• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आईओसीएल में मॉकड्रिल कर सुरक्षा को लेकर दी गई अहम जानकारियां

October 24, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

आईओसीएल में मॉकड्रिल कर सुरक्षा को लेकर दी गई अहम जानकारियां

by admin
October 24, 2024
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • आग लगने पर कैसे करें बचाव के तरीकों से कराया अवगत
    जसीडीह/संवाददाता। औद्योगिकी क्षेत्र जसीडीह स्थित आईओसीएल के सौजन्य से बुधवार को जसीडीह टर्मिनल न्यू टैंक ट्रक पार्किंग क्षेत्र के समीप आपातकालीन प्रतिक्रिया मॉकड्रिल कार्य आयोजित कर सुरक्षा आदि संबंधित अहम जानकारियां दी गई। मॉकड्रिल कार्यक्रम आईओसीएल जसीडीह के वरिष्ठ प्रबंधक उपेंद्र कुमार के देखरेख अधिकारी राशिद अनवर, उत्तम वर्मा, सहायक सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार, विजीत चौधुरी, संखा सरकार, अप्रेंटिस राहुल कुमार, कमल राज, रवि भूषण रजक, निकेश सिंह, साकेत आदि सहित निरंजन दूबे, गौरीशंकर वर्मा, सुरक्षा सुपर वाइजर राम सेवक सिंह आदि कर्मी ने मॉकड्रिल कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं जिला प्रशासन देवघर के जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी देवघर राजीव राजन एवं जिला अग्नि शमन पदाधिकारी देवघर गोपाल यादव, विरेन्द्र मुंडा एवं दिनकर कुमार देव की उपस्थिति में माकड्रिल कार्यक्रम को अंजाम दिया गया। मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान दर्शाया गया कि टैंकर नंबर जेएच-12डी/1044 में तेल लोड लोडिंग के बाद डिलीवरी के लिए जाने के दौरान रास्ते में तेल रिसाव होने से अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना आईओसीएल टर्मिनल एवं आपातकालीन नंबर -112 पर कॉल कर दिया गया। वहीं सूचना पाकर देवघर जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव भी टीम एवं अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पहुंच गए। इसके बाद आईओसीएल जसीडीह के वरिष्ठ प्रबंधक उपेंद्र कुमार एवं पदाधिकारियों, कर्मियों के साथ अग्नि शमन पदाधिकारी श्री यादव एवं टीम ने मिलकर जल सह फोम मॉनिटरिंग कर आग पर काबू पाने में सफल रहे। इस दौरान एक व्यक्ति के कैजुअल्टी हो जाने से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाया गया। अंत में जिला प्रशासन के राजीव राजन, जिला अग्नि शमन पदाधिकारी देवघर गोपाल यादव एवं आईओसीएल जसीडीह के वरिष्ठ प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने मॉकड्रिल कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।

स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को किया गया जागरूक

  • – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फर्स्ट टाइम के साथ युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संकल्प जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बच्चियों के बैंड ग्रुप ने मतदान हेतु अपने परिजनों को जागरूक करने का लिया शपथ
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवघर जिला अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिले के तीनों विधानसभाओं क्षेत्रों (सारठ, मधुपुर व देवघर) में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को केकेएन स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय देवीपुर, सारवां, मधुपुर एवं पालोजोरी की बच्चियों के बैंड ग्रुप ने अपने परिजनों को जागरूक करने का शपथ लिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बच्चियों द्वारा भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपने परिजनों और अपने युवा साथियों को जागरूक करने का संकल्प लिया। आगे सभी को बताया गया कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने 20 नवंबर को मतदान के प्रति जागरुक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित करना है।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी, कस्तुरबा विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।

पाथरौल मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूर्ण होती है भक्तों की मनोकामनाएं
-दीपावली पर होती है मां की विशेष पूजा

  • मां की प्रतिमा के सामने गाढ़ा हुआ है नरमुंड जहां संगमरमर का बना हुआ है आसन
  • कहीं से बलि नहीं आने पर मंदिर प्रबंधन की ओर दी जाती है बलि
  • पाथरौल मां काली का 24 घंटे में बदलता है तीन रूप
  • मां के परम भक्त राजा दिग्विजय सिंह ने स्वपन आने पर 16वीं शताब्दी में कोलकाता से पालकी से लाए थे मां की प्रतिमा
    सुनील झा/देवघर। जिले के करौं प्रखंड के पाथरौल में स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में प्रत्येक साल दीपावली के मौके पर मां काली की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। संताल परगना के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु काफी संख्या में यहां पर मां का दर्शन और पूजा करने पहुंचते हैं। इस मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा मां काली की विशेष पूजा भी की जाती है और साल में एक बार इस मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया जाता है। कहा जाता है कि मां के इस मंदिर को राजा दिग्विजय सिंह ने बनाया था। पाथरोल काली मंदिर का ऐतिहासिसक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। पाथरोल काली मंदिर की स्थापना 16वीं शताब्दी में तत्कालीन राजा दिग्विजय सिंह ने स्थापित की थी। बताया जाता है कि उस समय राजा मां काली के परम भक्त थे और पूजा अर्चना किया करते थे। एक दिन राजा को सपना में मां काली आयी और आदेश दिया कि कोलकाता कालीघाट में जो प्रतिमा है और जिससे पसीना निकलता है उसे लाकर पाथरौल में स्थापित करें। राजा सपने को मां काली का आदेश मानकर कालीघाट गए और वहां से पालकी के माध्यम से 105 दिन में पैदल यात्रा कर प्रतिमा लाकर यहां स्थापित की। कोलकाता से पैदल पाथरौल आने के क्रम में मां की प्रतिमा को जहां रखा जाता था वहां बलि दी जाती थी। तभी से यह मंदिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। पाथरोल मां काली मंदिर में अक्टूबर माह कार्तिक मास के महीना में साल में एक बार विशेष पूजा व मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूरदराज से काफी संख्या में तीर्थयात्री श्रद्धालु भक्त यहां पहुंचते हैं और पूजा अर्चना कर मेले का भी आनंद लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पाथरौल का दक्षिणेश्वर मां काली मंदिर एक जागृत मंदिर है, जो भक्त सच्चे हृदय और मन से मां के सामने मन्नते मांगते हैं उनकी मांग पूरी होती है। मंदिर में पूजा पाठ आदि का संचालन घटवाल व पंडा समाज द्वारा किया जाता है। मंदिर के पूजारी आचार्य आलोक, जीवन आचार्य, अरविंद सिंह व मां के सेवक विनय मुखर्जी बताते हैं कि पथरौल काली में मां की प्रतिमा के सामने नरमुंड गढ़ा हुआ है जहां यह गोल सा संगमरमर का आसन बना हुआ है जिसे मां को प्रणाम करने के बाद भक्त इस स्थान पर भी माता देखते हैं इस स्थान पर बैठने का अधिकार सिर्फ मुख्य पुजारी को होता है। इसके अलावा इस स्थान पर कोई फटक भी नहीं सकता है। कोलकाता की रानी रसमणि और राजा दिग्विजय सिंह में बहुत ही घनिष्ठता थी इसलिए प्रतिमा लाने में राजा दिग्विजय सिंह को ज्यादा परेशानी नहीं हुई थी। प्रत्येक मंगलवार को कहीं से बलि नहीं आने पर मंदिर संचालन समिति की ओर से बलि दिया जाना जरूरी है। दीपावली, दुर्गा पूजा, चैती दुर्गा पूजा में भव्य और विशेष तरीके से मां की आराधना की जाती है। मां के साथ 52 शक्तिपीठों में से पाथरौल मां काली मंदिर भी एक शक्तिपीठ है। जिसका वर्णन प्रजलिका काली में मिलता है। यहां अंग-बंग और कालिंग देश से भक्ति मां की आराधना करने आते हैं। इसके अलावा नेपाल, भूटान व यूएसए के भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इस जागृत काली मंदिर के पहले मुख्य पुजारी आचार्य सखी चरण चट्टोपाध्याय थे। आज उनकी नौवीं पीढ़ी मां की आराधना में जुटा हुआ है। मंदिर के पीछे एक तालाब भी है जहां प्रत्येक रात को मां स्नान करने के लिए निकलती है। इस दौरान मां के पैरों के पायल की छम-छम आवाज भी सुनाई देती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों व सरकार की उदासीनता के कारण इस प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर के तालाब व काली मंदिर परिसर में बने स्नानागार व शौचालय जलकुंभी व गंदगी से भरा हुआ है। कहा जाता है कि 24 घंटे में मां का तीन रूप बदलता है। जिसमें से एक रूप दोपहर को पसीना बहने वाला होता है। इसके अलावा यहां राजसी विधि से मां की पूजा प्रत्येक दिन की जाती है।

एक प्रत्याशी ने खरीदा नामांकन पत्र
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव-2024 के तहत 23 अक्टूबर को देवघर विधानसभा सीट के लिए कुल दो नामांकन फॉर्म खरीदा गया है।
ज्ञात हो कि नामांकन पत्रों को दाखिल करने एवं क्रय करने के लिए समय पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके अलावे सरकारी अवकाश के दिन नामांकन की प्रक्रिया नहीं की जा सकेगी। जिला अंतर्गत दूसरे चरण के तहत 20 नवम्बर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store