• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

एएस महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

December 29, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

एएस महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

by admin
December 29, 2024
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। एएस महाविद्यालय देवघर के कला संकाय भवन में शनिवार को हॉल नंबर एक में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा का आयोजन प्राचार्य डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे। देश के इकोनॉमिक सिस्टम को उन्होंने नई दशा दी थी। उनकी मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अरविंद कुमार झा, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. बिपिन प्रसाद सिंह, डॉ. अभय कुमार सिंह, प्रो. उमा सिंह, डॉ. अंजना यादव, डॉ. विनीता रानी, प्रो. सोनू कुमार, प्रो. ब्रजेश कुमार, प्रो. संगीता हेंब्रम, डॉ. कुमारी पामेला, प्रो. पूनम दयाल, डॉ. शंभूनाथ मिश्रा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. असुनता, प्रो. अलकाश्री, प्रो. पार्वती मरांडी के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मी में धीरेंद्र राय, सुनील वर्मा, सिकंदर, उमेश, रीता सहाय, रोहित आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश राज ने दी।

गुरुजी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

देवघर/नगर संवाददाता। जनसंघ काल के नेता सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. भुवनेश्वर प्रसाद राय उर्फ भूमि गुरुजी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, वन भोज और कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। श्रद्धांजलि व कंबल वितरण कार्यक्रम कोयरडीह स्थित भूमि गुरुजी मार्केट के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांव के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भुवनेश्वर राय क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक थे। सम्मान में लोग उन्हें गुरुजी के नाम से पुकारते थे और वे आजीवन जनसंघ से जुड़े हुए थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कैलाशपति मिश्र, नित्यानंद मिश्रा, जगदंबी यादव, फाल्गुनी यादव, जनार्दन यादव, यमुना तिवारी जैसे नेताओं के साथ काम कर जनसंघ व भाजपा का प्रसार करने व मजबूत करने में जुटे रहे। उन्होंने सामाजिक समरसता, सरकारी संपत्ति की रक्षा व लोगों की समस्या और उसके समाधान करने में दूसरों को महत्व दिया। वह अच्छे कार्य के लिए लोगों को प्रेरित करते रहते थे। वे गौतम घोष की निर्मित फिल्म पार में अभिनय भी किया था। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर दूरभाष एवं सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से लोगों ने संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें पूर्व विधायक नारायण दास ने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के भीष्म पितामह कहते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राध्यापक भोलानाथ राय, समाजसेवी लालमोहन मांझी, जय नारायण सिंह, बालेश्वर मांझी, बाबुल मंदिलवार, मथुरा प्रसाद राय, दिलीप राउत, सुधीर राय, अधीर राय, बालवीर राय, जुगनू कुमार राय, सुमित कुमार राय, शुभम राय, अनिता राय, वैजयंती देवी, विभा देवी, ममता सिंह, प्रिया आदि उपस्थित थे।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की मासिक बैठक में कोष संग्रह पर हुई चर्चा

देवघर/नगर संवाददाता। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी मासिक कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रेडक्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत मासिक बैठकों के प्रस्तावों व पारित प्रस्तावों पर समीक्षात्मक चर्चा के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल ने रेडक्रॉस की मासिक लेखा विवरणी, विपत्रों के भुगतान की अद्यतन स्थिति को कार्यकारिणी समिति के समक्ष वार्षिक लेखा विवरणी की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए रेडक्रॉस के कोष संग्रह पर विचार विमर्श व अद्यतन प्रगति पर चर्चा की। आगामी कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग एवं प्रायोजकों को जोड़ने एवं उनसे सहयोग प्राप्त करने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी सदस्यों को कोषाध्यक्ष ने अभी तक के आय-व्यय का पूरा हिसाब प्रिंट करवा कर देने पर सहमति हुई। सदस्यों के पहचान पत्र निर्माण व वितरण एवं सोशल मीडिया पर रेडक्रॉस की गतिविधियों के शेयरिंग आदि पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। आगामी माह में रेडक्रॉस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम, सायबर जागरुकता कार्यक्रम, एवं ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम व आगामी रक्तदान शिविरों के आयोजन के तैयारी की समीक्षात्मक चर्चा की गई। विभिन्न समितियों व उपसमितियों की गतिविधियों व प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अन्य विविध मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन के पिता वेदानंद सिंह के देहावसान हो जाने के कारण दो मिनट का मौन धारण कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन जितेश राजपाल, वायस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल, जिला प्रतिनिधि आनंद साह, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, देवनंदन झा, विजय प्रताप सनातन, संजय मिश्र, राकेश कर्महे, रीता चौरसिया, सुधांशु बर्णवाल उपस्थित थे।

एक शिक्षक की भूमिका होनी चाहिए रचनात्मक, सकारात्मक और जीवंत
-त्रिदिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू

देवघर/वरीय संवाददाता। गीता डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में झारखंड प्रक्षेत्र एचके शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, गीता देवी डीएवी एलएमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान, एलएमसी के सदस्य ताराचंद जैन, प्रमोद बाजला, अभिषेक तुलस्यान, प्रोग्राम के क्लस्टर प्रमुख सह विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा, जीडी डीएवी कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, डीएवी ऊर्जा नगर, गोड्डा के प्राचार्य एसके श्रीवास्तव, डीएवी कोडरमा के प्राचार्य केके सिंह, डीएवी पाकुड़ के प्राचार्य विश्वदीप चक्रवर्ती, डीएवी सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य ओपी गोयल, डीएवी महेशपुर के प्राचार्य एसके झा, डीएवी चित्रा के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डीएवी सरिया के प्राचार्य आरके सिंह और डीएवी बुंडू के प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। ज्ञात हो कि हरेक शैक्षणिक सत्र में दो बार, डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के तत्वावधान में और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी, झारखंड प्रक्षेत्र-एच के प्रबीर हाजरा के संरक्षण में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जाती है। झारखंड प्रक्षेत्र-एच में आने वाले समस्त विद्यालयों के हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, संस्कृत, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, दृश्य और प्रदर्शन कला, गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और लाइब्रेरी साइंस के लगभग 450 शिक्षक डीएवी भंडारकोला और लगभग 100 शिक्षक गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। अपने स्वागत भाषण में गीता देवी डीएवी एमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान ने कहा कि आप जैसे बुद्धिजीवियों को इतनी संख्या में देखकर सुखद अनुभूति हो रही है कि आप बच्चों के पठन-पाठन को और सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए खुद के क्षमता निर्माण के लिए यहां उपस्थित हैं। एसडीएम रवि कुमार जो कि डीएवी के पूर्ववर्ती छात्र हैं ने कहा कि डीएवी जैसी संस्था में वैदिक ज्ञान से लेकर आधुनिक ज्ञान बच्चों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से आवश्यकता आधारित, कौशल आधारित और योग्यता आधारित शिक्षा के निहित संदेश को फैलाने में आप सफल हों। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की भूमिका रचनात्मक, सकारात्मक और जीवंत होनी चाहिए। अध्यापन के आदर्शों के प्रति आपके अटल समर्पण के कारण बच्चे सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जबरदस्त नैतिक शक्ति पा रहे हैं। प्राचार्य सह ट्रेनिंग प्रमुख बलराम कुमार झा ने कहा कि क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य सभी स्तरों पर पढ़ाने वाले शिक्षकों की विशेषज्ञता, शिक्षण योग्यता और दक्षताओं को बढ़ाना है। डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के अध्यक्ष और डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर के कुलपति, आर्य रत्न पद्म श्री पूनम सूरी साहब, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के निदेशक पीएस, डॉ. वीर सिंह, निदेशक एकेडमिक, डॉ. निशा पेसिन, झारखंड जोन एच के एआरओ, डॉ. प्रबीर हाजरा को उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षक स्वयं को सक्रिय बनाते हुए नई तकनीक के जरिए शिक्षण कला को बच्चों तक पहुंचा सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएवी भंडारकोला के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी की अहम भूमिका रही।

बड़कागांव विधायक का आजसू ने किया स्वागत

देवघर/वरीय संवाददाता। बड़कागांव विधानसभा से भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी का आगमन शनिवार को सपरिवार देवघर में हुआ। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने बुके देकर सर्किट हाउस देवघर में उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। झारखंड की 3.5 करोड़ जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें कंट्रोल रूम ले जाया गया, जिसके बाद धर्मानंद झा ने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कराई गई। मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा समेत एनडीए गठबंधन को संथालपरगना में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। परिश्रम से कोई भी जंग जीती जा सकती है। जनता के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो आत्मविश्वास है वह काबिले-तारीफ है। संथालपरगना में भी वोट प्रतिशत पहले से बड़ा है। आगे 2029 में और बढ़िया परिणाम आने की पूर्ण संभावना है ।

सदर अस्पताल पड़ाव बंदोबस्ती की निविदा को सीएस ने किया रद्द

देवघर/वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल प्रबंधन के उपाधीक्षक सदर अस्पताल के पत्रांक 1961, देवघर सदर अस्पताल में पड़ाव बंदोबस्ती के लिए निविदा निकल गया था जो सर्वथा गलत था। जिसके विरुद्ध में देवघर की जनता देवघर के दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, एंबुलेंस वाहन चालकों, मालिकों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। लोकहित जनहित में इस मामले को लेकर सुरेश साह सदस्य केंद्रीय समिति झारखंड मुक्ति मोर्चा सह प्रवक्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर ,युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के द्वारा औसैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर को मांग पत्र समर्पित करते हुए तत्काल निविदा को रद्द करने का अनुरोध किया। साथ ही ऊपर वर्णित मामले से उपायुक्त देवघर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को अवगत कराया गया। सिविल सर्जन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए देवघर सदर अस्पताल में पड़ाव बंदोबस्ती के लिए निकाली गई निविदा को रद्द कर दिया गया।

झामुमो ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक वैद्यनाथ विहार के सभागार में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंच संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता सुरेश साह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करना, जिला कमेटी की ओर से सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सरोज सिंह, इश्तियाक मिर्जा, श्यामाकान्त झा , सुरज झा, नन्दकिशोर दास, प्रदीप कुमार चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महापुरुषों के यादगार में मना वेक्सो इंडिया का वार्षिकोत्सव

देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान, योग माया मानवोत्थान ट्रस्ट, साइंस एंड मैथेमेटिक्स डेवेलपमेंट आर्गेनाईजेशन और ओम सत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के बैनर तले झारखंड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में दीनबंधू उच्च विद्यालय स्थित रवींद्र सभागार में वेक्सो इंडिया का वार्षिकोत्सव सह 11वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, विशिष्ट अतिथि ओडिशा से आई हुई समाजसेवी निलेन्द्री साहू, ममता पाढी, वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, ई. चंद्रशेखर प्रसाद, यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अर्पणा कुमारी ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। ज्ञात हो कि यह समारोह पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, बिहार के 11वें मुख्यमन्त्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, भौतिक विज्ञानी डॉ. रुस्तम राय, हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक राज कपूर, रूसी साम्यवादी क्रान्तिकारी, राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक सिद्धांतकार व्लादीमिर इल्यिच उल्यानोव लेनिन को समर्पित था। मौके पर नीलाचला फाउंडेशन, ओडिशा एवं साइंस आर्गेनाईजेशन के सौजन्य से फ्लोरिडा, यूएसए निवासी प्रो. अजीत कौशिक को ‘डॉ. नीलाचला साहू मेमोरियल अवार्ड’, समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ममता पाढी को ‘अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल अवार्ड, विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ई. चन्द्रशेखर प्रसाद को ‘डॉ. रुस्तम राय मेमोरियल अवार्ड, संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अर्पणा कुमारी को ‘राज कपूर मेमोरियल अवार्ड’ से अलंकृत एवं विभूषित किया गया। स्थानीय सैकड़ों अभिभावकों को मोमेंटो व कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया।

नव वर्ष को लेकर फ्लावर पॉर्क सजधज कर तैयार : राकेश
देवघर/वरीय संवाददाता। नव वर्ष को लेकर शहर के पार्क और पिकनिक स्थल सजने लगे हैं। इन स्थानों पर अभी से ही सैलानियों की भीड़ जुटाने लगी है। नगर निगम ऑफिस से सटे वाइल्ड फ्लावर पार्क में इस बार नव वर्ष को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक की मस्ती का पूरा इंतजाम किया गया है। यह पार्क शहर के बीचोंबीच अवस्थित है। इस कारण यहां सुबह से लेकर शाम तक सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। पार्क के व्यवस्थापक राकेश वर्मा ने बताया कि शहर वासियों को कुछ नया अनुभव कराने के लिए पार्क में कई तरह की व्यवस्था की गई है। पार्क में रंग-बिरंगी देशी-विदेशी फूलों के अलावा मंकी जंपिंग, क्रिकेट प्रैक्टिस, फिश स्पा, नाइट लाइट, बर्ड पार्क, वीआर 360, ट्रामपॉलिन मंकी, रोप कोर्स, फुट थेरेपी का लोग आनंद उठा सकते हैं। सुबह 11 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक पार्क खुला रहता है।
हाथ से चिड़ियां को खिलाएं दाना
राकेश वर्मा ने बताया कि उद्यान में बर्ड पार्क भी बनाया गया है। जहां कई रंग-बिरंगी चिड़ियां को रखा गया है। इसमें अफ्रीका का तोता सबसे आकर्षण का केंद्र है। यह कई रंगों में यहां हैं। पार्क पहुंचने वाले लोग अपने हाथ से इन चिड़ियों को दाना खिला सकते हैं। इसके अलावा रील, शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए पार्क में कई लोकेशन चिन्हित किए गए हैं। पार्क पहुंच कर लोग घंटों सुकून के पल बिता सकते हैं।
अप्रैल तक शहर में वाटर पार्क होगा शुरू

राकेश वर्मा ने बताया कि उनलोगों का प्रयास है कि अप्रैल 2025 तक सत्संग स्थित अटल स्मृति पार्क में वाटर पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से शहर वासियों को वाटर पार्क का आनंद लेने के लिए आसनसोल, दुर्गापुर, टाटा और रांची और धनबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाटर पार्क में कई तरह की एक्टिविटीज होगी। यह शहर का इकलौता वाटर पार्क होगा। मौके पर राहुल पासवान, सुबास कुमार, विवेक कुमार, चुना कुमार राय आदि उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से उदारीकरण एवं आर्थिक सुधारों के जनक के एक युग का अंत हो गया। देश में आर्थिक बदलाव के सूत्रधार के रूप में इन्हें सदैव याद रखा जाएगा। कुमार ने राष्ट्र के विकास के प्रति एवं आर्थिक सुधारों की दिशा में डॉ. मनमोहन सिंह के अमूल्य योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की है।

सुमित्रानंदन पंत को दी गयी श्रद्धांजलि

देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर प्रख्यात कवि सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शब्द शिल्पी के रूप में विख्यात पंत ने नाटक, कहानी और निबंध के क्षेत्र में भी नई रचनाएं प्रस्तुत की, मगर मूलत: वे कवि के रूप में प्रसिद्ध रहे। हिंदी की आधुनिक कविता को प्रकृति और नई मानवीय चेतना से संपन्न करने के लिए पंत को सदैव साहित्य जगत में याद रखा जाएगा। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि पंत प्रकृति के सुकुमार कवि थे। नवीन धारा के प्रवर्तक एवं छायावादी युग के प्रतिनिधि कवि पंत जी की कविताओं में दार्शनिकता, विचारशीलता और मानवतावादी दृष्टिकोण का कलात्मक संयोजन मिलता है। पंत के साहित्य में प्रकृति प्रेम और सौंदर्य बोध के साथ कोमल भावनाओं की प्रचुरता है।

कांग्रेस पार्टी नहीं एक आंदोलन : अजय

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आजादी की लड़ाई की अग्रणी संस्था ही नहीं बल्कि विश्व का एक प्राचीनतम संगठन है। 138 वर्षों के यशस्वी काल में कांग्रेस ने न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका ही निभाई बल्कि राष्ट्र के निर्माण में भी ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन किया। वस्तुत: कांग्रेस एक आंदोलन है। स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई से लेकर अब तक कांग्रेस ने सत्ता एवं विपक्ष में रह कर भूमिका निभाते हुए देश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो प्रतिष्ठा दिलाई है उसकी इस भूमिका को लोग भूल नहीं सकते हैं। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियां एवं नेतृत्व ही सामर्थ्यवान है। कांग्रेस ने राष्ट्र को एक नई दिशा दी है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश की अगुवाई की है। देश के सर्वांगीण विकास की धारा में बहना कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों से ही संभव है।

समय पर किसानों को उपलब्ध करायी जाए बीज और अन्य सुविधा : डीडीसी
-जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन

देवघर/वरीय संवाददाता। जिला संयुक्त कृषि भवन चांदपुर में शनिवार को आत्मा सभागार में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त ने कृषि विभाग के सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर बीज मिले एवं तकनीकी खेती के लिए सही परामर्श सही समय पर किसानों को मिलना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी यशराज ने कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक बताया। कृषि विभाग की ओर से संचालित बीज विनिमय योजना, अनुदान पर बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज एवं उपादान का वितरण, प्रति बूंद अधिक फसल की योजना, ड्रिप इरिगेशन की योजना, मिट्टी जांच, केसीसी, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, किसान समृद्धि योजना इत्यादि के बारे में बताया। वहीं आत्मा की ओर से संचालित एनएफएसएम की ओर से अनुदान पर वितरण किए जाने वाले कृषि यंत्र पंपसेट, रोटावेटर, स्प्रे मशीन, पैडी थ्रेसर इत्यादि कृषि यंत्र वितरण किया जा रहा है। आत्मा के तहत प्रशिक्षण, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन, प्रत्यक्षण इत्यादि का कार्य किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर राजन ओझा ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में बताया कि कैसे खेत की उर्वरा शक्ति को बनाए रखते हुए खेत से सही उचित उपज प्राप्त कर सकते हैं। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान, सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, बीटीएम, एटीएम और किसान उपस्थित थे। मंच का संचालन अरविंद कुमार राय उप परियोजना निदेशक आत्मा देवघर की ओर से किया गया।

सड़क हादसे में तीन घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए हैं। एक घटना में सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल टुडू घायल हो गया। वहीं एक अन्य हादसे में जिले के सारवां थाना क्षेत्र निवासी राजेश सिन्हा घायल हो गया। वहीं तीसरे हादसे में जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ला निवासी अमर कुमार घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक दुर्घटनाओं में घायल हो गए हैं।
………………………………..
10 साइबर आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
-14 मोबाइल, 22 सिमकार्ड और तीन एटीएम बरामद
देवघर/संवाददाता। साइबर ठगी के आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार को दस साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में जिले के सारवां थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी पलटन कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के नबीबक्श रोड भेड़वा निवासी सुनील कुमार दास, जिले के करौं थाना क्षेत्र के डु़मरथर गांव निवासी अनिल दास, जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव निवासी अमीर अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र बरदेही गांव निवासी नवीन कुमार, इसी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव निवासी इजहार अंसारी, अख्तर अंसारी, ढीबा गांव निवासी अरविंद कुमार मंडल, सारठ थाना क्षेत्र के घाटघर गांव निवासी अमन कुमार तुरी, रानीबांध गांव निवासी सुमन सौरभ मेहरा शामिल है। इन आरोपियों को जिले के सारवां थाना क्षेत्र के सुडियाडीह गांव स्थित जंगल व घोरपरास जंगल से पकड़ा गया है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, 22 सिम कार्ड और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया है। बरामद एटीएम कार्ड का इस्तेमाल ठगी के रुपया निकासी के लिए किया जाता था। वहीं इनमें से छह आरोपियों के पास से छह प्रतिबिंब एप पर अपलोड किया हुआ सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। वहीं चार अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले से जिम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि ये मुख्य रूप से पीएम किसान योजना का लिंक भेज कर लोगों को रुपया दिलाने का उन्हें झांसा में लेकर ठगी का शिकार बनाते थे। वहीं ये लोग फोन पे और पीटीएम का फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बन कर भी लोगों को कैश बैक का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
…………………………………….
दुघर्टना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
–सिविल सर्जन ने जिले के सभी सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्र को दिया निर्देश

देवघर/संवाददाता। नए साल का जश्न (पिकनिक) मनाने में कुछ लोग इस कदर डूब जाते हैं कि वे लोग अनहोनी का शिकार हो जाते हैं। जिसमें सबसे अधिक मामले सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आते हैं। घायल होने पर उन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग भी ऐसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने देवघर सदर अस्पताल, मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल सहित तमाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवा बहाल रखने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी सेवा 24 गुणा सात दिन के तर्ज पर स्वास्थ्य सेवा को बहाल रखने को कहा है। इस इमरजेंसी सेवा को पांच जनवरी तक बहाल रखा जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि इस इमरजेंसी सेवा के दौरान पारा मेडिकल कर्मी, एंबुलेंस का रोस्टर कर्तव्य निर्धारित हुए हाई अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। इसके अलावा पिकनिक स्थलों पर किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए एंबुलेंस सहित प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं ड्यूटी से संबंधित तैयार रोस्टर को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी व सिविल सर्जन को कहा है।

रिखिया थाना के नये प्रभारी बने दीपक

देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं पीसी शाखा में कार्यरत एसआई दीपक कुमार साह को रिखिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। किन कारणों से पूर्व रिखिया थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराया गया एंटी रैबीज वैक्सीन

देवघर /संवाददाता। कुत्ता काटने के बाद जख्मी हुए लोगों को अब वैक्सीन के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिला मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एंटी रैबीज वैक्सीन (मल्टी डोज) उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें सदर अस्पताल (देवघर) को सात हजार, अनुमंडलीय अस्पताल (मधुपुर) को एक हजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (जसीडीह) को आठ सौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मोहनपुर) को आठ सौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सारवां) को आठ सौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सारठ) को आठ सौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पालोजोरी) को आठ सौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (करौं) को आठ सौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (देवीपुर) को आठ सौ भाइल उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा जिला भंडार गृह में 435 भाइल को स्टॉक में रखा गया है।

झुलसी महिला का इलाज के क्रम में मौत
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ निवासी एक महिला की इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि पिछले दिनों 35 वर्षीय रेखा देवी घर में अलाव तापने के क्रम में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया। लेकिन जब वहां भी उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ तो स्वजन उसे लेकर 22 दिसंबर को वापस देवघर सदर अस्पताल ले आए। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसकी मौत से घर के लोग गहरे सदमे में हैं।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store