देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के आदेश के आलोक में देवघर कानूनी सेवा प्राधिकरण के द्वारा गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में लीगल लिटरेसी क्लब का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ। प्रिंसिपल डिस्ट्रक्टि जज सह डीएलएसए के चेयरमैन आशोक कुमार, जज इन चार्ज सह जेएमएफसी देवघर प्रतीक रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जेएमएफसी, देवघर श्रृष्टि घई, चीफ एलएडीसी, देवघर सज्जन कुमार मिश्रा,डिप्टी एलएडीसी राहुल कुमार सिंह, असिस्टेंट एलएडीसी अमित कुमार चंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम संपूर्ण झारखंड के डीएवी स्कूल में एक साथ संपन्न हुआ। सज्जन कुमार मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रिंसिपल डिस्ट्रक्टि जज सह डीएलएसए के चेयरमैन आशोक कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानूनी शिक्षा के माध्यम से ज्ञान प्रदान करना है। इसका उद्देश्श् कानूनी अधिकारों, संवैधानिक दायित्वों,कानूनी सहायता के लाभों पर सूचना के अधिकार और विधिक सेवा प्राधिकरणो के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रणाली पर शिक्षा देना है। अनौपचारिक शिक्षण तकनीक के माध्यम से कानून को जन-जन तक पहुँचाकर कानूनी शिक्षा नागरिकों की चेतना बढ़ाने में मदद करेगी।
विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि क्लब द्वारा बाल शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार एवं करियर गाइडेंस काउंसलिंग,बाल श्रम एवं विवाह की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, एंटी रैगिंग कानून, यातायात सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज उत्पीड़न, मानवाधिकार, दिव्यांग के अधिकार, पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को समय समय पर जिला न्यायालय परिसर में विजिट कराकर न्यायालय की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्विज एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शिव बारात को लेकर बाबा नगरी सज-धजकर तैयार
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र व देवघर शहर में रंग-बिरंगे स्पाईरल लाइट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बाबा मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों के अलावा सम्पूर्ण शिव बारात रुटलाइन और देवघर शहर के अन्य जगहों पर इन लाईटों को जगमगाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि और शिव बारात के अवसर पर इन लाइटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहां आए श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति प्रदान करना है, ताकि यहां के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सके। महाशिवरात्रि को शाम 6 बजे बाबा भोलेनाथ की बरात केके स्टेडियम से निकलेगी जो बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक,भैरो बाजार, नरसिंह टॉकिज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक, बैद्यनाथ लेन होते हुए पूरब दरवाजा से मंदिर में प्रवेश करेगी। साथ ही बाबा के बारात में भूत-पिशाच, दैत्य, राक्षस के अलावा देवताओं की टोली शामिल रहेगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिल्ली के कार्यक्रम में लिया हिस्सा
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश नई दिल्ली में 21 फरवरी भाई वीर सिंह मार्ग के सेंट्रल हाल में एवं 22 फरवरी को दस जनपथ तथा इंद्रा भवन में आयोजित दो दिवसीय फेलिसिटेशन सेरेमनी ऑन द ओकेशन ऑन यूथ कॉर्डिनेटर में भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव, पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी एवं झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने किया। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता डॉ डी पी राय, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव ने भाग लिया। यह बैठक देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में 1983 में भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा संचालित यूथ कोर्डिनेटर देश के विभिन्न प्रांतों से जुटे थे। जो लोग उस वक्त देश के विभिन्न प्रांतों में जाकर संगठन मजबूती के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराने का काम किया था। जिनमें से आज अधिकतर कोर्डिनेटर पार्टी संगठन में उच्च पद पर आसीन हैं तथा कई जनप्रतिनिधि के रूप में चुने गए हैं। कोर्डिनेटर बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन को सशक्त बनाने तथा कार्यक्रमों का सफल संचालन हेतु आगे की अपनी भूमिका तय की गई। इस दौरान देवघर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश दस जनपथ में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर संगठन को लेकर अपनी बातों को रखा।
कुलियों को समायोजित करने की केंद्र सरकार से मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने रेलवे की नौकरी में कुलियों को समायोजित करने एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग केंद्र सरकार से की है।
इंटक नेताओं ने कहा कि कुलियों को पेंशन दिया जाए, उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ मिले तथा अन्य सुविधाएं भी उन्हें मुहैया कराई जाए, मगर केंद्र सरकार कुलियों को रेलवे में नौकरी देने व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने के बजाय उसके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में जुटी है मोदी सरकार : रणधीर
- झारखंड को रेल क्षेत्र में विकास के लिए 2700 करोड़ रुपये दिए गए हैं : अमित
- भाजपा की ओर से बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित, वक्ताओं ने रखे अपने विचार
देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा जिला कमेटी की ओर से रविवार को शहर के एक होटल के सभागार में पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश आम बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। बजट परिचर्चा में भाग लेते हुए सारठ के पूर्व भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा के पटल पर आठवीं बार आम बजट प्रस्तुत किया। टैक्स स्लैब 12 लाख रुपये वार्षिक यानी 1 लाख रुपए महीना कमाने वाले को टैक्स पे से राहत मिला है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में अपने घोषित लक्ष्य के मुताबिक ही किसानों, दलित महिलाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ मदद की घोषणा की है। इस बजट में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख तक कर दिया है। अब छोटे कारोबारियों को भी 5 लाख तक के क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी। महिलाओं को उद्यमशील बनाने के लिए 5 लाख तक के कर्ज की सुविधा घोषणा इस बजट में किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप जैसी योजना को लाकर भारत को विकासशील से विकसित भारत बनाने में लगी हुई है। आने वाले समय में भारत दुनिया का पहला आर्थिक महाशक्ति देश बनेगा। अपनी दूरदर्शी सोच के कारण नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। आज झारखंड सरकार केंद्र के पैसे को खर्च नहीं कर पा रही है। जल जीवन मिशन में लूट मचा हुआ है। आज भारत बदल रहा है, सनातन का झंडा बुलंद है, तभी तो प्रयागराज में 144 वर्ष बाद लगे महाकुंभ में 70 करोड़ से अधिक सनातनियों ने त्रिवेणी संगम में डूबकी लगायी। पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रमण द्वारा आठवीं बार पेश किए गए बजट से मध्यम वर्ग, किसान, महिला, छोटे उद्यमी सहित अन्य को बड़ी राहत मिली है। आज 12 लाख रुपये की आय करने वाले लोग टैक्स फ्री हो गए हैं। झारखंड को रेल क्षेत्र में विकास के लिए 2700 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जिसका ताजा उदाहरण गोड्डा में रेल क्षेत्र का विकास है। विपक्ष का काम हर चिजों में खोट निकालना रह गया है। उसकी चिंता नहीं करने और जन जन तक बजट की खूबियों को पहुंचाने की जरूरत है। कुल मिलाकर बजट में विकसित भारत की झलक नजर आ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में छूट देकर मध्यम वर्ग को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कैंसर रोगियों, महिला, युवा सहित मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बेहतरीन बजट पेश किया है। भारत को छोटे खिलौना उद्योग का हब बनाने की घोषणा किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस सेक्टर में 22 लाख नौकरियों के सृजन की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा के पटल पर आठवीं बार प्रस्तुत कर एक लकीर खिंचने का काम किया है। नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता डा राजीव रंजन साथ ही 2025-26 के आम बजट में 2047 के विकसित भारत की झलक मिलती है। टैक्स सलैब में 12 लाख वार्षिक आय वाले को टैक्स से राहत देकर मध्यम वर्ग के लिए सुनहरा बजट है। कृषि मंत्रालय से अलग मत्स्य पालन विभाग बनाने के बाद अब मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनॉमिक जोन बनाने की भी घोषणा इस बजट में किया गया है। एमएसएमई सेक्टर की कर्ज की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया गया है। इन घोषणाओं का उद्देश्य कृषि, छोटे उद्योगों, और मछुआरों को अपनी उद्यमशीलता बढ़ाने के साथ साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करना भी है। कुल मिलाकर बजट संतुलित और भारत को आगे ले जाने वाला है। भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि इस बार का बजट में एक तरफ मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी तरफ अगली पीढ़ी के सुधारों को खाका पेश किया है। महिलाओं के लिए भी बहुत कुछ प्रवाधान किया गया है। उन्होंने नौकरी पेशा और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को पूरी तरह से आयकर से छूट देने की घोषणा से छोटे व्यवसाईयों के लिए बहुत ही खुशी बात है। इस बार का बजट सभी वर्गों को देखकर रखा गया सराहनीय बजट है। संजीव जजवाड़े ने कहा कि बजट के ये प्रावधान युवाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। 2025-26 के बजट में युवाओं के कल्याण और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है। यह बजट युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार पर जोर देता है। विशेष रूप से, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जो आने वाले समय में उन्हें वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। जबकि मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने किया।
पूर्व विधायक रणधीर व अमित सहित अन्य हुए शामिल
मौके पर सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह, गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल, भाजपा नेता डा राजीव रंजन, भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री संतोष उपाध्याय, दिवाकर गुप्ता, रूपा केसरी, उमाशंकर प्रजापति, नवल राय, गौरीशंकर शर्मा, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, निरंजन देव, अजय सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आशिष दुबे, संध्या कुमारी, मनोज मिश्रा, प्रभाकर शांडिल्य, सोनाधारी झा, डा राजीव रंजन सिंह, डा सत्यम सत्यार्थी धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, पंकज सिंह भदौरिया, संजय राय, संतोष मूर्मू, जुनियर बाबूलाल मरांडी, सोनू पांडेय, अंश देव, विरू मंडल, अशोक गौड सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवीपुर थाना क्षेत्र से अधेड़ का शव बरामद
- परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक राजकुमार सिंह गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
बताया जाता है कि रविवार को ग्रामीणों ने शव को देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। वहीं सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई राजकुमार सिंह का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उसका कहना है कि वह उसके भाई किसान के घर में पांच साल से गाय, भैंस व बकरी चराने का काम करता था। कुछ दिन पहले मजदूरी के भुगतान को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी के कारण उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से उसे यहां लाकर फेंक दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिता ने बेटा और बहू पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
- पुलिस से मदद की गुहार
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया के अंबेदकर नगर निवासी रामनरेश दास ने बेटा और बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
आवेदन में पिता ने बताया कि उसका छोटा बेटा मंटू कुमार उसे प्रताड़ित करता है। पिता ने बताया कि जमीन उसने अपनी पत्नी गेना देवी के नाम से लेकर घर बनाया है। बेटा अपनी पत्नी वंदना कुमारी के साथ मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
केकेएन स्टेडियम के बाहर से बाइक चोरी
देवघर/संवाददाता। स्थानीय केकेएन स्टेडियम के बाहर से एक बाइक चोरी कर ली गई है। इस सिलसिले में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोर गांव निवासी सुनील कुमार राउत के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उसका कहना है कि वह बाइक से यहां हर दिन फुटबॉल खेलने आता है। वह बाइक को बाहर लगाकर खेलने के लिए अंदर गया। वहां से निकलने के बाद देखा कि उसकी बाइक वहां नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
परिचर्चा में बोले रणधीर वन नेशन, वन इलेक्शन से भरेगा सरकारी खजाना, चुनाव होगा आसान
- देश में बार-बार चुनाव होने से काम अटकता है : अमित
देवघर/नगर संवाददाता। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर शहर के अंजुला मेंसस में परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, पूर्व विधायक अमित मंडल सहित अन्य लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से वित्तीय बोझ कम होगा और वोट देने में भी मतदाताओं को सुविधा होगी। भारत में 1952 से 2023 तक सालाना औसतन 6 चुनाव हुए। यह आंकड़ा सिर्फ लोकसभा और विधानसभा के लिए बार-बार होने वाले चुनावों का है। इसमें अगर स्थानीय चुनावों को शामिल कर लिया जाए तो प्रतिवर्ष चुनावों की संख्या कई गुणा बढ़ जाएगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इसके पक्ष में है, साथ ही एनडीए कुनबे में शामिल लगभग सभी सहयोगी दलों का भाजपा को समर्थन है। वहीं कांग्रेस खुलकर वन नेशन, वन इलेक्शन का विरोध कर रही है। कांग्रेस के साथ सपा, आरजेडी, आप और डीएमके जैसी क्षेत्रीय पार्टियां भी विरोध कर रही है। दरअसल, वन नेशन, वन इलेक्शन का मतलब है कि पूरे देश में एक साथ ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कराए जाए, यानी वोटर्स लोकसभा और विधानसभाओं के सदस्यों को चुनने के लिए एक ही दिन में अपना वोट डालेंगे। गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि सरकार का कहना है कि वन नेशन, वन इलेक्शन से सरकार का कामकाज आसान हो जाएगा। देश में बार-बार चुनाव होने से काम अटकता है, क्योंकि चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है। जिससे परियोजनाओं में देरी होती है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। वहीं लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने से सरकार नीति निर्माण और उसके अमल पर ज्यादा ध्यान दे पाएगी। यही नहीं एक बार चुनाव कराने से लागत कम होगी और संसाधन भी कम लगेंगे। जो पैसे बचेंगे और देश के विकास में खर्च किया जाएगा। एक साथ चुनाव से खासकर विधानसभा चुनावों में सरकार, उम्मीदवारों और पार्टियों अलग-अलग खर्चा होता है, वो सब कम हो जाएगा। एक साथ चुनाव कराने से वोटर्स के रजिस्ट्रेशन और वोटर लिस्ट तैयार करने का काम आसान हो जाएगा। एक ही बार में ठीक से इस काम को अंजाम दिया जा सकेगा। कम चुनाव होने से राज्यों पर भी वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन, संजीव जजवाड़े, देवघर कालेज के प्रो डा राजीव रंजन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रमानी, संतोष उपाध्याय, धनंजय तिवारी, आशीष दुबे, मनोज मिश्रा, प्रभाकर शांडिल्य सहित अन्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपरोक्त लोगों के अलावा दिवाकर गुप्ता, रूपा केसरी, उमाशंकर प्रजापति, नवल राय, गौरीशंकर शर्मा, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, निरंजन देव, अजय सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आशिष दुबे, संध्या कुमारी, मनोज मिश्रा, प्रभाकर शांडिल्य, सोनाधारी झा, डा राजीव रंजन सिंह, डॉ सत्यम सत्यार्थी धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, पंकज सिंह भदौरिया, संजय राय, संतोष मूर्मू, जुनियर बाबूलाल मरांडी, सोनू पांडेय, अंश देव, विरू मंडल, अशोक गौड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।