• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जयंती पर याद किए गए कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

February 23, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जयंती पर याद किए गए कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

by admin
February 23, 2025
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में हिन्दी साहित्य के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर उन्हें याद किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक हिंदी साहित्य के सर्वोत्तम प्रतिभा थे सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के काव्य में क्रांति झलक दिखती है। निराला जी छायावाद के प्रमुख स्तंभों और प्रगतिशील व यथार्थवादी कविता के सुत्र धारों में से एक थे । उन्होंने भिक्षुक जैसी यथार्थवादी कविताएं लिखी। निराला जी का काव्य इस युग के सर्वश्रेष्ठ काव्य में से एक है। निराला जी अपनी कविता का आरंभ मुक्त छंद से किया, जो काव्य के क्रमागत भूमिका पर एक अभिनव क्रांति थी। उन्होंने हिन्दी काव्य की एक नयी तैयार की तथा अनेकानेक छंद का प्रयोग किया है। भाषा के क्षेत्र में तो एकदम निराले थे। हिन्दी साहित्य जगत में कोई दूसरा कवि नहीं दिखता है, जो विविध विषयों स्वर शैलियों और भाव भावनाओं को एक साथ अभिव्यक्त कर सकता है। ऐसे विभूति को भला कैसे बिसराया जा सकता है। उन्हें याद करना लाजिमी है। अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

पंसस की बैठक में कई लोक कल्याणकारी योजनाओं पर लगी मुहर
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सिंपू देवी ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव भी मौजूद थे। मौके पर वर्ष 25-26 के तहत दर्जनों नए योजनाओं का प्रस्ताव लिया गया। जिसमें विद्यालय में चापानल निर्माण, पीसीसी सड़क, कूप मरमती, छठ घाट नाला निर्माण, स्नान घाट आदि योजनाओं का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। जिसे चालू वर्ष में सरकार द्वारा आवंटन मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य बबीता राय ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी मे चापाकल निर्माण, धर्मराज पूजा के समय भोगता को होने वाले असुविधा को देखते हुए सिकदर तालाब में स्नान घाट निर्माण करने का भी प्रस्ताव लिया गया है। वही पटवार में दुबे मंडा के नजदीक तालाब में स्नान घाट बनाने, पाथरोल पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने पाथरोल उच्च विद्यालय में तोरण द्वार, कूप मरम्मती सहित अन्य योजनाओं का प्रस्ताव लिया। जिसे आने वाले दिनों में सरकारी आवंटन मिलने के बाद काम शुरू होने की संभावना जताई गई है। बैठक में उप प्रमुख राजेश कुमार, बिमोली टुडू, सुधीर बावरी, आरती कुमारी, सुनीता देवी, ललिता देवी, बबीता राय, रीना मिश्रा, दिलीप पाठक, आरती कुमारी, बीपीआरओ वासुदेव यादव सहित 18 पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बैठक में मौजूद थे।

नौ लाभुकों के बीच चूजे का वितरण

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ मिल रहा है ग्रामीणों को
    मधुपुर/संवाददाता। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में क्षेत्र के कुल नौ लाभुकों के बीच लेयर कुक्कुट चूजा का वितरण किया गया। कुक्कुट वितरण प्रखंड प्रमुख पद्मिनी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, अंचलाधिकारी यामुन रविदास, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, विधायक प्रतिनिधि गंगा दास व प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी हरेरामजी दिनकर ने किया। योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के साप्तर निवासी आसमा बीबी व कुसमी देवी, पथलजोर निवासी पोलिना मुर्मू व सनोदी मुर्मू, सिकटिया के आसिफ अंसारी व पसिया के हरीश अंसारी को चूजा के साथ अंडा देने के बाद विकसित होने तक के सभी सामग्री का वितरण किया। जिसमें पिंजरा, अंडा दाना, दवाएं, फीडरर, टिंकर शामिल है। मौके पर प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है, उसे धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी किसानों को कार्य करना होगा। योजनाओं को चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करें।बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। कहा क्षेत्र के पशुपालक चूजा पालन कर अपना रोजगार को बढ़ाकर अत्मनिर्भर बन पाएंगे। सीओ यामुन रविदास ने कहा कि सरकार इस योजना का लाभ लाभुकों को अनुदान पर दे रही है। जिसका लाभ लेकर लाभुक लाभान्वित होंगे। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर हरेरामजी दिनकर ने बताया कि वितरण किए गए चूजा बीमा से आच्छादित है। योजना के तहत लाभुक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कुक्कुट पालन के बारे में जानकारी देकर उसका पालन करने की विधि उसकी बीमारी और रोकथाम के उपाय बताया। मौके पर मिसरना मुखिया दिनेश कुमार, साकिर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि सहीम खान, सुशील सिंह,विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, प्रखंड कर्मी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।

ऑटो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार के समीप शनिवार को ऑटो और बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर मे मौके पर ही बाईक सवार की मौत हो गई।
मृतक गिरिडीह के बेगाबाद निवासी 25 वर्षीय गोनेश्वर हांसदा के रूप मे पहचान की गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। मौके पर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गोनेश्वर हांसदा अपनी बाइक द्वारा जगदीशपुर से बेंगाबाद अपना घर जा रह था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार गोनेश्वर हांसदा की मौके हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिलते ही वे लोग पहुंच गए है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाना ले आयी है।

परीक्षार्थियों ने लिखी संस्कृत की परीक्षा
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के आठ परीक्षा केंद्रों में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा के तहत परीक्षार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा लिखी। पिछले दो विषयों के पेपर लीक होने को लेकर शनिवार को परीक्षा केंद्रों में विशेष एहतियात बरती जा रही थी। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो, इसके लिए केंद्रों के अधीक्षक और दंडाधिकारी अपनी ड्यूटी को लेकर सख्त थे। अनारकली प्लस टू हाई स्कूल, सरसा प्लस टू हाई स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिलगढ़िया प्लस टू हाई स्कूल, सरसा मध्य विद्यालय, ऊपरबंधा मीडिल स्कूल, प्रस्तावित उच्च विद्यालय सनरेज और विकास में परीक्षा का आयोजन किया गया। मौके पर केंद्र अधीक्षक सनोज मंडल, प्रकाश मंडल, सुरेश मंडल, अनिल झा, मो. यूसुफ, नरेंद्रनाथ ठाकुर आदि मौजूद थे।

तालाब निर्माण में अनियमितता की शिकायत

  • पुरानी तालाब को ही दिया जा रहा है नया रूप
    सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के मगडीहा पंचायत अंतर्गत मुंगजोरिया गांव में तालाब निर्माण में अनियमितता लाभुक द्वारा बरती जा रही है। इसको लेकर गांव के उदयकांत वर्मा ने उपायुक्त को एक लिखित आवेदन दे कर कार्रवाही की मांग की है। आवेदन के जरिए उन्होने कहा है कि वर्ष 2026-17 को जमाबंदी नंबर 9 दाग नंबर 553, 545, 555 मत्सय विभाग के तहत प्रधानमंत्री सप्तदा योजना के तहत तालाब का निर्माण कराया गया था। जो योजना पूर्ण कर ली गई है फिर उसी दाग नंबर पर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है जो सरकारी नियम के विरुद्ध है। सांसद प्रतिनिधि रामनारायण राय ने इस अनियमितता को सासंद के समक्ष रखने की बात कही है।

प्रखंडस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में एमडीए की सफलता पर जोर

  • हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का मिला निर्देश

सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को अंचल अधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुण्डा की अध्यक्षता में एमडीए-25 के सफल कार्यान्वयन हेतु द्वितीय प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई, जिसमें इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर वर्तमान एमडीए के प्रतिशत के आंकड़े से एमटीएस अनिकेत तिवारी ने सीओ श्री मुंडा को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी और इस कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने को ले सहयोग की अपेक्षा जताया तथा फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खाने वाले सभी अंचलकर्मी व प्रखंडकर्मी को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया। वहीं जेएसएलपीएस से जुुड़े सभी सीसी, भीओ के बैठक में जाकर एमडीए-25 के जनजागरूकता को बढ़ावा देने की जानकारी देकर सबों को दवा का सेवन कराया तथा डिटेल्स भरकर फिंगर मार्किंग भी किया। मौके पर बीइइओ, बाल विकास परियोजना के प्रतिनिधि, जेएसएस, जेएसएलपीएस के बीपीएम समेत एमपीडब्ल्यू हेमंत कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे।

एमडीए अभियान की सफलता को ले टास्क फोर्स की हुई बैठक

  • बीडीओ ने दिये आवश्यक निर्देश
    सारवां/संवाददाता। बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा प्रखंड कार्यालय प्रखंडस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में दूसरे राउंड एमडीए कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिये गये ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस दौरान 10 से 22 फरवरी तक चलाये गये राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दोनों प्रखंडों में अब तक दवा खिलाने की समीक्षा की।. मौके पर मलेरिया निरीक्षक मनोज कुमार पांडे से डाटा की मांग की गई। मौके पर बताया गया 1,98,282 को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अब तक 1.25.391 को दवा खिलायी गयी। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश देते हुए कहा तीन दिन में निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों के भारत बनाने के लिये फाइलेरिया मुक्त भारत बनायें। इस अवसर बीडीओ ने जनता नाम दिये संदेश में कहा फाइलेरिया एक भयंकर बिमारी है जो हो जाने पर छूटना असंभव है। इस बीमारी से बचने व बेहतर भविष्य के लिये छूटे हुए लोग अवश्य दवा खायें। इस दवा से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। मौके पर जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, डॉ देवानंद तिवारी, मलेरिया निरीक्षक मनोज कुमार पांडे, बीडीएम प्रशांत कुमार, सर्वेश्वर सिंह, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।

एमपी के महेन्द्र ने देश के धर्म व संस्कृति को बचाने का लिया संकल्प

  • 12 ज्योर्तिलिंग और चार धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं
  • डेढ़ महीने की यात्रा पूरी कर पहुंचे मधुपुर
    मधुपुर/संवाददाता। देश की धर्म और संस्कृति को बचाने तथा युवाओं में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत मझगंवा निवासी 32 वर्षीय महेन्द्र यादव 12 ज्योर्तिलिंग और 4 धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। अपने डेढ़ महीने का सफर तय कर शनिवार को मधुपुर पहुंचे। यहां समाज सेवी, व्यवसायी, राजनीतिक दलों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। महेन्द्र ने बताया कि वह अपनी पैदल यात्रा दो जनवरी 2025 को पन्ना के कालीन्यर फोर्ट से आरम्भ किया था। यात्रा का विस्तृत जानकारी देते हुए बताते है कि वह चित्रकूट धाम, प्रयाग राज, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथधाम की यात्रा सम्पन्न कर लिया। यहां से उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी होते हुए केदारनाथ में यात्रा सम्पन्न होगी। बताया कि यात्रा अगले वर्ष 2026 जनवरी मे समाप्त होगी। महेन्द्र बताते वह कॉलेज में कम्प्यूटर शिक्षक है। वह ईश्वर में आस्था रखते है। पैदल यात्रा से देश के विभिन्न प्रांतो के अलग संस्कृति को जानना व समझना होता है। कहा वर्तमान में आज के युवा सोशल मीडिया में फंसे हुए हैं। देश की धर्म, संस्कृति व संस्कार प्राय: लुप्त होते जा रही है। कहा कि मॉडर्न जमाना है। टेक्नोलॉजी को जानना अच्छी बात है, लेकिन अपना धर्म संस्कृति व संस्कार को छोड़ना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर वह पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान लोगों का प्यार और स्नेह मिलता है। जनता के सहयोग से यात्रा चल रही है। झारखंड के बारे में जैसा सुना था वैसा नही है। यहां के लोग अच्छे हैं। सबों का प्यार और स्नेह से दिल गदगद हो गया। मौके पर अशोक यादव, नंदा यादव, छोटू यादव, अमेरिका यादव, वकील यादव, मनोज पासवान, दिनेश यादव व वृजनंदन यादव मौजूद थे।

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी है। शुक्रवार की देर शाम को एक ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव कर ले जा रहे थे। जिसे मार्गोमुंडा की पुलिस ने पकड़कर थाना लाया। उक्त ट्रैक्टर द्वारा जयंती नदी के नोनियाद बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर लालपुर कुशमाहा के रास्ते जामताड़ा जिला की ओर ले जा रहा था। पुलिस की नजर उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है।

कदाचार मुक्त माहौल में हुई संस्कृत विषय की परीक्षा
सारठ/संवाददाता। माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय की परीक्षा शनिवार को पहली पाली में कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
रामचरण सिंह बालिका मध्य विद्यालय के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक महेश कुमार, ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में कुल संस्कृत विषय के परीक्षार्थी 92 आवंटित थे, जिसमें एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।रामचरण सिंह बालक मध्य विद्यालय के केन्द्राधीक्षक अरूण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में संस्कृत विषय के कुल परीक्षार्थी 115 आवंटित थे, जबकि 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।मनोरमा पब्लिक स्कूल के केन्द्राधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव व उपकेन्द्राधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में संस्कृत विषय की कुल परीक्षार्थी 212 थे, जो सबके सब उपस्थित रहे और मनोरमा स्कूल के परीक्षा केन्द्र पर बतौर वीक्षक बलराम कुमार ंसिह, प्रिया भारती, शबनम कुमारी सिन्हा, सुबोध कुमार समेत अन्य भी मौेजूद रहे। जबकि प्रोपोज्ड हाई स्कूल गोपीबांध, सारठ बालक मध्य विद्यालय और आरबीजेपी सिंह प्लस टू विद्यालय के परीक्षा कन्द्रों में भी सभी परीक्षार्थी कदाचार मुक्त और सीसीटीवी कैमरे के निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा हुई।

कोयरी जमुआ में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 गौरी गणेश महायज्ञ आज से
चितरा/संवाददाता। कोलियरी क्षेत्र के कोयरी जमुआ स्थित दुखिया बाबा हरिहर गौरी मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 गौरी गणेश महायज्ञ का आयोजन 23 फरवरी से किया जाएगा। इसकी लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 23 फरवरी से 27 फरवरी तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही कहा कि महायज्ञ के दौरान हिंदी भजन के साथ साथ हिंदी कीर्तन, बंगला कीर्तन, बाउल गीत व श्री राम कथा प्रवचन समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कहा कि संगीतमय राम कथा महेन्द्र शास्त्री अयोध्या, लोक गायक हेमंत दुबे के द्वारा भजन कार्यक्रम व सुपर रंगीला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

झामुमो ने किया चेतनारी पंचायत कमेटी का गठन

  • जाकिर बने अध्यक्ष व लोबाराम सचिव
    मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में झामुमो पंचायत समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को चेतनारी पंचायत में समिति पुनर्गठन को लेकर झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में चेतनारी जेल के समीप मैदान में बैठक आयोजित की गयी। जहां पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव से झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पंचायत के सभी गांव से सदस्यों का चयन किया गया। जहां चयनित सदस्यों ने पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जाकिर हुसैन और सचिव लोबाराम हांसदा एवं अन्य को विभिन्न पद के लिए चुना। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के प्रखण्ड संचालन समिति के पदाधिकारी सोहन मुर्मू, मुर्शीद अली, डुगू टुडू, सोहराब अंसारी, छोटू किस्कू, सहित, मोजाहिद हुसैन, कासिम अंसारी, रूबीलाल मरांडी, हाशिम अंसारी, इश्तियाक अंसारी, जहांगीर अंसारी, मिन्हाज आलम, उस्मान अंसारी, नेमूल अंसारी, नेमातुउल्लाह अंसारी, मंजूर आलम, शमशुल अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, यासीन अंसारी, सगीर अंसारी, अब्बास अंसारी आदि झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store