जसीडीह/संवाददाता। आरपीएफ जसीडीह की तत्परता से ट्रेन में छूटा नया कपड़ा रखा थैला यात्री को सही-सलामत मिल गया। आरपीएफ जसीडीह इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि रंजीत ठाकुर, ग्राम बालू घाट, थाना पीरपैंती जिला भागलपुर बिहार निवासी ट्रेन नंबर -12318 के जीएस कोच में अमृतसर से किऊल यात्रा कर रहा था। किऊल में उतरने के दौरान उसका नया कपड़ा भरा थैला छूट गया। इसके बाद वह आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर-139 पर काल कर उक्त जानकारी देते हुए मदद का अनुरोध किया। आरपीएफ को प्राप्त सूचना के बाद आरपीएफ जसीडीह पोस्ट के एएसआई वी के पासवान एवं एएसआई समीर कुमार खान को लगाया गया। ट्रेन के आने पर दोनों आरपीएफ पदाधिकारी ने तत्परता दिखाई और यात्री का छूटा समान बरामद कर आरपीएफ पोस्ट जसीडीह ले आया। इसके बाद रंजीत ठाकुर को सूचना दी गई। साथ ही रंजीत ठाकुर के आरपीएफ जसीडीह आने पर छानबीन की गई और कपड़ा भरा थैला उसे सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि थैला में करीब पांच हजार रुपए का नया कपड़ा था।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने गुरु की ज्ञान ज्योति घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
जसीडीह/संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को जसीडीह के डाबर ग्राम स्थित गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी का शुभारंभ शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे केन्द्रीय प्रतिनिधि प्रसेन सिंह, संतोष कुमार को तिलक चंदन लगाकर कर एवं वैदिक स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। उक्त जानकारी जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय ने देते हुए बताया कि अखंड दीप स्थापना एवं वंदनीया माता जी की जन्मशताब्दी मिशन 1926 – 2026 पर केन्द्रीय प्रतिनिधि संतोष कुमार जी ने शांतिकुंज का संदेश देते हुए कहा कि भारत के चारों दिशा में निकली ज्योति कलश रथयात्रा का उद्देश्य युगद्रष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के तप, साधना, पुण्य की प्रताप, ज्ञान की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाना है। जहां आध्यात्मिक अंधकार है वहां सनातनी संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को पहुंचाना है।घर घर गायत्री यज्ञ, उपासना,देवस्थापना के लिए प्रोत्साहन करना है। वहीं उपस्थित सदस्यों ने परमपूज्य गुरुदेव के आदर्श विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्राणवान सृजनशील अग्रदूत बनने का संकल्प लिया। गायत्री तीर्थ हरिद्वार से आ रही ज्योति कलश रथ जो जिला में 27 अप्रैल से 26 मई एक महीना तक शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में परिभ्रमण करते हुए सनातनी, आध्यात्मिक जागरण करेगा। शांतिपाठ से संगोष्ठी का समापन हुआ। संगोष्ठी को सफल बनाने में मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक, जिला समन्वयक वरूण कुमार, उपसमन्वयक उमाकांत राय,रामानुज कुमार, अजीत कुमार राय, बंशीधर प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद यादव, निशा देवी, कांति देवी, पिंकी देवी, सविता रानी आदि सक्रिय रहे।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत के डिंडाकोली गांव में शनिवार को नव-निर्मित मंदिर में हनुमान जी के प्रतिमा का अनावरण कर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ढोल-बाजे और जयकारा का नारा लगाते हुए 125 कन्याओं एवं महिलाओं तथा श्रद्वालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण से कलश लेकर नैयाडीह गांव में स्थित जोरिया से आचार्य राधाकांत मिश्र और पंडित हृदय झा द्वारा वैदिक मंत्रों द्वारा कलश में जलभर कर गंडा, महापुर, असहना, और नैयाडीह गांवो का भ्रमण करते हुए मंदिर लाया गया। वहीं इस अनुष्ठान में सुरेन्द्र राणा सपत्नीक उषा देवी यजमान बने रहे। वातावरण मंे भक्तिमय का माहौल बना रहा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह, मुखिया प्रमोद कुमार राय, समाजसेवी संजय मंडल, शिबू चक्रवर्ती, दिलीप मंडल, टुनटुन मंडल, शिवशंकर मंडल, कृष्णदेव मंडल, बैजनाथ नापित समेत सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण भी शामिल हुए।
देवघर के रामानंद सिंह ने डिस्कस थ्रो में किया बेहतर प्रदर्शन
- 49.01 मीटर की दूरी फेक कर झारखंड के लिए जीता कांस्य पदक
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को गुजरात नाडियाड में भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित भारतीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर के लाल रामानंद सिंह ने डिस्कस थ्रो में 49.01 मीटर की दूरी फेक कर झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता। इस जीत पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा की जिला के मेंटर कोच आलोक कुमार और कोच दीपक की लगातार मेहनत का परिणाम है अभी कई और परिणाम आना है। पिछले दिनों जिला के प्रतिभावान जेवलिन थ्रोअर विष्णु मुर्मू को अध्यक्ष ने 2 जेवलिन, प्रोटीन डाइट और स्पाइक अपने निजी खर्च पर उपलब्ध कराया। बताते चले की रामानंद सिंह अभी फिलहाल भारतीय सेना में कार्यरत है और वो लगातार पसीना बहा रहें हैं। पहले भी झारखंड के लिए ईस्ट जोन में मेडल ला चुके है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर ये इनका पहला मेडल है। जिला एथलेटिक्स संघ देवघर के प्लानिंग कमीशन चेयरमैन आशीष झा ने कहा कि अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर जमीन, अभी तो नापने के लिए सारा आसमान बाकी है। कई योद्धा कई कोच के देखरेख में तराशे जा रहे है आने वाला समय देवघर जिला के खिलाड़ी झारखंड के लिए मेडल लेकर आएंगे और भारत के लिए भी खेलेंगे। सचिव मनोज मिश्र ने आह्वान किया की जिला स्तर चैंपियनशिप में जिला के खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा दिखाए संघ आपको उचित प्लेटफॉर्म मुहैया करवाएगा। इस उपलब्धि के लिए झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्लानिंग कमीशन चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथेलेटिक्स के अध्यक्ष सीडी सिंह, आशु भाटिया, सरोज यादव, रणवीर सिंह, अजय कुमार नायक, वरुण कुमार, डॉ अमित प्रसाद, दीपक, मनीष भारद्वाज, नीतीश सिंह राजपूत, प्रभाकर शांडिल्य, लाली, गौरव कुमार, चंदन, प्रमोद कुमार, सैफ, राहुल, रजनी , आदि ने बधाई दी। उक्त जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज मिश्रा ने दी।
गिरी वनवासी कल्याण परिषद का श्रद्धा जागरण कार्यक्रम 12 व 13 अप्रैल को
- परिषद की बैठक में बनायी गई कार्यक्रम की रूपरेखा
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को गिरी बनवासी कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शाखा अध्यक्ष प्रदीप बाजला के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में 12 से 13 अप्रैल श्रद्धा जागरण कार्यक्रम के रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी भारी संख्या में आदिवासी भाई बहन देवघर पहुंचेंगे एवं बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बताया गया कि 12 अप्रैल रात्रि में कार्यक्रम का उद्घाटन होगा एवं संगोष्ठी होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें भोजन व्यवस्था सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह, जगमोहन टिबडेवाल, आवास व्यवस्था जगमोहन टिबडेवाल, मंदिर व्यवस्था संजीव जजवाड़े, दूसरे दिन भोजन व्यवस्था पवन टमकोरिया, पंकज सिंह भदोरिया शामिल हैं। गिरी वनवासी कल्याण परिषद आदिवासी बनवासी भाइयों के बीच प्रत्येक महीना कुछ ना कुछ कार्यक्रम करते रहती है और वनवासी भाइयों का कैसे उत्थान हो उसे पर कार्य करती है। कार्यक्रम के संयोजक संजीव जजवाडे ने बताया हम लोग आदिवासी भाइयों के बीच कार्य करते हैं और जो घर को पर्लोभन के कारण सनातन धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को अपनाते हैं उनकी हम लोग घर वापसी करवाते हैं। बैठक में प्रदीप बजला, संजीव जजवाडे, विजया सिंह, सचिन सुलतानिया, पवन टमकोरिया, जगमोहन तिबुदेवाल, संजय बाजला, पंकज सिंह भदोरिया, अनिल टेकरीवाल, बबलू कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
धरती और प्राकृतिक को बचाने को ले जल प्रहरी समीर के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू
- वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने हरि झंडी दिखाकर पद यात्रा को किया रवाना
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को पर्यावरण प्रेमी और जल प्रहरी समीर अंसारी के नेतृत्व मे आयोजित धरती और प्राकृतिक को बचाने को लेकर पूर्व निर्धारित पद यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राकृतिक प्रदत्त उपहार संरक्षक पद यात्रा का शुभारंभ प्रतिमा कुमारी वन क्षेत्र पदाधिकारी समाजिक वानिकी प्रक्षेत्र देवघर ने हरि झंडी दिखाकर रवाना करते हुए किया गया। मौके पर मनोज सिंहा प्रधान लिपिक देवघर वन प्रमंडल मौजूद थे। पदयात्रा का शुभारंभ रोहिणी हटिया मैदान से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतिमा कुमारी ने पेड़-पौधे का महत्व बताते हुए कहा की सभी मानव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम पांच पौधा लगाने और आसपास के पेड़ पौधे को बचाने का अपील किया। साथ ही इस तरह के पद यात्रा कार्यक्रम कर लोगों को इसके प्रति जगाने के लिए समीर अंसारी की काफी प्रशंसा की। प्रधान लिपिक मनोज सिंहा ने भी विस्तार से प्रकाश डाला। पदयात्रा कार्यक्रम के आयोजक नेतृत्वकर्ता समीर अंसारी ने बिगड़ते पर्यावरण वातावरण को लेकर नम आंखों से लोगों से कहा की अब तनिक भी विलंब किए बगैर वर्तमान और भविष्य की आने वाली पीढी को देखते हुए सजग हो जाए अन्यथा कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ देखने और झेलने को तैयार रहे। आपने इस वर्ष फरवरी मार्च माह की तपिश को देखा की फरवरी व मार्च में ही जून का एहसास हो गया। ये सब जल वायु परिवर्तन का विपरीत प्रभाव है और प्रकृति हमसे बार बार कुछ कह रही है। जिसे मात्र एक संयोग या समय का चक्र मान नजर अंदाज कर देते है। जिसे गंभीरता से लेने की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप मे सहबाज अंसारी, नगर अध्यक्ष (देवघर) सहारा चेरीटेबल ट्रस्ट संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश ने भी महती भूमिका निभाई। यह पदयात्रा कार्यक्रम देश के 551 स्थानों पर किया जाएगा। पद यात्रा में साथ चल रहे साथी फौजी सुशांत, मुरारी मंडल, दिनेश पांडेय, आत्मा राउत, रमेश बरनवाल, संतोष श्रीवास्तव, संजय कापरी, सीमा बनर्जी, अंजारुल अंसारी, सहबाज अंसारी, सहदूल अंसारी, सुल्तान अंसारी, राजेन्द्र दास, शमीम अंसारी, मंजूर अंसारी, नदीम अंसारी सहित दर्जनों स्कूली छात्र छात्राएं सहित अन्य क्षेत्र कर्मचारी वन विभाग देवघर आदि थे। आ पदयात्रा रोहिणी प्रक्षेत्र भ्रमण करते हुए डढवा नदी तक पहुंची।
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की हुई पूजा
जसीडीह/संवाददाता। नवरात्रि के आठवें दिन मंदिरों एवं पंडालों में मां महागौरी की पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं सहित पुरूष भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर जसीडीह के सगदाहा गांव स्थित मंदिर में चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पंडित आचार्य प्रेम पंकज झा ने संजय कुमार वर्मा के हाथों वैष्णवी विधि-विधान से पूजन करा रहे हैं। वहीं चैती दुर्गा के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना को लेकर सगदाहा, कालीपुर, गोपालपुर, देवपुर, जसीडीह, हनुमान नगर आदि क्षेत्रों के महिलाओं सहित पुरुषों की भीड़ शनिवार सुबह से लग गई। जो देर शाम तक जारी रहा। संजय कुमार वर्मा आदि ने बताया कि 1988 में निरंजन कुमार वर्मा ने मां चैती दुर्गा की शुरुआत की। जो प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में मां दुर्गा आदि देवी-देवता की प्रतिमा स्थापित कर वैष्णवी विधी विधान से पूजा की जा रही है। वहीं रोहिणी हटिया परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी चैती दुर्गा पूजा धार्मिक वातावरण के बीच की जा रही है। यह पूजा रोहिणी के ठाकुर परिवार के सौजन्य से की जा रही है। वर्तमान में ठाकुर स्व मनमोहन देव के पुत्रों संजीव देव एवं चिरंजीव कुमार देव के द्वारा कराई जा रही है। आचार्य उपेंद्र नाथ पांडेय द्वारा अन्य पंडित के साथ तांत्रिक विधि विधान से मां चैती दुर्गा पूजा करा रहे हैं। बताया जाता है कि प्रथम पूजा के दिन से झाग की बलि दी जाती है। जबकि महाष्टमी के दिन रोहिणी,कोयरीडीह, जसीडीह आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने मां की पूजा अर्चना कर प्रसाद (डलिया) चढ़ाई। वहीं रात्रि में बकरे सहित सैकड़ों कबूतरों की बलि दी गई।
काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिकनिया गांव में नव निर्मित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों के सामूहिक रूप से गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों कुमारी कन्या व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में चिकनियां समेत अन्य आसपास गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता के जयकारे से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। बता दें कि चिकनियां गांव स्थित पोखर में आचार्य रमेश पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, कुणाल पांडेय व अयोध्या से आए संजीव शास्त्री के द्वारा विधिवत जल पूजन कराया गया। तत्पश्चात सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया। साथ ही गाजे बाजे के साथ धमना गांव स्थित बाबा दुबे मंदिर व चिकनिया गांव स्थित माता काली मंदिर सहित पूरे गांव का भ्रमण कर कलश यात्री पूजा स्थल पहुंचे। उसके बाद पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आरंभ किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भजन कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। मौके पर यजमान मेघवाल पोद्दार, कुंती देवी, कमेटी के सदस्य पूर्व मुखिया दिलीप भोक्ता, समाजसेवी अशोक राय, बंटी पोद्दार, बालो पोद्दार, राजेंद्र पोद्दार, परशुराम पोद्दार, शंकर पोद्दार, रवि शंकर, ब्रह्मा, रमेश, श्याम पोद्दार समेत कई लोग उपस्थित थे।
आसनसोल डीआरएम चेतनानंद सिंह ने कोचिंग यार्ड का निरीक्षण किया
- जल्द चालू होने की संभावना जताई
मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने शनिवार को मंडल के तमाम उच्च अधिकारियो की टीम के साथ विशेष सैलून से मधुपुर पहुंचें । उन्होंने स्थानीय बावन बीघा स्थित नव निर्मित कोचिंग यार्ड का निरीक्षण किया। यार्ड के प्रगित कार्य से डीआरएम संतुष्ट दिखे। अधूरे कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कोचिंग यार्ड को जल्द चालू होने की संभावना व्यक्त की है। कहा कि कोचिंग यार्ड चालू होने से मधुपुर की गरिमा बढ़ेगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के ख्याल से यार्ड का निर्माण किया गया है। यार्ड चालू होने से ट्रेनों का रख-रखाव यही होगा। वर्तमान में ट्रेनों का मेंटेनेंस के लिए आसनसोल भेजा जाता है। इससे समय की बर्बादी के साथ आर्थिक बोझ बढ़ता है। यार्ड चालू होने से मधुपुर से लंबी दूरी की ट्रेनें खुलने की संभावना बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि आसनसोल मंडल अंतर्गत मधुपुर महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसका पुनर्विकास किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बेहतर ट्रेन संचालन और यात्री सेवाओं के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है। डीआरएम चेतनानंद सिंह ने मंडल के तमाम उच्च अधिकारियो के साथ आसनसोल से मधुपुर तक विन्डो निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार , टीआई रवि शेखर, आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद थे ।
रामनवमी पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी : उपायुक्त
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार रामनवमी के अवसर पर देवघर जिला अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु धार्मिक स्थलों एवं चिह्नित क्षेत्रों में सीसीटीव कैमरा इंस्टाल किया गया है। इस कड़ी में नगर थाना अंतर्गत बरमसिया, गुलीपाथर, जूनपोखर के पास कुल 6 कैमरे, जसीडीह थाना अंतर्गत रुपसागर, बजरंगबली मंदिर के पास, मस्जिद के पास कुल 6 कैमरे, चित्रा थाना अंतर्गत ठाढ़ी में कुल 2 कैमरे, पथरौल थाना अंतर्गत टेकरा मस्जिद के पास कुल 2 कैमरे, सारवां थाना अंतर्गत भंडारो, डहुवा, बस स्टैंड, सारवां में कुल 3 कैमरे, सोनारायठाढ़ी थाना अंतर्गत जरका चंदना, बजरंगबली मंदिर के पास कुल 2 कैमरे, पालाजोरी थाना अंतर्गत पालाजोरी महाबीर चौक, पालाजोरी सिद्धो कान्हु चौक पर कुल 8 कैमरे, मधुपुर थाना अंतर्गत गांधी चौक, बड़ी मस्जिद, डालमिया कूप, चांदमारी मस्जिद, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड व मोड़ के पास कुल 16 कैमरे, मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत मारगोमुण्डा चौक, बाजार के अंदर, फुलची मंदिर से करबीघा तक, खमराबद मंदिर, कुशमाहा चौक, डुमरिया शिव मंदिर, पट्टा जोड़ी शिव मंदिर पंदनीया चौक से शिव मंदिर तक, लाहरजोरी चौक, चरघड़ा शिव मंदिर, फागो शिव मंदिर के पास कुल 26 कैमरे के अलावा विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में सिविटीवी कैमरा लगाया गया है। साथ ही कैमरा के फीड को कंट्रोल रूम के अलावा अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर प्रदान किया गया, ताकि अपने-अपने क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा सके।
रामनवमी और चैती दुर्गापूजा को लेकर अधिकारियों को दिये कई निर्देश
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग ने रामनवमी पर्व व चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर संयुक्त आदेश के माध्यम से अनुमंडल, प्रखण्ड, अंचल, थाना एवं पंचायतों में विशेष निगरानी का आदेश अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही पर्व को देखते हुए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वही सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में अपर समाहर्ता रहेंगे एवं दोनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी करेंगे। रामनवमी छह अप्रैल और चैती दुर्गा पूजा सात अप्रैत तक मनाया जाएगा। ऐसे में इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर निम्नलिखित बिन्दुओं पर निगरानी का निर्देश दिया गया है।
क्रशर से चोरी हुआ 200 टन रड पुलिस ने किया जब्त
मारगोमुंडा/संवाददाता। रामपुर बेरगाड़ीह गांव स्थित मां मनसा स्टोन चिप्स वर्क क्रशर में चोरी के अवैध रड रखे जाने की गुप्त सूचना मार्गोमुंडा पुलिस को मिली जिसके आधार पर शनिवार की शाम को मार्गोमुंडा पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारी मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक देवेश भगत, सहित थाना प्रभारी तरुण बाखला ने उक्त क्रशर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तकरीबन 200 टन चोरी के अवैध रड बरामद किया। जब्त रड को पुलिस ने ट्रैक्टर में लादकर थाना ले आयी। थाना प्रभारी तरुण बाखला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मां मनसा स्टोन वर्क क्रशर में के चोरी का अवैध रड रखा गया है। छापेमारी के दौरान करीब 200 टन बालमुकुंद कंपनी का अवैध रड बरामद किया गया। इस मामले में गिरिडीह मुस्फिल थाना में सरिया की चोरी होने से संबंधित मामला दर्ज है।थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही क्रशर मालिक फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
अज्ञात बाइक के ठोकर से युवक घायल
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर थाना क्षेत्र के राजाभिटा निवासी सुरेन्द्र यादव ने उसके भाई को अन्य बाइक सवार द्वारा ठोकर मारकर घायल करने का मामला थाना में दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि विगत दिन उसका भाई अजीत यादव बाजार से घर जा रहा था। इसी बीच बाइक संख्या जेएच 11 ई 5947 पर तीन लोग सवार थे। उसने तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर उसके भाई को ठोकर मार दिया जिससे उसका पैर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुुंचकर घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया । प्राथमिक दर्ज होते ही पुलिस मामले जांच की जांच में जुट गई है ।
कुमैठा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा होगी उपलब्ध : उपायुक्त
- गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय करें कार्यों को पूरा
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने शनिवार को कुमैठा स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने योजना अंतर्गत 20,18,69,400 रुपये की लागत से बन रहे अंतराष्ट्रीय स्तर का सिनथेटिक एथलेटिक ट्रैक (8 लेन) का बनाया जा रहा है, जिसमे थ्रोइंग और जंपिंग से जुड़े सभी खेल खेले जा सकते है। साथ ही बीच में फुटबॉल ग्राउंड, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड एवं 6 हजार लोगों के बैठने हेतु स्टेडियम में कवर्ड गैलरी के चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने मेगा र्स्पोट्स कॉम्पलेक्स कुमैठा में वृहत स्तर पर प्लांटेशन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने 4,46,65,600 रुपये की लागत से स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फिटनेस सेंटर को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।