• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

राज्यपाल ने बाबा मंदिर में की पूजा

January 12, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

राज्यपाल ने बाबा मंदिर में की पूजा

by admin
January 12, 2025
in Deoghar
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को देवघर आगमन के पश्चात राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कामना ज्योतिलिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के संकल्प कराया गया। इसके बाद में राज्यपाल ने मंदिर के गर्भगृह पहुंचकर जलाभिषेक किया और मंगलकामना की। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र प्रदान किया। इससे पूर्व राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी नेता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु के जन्मदिन की बधाई दी। बाबा वैद्यनाथ से कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहे और भारत के मानचित्र पर झारखंड को नई उंचाईयां में ले जाने के लिए उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे, क्योंकि इनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि झारखंड राज्य के संस्थापकों में से एक झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वे दीर्घायु हों ताकि उनका मार्गदर्शन झारखंड प्रदेश को मिलता रहे।
इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने झारखंड राज्य के संस्थापकों में से एक झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वे दीर्घायु हों ताकि उनका मार्गदर्शन झारखंड प्रदेश को मिलता रहे और झारखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे कर्मठ, ईमानदार एवं देश के प्रति पूर्ण समर्पित नेता थे। स्वर्गीय शास्त्री ने अपने अल्पकाल के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में जो कीर्तिमान स्थापित किया वह अविस्मरणीय है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने जो नेतृत्व देश को प्रदान किया वह देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। स्वर्गीय शास्त्री मानवीय मूल्यों, उच्च सिद्धांत एवं श्रेष्ठ आदर्श तथा अद्वितीय व्यक्तित्व के प्रतीक थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मन की उड़ान युवा क्लब ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को मन की उड़ान युवा क्लब, संबंध नेहरू युवा केंद्र, देवघर द्वारा आयोजित देवघर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केकेएन स्टेडियम और आरएल सर्राफ स्कूल ग्राउंड में किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़, लोग जंप, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं महिला वर्ग के लिए 200 मीटर दौड़, रस्सी कूद व कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में 400 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान ललन कुमार, द्वितीय स्थान बालेश्वर कुमार एवं तृतीय स्थान जितेंद्र कुमार ने प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान फुरकान, द्वितीय स्थान इस्माइल एवं तृतीय स्थान कुंदन कुमार ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में 200 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान वीणा कुमारी, द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी, तृतीय स्थान अंजली कुमारी ने प्राप्त किया। स्किपिंग में प्रथम स्थान निशा कुमारी, द्वितीय स्थान तारा कुमारी एवं तृतीय स्थान वॉकश्री आकांक्षा कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में मुस्कान व टीम विजेता व अंजलि व टीम उप विजेता रही, फुटबॉल में चैंपियन इलेवन विजेता और बरमसिया फुटबॉल क्लब उपविजेता रहा। मौके पर यूथ आइकन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व मन की उड़ान युवा क्लब के सचिव राजेंद्र कुमार के द्वारा सभी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। राजेन्द्र ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। खेलों में भागीदारी से युवाओं को पूर्ण विकसित व्यक्ति बनने के लिए जरूरी सामाजिक और जीवन कौशल मिलते हैं एवं खेलने से खिलाड़ियों में आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास,और सकारात्मक शारीरिक छवि का विकास होता है। और ब्लॉक स्तर के बाद विजय प्राप्त खिलाड़ी जिला स्तर में खेलेंगे। सक्रिय सदस्य युवराज सिंह ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों को मौलिक गतिशीलता कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान में युवराज सिंह, दीपक कुमार, अर्पित सेठ, आकाश कुमार, आकांक्षा कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी, अनिशा कुमारी, निकिता, नाजिया आदि थे।

चार साइबर आरोपित गिरफ्तार, गया जेल
देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार साइबर आरोपितों के पास से 08 मोेबाइल और 10 सिमकार्ड को बरामद किया गया है। सब कि गिरफ्तारी सोनारायठाढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम मंझलाडीह से दक्षिण करीब एक किमी पर स्थित खाली बहियार में तालाब के पास से की गयी है। पकड़ाये आरोपितोंे के पास से बरामद मोबाइल, सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर, सरकारी पदाधिकारी बनकर झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे।
कौन-कौन गये जेल : जेल गये साइबर आरोपितों में मुकेश कुमार, राकेश कुमार दौंदिया नावाडीह थाना सोनारायठाड़ी, चंदन कुमार थाना सरैयाहाट जिला दुमका, कुन्दन कुमार राणा डुमरिया थाना सोनारायठाढ़ीी जिला देवघर का नाम शामिल है।

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसे में शुक्रवार की देर रात देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र घोरमारा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार 24 वर्षीय सोनू कुमार राउत की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसका साथी विनोद तुरी घायल हो गया। दोनों मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव का रहने वाले हैं। दोनों मजूदरी करते थे। घायल विनोद तुरी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम दोनों बाइक से घोरमारा बाजार गए थे। वहां से दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को चकमा दे दिया। इस वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में सोनू को गंभीर चोट आ गई और वह वहीं बेहोश हो गया। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच करने पर डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषत कर दिया। वहीं विनोद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए हैं। एक हादसे में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक घोरमारा निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गया। वहीं एक अन्य हादसे में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार घायल हो गया। वहीं नगर थाना इलाके के बैजनाथपुर निवासी राजेश कुमार भी सड़क हादसे में घायल हो गया। बताया जाता है कि ये सभी बाइक दुर्घटना में घायल हुए हैं।

बैंक खाता से 41 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एक व्यक्ति के बैंक खाता से 41 हजार से अधिक की अवैध निकासी कर ली गई है। इस सिलसिले में जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के मरहीटांड गांव निवासी दिनेश कुमार पंडित ने साइबर थाने में शिकायत की है। उसका कहना है कि उसका एसबीआइ ताराजोरी शाखा में खाता है। उसके बैंक खाता से 41 हजार से अधिक की राशि यूपीआइ के माध्यम से निकाल ली गई है। उनके मुताबिक पैसा की निकासी कैसे की गई ये उसे पता नहीं है। वह बैंक पैसा निकालने के लिए गया तो पता चला कि उसके बैंक खाता में महज 121 रुपया ही है। उसके बाद उसने साइबर थाने में आकर घटना की जानकारी दी। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जांच टीम ने की केन्द्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की जांच

  • सीएस ने मानव संसाधन व तकनीकी विशेषज्ञों की आवश्यकता को बताया जरूरी
    देवघर/संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने पहुंची स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की पोपुलेशन रिसर्च सेंटर (पीआरसी) की दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. प्रियंका व डॉ. प्रज्ञा सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान टीम ने सदर अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का बारी-बारी से ना केवल भौतिक सत्यापन किया बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। इससे पहले टीम ने अस्पताल के ओटी, महिला वार्ड, लेवर वार्ड, इमरजेंसी, सभी ओपीडी, आइसीयू, एसएनसीयू, आयुष्मान वार्ड, दवा वितरण केंद्र सहित अन्य वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। ओपीडी निरीक्षण के दौरान तैनात चिकित्सक से आने वाले मरीजों से संबंधित जानकारी हासिल की। वहीं दवा वितरण केंद्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के बारे में जाना। ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों से अवगत हुईं। लेवर वार्ड व आयुष्मान वार्ड के मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। वहीं केंद्रीय टीम को सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने जिला में सीमित संसाधन में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अवगत कराया। बताया कि योजनाओं को और बेहतर किए जाने के लिए मानव संसाधन की कमी और तकनीकी विशेषज्ञ की आवश्यकता है। टीम में शामिल सदस्यों ने निरीक्षण करने के बारे में कुछ बताने से साफ इंकार किया। केवल इतना कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक समीक्षा करने आई थीं। निरीक्षण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को सौंपा जाएगा। इस दौरान उपाधीक्षक डॉ. प्रभार रंजन, डॉ. मनीष शेखर, डॉ. दिग्विजय भारद्वाज, अस्पताल प्रबंधक अनिमेष घोष सहित अन्य मौजूद थे।

नैतिक शिक्षा से ही अपराध मुक्त बनेगा समाज : बीके भगवान

  • भंडारकोला के गीता देवी डीएवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
    देवघर/संवाददाता। समाज में बढ़ती हिंसा तथा अपराध एक चिंतनीय विषय है। नैतिक शिक्षा द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नैतिक शिक्षा की कमी ही वर्तमान में अपराधों के मूल कारण है, इसलिए अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा की आवश्यक है। हम विकसित देशो के लाइन में जाने की कल्पना कर रहे हैं। देश को विकसित बनाने में लगे हुए है लेकिन समाज में हो रहे युवा द्वारा अपराध जिसे भावी समाज, देश व विश्व की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अगर भावी समाज को अपराध मुक्त बनाना चाहते है तो वर्तमान के युवाओं को नैतिक शिक्षा द्वारा अपराधमुक्त, संस्कारित और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उक्त बातें माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोगी बीके भगवान भाई ने कहीं। वे गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा की आवश्यकता विषय पर बोल रहे थे। भगवान भाई ने कहा कि कुसंग, व्यसन, सिनेमा, मोबाइल और फैशन से आज की युवा पीढ़ी भटक रही है। इन्हीं कारणों से वर्तमान में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार, ईर्ष्या, नफरत आदि मनोविकारों के वश होने से अपराध होते है। भगवान भाई ने कहा कि नैतिक शिक्षा से समाज में फैली हुई घृणा, नफरत, बैर विरोध और अहंकार को नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चरित्रवान बनना, विकार, व्यसन, नशा और बुराइयों से स्वयं को मुक्त करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य होना जरुरी है। जो ज्ञान, अज्ञान रूपी अंधकार से ज्योति या प्रकाश की ओर असत्य से सत्य की ओर ले जाए वहीं सच्चा ज्ञान है। समाजसेवी ताराचंद जैन जी ने बच्चों को सुनी हुए बातों को अमल में लाने की अपील की। उन्होंने कहा अपने संस्कारों से माता-पिता का नाम रोशन करना, अपने देश का नाम रोशन करना। प्रिंसिपल बलराम झा ने ऐसे कार्यक्रम की सहराना की और कहा ऐसे कार्यक्रम युवा को सशक्त बनाकर अपराध मुक्त समाज बन सकता है।
    चितरंजन ब्रह्मकुमारी सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके अनिता बहन, बीके सस्था का परिचय दिया। उन्होंने सभी बच्चों को चरित्रवान बनने की अपील की। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके रीता बहन ने कहा आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा ही नैतिक मूल्य आ सकते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान कि परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं का आत्मा निश्चय कर मन और बुद्धि से परमात्मा को याद करना, परमात्मा के गुणों का गुणगान करना ही राजयोग है। सीनियर शिक्षक शनियो पतंदी ने ने बीके भगवान भाई का परिचय देते हुए कहा कि भगवान भाई ने 2010 तक 5000 स्कुलो और 800 जेलों में नैतिक शिक्षा और सकारात्मक चिंतन, अपराध मुक्त का पाठ पढ़ाकर अपना नाम इंण्यिा बुक ऑफ रिकार्ड्स दर्ज करा चुके हैं। कार्यक्रम में चार्टर एकाउंटेडट सुनील सुल्तानिया,
    बीके अमर भाई और सभी शिक्षक उपस्थित थे।

बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

  • ऋषि कश्यप मुनि की गई पूजा, शोभायात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत
    देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में आकर्षक व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकालने से पूर्व बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य्य सभा के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी के नेतृत्व में ऋषि कश्यप मुनि की पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में बहुत सारे भगवान की झांकियां गणेश बबुआ, बाबा भोले शंकर, राम, लक्ष्मण, सीता, नरसिंह अवतार ब्रह्म, बाहुबली हनुमान, शिव शक्ति सरस्वती माता, 30 मुख वाली काली मां, ओघड, मुख्य आकर्षण पुष्पा टू, भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप सिंह, कार्टून कैरेक्टर और गणेश, सरस्वती, लक्ष्मी, श्री राम, कृष्ण, सुभद्रा, जगन्नाथ पुरी थीम, श्याम बाबा, भगवान परशुराम, तिरुपति बालाजी, श्री कश्यप मुनि, ढोलिया, भांगड़ा, डीजे, बैंड बाजा शामिल था, जो शहर में भव्य नजारा पेश कर रहा था। शोभा यात्रा केसरवानी आश्रम श्यामगंज रोड से शुरू होते हुए जलसर मोड चौक, टावर घड़ी, आजाद चौक, शिक्षा सभा चौक, मंदिर मोड झौसागढ़ी, झौसागढ़ी अतिथि भवन होते हुए दु:खी शाह रोड पहुंच कर शोभायात्रा समाप्त हुआ। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत स्टाल लगा कर किया गया। जहां पानी, फल, मेवा मिठाई, ठंडाई का वितरण किया गया। सभी केसरवानी परिवारों को प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति के लोगों ने बताया कि शोभा यात्रा की तैयारी लगभग बीस दिनों से बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा, बैद्यनाथधाम केसरवानी तरुण सभा, बैद्यनाथधाम केसरवानी महिला सभा की पूरी टीम एवं समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ साथ समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा। इसकी जानकारी केशरवानी समाज के महामंत्री रितेश केसरी ने दी।

मोबाइल युग में पुस्तक और पुस्तकालय बेहद जरूरी : निशिकांत

  • सांसद निशिकांत दूबे ने अपने फंड को पुस्तक और पुस्तकालय को किया समर्पित
  • तीन लोग हुए सम्मानित और तीन पुस्तक का हुआ विमोचन
    देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय बीएड कॉलेज के कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को महाविद्या देवघर द्वारा आयोजित 22वें पुस्तक मेला का आगाज किया गया। मेला का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि युवाओं में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ाना जरूरी है। शिक्षा की प्रगति से ही विकास का आधार स्तंभ स्थापित हो सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने कहा कि नई शिक्षा पद्धति के लिए स्वामी विवेकानंद ने जो कार्य किया उनका जुड़ाव देवघर से रहा है। वही नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी 1938 और 39 में अपने गुरु ठाकुर अनुकूल चंद्र से मिलने देवघर पहुंचे थे और उनके कहने पर भी वह कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े और विजय भी हुए। उन्होंने कहा कि एआई के आने से आर्थिक क्षेत्र में काफी विकास देखने को मिलेगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं। सांसद ने कहा कि पहले लोग पुस्तकालय जाते थे और ज्ञान का अर्जन करते थे, लेकिन अब इसका स्थान मोबाइल ने ले लिया है इसके लिए पुस्तक और पुस्तकालय काफी जरूरी हो गया है। उन्होंने देवघर उपायुक्त को कहा कि अंबेदकर पुस्तकालय राजनीतिक का अड्डा बन गया है, इसलिए उनके सांसद निधि के 40 से 45 करोड़ रुपए से एक विशाल पुस्तकालय के निर्माण कराया जाए एवं मैश वाडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर देवघर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम से बात करें। यह पुस्तक मेला कैसे बड़ा हो इस दिशा में सबों को कार्य करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यों का प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साथ उन्हें कार्य करने का लंबा अनुभव सुखद रूप में प्राप्त हुआ था। उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि जिस तरह देवघर में श्रावणी मेला होता है इस तरह पुस्तक मेला भी हो गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से अधिक ज्ञान पुस्तक से आता है जिसमें आत्म्यता दिखाई देती है। यह पुस्तक मेला इस बार बेहतर छाप छोड़ेगी। मौके पर राज्यपाल द्वारा सुजीत कुमार मुखर्जी को साहित्य सेवी सम्मान, फिल्मेका मरबियांग को भाषा सहित सम्मान, डॉ मोहनानंद मिश्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। मौके पर सम्मानित अतिथियों ने भी पुस्तक मेला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला वहीं महाविद्या के अध्यक्ष और पुस्तक मेला के संयोजक डॉक्टर सुभाष चंद्र राय ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर पुस्तक मेला के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय, एसपी सिंह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, एसडीओ रवि कुमार, पुस्तक मेला के सचिव आलोक मलिक, निर्मल सिंह, रामसेवक सिंह गुंजन साहित्य अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store