• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

फॉरवर्ड ब्लॉक से देवघर विस से बैद्यनाथ होंगे प्रत्याशी

October 24, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

    15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

फॉरवर्ड ब्लॉक से देवघर विस से बैद्यनाथ होंगे प्रत्याशी

by admin
October 24, 2024
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/ वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राज्य महासचिव अरुण मंडल ने देवघर विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी बैद्यनाथ रजक को अपने पार्टी सिंबल देकर प्रत्याशी घोषित किया। श्री रजक ने राज्य महासचिव के निवास स्थान चित्तोलोढ़िया में टिकट प्राप्त किया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक राय, महासचिव नकुल दास, उमा शंकर मंडल सहित अन्य पार्टी प्रत्याशी को बधाई दिया। मौके पर ललन दास, परमानंद देव, पप्पू रमानी, विजय रमानी, बल्लू मिश्रा, जयदेव सिंह, मनोज वर्मा, विष्णु यादव आदि उपस्थित थे।

इवीएम और वीवीपैट मशीनों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
देवघर/वरीय संवाददाता। विधानसभा आम चुनाव, 2024 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में मतदान हेतु उपयोग में ली जाने वाली अतिरिक्त मशीनों का रेंडमाइजेशन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। इसके अलावा विधानसभा आम चुनाव, 2024 के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात बीयू 1431, सीयू 1431, वीवीपैट 1617 है। वही रेंडमाइजेशन की एक प्रति सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित विभाग व कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

गोस्वामी तुलसीदास को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर गोस्वामी तुलसीदास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हिंदी साहित्य के महान कवि, एक राम भक्त तथा एक समाज सुधारक तीनों रूपों में एक साथ मान्य हैं। तुलसीदास भक्तिकाल की सगुण भक्ति धारा की राम भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। तुलसीदास का लिखा हुआ श्री राम को समर्पित ग्रंथ श्रीरामचरितमानस बाल्मीकि रामायण का एक ऐसी अवधी भाषा का अनुवाद है जिसमें अन्य भी कई कृतियों से महत्वपूर्ण सामग्री समाहित की गई है। कविता भक्ति से परिपूर्ण श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य के आकाश में एक चमकीले नक्षत्र के रूप में हमेशा चमकते रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीताराम केसरी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सीताराम केसरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय केसरी इमानदारी, कर्मठता, राजनैतिक सूझबूझ एवं राजनीतिक शुचिता के प्रतीक थे। स्वर्गीय केसरी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को भी राजनीतिक व सामाजिक जीवन में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन आज के राजनीतिज्ञों एवं युवाओं तथा आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।

हेमंत के नेतृत्व में पुन: बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : सुरेश पासवान

  • इंडिया गठबंधन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर विधानसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान के आवासीय कार्यालय में बुधवार की इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष फणीभूषण यादव ने की। मौके पर कांग्रेस, झामुमो, राजद, भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम के नेताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन द्वारा सुरेश पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है इनकी जीत सुनिश्चित कराना हम सब का दायित्व है। पिछले चुनाव में जहां-जहां से हमें मत नहीं मिले है, उन क्षेत्रों विशेष रूप से ध्यान देना होगा। वही कहा गया कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जो जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है उसे आम जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। सभी घटक दल एक होकर विजय का सेहरा सुरेश पासवान पहनाना है। तभी गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार के हित में कार्य हो सकेगा। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान ने कहा कि सभी घटक दलों के राष्ट्रीय नेताओं, प्रदेश के नेताओं, आम जनता तथा भोलेनाथ के आशीर्वाद से उन्हें देवघर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनने का सौभाग्य मिला है। सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस प्रकार आम जन के हित में काम किया है उसे झारखंड की जनता कभी भुला नहीं पाएगी। प्रदेश में पुन: हेमंत के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। मंईयां योजना, केसीसी लोन माफी, बिजली बिल माफी, बेरोजगारों को रोजगार देने, बालक-बालिका की साइकिल देने,छात्रवृति की राशि दोगुनी कर भुगतान करने सहित अन्य कई योजना चलाई गई है। इसे घर-घर जानकारी देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद ही पूरे विधानसभा को पीने का पानी पुनासी डैम से उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ जरूरी के सभी विकास कार्यों को पहले किया जाएगा।
    इस अवसर पर दिनेश मंडल, मणिकांत यादव, सूरज झा, श्री सिंह, मनोज दास, भूतनाथ यादव, रामदेव यादव, मनोरंजन यादव, राम कृष्ण पासवान सहित सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

एकजुटता के साथ झारखंड में बनाए महागठबंधन की सरकार : अलका लांबा

  • एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
    देवघर/वरीय संवाददाता। बुधवार को गोड्डा जाने के क्रम में महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी की मेंबर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा देवघर पहुंची। देवघर आगमन पर एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के साथ दर्जनों पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। तत्पश्चात पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं से रुबरु होते उन्होंने महिला मोर्चा के साथ सभी अग्रणी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों, प्रखंड व नगर अध्यक्षों तथा प्रमुख नेताओं से पार्टी संगठन, विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारी, राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा लागू किए गए महत्वपूर्ण योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी की शत-प्रतिशत जीत दिलाने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। पार्टी की रणनीति पर जानकारी देते हुए देश के प्रति कांग्रेस के योगदान एवं बलिदान तथा वर्तमान में नेता राहुल गांधी के संघर्षों से अवगत कराई। आज हमारे नेता राहुल गांधी बाबा साहेब के संविधान तहत दिए गए हर नागरिक के समान हक एवं अधिकार, उनके विकास के साथ देश में एकता एवं भाईचारे बनाए रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उस लड़ाई को हमें आगे बढ़ाते रहना है। राज्य में पुन: गठबंधन की सरकार बने इसके लिए सभी कार्यकर्ता पुरी एकजुटता एवं ताकत से लग जाने की जरूरत है। चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं से भी पूर्व सहयोग लेना है। आधी आबादी महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पोर्टल पर सदस्य बनाने का कार्य करें। इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति, प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जियाउल हसन, सुधीर देव, पंजाबी राउत, मकसूद आलम, दीपक सिंह, आदित्य सरोलिया, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, कुमार राज, बासुकी पंडित, रवि बर्मा, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, राघवेंद्र झा, नरेश यादव, हेमंत चौधरी, नाहिदा सुल्तान, शैफ दानिश, गोपाल गोतम, चंदन, राजकमल यादव, सयूब अंसारी, सूरज, प्रियांशु सिंह, विनोद मणी, आफताब आलम, राजा साहिल, सौरभ दास, सदाशिव राणा, गोलू, राघवेंद्र झा, मो. असलम, प्रदुम्न रवानी, बैलालुद्दीन, राजन, दिवाकर, विश्वजीत, महिला नेत्री उर्मिला देवी, नाजिया, बसंती देवी, अजय कुमार, अनंत मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विस चुनाव को लेकर अंतर्राज्यीय सीमाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में विधानसभा आम चुनाव के सफल संचालन को लेकर बुधवार को संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर संथाल परगना आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त देवघर, जिला अधिकारी भागलपुर, पुलिस अधीक्षक देवघर व बांका उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में देवघर व बांका को जोड़ने वाली सीमा का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही अंतर्राज्जीय सीमाओं पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपत्तिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश दिया गया।

जंगल में बेहोशी की हालत में मिला घायल एक व्यक्ति

  • सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत
  • पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
    देवघर/संवाददाता। जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के दुलमपुर जंगल में बांध के पास बुधवार की शाम को बेहोशी हालत में एक व्यक्ति को पाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट था। परिजनों द्वारा उसे देर शाम को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम 38 वर्षीय राजेश मुर्मू है जो बुढ़ई थाना इलाके के सिकटिया गांव का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी चंपा सोरेन ने कहा है कि उसका पति राज मिस्त्री का काम करता था। कहा है कि 22 अक्टूबर को दिन के करीब 10 बजे के आसपास गावं के ही इरफान अंसारी अपने बाइक पर बैठा कर उसके पति को अपने साथ दुलमपुर जंगल की ओर ले गया था। गांव वालों ने भी पति को इरफान अंसारी के साथ बाइक पर जाते देखा था। मंगलवार को शाम के पांच बजे के आसपास पशु चरा रहे बच्चों ने उसे दुलमपुर जंगल में बांध के पास बेहोश देखकर घर वालों को जानकारी दी। उपरांत परिजनों वहां पहुंचे ओर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखकर ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इलाज के क्रम में देर रात को उसकी मौत हो गई। पत्नी ने कहा है कि साजिश के तहत गांव के इरफान अंसारी उसे अपने बाइक पर बैठाकर ले गया और अपने सहयोगी के साथ मिलकर जान मारने की नियत से मारपीट किया। जिससे उसके पति मौत हो गई। कहा है कि दो बेटी और एक बेटा है। मृतक पति राज मिस्त्री का काम कर बाल बच्चे का भरण पोषण करता था।

दो बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत डुमरिया गांव में दो बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 28 वर्षीय राजेश यादव है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस मृतक के घर पहुंची और सब का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता बालेश्वर यादव ने बताया कि राजेश एक मैजिक मालवाहक वाहन खरीद कर चलाने का काम करता था। उसी की कमाई से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया कि मंगलवार की रात को वह खाना खाकर अकेले रूम में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो उसका दरवाजा खटखटाया गया। काफी देर के बाद दरवाजा नहीं खुला तो घर के दीवार को तोड़ा गया तो अंदर देखा कि एस्बेस्टस के नीचे लगे बांस के सहारे फांसी लगा कर झूलता देखा। उपरांत इसकी जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फांसी उसने किस वजह से लगाई इसकी जांच में मोहनपुर पुलिस जुट गई है।

मारपीट में पिता समेत दो पुत्र घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के सारठ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गावं में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक पक्ष के पिता सहित दो पुत्र घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बलदेव महतो, मुकेश महतो और संतोष महतो के नाम शामिल है। घायलों ने बताया कि उसके गोतिया के लोगों द्वारा जबरदस्ती उसके पेड़ को काटा जा रहा था। जब पेड़ काटने से मना करने गया तो उनलोगों पर टांगी, लाठी और लोहे के रड से हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को 108 नंबर की एंबुलेंस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया कि घटना की जानकारी सारठ पुलिस को दे दी गई है।

धोखाधड़ी को लेकर शिकायत
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के सिंघवा पुलिस लाइन के रहने वाले एक महिला ने घोखाधड़ी को लेकर थाना मेंे शिकायत की है। पीड़िता का नाम नीता देवी है। मामले में कहा है कि वह अपने पति के साथ मिलकर छोटा-मोटा धंधा कर परिवार का पालन पोषण करती है। उसके पति से एक व्यक्ति को दोस्ती हुई जिसने उसे डाभ पानी बेचने का चर्चा किया और उसका कैटलॉक वाट्सएप पर भेजा। उसके द्वारा कहा गया है कि आपको माल भेज देते हैं देवघर में बेचने का कार्य करें। उपरांत उससे एडवांस में बतौर 22 हजार रुपए मांगा। उसने उसे नेफ्ट के माध्यम से 25 जुलाई को पहली बार 12 हजार और दूसरी बार नौ सितंबर को पांच हजार भेजा, लेकिन आजतक कोई माल नहीं भेजा गया। कई बार उससे सामान नहीं भेजने पर रुपए की मांग किया तो वह टाल-मटोल कर रहा है। पुलिस आवेदन लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

मोबाइल और नकदी की चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के जटाही मोड़ स्थित एक जेनरल स्टोर दुकान से नकदी सहित मोबाइल चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर दुकानदार संजय कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि रात को दुकान का कुंडी लगाना भूल गया था। उसकी पत्नी रात करीब तीन बजे जगी तो मोबाइल खोजने लगी वह नहीं मिला। मोबाइल खोजने घर में स्थित दुकान में गयी तो देखा की गल्ला भी खुला है। उसमें रखा करीब 7270 रुपए और कमरे में रखा पत्नी के पर्स से 1600 रुपए सहित मोबाइल गायब था। नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।

दिल्ली आईआईटी कॉलेज से एमससी कर रहे देवघर के यश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • परिजन हुए दिल्ली रवाना
    देवघर/संवाददाता। देवघर नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन के एक छात्र ने दिल्ली आईआईटी के अरावली हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम यश कुमार है पिता अनिल कुमार झा है। उसके पिता विधि शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वे सेवानिवृत हो गये थे। दिल्ली आईआईटी के अरावली हॉस्टल, कमरा नंबर- डी-57 में देर रात पंखे से लटका उसका शव पाया गया। बताया जाता है कि वह दिल्ली आईआईटी में एमएससी सेकेंड इयर का छात्र था और पढ़ने में काफी होनहार था। घटना की जानकारी पाकर यश के परिजन देवघर से दिल्ली को रवाना हो गए हैं। यश के पिता अनिल कुमार झा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली पुलिस उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात यश ने हॉस्टल के कमरे में लगे सीलिंग फैन में फंदा लगाकर झूल गया था। कमरा भीतर से बंद था। बताया जाता है कि यश के दोस्त और हॉस्टल प्रबंधन को घटना की जानकारी मिली तो दरवाजे खुलवाने का काफी प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ कर फंदे से यश को नीचे उतारा गया और उसे इलाज के लिए पहले आईआईटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store