• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

6.67 करोड़ की लागत से विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

April 7, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

6.67 करोड़ की लागत से विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

by admin
April 7, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चितरा/संवाददाता।
चितरा कोलियरी के दमगढ़ा से जमनीटांड़ मुख्य सड़क तक निर्माण होने वाले स्टेट ऑथोरिटी ऑफ झारखंड द्वारा स्वीकृत ओसीपी सड़क के लिए सोमवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शिलान्यास किया। इस दौरान कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष मिश्रा आदि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस मौके पर विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि कोलियरी विस्तार के लिए चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क स्थित ओबी डंप के समीप सड़क को हटाया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक आवागमन सुविधा के लिए बाईपास रोड का निर्माण होगा। कहा कि सड़क निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी और लंबी दूरी भी तय करना नहीं होगा। कोलियरी महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने कहा कि दमगढ़ा कोलियरी का विस्तार के लिए सड़क को तोड़कर नई सड़क का निर्माण होगा। कहा कि इस योजना में राज्य सरकार के साथ साथ ईसीएल की पहल होगी। मौके यूनियन नेता योगेश राय, अभिषेक कुमार, कोलू सिंह, पूर्व मुखिया श्याम बाउरी, वैद्यनाथ पाल, शालिग्राम मंडल, विक्की भोक्ता, सौरव कुमार, गौरव कुमार, निर्मल मरांडी, नरेश यादव, संतोष दास, दिलीप दास, विक्रम सिंह, उत्तम सिंह, उदय शंकर तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की मासिक बैठक आज, होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
मधुपुर/संवाददाता।
मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की मासिक बैठक मंगलवार को नगर सभागार में अध्यक्ष दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में होगी। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, चापाकल मरम्मती, सोलर टंकी पर विचार होगा। इसके अलावा लाइट, डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, पार्षद, अध्यक्ष उपाध्यक्ष के मानदेय पर विचार होगा। होर्डिग, बैनर और पोस्टर की बंदोबस्ती दर अधिक होने के कारण बंदोबस्ती नहीं हो पाई है उसे कम करने के संबंध में, राजस्व वृद्धि पर विचार, नगर परिषद का बजट 2026-27 पारित करने के लिए कमेटी गठन पर विचार, वार्ड समिति और उप समिति के प्रत्येक वार्ड में गठन का विचार और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संबंध में विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने दी है।

सड़क सुरक्षा को लेकर सीओ ने चलाया जागरूकता अभियान
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौ प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को अंचलाधिकारी ऋषि राज के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान मे प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगो एवं सरकारी कर्मी शामिल हुए। मौके पर अंचल अधिकारी ऋषिराज ने लोग से अपने दो पहिया व चार पहिया वाहन धीरे से चलाए। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर दुर्घटना से गिरा है तो उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाए। सरकार द्वारा उन्हें दो हज़ार का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही घायल व्यक्ति का जान भी बच सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप दो व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचते हैं तो सरकार की ओर से आपको पाँच हजार दिया जाएगा। अगर इस मामले में पुलिस और अदालत आपको पूछताछ केलिए बुलाती है तो उसके लिए प्रत्येक दिन सरकार द्वारा आपके खाते में 1000 हजार दिया जाएगा। इस पुनीत काम में प्रखंड के सभी व्यक्ति अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि लोग सावधानीपूर्वक अपने वाहनों का परिचालन करें और लोगों को ठोकर मारने से बचाए। किसी का जीवन अनमोल है। जीवन बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ खड़ा होना पड़ेगा। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील हसदा, वार्ड सदस्य हृदय नारायण चौधरी, विमल चौधरी, आकाश झा, अमरेंद्र झा, बसंत चौधरी, गोपी, किशन चौधरी, सहित दर्जनों लोग जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद थे।

सेविकाओं को पोषण ट्रैकर व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मिला प्रशिक्षण
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौ बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में सोमवार को आंगनवाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप के प्रभावी उपयोग और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने सेविकाओं को बताया कि पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन, वजन और लंबाई की एंट्री समय पर करना अनिवार्य है। ताकि बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की सटीक निगरानी की जा सके। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक टिप्स दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नए आवेदनों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। सेविकाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में पात्र गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को चिह्नित करें ताकि उन्हें योजना का सीधा लाभ मिल सके। कोई भी पात्र महिला इससे वंचित नहीं रहे। इसका हर संभव ख्याल रखा जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े। मौके पर प्रशिक्षकों ने कहा कि डिजिटल युग में सभी कार्यों का ऑनलाइन होना आवश्यक है। जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। प्रशिक्षण में रूबी कुमारी, चिंता महथा, कृष्ण अनीता मुर्मू, लाजवंती देवी, अरुणा देवी सहित प्रखंड के विभिन्न केंद्रों की दर्जनों सेविकाएं मौजूद थी।

ताराजोरा गांव में मिला गहमन (नाग) सांप, लोगों में दहशत
सोनारायठाढी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खिजुरिया पंचायत अंतर्गत ताराजोरा गांव के एक कुआं में विशालकाय गहमन खरीश (नाग) सांप मिला। सांप मिलने की सूचना लोगों को मिलने पर देखने वालों का तांता लग गया वहीं लोगों में दहशत भी व्याप्त है इस तरह के जहरीला व विशालकाय सांप नहीं देखने को मिला था। खबर लिखें जाने तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लिया संकल्प
पालोजोरी/संवाददाता।
तकरीबन दो लाख की आबादी के लिए काम करता पालोजोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने आप को उन्नत करने के लिए हमेशा उत्साहित रहा है। सवाल क्षेत्र के सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, ब्यूरोक्रेट्स और समाज के प्रबुद्घ लोगों का है कि वे आखिर इस संस्थान के बारे में कितना संजीदा हैं। क्योंकि समाज के ज्यादातर लोग इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ टकटकी लगाए देखता रहता है। गिने चुने लोगों के पास आधुनिक सुविधाओं वाले निजी चिकित्सा संस्थान जाने का रास्ता है और गिने चुने लोगों के पास आज की तारीख में हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी है। ऐसे में एक मंथन की जरूरत है कि पालोजोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बगदाहा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुल 25 ग्राम पंचायतों को कवर करता 29 उप स्वास्थ्य केंद्र का स्वरूप आखिर होना कैसा चाहिए। सुविधाएं बढ़ तो रही हैं, लेकिन जिम्मेदारी का अभाव है दिखता: 2005 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लागू होने के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन जिम्मेदारी का अभाव अभी भी दिखता है। फंड की कमी की बात अक्सर सुनने को मिलती है। वेतन, मानदेय या प्रोत्साहन राशि हो, लंबे समय से इसके भुगतान पर ग्रहण लगता रहता है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत ने बताया कि अब पालोजोरी में आंख, दांत, त्वचा के डॉक्टर भी बैठ रहे हैं। जांच की सुविधाओं का दायरा बढ़ रहा है। पीपीपी मोड पर सीएचसी काम कर रहा है। भुगतान की समस्या आती है, ेकिन उसे भी ठीक कर लिया जाएगा।

कवि व पीएचईडी विभाग के अधिकारी पंकज प्रियम के नाम पांचवा वर्ल्ड रिकॉर्ड
मधुपुर/संवाददाता।
कवि, लेखक व मघुपुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी पंकज भूषण पाठक प्रियम को साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य हेतु यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है। विगत 21-22 मार्च को 24 घण्टे लगातार ऑनलाइन दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन के आयोजन और पांचवे महाकाव्य ग्रन्थ दुर्गायन के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। गौरतलब है कि दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन में दुनियाभर के ढाई सौ से अधिक लब्धप्रतिष्ठ रचनाकारों ने प्रस्तुति दी थी जिसमें विश्व कल्याण और मौजूदा वैश्विक संकट के निदान हेतु कामना की गई थी। पंकज प्रियम ने यह सम्मान साहित्योदय परिवार के समस्त रचनाकारों को समर्पित करते हुए कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से पांचवी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में सफल हुआ। साहित्योदय के बैनर तले इसी साल नवंबर में गुवाहाटी में 3 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन कर सभी रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। पंकज प्रियम विगत कई बर्षो से लेखन व पत्रकारिता से जुड़े रहे। वर्तमान में मधुपुर पेयजल विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं। विभागीय कार्यो पर भी उन्होंने पत्र पत्रिका और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी कई कविता और कहानी देश विदेश में प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन और सम्पादन किया है। इससे पूर्व उन्हें 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार मिल चुका है।

हेमंत के हेलिकेप्टर को असम सरकार ने सभा स्थल पर उतरने की अनुमति नहीं दी
मधुपुर/संवाददाता।
असम के रंगा नदी विधानसभा क्षेत्र के दोलोहाट फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने फोन कॉल के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चुनाव जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। जेएमएम ही वह शक्ति है जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाती है। असम प्रशासन ने मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का हेलिकप्टर को सभा स्थल पर उतरने की अनुमति नही दिया था। मौके पर झारखंड के केबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने जेएमएम के उम्मीदवार पाबन सौतल के समर्थन में जनता को संबोधित किया। कहा सभा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हर वर्ग, हर समुदाय से मिल रहा व्यापक समर्थन यह दर्शाता है कि जनता अब विकास, सम्मान और अपने अधिकारों के लिए एक नई दिशा चाहती है।

जान मारने की नीयत से मारपीट व छिनतई का आरोप
मधुपुर/संवाददाता। मघुपुर थाना क्षेत्र के नापित पाडा भेडवा निवासी धीरज कुमार ठाकुर ने आमतल्ला भेडवा निवासी मोहम्मद माजिद और मोहम्मद करीम उर्फ राका समेत पनाहकोला के 4-5 अज्ञात लोगो पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मघुपुर थाना मे दिए आवेदन मे पीडिता ने कहा है कि विगत रविवार को स्कूटी द्वारा अपने बच्चे का ईलाज कराकर घर जा रहा था। इसी बीच डालमिया कूप के समीप आरोपीगण रास्ता रोक कर जान मारने की नीयत से लाठी, डंडा से हमला कर दिया। होहल्ला पर लोग जुटने लगे तभी किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भाग निकला। इस दौरान मेरे हाथ से सोने की अंगूठी और नगदी रुपया छिन लिया। उसने पुलिस को बताया की इसके पूर्व भी आरोपीगण मुझे और मेरे भाई नीरज कुमार ठाकुर को मारने का प्रयास किया है। घटना की शिकायत पुलिस से पूर्व मे भी किया गया है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस घटना की पडताल कर रही है।

बाइक के धक्के से युवक घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के पालगंजीया गांव निवासी कांग्रेस यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह दिनांक 1 अप्रैल को रात्रि 9 बजे सोनारायठाढ़ी से जलहरा निमंत्रण खाने पैदल धर्मवीर राय, तेजो राय जलहरा और विक्रम राय लतासारे मेरे साथ था। जैसे ही काशीटांड मोड पहुंचे कि सामने से बिट्टू यादव, शेखर यादव, पप्पू यादव ग्राम ब्रम्हपुर थाना कुंडा एवं पप्पू यादव सकिम काशीटांड देवघर की ओर से मोटरसाइकिल चलाते हुए मेरे ऊपर चढ़ा दिया जब तक मैं बचता मोटरसाइकिल के धक्के से जमीन पर गिर पड़ा तथा सर में काफी चोट लग गई साथ रहे व्यक्ति ने मुझको उठाया और बचाओ बचाओ हो हल्ला कर ग्रामीणों को आवाज दी जब ग्रामीण पहुंचे तब तक तीनों मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए कहा गया है की उपयुक्त लोगों के द्वारा पूर्व में 17 मार्च को कुंडा मोड़ के पास कार डिजार मेरे ऊपर चढ़कर हत्या करने का प्रयास किया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके कारण मे भी एक मुकदमा कुंडा थाना में किया हूं। जिसका कांड संख्या 38/26 है केस में एक व्यक्ति अभिषेक कुमार वर्तमान में जेल में है दोनों मुकदमे को उठाने के लिए दबाव डाला जा रहा है तथा कई बार धमकी भी दिया जा रहा है कहा जाता अगर मुकदमा नहीं उठाते हो तो तुम सबको जान से मार देंगे उन्होंने दावा किया है कि जानबूझकर दुर्घटना दिखाते हुए जान करने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस से कानूनी कार्रवाई करते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है पुलिस ने कांड संख्या 42/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

मुझे गर्व है, मैं भाजपा से जुड़ा हूं : पिंटू हालदार
पालोजोरी/संवाददाता। मुझे गर्व है कि मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ हूं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के मौके पर पालोजोरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू हालदार उर्फ प्रभाकर हालदार ने उक्त बातें कही। पिंटू ने कहा कि भाजपा पार्टी सेवा, सुशासन, और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करती है। राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, पार्टी का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) के रूप में स्थापित करने में राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए। उसके जैसे साधारण कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना और मंडल अध्यक्ष के तौर पर समाज के अंतिम घर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करना ही अपने आप में एक बड़ी बात है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store