जनप्रिय नेताओं भी भाग लिया।

प्रखंड प्रमुख ने आनंद प्रकाश को किया सम्मानित
कलम, डायरी व दो हजार का चेक किया प्रदान
चकाई। संवाददाता। प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी शुक्रवार को आनंद प्रकाश के घर पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कलम, डायरी, दो हजार का चेक सहित अन्य पाठ्य सामग्री देकर हौसला बढ़ाया। आनंद प्रकाश ने सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वह जिले के बरहट में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र है। चकाई बाजार निवासी आनंद के पिता रणधीर केशरी अधिवक्ता हैं। जबकि मां सुमन केशरी गृहणी है। मौके पर प्रमुख ने कहा कि चकाई के बच्चे आए दिन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यही कारण है कि पिछड़े इलाके के रूप में जाना जाने वाला चकाई अब मेधा के लिए पहचाना जाने लगा है। प्रत्येक वर्ष यहां के बचे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर चकाई सहित जमुई का नाम रोशन कर रहे हैं। आनंद ने भी अपनी प्रतिभा के बल पर हम सबों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। वही इसके अलावे चंदन सिंह फाऊंडेशन के प्रमुख चंदन सिंह ने भी आनंद प्रकाश के घर पहुंच कर डायरी व कलम देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास, रणधीर केशरी, पवन केशरी, सचिन केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जमीन विवाद में पत्नी को मारपीट कर घायल करने का आरोप
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बौने गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल महिला सुदामी देवी के पति चौधरी साह ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही कालेश्वर राणा, केकई देवी, मुकेश शर्मा, सुबोध शर्मा पर पत्नी को मारपीट करने का आरोप लगाया है और कहा है कि मेरी खरीदी हुई जमीन को कालेश्वर राणा सहित कई अन्य लोग जबरन घेराबंदी कर रहा था। इसका विरोध करने मेरी पत्नी सुदामी देवी गई तो उन लोगों ने काफी मारपीट की तथा घायल कर दिया और उनका कपड़ा भी फाड़कर अलग अलग कर दिया। जबकि वह जमीन मेरे पिता ने कुछ वर्ष पहले ही बालेश्वर राणा से केवाला लिया था। उसके बावजूद उन लोगों ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और घटना की जांच कर रही है।

सहकारिता व कृषि विभाग मिलकर अपनी योजनाओं के समन्वय से करेंगे किसानों का विकास
पटना। संवाददाता।राजधानी के कृषि भवन में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में सहकारिता विभाग तथा कृषि विभाग की योजनाओं का समन्वय कर राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गयी। दोनों विभागों के सामान्य योजनाओं को एकीकृत रूप से संचालित करते हुए सहकारी समितियों की भूमिका को बढ़ाने पर विमर्श किया गया।
बीज एवं उर्वरक के वितरण की स्थिति पर विमर्श करते हुए पैक्स की भूमिका में आयी कमी पर चिंता व्यक्त की गयी। उर्वरक वितरण को लेकर पैक्सों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण के पश्चात अनुज्ञप्ति प्रदान की जाती है किन्तु वर्तमान में प्रशिक्षण की कार्रवाई धीमी हो जाने के कारण कई पैक्सों को अनुज्ञप्ति प्राप्त होने में समस्या हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने पूरे वर्ष का प्रशिक्षण कैलेण्डर निर्गत करने का आश्वासन दिया जिसमें इच्छुक पैक्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिसके पश्चात कैम्प लगाकर समितियों को अनुज्ञप्ति प्रदान किया जाएगा। बीज के लिए किसी प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए इच्छुक पैक्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर अनुज्ञप्ति प्रदान किया जाएगा। मंत्री, सहकारिता विभाग की ओर से प्रखण्ड स्तरीय सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों के किसानों की सूची कृषि विभाग को उपलब्ध कराते हुए उन्हें बीज एवं पौधा वितरण में प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया। पैक्सों को मिट्टी जांच करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने तथा मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड निर्गत करने के लिए अधिकृत करने पर भी सहमति दर्शायी गयी।
कृषि विभाग की ओर से किसानों को अपने सब्जी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए पचास प्रतिशत अनुदान पर रेफ्रिजेरेटेड वैन उपलब्ध करायी जाती है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक प्रखण्डस्तरीय सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया।
कृषि सचिव ने अनुरोध किया कि सहकारी बैंको से अधिक से अधिक किसानों को केसीसी ऋण प्रदान किया जाय। किसानों के हित में यह आवश्यक है। सचिव, सहकारिता विभाग द्वारा इसपर सहमति जतायी गयी।
बैठक में विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री, सहकारिता विभाग, संजय अग्रवाल, सचिव, कृषि विभाग, धर्मेन्द्र सिंह, सचिव, सहकारिता विभाग, इनायत खान, निबंधक, सहयोग समितियों, ललन कुमार शर्मा, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों से किया सीधा संवाद
जनता की व्यथा को दूर करना जिला प्रशासन का मुख्य मकसद : जिलाधिकारी
जमुई। संवाददाता। डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर 65 से ज्यादा पीड़ित लोगों की गंभीरता से व्यथा सुनी। उन्होंने मौके पर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। साथ ही, कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। जिले के दूर-दराज से आए लोग जनता दरबार में अपनी बात रखकर संतुष्ट दिखे।
अभिलाषा शर्मा ने जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह अनुदान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, अनुज्ञप्ति रद्द, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनबाड़ी, गैर मजरूआ विवाद समेत अन्य मामले उपस्थापित किए गए। उन्होंने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और इस पर यथोचित कार्रवाई किए जाने की बात कही। डीएम ने इस अवसर पर कहा कि जनता की व्यथा को दूर करना जिला प्रशासन का मुख्य मकसद है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जनता इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया।
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, डीटीओ मो. इमरान, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार सिंह, डीईओ राजेश कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी भानू प्रकाश, सीओ ललिता कुमारी समेत कई विभागीय पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

अब हर शनिवार को लगेगा डीएम का जनता दरबार
जमुई। संवाददाता। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा अब हर शनिवार को जनता दरबार लगाएंगी। इसके पहले यह शुक्रवार को निर्धारित था। जन शिकायत निवारण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी शशांक बरनवाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की जगह अब हर शनिवार को अपराह्न 12:30 बजे डीएम का जनता दरबार लगेगा और इसके जरिए व्यथितों की समस्याओं को सुना जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जनता दरबार नागरिकों की समस्याओं का निदान करने का एक सशक्त मंच है। यहां पीड़ितों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल किया जाता है।

तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
सोनो। संवाददाता। जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटिया थाना क्षेत्र के बटिया बाजार में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे से पहले ट्रक ने एक बड़े पेड़ को जोरदार टक्कर मारी, जिससे पेड़ उखड़कर गिर गया। इसके बाद ट्रक एक मोटरसाइकिल को रौंदता हुआ सीधे घर की दीवार से जा टकराया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर की दीवारों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस भयावह टक्कर में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दो लोगों को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक बंगाल से चावल लेकर आ रही थी। तभी बटिया बाजार के पास सामने से आ रही एक ऑटो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक के चावल की बोरियों को हटवा दिया है और मामले की कानूनी जांच जारी है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जन आक्रोश चौपाल का आयोजन
जनता के मुद्दों को अपनी आवाज देना चाहती है कांग्रेस
अलीगंज। संवाददाता। सूबे में बिहार प्रदेश कांग्रेस जनाक्रोश चौपाल कार्यक्रम चला रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की उपलबधियों व राज्य सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत कराना है। शुक्रवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार, झंझरी, अम्बा, कोल्हाना, बहछा, नोनी, इस्लामनगर सहित दर्जनों गांव में जनाक्रोश चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें एलडीएम सह कांग्रेस के भावी प्रत्याशी राजकुमार पासवान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कदम गांव पहुंचकर सरकार के फायदे व उपलबधियों गिनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की दो सबसे बड़ी समस्याएं बीमारी और बेरोजगारी है। कांग्रेस पलायन व बेरोजगारी के मुद्दे पर एक मजबूत आवाज के रूप में आमजनों की मदद कर रही है। वर्तमान राज्य सरकार बिहार को पलायन व मजदुर के राज्य की पहचान के अलावा कुछ भी करने में असफल रही है। कहा कि राज्य में कई गुणा आपराधिक घटनाएं बढ़ चुकी है। युवाओं के अंदर निराशा है। रोजाना हर क्षेत्र में चोरी, डकैती, हत्या जैसे घटनाएं घटित हो रही है। किसी भी घटना का उद्भेदन नही होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। ऐसे हालात में जनता निराश हो चुकी है। आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार को ऐतिहासिक एनटी इनकंबेनसी का सामना करना पड़ेगा। फिर निश्चित रूप से बिहार में इन्डिया गठबंधन की सरकार कांग्रेस पार्टी के सहयोग से बनने वाली है। मौके पर जनार्दन सिंह, छोटु यादव, मनोज यादव, सुनील कुमार, मंटू सिंह, केशव सिंह, उपेन्द्र यादव, उमेश यादव, विनोद कुमार सिंह, महेश सिंह, दयानंद दास, जनार्दन पासवान, अनिल सिंह के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

पोषण व शिक्षा विषय पर सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
चकाई। संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बाल विकास परियोजना चकाई की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू की गई। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह तथा सीडीपीओ कुमारी ज्योति ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि बच्चों में पोषण के साथ-साथ पढ़ाई भी आवश्यक है। इसके लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं की क्षमता को विकसित करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि कैसे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ने के साथ ही स्वस्थ्य रहने तक की बातों को सिखाया जाए। वही सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण और शिक्षा के समन्वय के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। पोषण भी पढ़ाई भी ईसीसीई नीति द्वारा शुरू किए गये परिवर्तनों के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे उच्च गुणवत्ता वाली पूर्व-विद्यालय शिक्षा प्रदान करना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों के संज्ञानात्मक, भाषा, संवेगात्मक, रचनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने पर फोकस करने को बताया गया। कहा कि यह प्रशिक्षण 16 से 24 मई तक चलेगा। इसमें कुल तीन बैच होंगे। प्रत्येक बैच में 100 सेविकाओं को रखा गया, जिसको तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
सेविकाओं को प्रशिक्षण महिला पर्यवेक्षिका रानी कुमारी, कुमारी निहारिका, बंदना कुमारी, सुलोचना कुमारी, गौतम कुमार शर्मा के द्वारा दिया जा रहा है। मौके पर आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मी मौजूद थे।

आहार निर्माण में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया काम
वरीय पदाधिकारी से की जांच की मांग
चंद्रमंडी। संवाददाता। प्रखंड में इन दिनों बड़े पैमाने पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से आहार जीर्णोद्धार का काम कराया जा रहा है जिसमें आए दिन गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। ताजा मामला चोपला पंचायत के गैनैया गांव स्थित मोदी आहार का है। यहां आहार जीर्णोद्धार कार्य में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर जमकर हो हंगामा किया तथा कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीण सुरेश किस्कू, नदलाल टुडू, श्यामलाल किस्कू, गणेश मरांडी, तिलका हांसदा, मुकेश मरांडी, विकास मरांडी, किशन लाल मुर्मू ने बताया कि विभाग की ओर से मेरे गांव में मोदी आहार का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। लेकिन संवेदक बिना तालाब का पानी सुखाये सिर्फ मेढ़ पर मिट्टी डाल रहा है, जबकि आहार के पेट से मिट्टी की खुदाई नहीं की जा रही है। जब आहार के पेट से मिट्टी की खुदाई नहीं होगी तो फिर पानी का ठहराव कैसे होगा और लोगों को सिंचाई सुविधा का लाभ कैसे मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संवेदक को इस बारे में कहे लेकिन संवेदक ने हम लोगों की बात नहीं सुनी, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने काम को बंद कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हो हंगामा किया तथा मौके पर विभाग के अधिकारियों को बुलाने और कार्य की जांच करने की मांग कर रहे थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store