• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उप्रावि सियाकनारी में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण

February 22, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

उप्रावि सियाकनारी में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण

by admin
February 22, 2025
in Deoghar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियाकनारी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यपिका पुष्पा देवी द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले वर्ग प्रथम एवं द्वितीय के 12 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक दिया गया। जिन्हें विद्यालय प्रभारी द्वारा दो सेट कपड़ा, स्वेटर, जूता, मौजा आदि दिया गया। पोशाक मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने छात्राओं से कहा की सभी छात्र-छात्राएं नियमित समय पर विद्यालय आए। ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं समय पर साफ-सुथरा विद्यालय द्वारा दिए गए ड्रेस पहनकर विद्यालय आए। विद्यालय के नियमित रूप से पढ़ाई में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य करें। कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है’ जिसके तहत मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृति, नि:शुल्क किताब कॉपी सहित अन्य सामान प्रदान करती है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वह अपने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजे। मौके पर संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अंजली देवी, बिजली देवी, बॉबी देवी, पारन रजवार, अनोज रजवार आदि मौके पर मौजूद थे।

झारखंड बंगाली समिति ने सीएम के नाम सीओ को सौंपा मांग पत्र
पालोजोरी/संवाददाता। विश्व मातृभाषा दिवस पर शुक्रवार को झारखंड बंगाली समिति, पालोजोरी शाखा की तरफ से झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम सीओ को एक मांगपत्र सौंपा गया। झारखंड बंगाली समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने सीओ को मांगपत्र सौंपा, जिसमें बंगाली बाहुल्य क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बांग्ला विषय की पढ़ाई शुरू करने, आंगनबाड़ी केंद्र में बालवाड़ी की शिक्षा बांग्ला भाषा में देने और पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय में रवींद्र सदन और बांग्ला पुस्तकालय का निर्माण की मांग रखी गई है। समिति के संयोजक श्रीकांत मंडल ने बताया कि झारखंड में बंग भाषा भाषी की संख्या को देखते हुए और बांग्ला भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए सरकार मांग की गई है। मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार, आनंद दे, नंदकिशोर कर, पिंटू हालदार, सुशील साधु, मुखिया अंशुक साधु आदि मौजूद थे।

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को स्वच्छता को लेकर नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू की अध्यक्षता मे जागरूक एवं प्रशिक्षित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर नगर प्रशासक श्री किस्कू ने बताया कि स्वच्छता को लेकर लोगों में एक अच्छा माहौल बने। जिसके आलोक में मधुपुर नगर परिषद के अंतर्गत संचालित योजना स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी )के तहत नगर में आम जनों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम ने स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार रूप से बताया । सरकार के द्वारा ओडीएफ फ्री कार्यक्रम के शुरुआत में चर्चा किया गया। तत्पश्चात सूखा कचरा गीला कचरा को अलग-अलग रख कर कचरे का सही निवारण का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि नगर प्रशासन लगातार स्वच्छ शहर बनाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही आम लोगों से भी अनुरोध किया कि बाहर खुले में कचरा नही फेंके, उन्हें सही तरीके से निवारण किया जाए। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 का शुरुआत हो चुका है। जिसके अंतर्गत मधुपुर नगर परिषद पहले कई बार सम्मानित हो चुका है। आगे भी सभी नगरवासी से अनुरोध किया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भाग लेकर अपना फीडबैक सरकार को दें ताकि हम लोग सभी मिलकर अपने मधुपुर नगर को साफ एवं स्वच्छ बना सके। कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार,प्रधान सहायक जावेद इकबाल, अजय कुमार, मनोहर दास, राजेंद्र गुप्ता, सफाई पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी, कर्मी एवं आम लोग भी उपस्थित थे।

नप चुनाव की तैयारी को ले बीडीओ ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास एवं नगर परिषद के प्रशासक सह कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक कर वार्ड वाइज समीक्षा किया। मौके पर सहायक निर्वाचक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को हिदायत करते हुए कहा की वार्ड वाइज मतदाताओं की मतदाता सूची के विखंडीकारण आधार के तहत करें। मतदाता जिस वार्ड में आता है उसका क्रमांक नंबर के साथ उसी वार्ड में रखें। ताकि ऐसे मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी नही हो। श्री दास ने कहा बिना भेदभाव और किसी की बहकावे में आकर कोई काम ऐसा नही करें जिससे आपको परेशानी हो। आप निष्पक्ष होकर मतदाता विखंडीकारण का कार्य ईमानदारी के साथ करते हुए अविलंब कार्यालय में उपलब्ध कराएं। ताकि समय पर परिषद चुनाव की तैयारी पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बीएलओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभी कोई भी नए नाम मतदाता सूची में नही जुटेगा और ना ही हटेगा।
मौके पर प्रशासक सह कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने बीएलओ के अगले कार्यों के करण देवघर जिला को सबसे अच्छे कार्य में शामिल किया गया। अगर कार्यों में किसी तरह की कोई दिक्कत बीएलओ को हो तो वह विभाग की कर्मियों से जानकारी लें। मौके पर नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, निर्वाचन विभाग के सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल प्रसाद, शहरी क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद थे।

मातृभाषा विकास के बिना राष्ट्रीय भाषा का विकास संभव नही : धनंजय
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि मातृभाषा के विकास के बिना राष्ट्रीय भाषा का विकास संभव नहीं है। भाषा सिर्फ सूचना प्रसारण का माध्यम भी नहीं होती बल्कि सभ्यता की आंख और संस्कृति की बाहक भी होती है। भूमंडलीकरण के इस दौर में अधिकांश मातृभाषाएं विलुप्ति के कगार पर है। दुनियां भर में 8,324 भाषाएं व बोली हैं, इनमें लगभग 7,000 भाषाएं अभी भी इस्तेमाल में है। तेजी से बदलती दुनियां में कई भाषाएं लुप्त हो रही है। हमारे देश में 1635 मातृभाषाएं और 234 पहचान योग्य मातृभाषाएं है। 8 अनुसूची के तहत मान्यता प्राप्त 22 भाषाएं हैं। 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2000 से हुई है। इसका मकसद है कि भाषाएं विविधता के महत्व को रेखांकित करना है। वैसे कहे तो मातृभाषा हमारे व्यक्तित्व में घुली मिली होती है और हमारे मानसिक विकास के भी साक्षी होती है। किन्तु मातृभाषाएं को जीवित रहने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सरकारी उपेक्षा की शिकार है मातृभाषाएं, सरकार साहित्य अकादमी गठित कर भाषाविदों व क्षेत्रीय भाषाओं के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करें, उनकी रचनाओं को प्रकाशित करायें तथा स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाई की व्यवस्था करें तभी मातृभाषा का विकास संभव हो पायेगा। खोरठा झारखंड की सबसे अधिक बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा है और इसके साहित्य भी काफी समृद्ध है पर सरकारी प्रोत्साहन के आभाव पिछड़ रही है। जरुरत है सरकार इस ओर भी ध्यान दें तभी मातृभाषा का विकास संभव हो पाएगा। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किये।

न्यू लाइफ नर्सिंग होम का उद्घाटन
देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में निजी न्यू लाइफ नर्सिंग होम का उद्घाटन शुक्रवार को सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ. पीएन झा, पूर्व जिप सदस्य महेंद्र प्रसाद यादव, जिप प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद यादव एवं जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेजनारायण वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ झा ने कहा कि यह नर्सिंग होम अपने नाम के अनुरूप जीवन की सुरक्षा प्रदान करेगा। इस नर्सिंग होम में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। नर्सिंग होम में डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. यासिर अरफत अपनी सेवा देंगे। मौके पर विजय यादव, दिनेश दास, सिकंदर यादव, मनोज यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

शताक्षी महिला मंडल ने 15 जरूरतमंद महिलाओं के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण
चितरा/संवाददाता। शताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन दिशरगढ़ अध्यक्ष मिसेज सीएमडी किरण झा के दिशा निर्देश पर एसपी माइंस चितरा कोलियरी के ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी शताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा की ओर से शुक्रवार को न्यू कॉलोनी स्थित महिला क्लब में कोलियरी प्रभावित क्षेत्र के 15 जरूरतमंद महिलाओं के बीच आवश्यक खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चावल, दाल, चना, सोयाबीन पॉकेट, सरसों तेल, रिफाइन तेल, बिस्किट पैकेट, साबुन आदि जरूरत के सामान शामिल थे। इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा अध्यक्ष मिसेज जीएम उर्मिला आनंद, सदस्य प्रतिभा सिंह, पूनम दास, रूबी तिवारी सहित अन्य द्वारा क्रमबद्ध तरीके से जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया। इस मौके पर मिसेज जीएम उर्मिला आनंद ने कहा कि मिसेज सीएमडी व अध्यक्ष किरण झा के निर्देश पर कोलियरी प्रभावित क्षेत्र के महिलाओं को चिह्नित कर समय समय पर जरूरत के सामान उपलब्ध कराया जाता है। कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक दायित्व का निर्वाहन की जाती रहेगी। मौके पर सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार, सुमन देवी, मीनू मुर्मू आदि मौजूद थे।

महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण अनुष्ठान संपन्न
सारवां/संवाददाता। लश्करडीह गांव में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 रूद्र चंडी महायज्ञ के लिये शुक्रवार को शिव मंदिर प्रांगण में यज्ञाधीश जयनाथ पांडे, आचार्य शिवकुमार देवपाठी, शास्त्री महेश पांडे की देखरेख पुजारी सुशील सिंह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यज्ञ स्थल पर वैदिक विधि के अनुसार यज्ञ की रक्षा के लिये देव-देवियों का पूजन कर उन्हें रक्षा का आमंत्रण दिया गया। मौके पर समिति की बैठक की गई। जिसमें दो मार्च को बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व यज्ञ संचालन के लिये सर्वसम्मति से यज्ञ संचालन कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सुशील कुमार सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, कैलाश सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, एकानंद सिंह, सचिव अशोक सिंह, उप सचिव दिलीप राव, मार्गदर्शक तिरथनाथ सिंह चुने गये। जिसके उपर यज्ञ संचालन का दायित्व सौंपा गया। मौके पर श्रीकांत सिंह, समाजसेवी प्रफुल्ल सिंह, महेश सिंह, अनुप सिंह, बीमाधर सिंह, दुखदेव सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रखंड व अंचल कार्यालय का एडीसी ने किया निरीक्षण

  • फाइलों को अपडेट रखने का दिया निर्देश
    सारवां/संवाददाता। देवघर एडीसी हीरा कुमार ने शुक्रवार को अंचल व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीसी द्वारा अंचल राजस्व पंजी, रजिस्टर टू, म्यूटेशन पंजी आदि विभिन्न फाइलों की जांच की गयी। एडीसी ने सरकारी भूमि लैंड बैंक रजिस्टर की मांग की पर उन्हें रजिस्टर नहीं मिलने पर उन्होंने सभी फाइलों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। जांच के क्रम में एडीसी ने प्रखंड के विकास कार्य व अन्य फाइलों की जांच की। मौके पर उनके द्वारा मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों के एक्टिव जॉब कार्ड के संबंध में पूछताछ की। उनके द्वारा अन्य विभिन्न फाइलों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिये। एनडीसी ने कहा सभी कर्मी अच्छे से कार्य कर रहे हैं किसी का इडब्ल्यूएस नहीं बन पा रहा है तो उनको प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ही ऑन लाइन को वापस कर दिये जाते हैं ताकि कमियों को दूर किया जा सके। पता कर लेना चाहिए आवेदन रिटर्न हुआ तो क्यों हुआ. निरीक्षण कर अंचल के कमियों को दूर किया जा सके और यहां की जनता को किस प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यवस्था अपडेट रहे इसके लिये निरीक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, बीपीओ अनुप कुमार राय, प्रधान सहायक निरंजन कुमार राय, नाजीर पांडेश्वर मरांडी, सीआई मनीलाल, अंचल प्रधान सहायक प्रसिद्ध कुमार सिंह, नाजीर रोहित कुमार, कर्मचारी उज्जवल लकड़ा, सुमन पाठक, पंकज कुमार, अमृत कुमार, संदीप कुमार, सुशील मरांडी समेत सभी प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।

संतुलन बिगड़ने से पिकअप वैन दुर्घटना, तीन घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारवां-मधुपुर मार्ग अंतर्गत बधनी मोड़ के पास सारवां की ओर से जा रहे पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वैन पर सवार तीन लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही सारवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल विक्की कुमार यादव को सीएचसी लाया गया। वहीं अन्य दो टोटो से इलाज के लिये देवघर चले गये। मौके पर घायल ने बताया उसके साथ वैन में दीपक एवं मिथुन था। कहा मिर्जागंज से सब्जी अनलोड कर अपने घर पहारिया के जमुवा गांव जा रहे थे। तभी दुर्घटना हो गयी।

ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में केस
सारवां/संवाददाता। सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बुधवार की रात वीरेन्द्र ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में संचालन नवनीत पौद्दार ने थान में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस कराया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।

मदरसों की तरक्की के लिए दी जाएगी हरसंभव मदद

  • मदरसा जामिया तौहीद रामपुर में वार्षिक समारोह का आयोजन
  • कार्यक्रम में शामिल मंत्री हफीजुल हसन एवं डॉ इरफान अंसारी
    मारगोमुंडा/संवाददाता। मदरसा जामिया तौहीद रामपुर में गुरुवार की रात वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता हाफिज कुतबुर्रहमान और अनाउंसिंग की जिम्मेदारी अनवर शमुन तैमी ने की। कार्यक्रम में सूबे के मंत्री हफीजुल हसन और मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी पहुंचे। जहां मदरसा के सभी मेंबरों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मदरसा के उन्नति को लेकर बातचीत हुई और मदरसा की तरक्की को लेकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया। वहीं इस प्रोग्राम में देश के विभिन्न हिस्सों से उलेमा ने हिस्सा लिया और अपने-अपने भाषण में समाज सुधार एवं शिक्षा उन्नति को लेकर विस्तारपूर्वक बताया। बताया कि मदरसों में कुरआन के साथ कंप्यूटर, साइंस और दुनियावी तालीम भी दी जा रही है। मौके पर मदरसा के निदेशक शेखअबुल असद, ऐनुल हक फैजी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।

सिमलगढ़ा में आदिवासी जात्रा का आयोजन, आयोग के सदस्य ने किया उद्घाटन
चितरा/संवाददाता। कोलियरी क्षेत्र के सिमलगढ़ा स्थित मैदान में गत गुरुवार रात्रि में आदिवासी जात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू ने मंच का उद्घाटन किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम संथाली जात्रा का शुरुआत किया गया। इस मौके पर मयूरभंज के जात्रा जोगधोला के कलाकार लखन मुर्मू, लखन सोरेन, डगर टुडू, माली हेंब्रम, फूलमनी मरांडी समेत अन्य कलाकारों के द्वारा अभिनीत संताली जात्रा ‘गिदि मेले मेले, कोयल हाले डाले’ की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। जिसे देखकर उपस्थित दर्शकगण भाव विभोर हो गए। वहीं दूसरी ओर आदिवासी सामाजिक जात्रा के माध्यम से आदिवासी समाज के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज के लोगों को शिक्षित किया जाए। समाज में महिलाओं पर अत्याचार बंद हो और नशा का सेवन बंद किया जाए। तभी आदिवासी समाज के लोगों का उत्थान संभव है। वहीं जतरा आयोजन के थोड़े थोड़े अंतराल में संथाली गीतों पर मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। जिसे देख श्रोता झूम उठे। मौके पर जामताड़ा अंचल अधिकारी ओबीश्वर मुर्मू, मुखिया गोलक बिहारी यादव, मुखिया छोटेलाल हेंब्रम, मुखिया प्रतिनिधि देवेन मुर्मू, बालेंद्र मुर्मू, युधिष्ठिर सिंह यादव, फतेहपुर प्रखंड के अरविंद मुर्मू, बाबुल महतो, दिलीप मरांडी, सुबेश मुर्मू आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store