- राज्यपाल से मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग
मधुपुर/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष रवि रवानी के नेतृत्व में शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली। रैली में मुख्य रूप से सूबे के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, भाजपा नेत्री विशाखा सिंह, पप्पू यादव, संजय यादव, अशोक गौड़ आदि मौजूद थे।
आक्रोश रैली थाना मोड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यकर्ता और नेता अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन देते हुए कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग की गई। संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा है कि सूबे के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा यह कहा जाना कि हम कुरान को दिल में और संविधान को हाथ में रखते हैं। मेरे लिए शरिया पहले है संविधान बाद में। दूसरी ओर एक मंत्री इरफान अंसारी द्वारा संसद में पारित वक्फ संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं होने की धमकी देते हुए असंवैधानिक बयान दिए हैं। दोनों बयान संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन है। संविधान की शपथ लेकर मंत्री मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण में संविधान की शपथ लेकर मंत्री संविधान की अवमानना कर रहे हैं। मंत्री के ऐसे बयान और मानसिकता के कारण राज्य में उन्मादी शक्तियों का मनोबल बढ़ रहा है। सनातनी पर्व दशहरा, होली, सरस्वती पूजा, रामनवमी और सरहुल पर्व के अवसर पर समुदाय विशेष के उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी, मारपीट, दंगा फसाद, आगजनी की घटनाएं बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है। राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। राज्य में सत्ता संपोषित जैसी संवैधानिक संकट है। नेताओ ने सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने का निर्देश मुख्यमंत्री को देने की मांग राज्यपाल से की गई है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता जयसवाल, दिलीप यादव, मोहन कुमार, मदन यादव, राकेश वर्मा, जयप्रकाश सिंह,गोपाल मोदी, संजय सिंह, सरोज समेत दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।
रेडक्रॉस के नवनिर्वाचित चेयरमैन को मायुमो ने किया सम्मानित
मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बंगला स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया के आवसीय परिसर में गुरुवार को मारवाड़ी युवा मोर्चा द्वारा माला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर मंच के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि रेडक्रॉस के सदस्यों ने एक योग्य व जुझारू चेयरमैन का चुनाव किया है । इनके आने से संस्था को काफी फायदा होने वाला है। चूंकि हम सभी उस संस्था के सदस्य हैं। हमारी भी उत्सुकता इनके साथ काम करने की है। सोसायटी के द्वारा स्वास्थ्य व समाज कल्याण के क्षेत्र मे महवपूर्ण काम किया जाएगा। मौके पर युवा मंच के सचिव विवेक कलबलिया, कोषाध्यक्ष अंकित कलबलिया, पूर्व अध्यक्ष अमित मोदी, अभिषेक जालान, तुषार डालमिया मोहित केजरीवाल, यश डालमिया रवि टिबडे़वाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
टीएनए परीक्षा में शामिल हुए 161 शिक्षक
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौ मे समग्र शिक्षा अभियान रांची के निर्देश पर करौं प्रखंड के सरकारी एवं सहायक अध्यापकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण सह शिक्षकों का आकलन परीक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसकूपी में गुरुवार से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी की देखरेख में आरंभ हुआ। परीक्षा 24 से 29 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें प्रखंड के सभी शिक्षकों का आकलन परीक्षा लिया जा रहा है। गुरुवार को 93 और शुक्रवार को 74 शिक्षकों ने परीक्षा ने भाग लिया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य है शिक्षकों का आकलन करना की कौन शिक्षक के पठन-पाठन करने में क्या खामियां हैं वह किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन करा सकते हैं या अन्य प्रकार की समस्या उनके पठन-पाठन में हो रहा है जिसको दुरुस्त किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक दिन अलग-अलग शिक्षकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। सरकार शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर एरिक मुर्मू, उदय कुमार राय, इरशाद आलम, पंकज स्वर्णकार, राहुल दास, पुष्पा देवी, राजीव राणा, सविता कुमारी, किशोर कुमार यादव, सहित सभी संकुल के सीआरपी एवं शिक्षक मौजूद थे।
विश्व मलेरिया दिवस पर छात्रों के बीच चला जागरूकता अभियान
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस पर कस्तूरबा गांधी प्लस टू बालिका विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में प्रभात फेरी, जनजागरुकता, मलेरिया जांच आदि कार्यक्रम चलाया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मो. शाहिद के निर्देशानुसार जनसमुदाय को मलेरिया बीमारी, बचाव, तथा उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी। मलेरिया से बचाव हेतु प्रयास करने का आग्रह किया गया। बताया कि मलेरिया का लक्षण ठंड देकर तेज बुखार, कंपकंपी, पसीना, शरीर दर्द आदि लक्षण होने पर शीघ्र सहिया दीदी या नजदीकी अस्पताल में सम्पर्क करें। उपाधीक्षक डॉ मो शाहिद ने बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। जिसे डब्ल्यूएचओ ने 2008 से लगातार मलेरिया को नियंत्रित करने, मलेरिया के उन्मूलन के वैश्विक प्रयास के बारे में समाज के लोगों को जागरूक किया है। जनसमुदाय को बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका व्यवहार परिवर्तित करनें के उद्देश्य से मनाया जाता है। मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है जो साफ एवं ठहरे हुए साफ पानी में पनपता है, इसलिए सप्ताह में एक दिन ड्राई डे के रूप में मनाते हुए फूलदानी, कूलर आदि का पानी को साफ करना चाहिए। वर्ष 2024 में मधुपुर में मलेरिया में उत्कृष्ट कार्य करनें वाले कंचन कुमारी, अजय कुमार दास, सहिया साथी कंचन मिश्रा, सहिया प्रीति मरांडी, अनीता देवी, सीता देवी पर्यवेक्षक सुनीता किस्कू एवं अनुश्रवक को प्रशस्ति पत्र उपाधीक्षक डॉ मो शाहिद द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में तपन कुमार, अजय कुमार दास, बिनोद कुमार दास, मो. तनवीर आलम, संजीव कुमार, वार्डन करुणा राय, शिक्षिका रंजना कुमारी, सुनिधि, अंजना, सूतापा, भूमिका समेत सहिया साथी तथा सहिया उपस्थित थे।
बेखौफ जारी है अवैध बालू का व्यवसाय
- मुख्य सड़क से हो रहा है बालू लोड टै्रक्टर का परिचालन
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी है। बालू माफिया दिन भर बेखौफ होकर क्षेत्र के विभिन्न मुख्य सड़कों बालू लोड ट्रैक्टर के परिचालन में जुटे हैं। रोकथाम को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा कभी-कभार इक्का-दुक्का ट्रैक्टरों को पकड़कर ले आती है। फिर प्रक्रिया के तहत मामूली चालान कटने के बाद ट्रैक्टर छूटते ही पुन: अवैध व्यवसाय चालू हो जाता है। प्रतिदिन रोज सैकडों ट्रैक्टर द्वारा थाना क्षेत्र के लालपुर, सहरबेडा, नोनियाद, पट्टाजोरी, कानों, मकनपुर, पंदनिया, तेतरियाटांड, रामपुर, फागो आदि बालू घाटों से अवैध रूप से बालू लोड कर बेखौफ बालू माफिया द्वारा गिरिडीह जामताड़ा, धनबाद, फागो, मधुपुर, देवघर होते हुए बिहार के अलावा सीमा चितरंजन होते हुए बंगाल आदि जगहों में लेजाकर उच्च दामों में खपाया जा रहा है। वही सबसे ज्यादा बालू का उठाव लालपुर, कानो मकनपुर, पट्टाजोरी, रामपुर ओर तेतरियाटांड़ नदी घाट से हो रहा है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया वे लोग ऊंचे दाम में बालू लेने को मजबूर हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांध अदा किया नमाज
पालोजोरी/संवाददाता। कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को लोग अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पालोजोरी के नूरी जामा मस्जिद में शुक्रवार को लोगों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांध नमाज अदा किया और पहलगाम आतंकी हमले का पुरजोर विरोध किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री से इस आतंकी हमले को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।
विश्व मलेरिया दिवस पर निकली जागरूकता रैली
- स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया संकल्प
पालोजोरी/संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह की उपस्थिति में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई सकूलों में जागरुकता रैली निकाली गई और मलेरिया के बारे में विस्तार से बताया गया। क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने क्षेत्र में मलेरिया को जड़ से खत्म करने का संकल्प भी लिया। मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य वैक्टर जनित बीमारियो को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर एमटीएस गौतम कुमार, एमपीडब्लू रोहित कुमार, बीडीएम आशुतोष सहित कई एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका और सहिया मौजूद थे।
प्रखंड कार्यालय परिसर में प्याऊ का उद्घाटन
सारवां/संवाददाता। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीडीओ रजनीश कुमार ने प्रखंड कार्यालय में आम लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करवायी है। जिसका उद्घाटन बीडीओ एवं सीओ राजेश साहा ने संयुक्त रूप से किया। यहां घड़ा में पानी के साथ गुड़ और चना की व्यवस्था की गयी है। मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दिलीप कुमार राय, जेएसएस प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया मुबारक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
- चंद्रकिशोर अध्यक्ष व डिस्को देवी बनीं उपाध्यक्ष
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोंडल बाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर पिंटू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्यामल किशोर ओझा ने जानकारी देते बताया सर्वसम्मति से चंद्रकिशोर मंडल अध्यक्ष और डिस्को देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 16 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र मंडल, राघव मिश्रा, ममता देवी, रघु पासवान, अर्जुन मंडल, गौरी देवी, नेपाल मंडल, भीम हाजरा, रेखा देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
मलेरिया से बचाव को ले चलाया गया जागरुकता अभियान
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित
देवीपुर/संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामुडीह में स्कूली बच्चों के बीच मलेरिया संबंधित जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ पूजा राय, राजीव रंजन, आसिफ हुसैन के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। जिसमे सभी उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं को मलेरिया बीमारी से संबंधित जागरूकता करने के साथ-साथ मलेरिया के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं विभिन्न विद्यालयों में भी विश्व मलेरिया दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इसमें ग्राम गोष्ठी एवं स्कूली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संबंधित क्षेत्र के एमपीडब्ल्यू, एएनएम,सहिया, सहिया साथी एवं सीएचओ द्वारा किया गया। वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र जसियाडीह अंतर्गत ग्राम बंदगरी में ग्राम गोष्ठी का आयोजन एमपीडब्ल्यू एवं संबंधित क्षेत्र की सहिया द्वारा किया गया, ग्रामीणों के बीच मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं सभी उपस्थित ग्रामीणों को जल-जमाव नहीं होने देने के लिए कहा गया। कहा कि जल जमाव से ही मच्छर पनपते हैं। उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआ प्लस टू एवं उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय बंगरी में भी मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम एमपीडब्ल्यू द्वारा किया गया। मलेरिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रवि शंकर शिवम, एमपीडब्ल्यू, सूर्यमणि किस्कू, एएनएम, बेबी देवी, रंजू देवी, सहिया, खंखार मधुपुर के साथ-साथ फाइलेरिया (एमडीए कार्यक्रम) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मंडल, पी एम डब्ल्यू, भगीरथ प्रमाणिक, साहिया रिंकू देवी एवं सुनीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, यह प्रशस्ति पत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर के द्वारा सभी सम्मानित कर्मियों एवं पदाधिकारीयो को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार द्वारा दिया गया।
बीडीओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण
मोहनपुर/संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने मोहनपुर कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खान-पान से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दर्जनों की संख्या में छात्रा कि तबीयत खराब की सूचना मिलने पर मोहनपुर मेडिकल टीम पहुंचकर बच्चों को जांच कर दवा दी गयी। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ श्याम सुंदर सिंह तथा मेडिकल टीम उपस्थित थे।
दिवंगत नेता के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष
चितरा/संवाददाता। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता पूर्व सांसद व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवंगत तिलकधारी प्रसाद सिंह के निधन पर शोक-संतप्त परिवार से उनके पैतृक आवास ग्राम चतरो, गिरिडीह मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और सांत्वना दी। बताते चलें कि पचास साल के राजनीतिक सफर में अपने मृदु भाषी और सौम्य स्वभाव के चलते मुखिया प्रमुख जिला परिषद सदस्य विधायक और दो बार सांसद के रूप में कोडरमा लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता 80 के दशक में जब कांग्रेस में थे, उन दिनों एक साथ काम करने का मौका मिला था। उन्होंने बताया कि आदरनीय विंदेश्वरी दूबे जी के मुख्यमंत्रित्व काल में दोनों ने कई आंदोलन साथ किया। परिवार से मिलने और श्रद्धांजलि देकर लौटने के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि तिलकधारी बाबू जमीनी नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के विकट स्थिति में भी साथ नहीं छोड़ा। संसद के कई कमिटियों में काम किया जिससे पूरे देश के विभिन्न सरकारी उपक्रमों में उनका सम्मान किया जाता था। कोल इंडिया, सेल, डीवीसी आदि उपक्रमों में काफी सम्मान था।
कांग्रेस के संगठन में लम्बे समय तक काम किया। मौके पर देवरी जिला परिषद सदस्य बिमल सिंह, राम मोहन चौधरी युगल राय, गुलशन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।