• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पालोजोरी पॉवर सब स्टेशन में इंस्टॉल हुआ नया पावर ट्रांसफार्मर

May 7, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पालोजोरी पॉवर सब स्टेशन में इंस्टॉल हुआ नया पावर ट्रांसफार्मर

by admin
May 7, 2025
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • बिजली आपूर्ति की समस्या होगी दूर
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी पावर सब स्टेशन में मंगलवार को एक उच्च क्षमता वाला नया पावर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल हुआ। नया पॉवर ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल करने में विभाग के कई कर्मियों का जुटान हुआ। नया पॉवर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल हो जाने से पालोजोरी की बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो जाएगी। जानकारी हो कि पालोजोरी सब स्टेशन में कुछ दिनों पहले दो पॉवर ट्रांसफार्मर में से एक पॉवर ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। एक पॉवर ट्रांसफार्मर से ही सब स्टेशन के सभी फीडर को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अलग-अलग फीडर में रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अब नया पॉवर ट्रांसफार्मर के इंस्टॉल हो जाने से पॉवर सप्लाई निर्बाध रूप से हो पाएगी। संभवत: आज बुधवार को एमआरटी के इंजीनियर सहित विभागीय अधिकारी की मौजूदगी में पॉवर ट्रांसफार्मर की ओके टेस्टिंग की जाएगी।

जसीडीह बाजार में धूमधाम से हुई गंवाली पूजा
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह बाजार स्थित मां काली मंदिर में मंगलवार को धूमधाम से गंवाली पूजा हुई। सार्वजनिक मां काली पूजा समिति जसीडीह के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित उमा कांत ठाकुर ने बताया कि मंगलवार सुबह भक्तों के द्वारा भिक्षाटन किया गया। इसके बाद जसीडीह बाजार, सिनेमा हॉल रोड, धर्मपुर मोहल्ला, रामचन्द्रपुर, हनुमान नगर, थाना रोड आदि क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा मां श्रृंगार पूजा अर्चना किया। पंडित उमाकांत ठाकुर के द्वारा पुजक के हाथों मां काली की विधि विधान से पूजन कराया गया। मां की पूजा के बाद बकरे, कबूतर आदि की बलि दी गयी। कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने के बाद मां का चढ़ा प्रसाद वितरण किया गया। मां काली की वार्षिक गंवाली पूजा को सफल बनाने में चंद्रकांत ठाकुर, सुशील शर्मा, चंद्र शेखर दूबे, विनय कुमार गुप्ता, दिलीप राउत, पवन कुमार दूबे, वीणा देवी, विक्की पंडित, शानू कुमार, सोमू कुमार आदि ने सराहनीय प्रयास किया।

एटक के प्रदेश महासचिव की चितरा अतिथिशाला में हुई बैठक

  • 20 मई के देशव्यापी हड़ताल को लेकर दिए सख्त संदेश
  • कहा, सरकार गरीब, किसान और मजदूरों पर कर रही है सीधा हमला
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी स्थित अतिथिशाला में एटक (अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने सोमवार को कोलियरी में कार्यरत एटक पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा और उसे सफल बनाने की रणनीति तय करना था।
    बैठक में अशोक यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चार नए श्रम कोड लागू कर मजदूरों के अधिकारों को छीनने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मालिकों को मजदूरों के शोषण की खुली छूट दी जा रही है। शिक्षा और पोषण जैसे मूलभूत अधिकारों पर भी हमला हो रहा है झ्र किताबों और दूध पर टैक्स लगा दिया गया है ताकि गरीब परिवारों के बच्चे पढ़-लिख न सकें, और स्वस्थ न रह सकें।
    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक सस्ती मजदूर फौज तैयार कर कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचा रही है, जबकि गरीब, किसान और मजदूरों की अनदेखी हो रही है। एक ओर जहां उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, वहीं किसान अपनी उपज का वाजिब मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। सभी मजदूर संगठनों और आम जनता से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि यह हड़ताल गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई है।
    बैठक में एटक के वरिष्ठ नेता पशुपति कोल, होपना मरांडी, छोटेलाल टुडू, कृष्णा मरांडी, अशोक शर्मा, राजेश कोल, और कुमारी सजनी किस्कू समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

दसवीं पुण्यतिथि पर स्व. उपेंद्र चौरसिया को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

  • वक्ताओं ने उपेंद्र बाबू को गरीब, शोषित व मजदूर वर्ग का मसीहा बताया
    देवघर/नगर संवाददाता। मंगलवार को स्थानीय वीआईपी चौक के समीप स्थित चौरसिया कैंपस में सीपीआई नेता सह मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय उपेंद्र चौरसिया की दशमी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर स्थानीय विधायक सुरेश पासवान, हिन्दी विद्यापीठ के निदेशक अशोकानंद झा, डॉ आरके चौरसिया, रीता चौरसिया, डॉ राहुल चौरसिया, प्रो रामनंदन सिंह, सुरेन्द्र बाबू, बासुदेव बाबू सहित अन्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपनी शोक संवेदना में स्व उपेंद्र चौरसिया के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीब, शोषित व मजदूर वर्ग का मसीहा बताया। वक्ताओं ने कहा कि उपेंद्र बाबू के असमय परलोक गमन से आम से लेकर खास लोग मर्माहत है। इसी क्रम आज मंगलवार को उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें याद कर रहे हैं। आगत अतिथियों ने स्व उपेंद्र चौरसिया के भतीजा डॉ निशांत चौरसिया सहित अन्य परिजनों से मिले और बातचीत कर सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही सांत्वना देते हुए उनके भुले बिसरें दिनों को याद किया। आप लोगों का स्नेह यह बता रहा कि उपेंद्र बाबू ने इस जिले के गांव, पंचायत प्रखंड सहित जिले के लिए अमिट छाप छोड़ी है। किसी से नेगेटिव सुनने को नहीं मिल रहा है। इस दु:ख की घड़ी में हम सब परिजनों के साथ खड़ा हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस दु:ख की घड़ी से परिजनों को उबारने काम करें। एक दिन सभी के साथ इस प्रकार की घटना घटित होती है, लेकिन उपेंद्र बाबू का असमय चला जाना देवघर जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्षों को जाना। श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुरेश पासवान, तक्षशिला विद्यापीठ के निदेशक अशोकानंद झा, डॉ आरके चौरसिया, रीता चौरसिया, डॉ राहुल चौरसिया, प्रो रामनंदन सिंह, सुरेन्द्र बाबू, बासुदेव बाबू, पप्पू खान, अर्जुन यादव, डॉ एनसी नायक, डॉ स्मारिका, डॉ गीतम चौरसिया, डॉ शिवा, सुधा चौरसिया, कंचन चौरसिया, पूर्णिमा चौरसिया, सुरेन्द्र चौरसिया, साकेत चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच सेमिनार में प्रशिक्षण लेने तीन कोच धनबाद रवाना
मधुपुर/संवाददाता। धनबाद गुरु नानक कॉलेज में सात से 10 मई तक आयोजित तृतीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच सेमिनार में प्रशिक्षण लेने के लिए मधुपुर से तीन कोच धनबाद रवाना हुए । इस प्रशिक्षण में भाग लेने वालों में दीपक मैसी, राज मंडल व रिद्धि कुमारी पंडित शामिल हैं । इन सभी को देवघर जिला संघ के कोषाध्यक्ष संजय दास व मधुपुर ताइक्वांडो संघ की सुनीता कुमारी ने शुभकामना देते हुए रवाना किया।
बता दें कि इस प्रशिक्षण कैम्प में ईरान के मुख्य कोच व ओलंपिक मेडलिस्ट अब्बास सीखी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भारत के तमाम राज्यों से आए को प्रशिक्षित करेंगे। वही प्रशिक्षण में जाने वाले सदस्यों ने कहा इसके लिए हम सभी बहुत उत्साहित हैं।

वंशावली निर्गत को लेकर महाप्रबंधक पहुंचे प्रखंड कार्यालय

  • सीओ से की महत्वपूर्ण वार्ता
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके आनंद मंगलवार को वंशावली निर्गत की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से सारठ प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा से विस्तार से बातचीत की।
    महाप्रबंधक आनंद ने बताया कि कोलियरी से जुड़े चार विस्थापितों की वंशावली अब तक लंबित है, जिसके कारण मुआवजा और रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि वंशावली के निर्गत होते ही इन विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी का लाभ मिल सकेगा, जिससे कोलियरी का विस्तारीकरण कार्य और अधिक गति पकड़ सकेगा।
    बैठक के दौरान क्षेत्र के सीआई अक्षय सिंहा, मजदूर नेता महेंद्र प्रसाद राणा, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी ने वंशावली निर्गत प्रक्रिया में शीघ्रता लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्रावणी मेला झारखंड की पहचान : सुदिव्य

  • मंत्री की अध्यक्षता में हुई राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों को ले बैठक
  • सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में बेहतर अनुभूति की होगी प्राप्ति
  • उपायुक्त ने स्मृति चिह्न देकर मंत्री का किया स्वागत
    देवघर/वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त देवघर विशाल सागर एवं उपायुक्त दुमका ए. डोडे ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया।
    बैठक के दौरान मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 11 जुलाई से नौ अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो। साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया।
    समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओपी, ट्रैफिक ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को 24 घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावा गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अपने-अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।
    श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग : राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में एआई बेस्ड इंट्रीगेटेड मेला कंट्रोल रूम, एआई चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एंड हेल्पलाइन, एआई बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंडेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावे बैठक के पश्चात उपायुक्त विशाल सागर ने मंत्री श्री सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, पर्यटन निदेशक अंजली यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावा आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचन्द डाडेल, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व दुमका, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियांत्रिकी विद्युत प्रमंडल धनबाद, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियांता भवन निर्माण निगम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

डीएवी भंडारकोला में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
देवघर/वरीय संवाददाता। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में मंगलवार को बच्चों को मनोरंजक रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मशहूर अभिनेता, कलाकार, इंफोटेनर और एंकर निशांत कुमार पाठक ने बच्चों को खान-पान से संबंधित और उत्तम स्वास्थ्य के सिद्धांत को बताते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मनोरंजक तरीके से खराब स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले फूड ब्लॉगर्स के प्रभाव को बताया और मोटापे और बीमारियों के जोखिम के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि
वर्तमान में बच्चों को स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से स्वास्थ्य से संबंधित ज्ञान और समझ को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है। आजकल बढ़ती जा रही कई तरह की बीमारियां, तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के लिए स्वस्थ और सेहतमंद जीवनशैली की आवश्यकता है।
बच्चों ने आनंदपूर्वक पूरे सेशन का आनंद लिया और शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रण भी लिया।

विहिप बजरंग दल की ओर से सीता नवमी पर कार्यक्रम आयोजित
देवघर/नगर संवाददाता। विहिप बजरंग दल की ओर से मंगलवार को देवघर नगर के वार्ड नंबर-29 के माथाबंध मोहल्ले के महावीर मंदिर में सीता नवमी कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय एवं प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह ने सीता नवमी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अशोक जी बजरंग दल संयोजक अभिषेक मिश्रा बाल उपासना प्रमुख शुभम जी, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका रीता जी, सह नगर संयोजिका नीतू गुप्ता जी, सोनी कुमारी, कंचन कुमारी, उमा गुप्ता, गायत्री देवी, पूनम वर्मा, रीता देवी, सुशीला देवी, सुचिता कुमारी, पूजा केसरी, समादेवी, बलराम प्रसाद वर्मा, प्रदीप झा, गीता देवी सहित कई पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी।

साइबर ठगी की शिकायत
देवघर/संवाददाता। जसीडीह सिमराडुमरा के रहने वाले ललित कुमार झा साइबर ठगों के झांसे में आकर ठगी का शिकार बने हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि वह फेसबुक में विज्ञापन देखकर लोन के लिए अप्लाई किया। इसके लिए उनसे निबंधन के नाम पर 650 रुपये की मांग की गई। मांगी गई रकम को उन्होंने दे दिया। इसके बाद 3250 रुपया जीएसटी चार्ज मांगा। इस रकम का भी भुगतान कर दिया गया। फिर से 5250 रुपये की डिमांड की गई। बार-बार रुपये मांगे जाने पर पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ तब साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।

प्रमुख और बीडीओ का मामला पहुंचा थाना

  • मंत्री, विधायक और डीसी को सुनाई अपनी पीड़ा
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी प्रखंड की प्रमुख उषाकिरण मरांडी और बीडीओ अमीर हमजा के बीच चल रहा विवाद अब थाना पहुंच गया है। प्रमुख के साथ बीडीओ द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का आरोप का मामला लेकर प्रमुख मंगलवार को पालोजोरी थाना पहुंची और थाना प्रभारी प्रभात कुमार को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मंगलवार को ही प्रमुख ने देवघर में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह, देवघर विधायक सुरेश पासवान और डीसी विशाल सागर को भी अपनी पीड़ा सुनाई है और उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख और बीडीओ के बीच चल रहे इस विवाद का आगे चलकर क्या होगा, यह तो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन देवघर जिला में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

मंत्री से मिले झामुमो नेता, सौंपा ज्ञापन
मोहनपुर/संवाददाता। झामुमो नेता श्रीकांत यादव के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री सुदीप कुमार सोनू को लिखित मांग पत्र देकर प्रखंड क्षेत्र के बाबुपुर प्राचीन काली मंदिर का सौंदर्यीकरण की मांग की है। मांग पत्र में शिवगंगा, समुदाय शौचालय, शिव मंदिर जीर्णोद्धार, पेयजल, हाईमास्ट लाइट ,तीर्थ यात्रियों के लिए यात्री शेड एवं विवाह भवन की मांग की है। मंत्री ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए विभाग को चिट्ठी भेजने का अश्वासन दिया है। इस मंदिर में आठवीं सदी से पूजा हो रही है। यहां बिहार, बंगाल से लोग पूजा पाठ करने आते हैं। मौके पर विधायक सुरेश पासवान,स् ाारठ विधायक उदयशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, केन्द्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, अरूण शर्मा, अरुण यादव, सिकंदर राउत, बबलू दास, विष्णु तांती समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store