• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पिकनिक स्पॉटों पर नया साल को किया गया सेलिब्रेट

January 2, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पिकनिक स्पॉटों पर नया साल को किया गया सेलिब्रेट

by admin
January 2, 2025
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पूजा-अर्चना से हुई दिन की शुरुआत
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी क्षेत्र के लोगों ने नये साल के अवसर पर लोगों ने दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर चितरा कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना एवं अराधना की गई। मालुम हो कि चितरा कोलियरी व आसपास गावों के लोगों ने नए साल की शुरुआत चितरा स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर, माता पार्वती मंदिर, राधा माधव मंदिर, राम दरबार, शनि मंदिर व माता छिन्नमस्तिका काली मंदिर में पूजा अर्चना किया। साथ ही पूजा पाठ कर अपने व अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि व शांति की प्रार्थना किया। इसके अलावा लोग बाबाधाम देवघर व बासुकिनाथ व अन्य स्थानों में भी पूजा-पाठ के लिए गए। वहीं दूसरी ओर युवाओं ने नए साल का जश्न पिकनिक कर मनाया। इस दौरान थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया अजय बराज में युवा वर्ग पिकनिक करने के लिए पहुंचे। लोगों ने अपने मनपसंद भोजन तैयार कर पिकनिक स्थल पर भोजन ग्रहण किया और डीजे के धुन पर डांस कर नए साल का जश्न मनाया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चितरा थाना के द्वारा अजय बराज में सात ग्रामीण पुलिस को तैनात किया गया था। इसके अलावा नए साल अवसर पर चितरा कोलियरी के बूचड़खानों में मिट लेने की होड़ लगी रही। जानकारी के अनुसार केवल चितरा के गांधी चौक के आसपास मौजूद 10 मीट दुकानों में 15 लाख रुपए से अधिक का कारोबार हुआ। इसके अलावा मुर्गा दुकान व विदेशी शराब की भी जमकर खरीदारी की गई। समाचार लिखे जाने तक नये साल के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।

रिखिया थाने में दर्ज मारपीट व गोलीबारी के मामले में दिनेशानंद ने खुद को बताया निर्दोष
देवघर/नगर संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने रिखिया थाने में दर्ज मारपीट-गोलीबारी के मामले में खुद को निर्दोष बताया है। स्थानीय नटराज विहार होटल में प्रेसवार्ता कर दिनेशानंद झा ने मीडिया के समक्ष सारे तथ्यों को रखा। उन्होंने कहा कि जिस समय मारपीट-गोलीबारी की घटना बताई जा रही है, उस समय वे रिखिया थाने में नए थानेदार के औपचारिक मुलाकात करने गए थे। वहां से निकलकर काली पूजा के लिए सामान खरीदने बाजार गए और वहां से घर आए। जिसके बाद उनकी चार बसों में असामाजिक तत्वों ने आग लगी दी थी। जिसमें वे देर रात तक व्यस्त रहे। इस थाने में नगर थाने की पुलिस भी वहां मौैजूद थी। हादसे के दौरान मीडिया में मेरा आन द स्पॉट बयान भी चला था। पुलिस चाहे तो मेरे मोबाइल का लोकेशन निकाल कर इस बात की पुष्टि कर ले। उन्होंने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने के लिए रिखिया थाने में उक्त केस दर्ज कराया गया है। साजिश के तहत मेरा नाम केस में दिया गया है। क्योंकि मेरा राजनीतिक कद बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते मैंने पीड़ित की मदद की और उसकी सजा मुझे केस के रूप में मिली है। इस मामले में एसपी से मांग है कि पुलिस मामले में मेरी संलिप्तता की जांच करें। अगर सबूत मिलता है तो वह हर सजा के लिए तैयार है।
दिनेशानंद ने इन बिंदुओं पर जांच की मांग की : पुलिस मेरे मोबाइल का लोकेशन निकाल कर यह पता कर सकती है कि घटना के समय मैं कहां था। यह पता लगाना पुलिस के लिए काफी आसान है। साथ ही पुलिस घटना के स्वतंत्र साक्षियों से भी इस बारे में पता लगा सकती है कि मेरी घटनास्थल पर मौजूदगी थी या नहीं।
मौके से मिले सबूत की जांच हो, घटनास्थल से पुलिस ने एक स्कूटी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड बरामद किया है। यह केस में अहम सबूत है, क्योंकि पुलिस ने सारे चीजों को बजाप्ता जब्त किया है। पुलिस इन सारे सबूतों की जांच करे। आखिर यह सारा सामान किसका है। इसके बाद पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करे।

पूजा-अर्चना से नववर्ष की हुई शुरुआत

  • पिकनिक स्पॉट पर रही लोगों की भीड़
    सारठ/संवाददाता। नववर्ष-2025 के आगमन पर प्रथम दिन कुछ लोगों ने स्थानीय मंदिरों में तो कुछ लोगों ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर, बाबा वैद्यनाथ मंदिर, पाथरोल के काली माता मंदिर, रांगासिरसा के गसुआ ंमंदिर, सारठ के बाबा दुखहरण नाथ मंदिर और अन्य मंदिरों में नववर्ष के प्रथम दिन पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सारठ प्रखंड के विभिन्न पर्यटक स्थल पथरड्डा पहाड़, सिकटिया डैम और सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित फुलजोरी पहाड़ पर पिकनिक मनाया। कनकनी हवा रहने के कारण ठंड का कहर जारी रहने से लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं युवाओं की टोली देर से पिकनिक के लिए रवाना हुए।

ज्योतिष के अनुसार देश में सांप्रदायिकता के साथ ही राष्ट्रवाद की भावना होगी प्रबल : डॉ प्रदीप
देवघर/वरीय संवाददाता। अंग्रेजी नववर्ष 2025 का आगमन हो चुका है। यह नववर्ष ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित है। मौके पर विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा- ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वर्ष 2025 में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। यथाक्रम 29 मार्च को शनि का गोचर मीन में, 14 मई को बृहस्पति का गोचर मिथुन मे और 18 मई को राहू एवं केतु गोचर कुंभ और सिंह में होगा। इसी के चलते ज्योतिष यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि देश और दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है। इसी के साथ ही नास्त्रेदमस, संत अच्युतानंद और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 से ज्यादा खतरनाक रहेगा वर्ष 2025। भारत की कुंडली में मंगल का प्रभाव रहेगा। जो दूसरे घर में बैठा है जबकि तीसरे भाव में पांच ग्रहों का गोचर होगा। ज्योतिषाचार्य कहते हैं, 29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा तब देश और दुनिया में हम बड़े बदलाव को देखेंगे। मीन राशि और 12वां भाव गुरु का है। यहां से शनि लग्न को, पंचम को और अष्टम भाव को देखेंगे। इसके चलते देश के चरित्र, रिश्ते, संतान, शिक्षा, सेहत और विदेश से भारत के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इससे भारत के अंदर आपसी सौहार्द, शांति और समृद्धि का संतुलन गड़बड़ा जाएगा। विपक्ष और सरकार के बीच संघर्ष की नौबत आएगी। अकाल, युद्ध, दंगे, विस्फोट, भूचाल, महामारी और प्राकृतिक आपदाओं से देश परेशान रहेगा। बड़ी तादाद में जन और धन हानि होने की आशंका है।
14 मई 2025 से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी होकर गोचर करेंगे। अतिचारी यानी वे अब तेज गति से एक राशि को बहुत कम समय में पार करके पुन: उसी राशि में वक्री लौटेंगे और फिर मार्गी होकर पुन: अगली राशि में चले जाएंगे। ऐसा वे 8 वर्षों तक करेंगे। बृहस्पति के इस गोचर के चलते देश में एक ओर असामान्य तापमान बढ़ेगा तो दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र में बड़ा बदलाव आएगा। भारत के समुद्र के तट पर स्थित लोगों को जान-माल का भारी नुकसान हो उठाना पड़ सकता है। मिथुन में दूसरे भाव में बैठकर गुरु पंचम, अष्टम और दशम भाव को देखेंगे। इसके चलते शनि द्वारा किए जा रहे नकारात्मक प्रभाव को गुरुदेव कुछ हद तक कम भी करेंगे। राहु ग्रह कुंभ राशि में गोचर करके कर्म भाव में विराजमान होगा। इस गोचर के चलते भारत तकनीक के क्षेत्र में पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां मिलने की संभावना है। इसी के साथ ही भारत का सैन्य क्षेत्र में विस्तार होगा और आने वाले समय में भारत की सेना बहुत शक्तिशाली हो जाएगी। हालांकि केतु के कारण घरेलू उद्योग में मंदी देखी जा सकती है। कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना भी बन सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव होगा। भारत की केंद्र सरकार को कुछ राज्यों में दंगे और जन आंदोलन के कारण पूरे वर्ष परेशान रहना पड़ सकता है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ भारत का बड़े पैमाने पर टकराव हो सकता है। भारत के भीतर से केंद्र सरकार को अस्थिर करने की साजिश के चलते जनता में भय व्याप्त होने की संभावना है। गुप्त शत्रुओं के कारण भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि पीएम मोदी देश हित में वे कोई बड़ा फैसला लेकर देश और दुनिया को चौंका सकते हैं।
देश में सांप्रदायिकता के साथ ही राष्ट्रवाद की भावना भी प्रबल होगी। लोग अपने हितों को छोड़कर एकजुट होकर देश के लिए काम करने की इच्छा से बाहर निकल सकते हैं। इसी दौरान वे लोग भी ज्यादा सक्रिय होंगे जिनका एजेंडा छद्म रूप से देश को तोड़ने का है। हालांकि इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है कि कौन देश विरोधी है। मार्च तक शनिदेव दंड नायक के रूप में काम करेंगे और इसके बाद बृहस्पति देश की आंतरिक स्थिति को संभालने का कार्य करेंगे। बाद में उन लोगों के बुरे हाल होंगे जिन्होंने देश के खिलाफ काम किया है।

कनकनी ने पिकनिक का आनंद किया फीका

  • ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, अलाव जलाकर ठंड से मुकाबला कर रहे हैं लोग
    देवघर/नगर संवाददाता। जनवरी 2025 का पहला दिन जहां लोग अंग्रेजी नववर्ष का उत्सव व पिकनिक मनाने में व्यस्त थे। वहीं अचानक सर्द हवाओं से ठंड के कहर ने लोगों घरों में रजाई के नीचे दुबकने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को सुबह कुहासा व बादल के साथ दिन की शुरुआत हुई। जिसमें दिनभर सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कनकनी अधिक महसूस किया जा रहा है। नववर्ष के मौके पर ठंड से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकलने से लोगों को घर पर रहने को मजबूर कर दिया। नववर्ष होने के कारण एक तरफ जहां लोग मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। वहीं युवाओं की टोली पिकनिक मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे। आज पहली जनवरी को कनकनी ने पिकनिक का आनंद फीका कर दिया। चौक-चौराहों पर जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से मुकाबला करते देखा गया। वहीं कई लोग नववर्ष के उमंग में शराब के नशे में झूमते नजर आ रहे थे।

प्रभाष गुप्ता बनें हिन्दू विकास मंच के जिला अध्यक्ष
देवघर/नगर संवाददाता। हिन्दू विकास मंच समग्र भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाठक ने मंच के प्रति गहरी रुचि, निष्ठा एवं समर्पण भाव व कार्यकुशलता को देखते हुए प्रभाष गुप्ता को हिंदू विकास मंच का देवघर जिला अध्यक्ष बनाया है। साथ ही मंच के विकास में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है। अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रभाष गुप्ता ने कहा कि मंच के विकास एवं हिन्दुओं के उत्थान के लिए वें तत्पर रहेंगे।

जंगली हाथियों ने गामीण को कुचलकर मार डाला
खूंटी/एजेंसी। खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने नववर्ष से पहले ही दिन कर्रा प्रखंड के छोटका केदली गांव में चुनकू बाखला नामक एक ग्रामीण की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार चुनकू बाखला बुधवार को अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते भी उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। जंगली हाथी ने अपनी सूंढ़ से उसे उठाकर पटक दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी के झामुमो विधायक राम सूर्या मुंडा छोटका केदारी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
गांव से ही उन्होेंने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देी। मामले की जानकारी मिलते विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी। मौके पर विधायक ने कहा कि जंगली हाथियों से ग्रामीण दूर रहे और उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी न करे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने घर कर दिया खाली

  • लाखों रुपए के जेवरात और नगद की चोरी
    रामगढ/एजेंसी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामानगर के एक बंद घर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दी है। जानकारी के अनुसार तुलसी अग्रवाल उर्फ पिंटू अपने सपरिवार के साथ 24 दिसंबर को नेपाल घूमने गए थे। अपने घर की देख भाल के लिए राम राजा सिंह को रात में घर मे सोने के ललिए बोलकर गये थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 8.40 बजे घर पर चोरी होने की सूचना राम राज सिंह ने दी।
    उन्होंने बताया कि रात को मेन गेट ताला खोल कर जब वह अंदर प्रवेश किया तो चैनल गेट सहित अंदर के सभी दरवाजों का ताला टूटा हुआ था, मैं उसे वक्त गोरखपुर में था और सूचना मिलते ही, वहां से रामगढ़ के लिए निकला। दोपहर 12:30 के करीब घर पहुंचकर पर पाया कि अज्ञात चोरों ने मेरे घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना उन्होंने रामगढ़ पुलिस को दी। सूचना पाकर रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और आशुतोष सिंह पहुंचकर मामले की जानकारी घर वालों से ली। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गए।
    घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम को इसकी जानकारी दी और घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर बीरबल हेंब्रम ने कई स्थानों का फोटो खींचे।
    पिंटू अग्रवाल ने बताया कि घर में रखे करीब डेढ़ लाख नकद, चांदी के पूजा के बर्तन एवं सिक्के जिसका वजन करीब 800 ग्राम, सोने की अगूंठी, कान का टॉप्स एवं नाक का नथ जिसका वजन 20 से 22 ग्राम, लैपटॉप, पांच पेन ड्राइव सहित अन्य सामानों की चोरी हुई है।

नव वर्ष के दिन सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
खूंटी/एजेंसी। आंग्ल नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी।
जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंजाबी कोठी पुल के मोड़ के पास बुधवार को बुलेट (जेेएच01ईपी 7162) और होंडा साइन (जेएच 01बीसी 1827) के बीच हुई सीधी टक्कर में होंडा साइन पर सवार सोएब भुइयां ( 25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट पर सवार सुधांशु कुमार जयसवाल(20 ) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।
सोएब भुइयां पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के सिदमा सोनवा गांव का रहने वाला था, जबकि सुधांशु गोड्डा जिले का रहने वाला था। बुलेट पर सुधांशु के साथ सवार कांटाटोली रांची निवासी विक्की कुमार और गोड्डा जिले का रहने वाला आकाश कुमार महतो भी गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना के एएसआई रोशन कुमार के साथकई लोग घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की। जानकारी के अनुसार सोएब भुंइयां अपनी साइन बाइक से खूंटी की ओर जा रहा था, जबकि बुलेट पर सवार सुधांशु , विक्की और आकाश नव वर्ष पर पिकनिक मनाने हिरनी फॉल जा रहे थे।उसके परिवार के अन्य सदस्य कार से हिरणी फॉल जा रहे थे। पंजाबी कोटी पुल के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। बताया गया कि बुलेट चालक सुधांशु कुमार जयसवाल और आकाश कुमार महतो काटाटोली के विक्की के घर पर रहकर पढ़ाई करते थे।

नव वर्ष पर गुलजार रहे रांची के मंदिर, पार्क और पिकनिक स्पॉट
रांची/एजेंसी। नववर्ष पर बुधवार को राजधानी रांची के मंदिर, पार्क और विभिन्न पिकनिक स्पॉट में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान युवाओं ने खूब सेल्फी ली।
रांची के बरियातू पहाड़, हुण्डरु फॉल, दशम फॉल, दिउड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, जोन्हा फॉल, गेतलसूद डैम, सीता फॉल, गौतम धारा, रुक्का डैम, ऑक्सीजन पार्क, बिरसा मुण्डा पार्क, रॉक गार्डन, कांके डैम, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर, नक्षत्र वन, हटिया डैम सहित अन्य स्थानों पर लोग सुबह से लेकर शाम तक घूमते रहे। इस दौरान कई जगहों पर गाजे-बाजे के साथ भी लोग पहुंचे थे। उन्होंने खाना-पीना बनाकर खाया और जमकर डांस की। पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल और दंडाधिकारी भी तैनात रहे।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पार्क, डैम और अन्य पिकनिक स्पॉट पर शांतिपूर्वक लोगों ने नव वर्ष का आनंद लिया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना अबतक नहीं है। सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में बढ़ता है मेल-जोल : अमित
रामगढ़/एजेंसी। रांची रोड स्थित गंगा रेजेंसी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर निधि इवेंटस के जरिये धूम मचाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी अमित कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर गुप्ता, विनोद कुमार, रंजन फौजी, हरि रत्नम साहू एवं निधि इवेंटस के राजू कैंथ मौजूद थे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गणेश वंदना से कार्यक्रम आरंभ हुआ। धूम मचाले कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आए प्रसिद्ध डीजे श्रेया ग्रुप के जरिये पेश गीत और नृत्य में उपस्थित लोग थिरकने को विवश हो गए। इस क्रम में ग्रुप ने बेहतरीन गायन और नृत्य का नमूना पेश किया। डीजे ग्रुप के कार्यक्रम से उपस्थित लोग इतने मंत्रमुग्ध हो गए की कार्यक्रम के दौरान घंटो थिरकते रहे। इस दौरान गायक दिप्ती और पार्थो प्रतीम के जरिये एक से बढ़कर एक गाने पेश किए गए।नटराज ग्रुप के कलाकरों जरिये एक से बढ़कर एक डांस पेश किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि समाज सेवी अमित कुमार सिन्हा ने लोगों को नववर्ष की शुभकामाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम का काफी महत्व है। क्योंकि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां लोगों में उत्साह का संचार होता है वहीं, लोगों के बीच आपसी मेलजोल भी बढ़़ता है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम काफी महत्त्वपूर्ण होते हैं।
कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में आरडी शर्मा, महेंद्र मोदी, अन्नू सिन्हा, सूरज जायसवाल, शामिल थे। निर्णायक मंडली के जरिये कार्यक्रम के दौरान लक्की कूपन से 10 लोगों को नवाजा गया। जबकि तीन लोगों को लक्की कपल से नवाजा गया। वहीं, अमितेश प्रकाश एवं पूनम सिंह को बेस्ट कपल के खिताब से नवाजा गया। साथ ही नितिन कपूर एवं पत्नी मनीषा को द्वितीय और पुलक तथा पत्नी आलिया को तृतीय बेस्ट कपल के खिताब से नवाजा गया। मौके पर सत्येंद्र गांधी, संतोष गुप्ता, रोहित, हीना कोटेचा, देव कुमार, अजय सिंह, पवन कपूर, छोटू सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सामाजिक संगठन को मजबूत करने की जरूरतर : नारायण
कोडरमा/एजेंसी। नए साल पर बुधवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, रेड क्रॉस के चेयरमैन अजीत बरनवाल, बन्धन बैंक के प्रबंधक जय कुमार, कन्हैया लाल बरनवाल, निरंजन प्रसाद मौजूद थे। वहीं अतिथियों के साथ ही समाज के सतीश कुमार दीपू, शम्भू लाल, महादेव लाल और गोपाल प्रसाद ने महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम का संचालन आरके बसन्त ने किया।
पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। समाज को आगे बढाने और संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह समाज आगे बढ़ रहा है यह हर्ष का विषय है।
रेडक्रॉस के चेयरमैन अजीत बरनवाल ने नए साल की शुभकामना देते हुए कहा कि इससे समाज की एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज संगठित रहेगा तो आगे बढ़ेगा। बैंक प्रबंधक जय कुमार ने समाज की एकता पर बल देते हुए सकारात्मक कार्य करने की अपील की।
इस दौरान आयोजित म्युजिकल चेयर में रेखा बरनवाल, सोनी बरनवाल, श्वेता आनंद, जलेबी रेस में अमाया, तानवी, आरुही, चम्मच दौड़ जूनियर में ऋषिका बरनवाल, आरव, काव्या और सीनियर में तानवी, नित्या और प्रिंस आर्या विजयी रहे। इस दौरान स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्रुप के सुधीर पांडेय, दीपक सिंह, आनंद मुखर्जी, विकास कुमार, प्रेम भारती, मोना कुमारी, आराधना देवी, राजा चौरसिया, पंकज कुमार ने भजन और गानों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव समीर, निरंजन लाल, महादेव लाल, अक्षय बरनवाल, आशीष कुमार, संजय कुमार, विक्की बरनवाल, दिवाकर, रमेश, सुबोध, बिट्टू, राहुल, दीपक, उमेश लाल, दीपक, परमानंद, जनार्दन, कांता लाल, अशोक बरनवाल, प्रमोद, गोपाल प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store