• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दीपिका पांडेय सिंह को पुन: मंत्री बनने पर रवि और अजय ने दी बधाई

December 8, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

दीपिका पांडेय सिंह को पुन: मंत्री बनने पर रवि और अजय ने दी बधाई

by admin
December 8, 2024
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड सरकार मे दूसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने वाली दीपिका पांडेय सिंह को छात्र कांग्रेस देवघर एनएसयूआई के छात्र नेता रवि वर्मा और सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बधाई दिया। वही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को मंत्रालय मे ग्रामीण, विकास, कार्य एंव पंचायती राज विभाग मंत्री के रूप में दिया गया है। इसके उपरांत नेताद्वय ने कहा कि हम सभी संगठन के लोगों को पूर्ण विश्वास है क संथाल परगना से एकमात्र महिला मंत्री के तौर पर दीपिका पांडेय सिंह पिछली बार की तरह बेहतर काम करेगी और संगठन को मजबूत करने के साथ साथ झारखंड सरकार के सारे जनकल्याणकारी योजनाओं को हर एक जरूरतमंद के घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर रांची स्थित मंत्री के आवास पर काफी भीड़ देखी गई।

क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ मुखर्जी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर महान क्रांतिकारी स्वर्गीय जतिंद्रनाथ मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी थे। स्वतंत्रता से पहले अनशन (उपवास) से शहीद होने वाले एकमात्र क्रांतिकारी व्यक्ति थे जतिन दास। स्वर्गीय जतिन दास की 63 दिन की भूख हड़ताल अवैध नजर बंदियों के खिलाफ प्रतिरोध में एक महत्वपूर्ण कदम था। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में इन्हें बाघा जतिन के नाम से भी जाना जाता है। यतींद्र नाथ दास की शहादत स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

मइया सम्मान योजना को लेकर घर काम छोड़ कार्यालर्यों का चक्कर लगाने की मजबूरी
देवघर/वरीय संवाददाता। राज्य में मंईयां सम्मान योजना सबसे बड़ी योजना है। 45 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन राज्य की बड़ी आबादी ऐसी भी है जो इस योजना से वंचित हैं। आधी आबादी को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई महिलाओं ने इस योजना के लिए अपना कामकाज भी छोड़ रखा है। क्योंकि उनका दिन प्रखंड कार्यालय और सरकारी दफ्तर में लाइन लगाने में गुजर रहा है। दरअसल, झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद महिलायें योजना के 2500 रुपये पाने की चाहत में दिन भर कार्यालयों में लंबी लाइन में दिख रही हैं। उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। घर के कामकाज छोड़ वे पूरा-पूरा दिन अपना आवेदन जमा करने के लिए कार्यालय पहुंच रही है। अंचल कार्यालय में सुबह 8 बजे से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। योजना का फॉर्म जमा करने के लिए वे घंटों लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती हैं। ऐसे में अगर उनका फॉर्म जमा हो भी जा रहा है तो कई कारणों के वजह से वह रिजेक्ट भी हो जा रहा है। वहीं, दोबारा फॉर्म जमा करने के लिए उन्हें वापस से पंचायत, आंगनबाड़ी या फिर अंचल कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि, उन्होंने योजना की शुरुआत में ही फॉर्म भरा था लेकिन फिर भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला। उनके खाते में अब तक पैसे नहीं आये। आधिकारी से पूछने पर वे फिर से फॉर्म भरने को कह रहे हैं। जिसके बाद वे अब दोबारा फॉर्म भरने के लिए घंटों लंबी लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।
जिले में भी महिलायें योजना का फॉर्म लेकर कार्यालय इस आस के साथ पहुंच रही हैं कि शायद इस बार उनके फॉर्म को स्वीकार कर लिया जाए। वहीं, कई कार्यालयों में सरकारी अधिकारियों की ओर से सर्वर डाउन का हवाला देकर महिलाओं को वापस भेज दिया जा रहा है। कई महिलाओं में सरकार के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। महिलाओं का कहना है कि हेमंत सरकार इस बात पर ध्यान ही नहीं दे रही है। अधिकारी सिस्टम का सर्वर डाउन होने की बात कर रहे हैं। कई बार ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से फॉर्म जमा करवा रहे हैं लेकिन फिर भी अब तक इससे संबंधित कोई भी मैसेज नहीं आया है। यदि सरकार का सिस्टम ठीक हो जाए तो हमें भी राहत मिलेगी और हर दिन घर के कामकाज छोड़ कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।

राधा स्वामी दयालबाग ने लगायी प्रदर्शनी
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय बंपर स्टोन स्थित चूड़ी कोठी में राधा स्वामी दयालबाग द्वारा दो दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर दयालबाग से संबंधित ब्रांचों के सत्संगियों द्वारा निर्मित उच्च कोटि एवं न्यूनतम मूल्य के उत्पाद की प्रदर्शनी सह बिक्री गैर सत्संगियों के लिए लगाया गया। जिसमें साबुन, बेडशीट, जूते, चप्पल, साड़ी, चुन्नी, आयुर्वेदिक दवाएं, होजियरी के समान, हेयर ऑयल आदि लगाए गए थे। सभी उत्पाद नो प्रॉफिट नो लॉस के भाव में बिक्री की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सेक्टर सचिव आलोक सत्संगी, जसीडीह शाखा सचिव गुरु प्रसाद बरनवाल, अध्यक्ष अतुल कुमार और राधा स्वामी दयालबाग के बाग के जसीडीह शाखा के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मौके लोगों ने जमकर खरीदारी की और कहा इतना सस्ते में उत्पाद मिला यह राधा स्वामी जी कृपा है।

गीता देवी डीएवी में साइंस, कॉमर्स और आर्ट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में छात्रों के प्रस्तुति कौशल को बढ़ाने, छात्र की सोचने की शक्ति को बढ़ाने और छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के उद्देश्य के साथ-साथ छात्रों द्वारा नए विचारों, परियोजनाओं और
वैज्ञानिक नवाचारों को प्रस्तुत करने के लिए साइंस, कॉमर्स और आर्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भारी संख्या में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकगण भी आए। उनके बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक सरोकारों से संबंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। लगभग 600 बच्चों के द्वारा 150 मॉडल बनाए गये हैं। ड्रोन, मानव को देखकर विद्युत उपकरण का चलना और बंद होना, ध्वनि संचालित वाहन, रोबोट, अनंत कुआं, डैम का मॉडल, कचरे से बिजली उत्पादन ,नदी तालाब की सफाई करने वाली मशीन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सिक्योरिटी अलार्म, चुंबकीय ट्रेन, भारतीय अर्थशास्त्र से संबंधित मॉडल, शारीरिक संरचनाओं को समझाते हुए मॉडल, सौरमंडल, लावा लैंप कृत्रिम रक्त रंग तथा विभिन्न रासायनिक प्रक्रिया से संबंधित मॉडल, सेंट्रल लाइब्रेरी का कॉन्सेप्ट से संबंधित मॉडल, बच्चों के द्वारा बनाई गई मूर्ति, कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चे के द्वारा बनाई गई कलाकृति आकर्षण का केंद्र थी। प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वागत गान, झारखंडी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, बिहू नृत्य, कथक नृत्य, उप शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत,एकल गायन और एकल नृत्य की विहंगम प्रस्तुति कर शमा बांध दिया। मासिक धर्म, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा और बाल श्रम पर आधारित अंग्रेजी में नुक्कड़ नाटक को सबों ने बहुत सराहा। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक और व्यावहारिक रूप से वैज्ञानिक सिद्धांतों की समझ को व्यक्त करने के लिए ऐसा कार्यक्रम काफी लाभदायक सिद्ध होता है। एक छात्र में वैज्ञानिक भावना और जिज्ञासा का विकास करना हमारा लक्ष्य है। आगंतुक अतिथि, सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स,देवघर के अध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन, रेड रोज स्कूल के प्राचार्य अनिल पांडे और गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाऊन के प्राचार्य दिलीप सिंह के साथ मीडिया के तमाम लोगों ने प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी अद्वितीय प्रदर्शनी है। जिसमें लगभग एक चौथाई मॉडल राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के अनुरूप हैं। अभिभावकों ने कहा कि हमें इस विद्यालय परिसर में इस तरह का आयोजन देखकर सुखद अनुभूति हो रही है और उन्होंने प्राचार्य के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता की प्रशंसा की।

शिव का अर्थ ही कल्याण है : मनुश्री महाराज
देवघर/वरीय संवाददाता। श्री श्याम जनकल्याणार्थ मनुश्री चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) खाटू श्याम जी के सहयोगार्थ श्री श्याम मंदिर श्री श्याम कीर्तन मंडल कास्टर टाउन में शनिवार से मनुश्री जी महाराज (रतनगढ़ वाले) के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम कथा में राजकुमार शर्मा ने सपत्नी शिव महापुराण की पोथी का पूजन अर्चना किया। उसके बाद कथा में मनुश्री महाराज ने बताया कि शिव का अर्थ ही कल्याण है। जो व्यक्ति शिव का नाम लेता है उस जीव का कल्याण हो जाता है, इसलिए हर जीव को भगवान शिव का नाम सदैव लेते रहना चाहिए। महाराज ने कहा की श्री शिव महापुराण में 24000 श्लोक है एवं 7 संहिताएं हैं। सर्वप्रथम भगवान शिव ने इसी शिवमहापुराण में करोड़ों श्लोक लिखे बाद में वेदव्यास 24000 श्लोक में इसका निरूपण किया। मनुश्री महाराज ने बताया कलयुग में जो व्यक्ति भगवान शिव का नाम लेता है भगवान शिव का स्मरण करता है भगवान शिव का पूजन करता है उसके सभी पापों अक्षय होता है और जीव भगवान शिव की चरणों में जाकर मुक्ति पा जाता है। देवराज नामक ब्राह्मण जिसने एक बार भूल से भगवान शिव की कथा शिव मंदिर में सुन ली केवल उसे शिव कथा सुनने के प्रभाव से वह भगवान शिव के द्वारा पहुंच गया, इसलिए हमें हर समय भगवान शिव का मनन स्तवन और चिंतन करना चाहिए। महाराज ने बताया कि महामृत्युंजय जाप, रुद्राक्ष एवं बिल्व पत्र की महिमा का वर्णन कोई नहीं कर सकता जो जीव बिल्व पत्र लगाता है बिल्व वृक्ष का एक पेड़ लगाता है उसको एक करोड़ मंदिर बनाने का सौभाग्य मिलता है। बिल्व वृक्ष भगवान शिव को बहुत प्रिय है। बिल्व वृक्ष के नीचे बैठकर की गई पूजा की गई उपासना की गई साधना और भजन अक्षय हो जाता है।कथा का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है। इस कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। कथा के दौरान अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त चालक गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। सड़क हादसे को लेकर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वैन को जब्त कर लिया है। वहीं गाड़ी चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक अरविंद वर्मा जिले के सारवां थाना क्षेत्र के लोहारडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

मारपीट में दो जख्मी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में पानी टंकी निवासी राजू डोम ने बताया कि उसका पहले से अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इस कारण उसने उसके साथ गाली गलौज किया। इसका विरोध करने पर मारपीट का उस आर मक्कू कुमार को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर बीचबचाव किया। वहीं घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
देवघर/संवाददाता। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय राजेश राउत सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव का रहने वाला था। उसके भाई आशीष कुमार राउत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका भाई खेत में फसल पटवन करने गया था। वहां से लौटने के बाद वह बाइक से देवघर जिला के रिखिया थाना अंतर्गत अपने रिश्तेदार के यहां गया था। उसके बाद वह रिखिया बाजार के पास नाश्ता करने के बाद वापस घर आ रहा था। इस दौरान रिखिया-रढ़िया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसके भाई के बाइक में धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया। हादसे के कारण उसका भाई सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में उसे भाई व भतीजा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में उसके भाई की मौत हो गई। वहीं भतीजा का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रिखिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की थी। पुलिस अज्ञात वाहन चालक व गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप
देवघर/संवाददाता। देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया उत्क्रमित विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि शिक्षक द्वारा छात्र के साथ इस कदर मारपीट किया गया है कि, वह पिछले 24 घंटे से सदर अस्पताल में इलाजरत है। चिकित्सकों ने कहा है कि राकेश को ठीक होने में अभी तीन-चार दिन और लगेगा। फिलहाल छात्र राकेश कुमार कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ है। राकेश के सिर में दिक्कत है जिसका सोमवार को सिटी स्कैन कराया जाएगा। छात्र का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। बच्चे को इस हाल में देखकर उसकी मां के आंसू नहीं थम रहे हैं, क्योंकि राकेश मां का इकलौता बेटा है, जिसके पिता इसे छोड़कर बचपन में ही चल बसे। राकेश की मां ने ही इसका पालन पोषण किया है।

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने किया विषपान, गंभीर
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना इलाके के मातबर गांव में पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने विषपान कर लिया। हालत बिगड़ने के बाद महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह शिल्पी देवी किसी बात को लेकर अपने पति मुकेश कुमार के साथ झगड़ा कर रही थी। कुछ देर बाद मुकेश काम करने के लिए घर से निकल गया। घर में जब कोई नहीं था तो शिल्पी ने कीटनाशक दवाई खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। उसकी गंभीर हालत को देखकर परिजनों ने मुकेश को फोन पर सूचना दिया। उपरांत मुकेश घर आया और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करने में जुट गई है।

कनकनी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

  • झारखंड में 8 से 10 दिसंबर तक बारिश की संभावना
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड में लगातार ठंड का कहर बढ़ रहा है। साथ ही मौसम आये बदलाव के कारण राज्य में आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी किया गया है। बताया जाता है कि 8 दिसंबर को राज्य के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जबकि 9 दिसंबर को पूरे राज्य में बारिश होने की बात कही गई है। 10 दिसंबर को इसका असर समाप्त हो जाने की बात कही गई है। राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो राज्य में पश्चिम की ओर से आ रही हवा अपने साथ नमी और हिमालय की ठंडक लेकर आ रही है, जिसकी वजह से झारखंड में लगातार लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। खास तौर पर सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड से परेशानी हो रही है, क्योंकि इस समय ठंड का प्रचंड रुप से देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। वहीं मौसम की बात करें तो अब राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर व राज्य की राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी। शहर के मुकाबले ज्यादा ठंड ग्रामीण इलाकों में पड़ने की संभावना है। वहीं दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन फिर शाम होते ही ठंडी हवाएं कनकनी बढ़ायेगी। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। देवघर शहरी क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कनकनी से लोग आग तापकर शरीर में गरमाहट लाने का प्रयास कर रहे। लोग चौक चौराहे पर अलाव जलाकर समूह में तापते नजर आ रहे हैं। ठंड की वजह से लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबकना बेहतर समझ रहे हैं। कनकनी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा, टोटो, आटो चालक सहित राहगीरों को हो रही है। चिकित्सक ने भी लोगों को ठंड से बचने, धुप का सेवन करने गरम कपड़ा व पानी का इस्तेमाल करने और अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
    ेेेजिलों का संभावित तापमान : देवघर-12, गोड्डा-12, दुमका-11, जामताड़ा-11, पाकुड़ -12, साहेबगंज-12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तथ अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देवघर सेंट्रल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर कार्यक्रम आयोजित

  • सैद्धांतिक शिक्षा के साथ संस्कार एवं मूल्यपरक शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग : प्राचार्य
    देवघर/नगर संवाददाता। बदलते वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा बहुआयामी हो गई है। सैद्धांतिक शिक्षा के साथ साथ संस्कार एवं मूल्यपरक शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग हो गया है। नित्य नई नई तकनीक जीवनी के प्रवाह को ओर गतिमय बना दिया है। ऐसे समय केवल पुस्तक की परिधि में बच्चों को बांधना उनके साथ अपराध होगा। इसलिए विद्यालयों का यह कर्तव्य हो जाता कि बच्चों को भारतीय संस्कार पर आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली शिक्षा प्रदान की जाय। बड़े बुजुर्ग दादा दादी हों या नाना नानी या पड़ोस के अन्य सभी उस विशाल दरख्त की तरह हैं। जिनकी सघन शीतल छावं में परिवार सकून पाता है और पल्लवित पुष्पित होता है। बच्चों के तो ये भगवान होते हैं जो न केवल उन्हें दुनियादारी से रूबरू कराते हैं बल्कि पौराणिक आख्यानों से भी जोड़ते हैं और महामानव बनने की एक मजबूत बुनियाद तैयार कर देते हैं। उपरोक्त बातें स्थानीय देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य ने ग्रैंड पेरेंट्स डे अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कही। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय परिवार के नोनिहालो ने लघु नृत्य नाटिका के माध्यम से बच्चों के जीवन में बड़े बुजुर्गों विशेषत: दादा दादी, नाना नानी के अहम योगदानों को दर्शाया। इसके पश्चात मोबाइल का बच्चों के जीवन में बढ़ते दुष्प्रभावों विशेषत: एकाकीपन को एक नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। रूठी हुई दादी को मनाने के लिए बच्चों ने गीत के माध्यम से दर्शाया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पधारे देवतुल्य बुजुर्ग अविभावकों को पुन: वापस उनके बचपन में ले जाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। आश्चर्य की बात यह रही कि उन्होंने अपने उम्र को झुठलाते हुए खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अधिकाधिक पुरुस्कार अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम के आयोजन में नेहा कुमारी, अंशु कुमारी, जोया सरकार, प्रतिभा मिश्रा व अन्य का अमुल्य योगदान रहा। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि यह विद्यालय आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के शिक्षा दर्शन पर उनके संरक्षण में चलने वाला शिक्षण संस्थान है। जहां बच्चों को कक्षा की परिधि से बाहर निकालकर संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय प्रधान होने के नाते यह हमारा कर्तव्य हो जाता है कि समाज में एक सापेक्ष माहौल बनाएं। जिनमें पलकर हमारी भावी पीढ़ी स्वस्थ मानसिकता के साथ बड़े हो एवं स्वस्थ समाज को बनाने में अपना योगदान दें।

विश्व एड्स जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली

  • भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से जैसे नारों से गुंजयमान हुआ शहर
    देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को शहर के आरमित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर से विश्व एड्स जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडर के साथ रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी डालसा सचिव मयंक टोपनो, प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके शर्मा, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ एमके गुप्ता, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, आरमित्रा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया। रैली से पूर्व प्रार्थना सभा में छात्र छात्रों को संबोधित किया गया। लोगों को बताया गया कि एड्स की शुरुआती तौर पर पहचानना कठिन होता है कि एचआईवी शरीर प्रवेश हो चुका है। असुरक्षित यौन संबंध एड्स का प्रमुख कारण है। एड्स के वायरस एचआईवी संक्रमित किसी व्यक्ति से शारीरिक संपर्क से पहुंचता है। इस रोग की पहचान अचानक वजन कम होने लगना, तेज बुखार आना, लगातार खांसी आना, गले जांघों में लसीका ग्रंथियों के सूजन से गांठ पड़ना। सारे शरीर में खुजली जलन होना, निमोनिया, टीवी स्किन कैंसर जैसी तकलीफ होने लगा तो एड्स का टेस्ट करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए। एड्स का टेस्ट सदर अस्पताल में मुफ्त होता है। उन्होंने कहा कि भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, ऐडस नहीं फैलता है साथ खाने से, जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा वह एक दिन दुनिया भी छोड़ेगा। सबको एड्स के प्रति जागरूक करना है ऐडस को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। एड्स से बचाव का कर लो संकल्प इस बीमारी से लड़ने का है यही विकल्प। अपने रिश्ते के प्रति रहे वफादार नहीं बनेंगे एड्स के भागीदार, एड्स जागरूकता अभियान चलाना है। एड्स पीड़ित को उचित सम्मान दिलाना है, आओ मिलकर यह कसम खाएं एड्स को हम सभी मिलकर जड़ से मिटाए, एड्स ही जानलेवा बीमारी इसे मिटाना हम सब की जिम्मेदारी। इन सब नारों के साथ शहर गुंजायमान रहा। रैली में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी प्रवीण सिंह, एसटीटी राजेश राय, सुधांशू पांडेय, बीटीटी शंकर दयाल, मो कासिम, महेंद्र, सदर अस्पताल काउंसलर अंजन कुमार, लैब टेक्नीशियन बबलू दास, प्रभात कुमार, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store