• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अब यात्रियों को धूप व बारिश से मिलेगी राहत : हफीजुल

March 4, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अब यात्रियों को धूप व बारिश से मिलेगी राहत : हफीजुल

by admin
March 4, 2025
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मंत्री ने ऑनलाइन किया बस पड़ाव के तीन यात्री शेड का उद्घाटन
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय कोर्ट के समीप पुरानी बस पड़ाव में नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा 9.92 लाख की लागत से तीन यात्री प्रतीक्षालय शेड का उद्घाटन सोमवार को सूबे के मंत्री हफीजुल हसन ने ऑनलाइन किया। मौक पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी ने नारियल फोड कर तथा फीता काटकर यात्री शेड का शुभारंभ किया।
    मौके पर मंत्री ने कहा कि यात्री अब वाहन का इंतजार शेड में बैठकर करेंगे। शेड बनने से यात्रियों को धूप और पानी से सुरक्षा होगी। यात्री अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। कहा काफी दिनों से यात्री शेड की मांग की जा रही थी। मंत्री ने कहा राज्य मे हेमंत सरकार आम जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्परता से काम कर रही है।
    मौके पर नगर प्रशासक सुरेन्द्र किस्कू, सहायक अभियंता कृपा शंकर, कनीय अभियंता दिलीप यादव, झामुमो नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, मो. शाहिद उर्फ फेकू, मो. राजा, मो. गफ्फार, धर्म राज यादव, मो. समीर आलम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बंगला मोहल्ला स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी सभागार में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल की देखरेख में कुल आठ जोड़ों को परिणय सूत्र मे बांधा गया। मौके पर आठ जोड़े गरीब माता-पिता की कन्याओं का विवाह रीति रिवाज से कराया गया। सामाजिक समरसता का अनोखा दृश्य सामूहिक विवाह देखने को काफी संख्या में वर-वधू के परिजन उपस्थित हुए। वर-वधू को दैनिक उपयोग की वस्तु भेंट में दी गई। उपहार में जेवर, कपड़ा, बर्तन सेट, गद्दा, तकिया, पंखा, मिक्सी, घरेलू सामान दी गई। सभी के लिए शाकाहारी भंडारा का आयोजन किया गया। विवाह के दौरान सभी दूल्हा को घरेलू हिंसा में सम्मिलित नहीं होने, पर्यावरण संरक्षण और किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर विद्यालय मैनेजिंग ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह की सोच अपनी बेटी और परिजनों से मिला। ईश्वर इस लायक बनाएं ताकि भविष्य में भी समाज के लिए कुछ कर सके। मौके पर श्याम सुंदर कलबलिया, विद्यालय निदेशक मनोज कुमार कलबलिया, प्रबंधक प्रतुल्य गर्ग, सृष्टि, दृष्टि गर्ग, हरिश तोलासरिया, राजेश कलबलिया, धनराज समेत मारवाड़ी समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।

मधुपुर के दो रेलकर्मियों ने ली ईआरएमयू की सदस्यता
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर बुकिंग कार्यालय में कार्यरत आरक्षण क्लर्क फरहत नाज और बुकिंग क्लर्क रंजन कुमार ने ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन मंे शामिल हो गए। स्टेशन परिसर स्थित ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय मे सोमवार को एक सादे समारोह में संगठन के मधुपुर शाखा सचिव बलदेव महतो ने दोनो रेलकर्मियो को पार्टी का पट्टा पहना कर संगठन मे शामिल किया। मौके पर रेलकर्मी फरहत नाज ने कहा कि मेंस यूनियन के संगठन के कार्यो से प्रभावित होकर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यूनियन मे शामिल हुई हूं। इधर बुकिंग कलर्क रंजन कुमार ने भी मेंस यूनियन के कार्यो से प्रभावित होकर यूनियन की सदस्यता लिया है। यूनियन के दर्जनो ंसदस्यों ने दोनो रेलकर्मियों को फूल माला पहना कर तथा उपहार देकर गर्म जोशी से स्वागत किया।
मौके पर शाखा सचिव बालदेव ने कहा की यूनियन के कार्यो से प्रभावित होकर दोनों रेल कर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया। कहा यूनियन हमेशा से रेलकर्मी के हितों की बात करता है। मौके पर मुख्य रूप से राजीव पांडेय, राजेश कुमार, वकील यादव, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, कुंदन झा, अमित कुमार, रंजन कुमार समेत दर्जनों रेलकर्मी मौजूद थे।

कदाचार मुक्त माहौल में हुई गणित की परीक्षा
सारठ/संवाददाता। माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के गणित विषय की परीक्षा सोम्रवार को पहली पाली में कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो गई। बामनगाम स्थित रामचरण सिंह बालिका मध्य विद्यालय के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक महेश कुमार व उपकेन्द्राधीक्षक शिवशंकर झा ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में कुल गणित विषय के परीक्षार्थी 115 आवंटित थे, जिसमें दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रामचरण सिंह बालक मध्य विद्यालय के केन्द्राधीक्षक अरूण कुमार त्रिपाठी व उपकेन्द्राधीक्षक विमल पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में गणित विषय के कुल परीक्षार्थी 115 आवंटित थे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मनोरमा पब्लिक स्कूल के केन्द्राधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव व उपकेन्द्राधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में गणित विषय की कुल परीक्षार्थी 300 आंवटित थे जिसमें सभी उपस्थित रहे।
जबकि प्रोपोज्ड हाईस्कूल गोपीबांध के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक उपेन्द्र मिश्र ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में गणित विषय की परीक्षा में कुल परीक्षार्थी 264 आवंटित थे, जिसमें एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रा0 ब0 ज0 प्र0 सिंह प्लस टू विद्यालय के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक अंग्रेज कुमार मंडल ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में कुल परीक्षार्थी 305 आवंटित थे, जिसमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सारठ के बालक मध्य विद्यालय के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक ने भी बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में भी शांतिपूर्वक और कदाचार मुक्त वतावरण में परीक्षा सम्पन्न हुआं।वहीं सभी परीक्षा केन्द्रो मंे स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न कराया गया।

शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता व नशामुक्ति जागरुकता के साथ विशेष शिविर का हुआ समापन
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन सोमवार को स्वयंसेवक ने महाविद्यालय में अंतिम सत्र का समापन किया।
एनएसएस इकाई-थ्री की नोडल अधिकारी डॉ. अनिता गुआ हेंब्रम ने समूह बनाकर स्वयंसेवकों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए तैयार किया। समारोह को भव्य बनाने के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉ. रत्नाकर भारती, डॉ. रंजीत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अंग्रेजी विभाग से होरेन हाँसदा और वाणिज्य विभाग से रंजीत कुमार प्रसाद ने इस आयोजन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से हुआ। मौके पर शिक्षा स्वच्छता व नशामुक्ति जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। संदेश दिया गया कि “जब भारत पढ़ेगा, तभी आगे बढ़ेगा।” इसके बाद स्वयंसेवक चंदन शर्मा ने संक्षिप्त रूप में अपने सात दिवसीय अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने अपने उद्बोधन में जीवन के बहुमूल्य समय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील किया की महाविद्यालय सदैव अवसर प्रदान करता है। शिविर के अंतिम दिन एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में कभी भी अपराध का सहारा नहीं लेना चाहिए।
हमंे अपने जीवन में सदैव कानून का पालन करना चाहिए। तत्पश्चात मधुपुर के जाने माने समाजसेवी प्रवीण शरण ने बौद्धिक सत्र के अंतर्गत स्वयंसेवकों के बीच अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करें विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमें अपने दिनचर्या को अपने लक्ष्य के अनुरूप तैयार करना चाहिए।

परीक्षार्थियों ने लिखी गणित की परीक्षा
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के आठ परीक्षा केंद्रों में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के तहत परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा लिखी। परीक्षा केंद्रों में विशेष एहतियात बरती जा रही थी। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो, इसके लिए केंद्रों के अधीक्षक और दंडाधिकारी अपनी ड्यूटी को लेकर सख्त थे। अनारकली प्लस टू हाई स्कूल, सरसा प्लस टू हाई स्कूल, प्रॉजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिलगढ़िया प्लस टू हाई स्कूल, सरसा मध्य विद्यालय, ऊपरबंधा मिडिल स्कूल, प्रस्तावित उच्च विद्यालय सनरेज और विकास में परीक्षा का आयोजन किया गया। मौके पर केंद्र अधीक्षक सनोज मंडल, प्रकाश मंडल, सुरेश मंडल, अनिल झा, मोङ्म यूसुफ, नरेंद्रनाथ ठाकुर, विद्याकांत शुक्ला आदि मौजूद थे। जानकारी हो कि पेपर लीक प्रकरण को लेकर दो विषयों की परीक्षा रद्द होने के बाद हिंदी और विज्ञान विषय की परीक्षा सात मार्च और आठ मार्च को पहले के ही परीक्षा केंद्रों में होगी।

फांसी के फंदे से लटकता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद

  • हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारीझाख गांव निवासी 35 वर्षीय विवाहिता मनीषा हेंब्रम ने पेड़ की डाली में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण शौच जाने के क्रम में पेड़ के फंदे से लटका देखकर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में आवेदन नहीं दिया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
    ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा : संदिग्ध परिस्थिति में शव को देखकर ग्रामीणों में तहर-तहर की चर्चा हो रही है। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था लेकिन वह बैठी हुई थी। मृतका का पति बाहर में काम करता है। पुलिस भी जांच में जुट गयी है कि यह मामला हत्या है या फिर आत्महत्या।
    इधर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सारी हर बिंदु पर जांच कर रही है।

नव साक्षरों को साक्षर बनाने को ले प्रधानाध्यापकों के साथ बीपीओ ने की बैठक
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड में नव साक्षरों को सरकार के निर्देश के आलोक में साक्षर बनाने को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं आईसीटी लैब इंस्टेक्टरका एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से नव साक्षरों को साक्षर बनाना है। इसको लेकर सबसे पहले उल्लास ऐप पर नव साक्षरों को जोड़ना है। बताया कि प्रत्येक 10 नव साक्षर में एक शिक्षक को बहाल करना है। जिनके द्वारा नव अक्षरों को साक्षर करना है। इसके लिए चिह्नित कर नव साक्षरों को जोड़, घटाव एवं गुणा आदि सीखना है। इसके तहत 15 वर्ष से ऊपर के नवसाक्षरों को जोड़कर उन्हें शिक्षित करने का लक्ष्य सरकार द्वारा रखा गया है। जन चेतना केंद्र के माध्यम से प्रखंड में इस कार्य को किया जाना है।
बैठक में रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय,मध्य विद्यालय लालगढ़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनकट्टा, मध्य विद्यालय मंझिडीह सहित कुल 25 विद्यालयों के लैब इंस्पेक्टर एवं प्रधानाध्यापकों को बैठक के माध्यम से नवसाक्षरों को साक्षर करने के बारे में बताया गया। मौके पर एमआई एस कॉओर्डिनेटर इरशाद आलम, संकुल साधनसेवी सुदीप चक्रवर्ती, जितेंद्र नाथ शर्मा, सूबेदार खातुन, सुरेश कोल, काली शंकर भोगता,समीर कुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार सहित 25 विद्यालयों के इंस्ट्रक्टर एवं प्रधानाध्यापक बैठक में मौजूद थे।

फॉल्ट पर नियंत्रण पाने के लिए

  • बिजली विभाग के कर्मियों ने की पेड़ की छंटनी
    पालोजोरी/संवाददाता। गर्मी के मौसम के शुरूआत के साथ ही गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं और गर्म हवाओं के चलने से बिजली विभाग की मुश्किल बढ़ने लगती है। महारो ग्रिड और पालोजोरी सब स्टेशन के बीच पेड़ की डाली से बिजली के तार के संपर्क में आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सोमवार को बिजली विभाग के कर्मियों ने जरुरत के अनुसार पेड़ों की छंटनी की। कर्मी दुलाल मंडल, फरीद अंसारी, बंशीधर राय, चेतन सोरेन, इश्तियाक अंसारी, रमेश, सरवर खा, दिनेश मंड, गणेश टुडूआदि ने पेड़ों की छंटनी की, ताकि हवाओं के चलने से बिजली के तार पेड़ों के संपर्क में न आ जाए।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क घाघरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हंसडीहा की ओर से थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव अपने घर जाने के क्रम में टैंकर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही 30 वर्षीय मनीष तांती की मौत हो गई। 35 वर्षीय सुजीत तांती एवं 50 वर्षीय धतुरा तांती घायल हो गया। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। राहगीरों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, एएसआई राजू रजवार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में एंबुलेंस से तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों व्यक्ति रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

गणित की परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल
चितरा/संवाददाता। चितरा इंटर कालेज चितरा व प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को गणित की परीक्षा हुई। इस संबंध में केन्द्राधीक्षक शंकर नाथ ठाकुर ने बताया कि 402 परीक्षार्थी गणित विषय की परीक्षा में शामिल हुए. कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मौके पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट मोहसम आलम, सहायक केन्द्राधीक्षक जहीर अब्बास, वीक्षक बाबूधन मिश्रा, वीक्षक दिलीप कुमार राय, प्रभात कुमार सिंह, विजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार, वंदिता, उदय कुमार सिंह, दिलीप मरांडी, श्रीराम रवानी, संजय कुमार मंडल, विरेन्द्र कुमार, शंभू कुमार सिंह, राजेश रंजन, सत्यनारायण महतो, जियाराम राजवंशी, उदय शंकर भोक्ता, चन्दा देवी, श्रीजल किस्कू, अनन्त लाल सोरेन मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा में 168 परीक्षार्थियों ने गणित की शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त परीक्षा दिया। इस मौके पर केंद्राधीक्षक विजय कुमार झा, सहायक केंद्राधीक्षक सुनील कुमार मंडल, वीक्षक अजय कुमार वर्मा, ललित कुमार शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ
सारवां/संवाददाता। सारवां के लश्करडीह शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार से हो गया। इस अवसर पर वैदिक आचार्य शिव कुमार वेद पाठी, उपाचार्य इंद्रदेव पांडे की देखरेख में पंडितों ने अरणी मंथन कर यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित की। मौके पर यजमान सुशील सिंह ने यज्ञ की पहली आहूति दी। मौके पर क्षेत्र के लोगों ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर अपने परिवार की मंगलकामना की। इस दौरान मंडप के बगल में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं को श्रद्धालुओं ने नमन किया।व्यवस्था संचालन में यज्ञ समिति के पदाधिकारी सहित सदस्य लगे हुए हैं।

मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला
सारवां/संवाददाता। सारवां के धावाटांड़ गांव में जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर टीपन यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल टीपन को इलाज के लिये सीएचसी लाया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल ने बताया घर से बाजार जाने के लिये निकला ही था कि गांव के पास विशालकाय छत्ते से हजारों की संख्या में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

एक सप्ताह में सुधारे एनआरएम रिपोर्ट : बीडीओ

  • सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बीडीओ ने की मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा पांच मार्च से होने वाले मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण को लेकर मनरेगा कर्मियों की बैठक की गई। इस दौरान उनके द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया सभी कर्मी सोशल आडिट टीम को अपने पंचायतों में 2023-24 के मनरेगा कार्य का अभिलेख ससमय उपलब्ध करायें व अंकेक्षण के दौरान सहयोग करें। मौके पर उन्होंने कर्मियों को निर्देश देते कहा एनआरएम का रिपोर्ट काफी दयनीय है इसे एक सप्ताह के अंदर सुधार कर 30 प्रतिशत पर लायें। कहा कोताही बरतने वालों पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर बीपीओ अनूप कुमार राय, एई जयप्रकाश तिर्की, जेई सतीश कुमार, उमेश सिंह, रोजगार सेवक, लेखापाल आदि उपस्थित थे।

गुमशुदगी की तलाश के लिए थाना में दिया आवेदन
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के संग्रामडीह गांव निवासी रासधन टुडू ने अपने गुमशुदा पिता के कुशल बरामदगी के लिए थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है। इस संबंध में पुत्र रासधन टुडू ने चितरा थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनके पिता करीब 71 वर्षीय धनेश्वर टुडू गत 28 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बताया कि गुमशुदा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने सनहा दर्ज करते हुए कुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक समेत अन्य उपस्थित थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store