• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

फोटोशूट प्रतियोगिता में माही, अंजली, आदर्श और शिवानी का चयन

May 22, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

फोटोशूट प्रतियोगिता में माही, अंजली, आदर्श और शिवानी का चयन

by admin
May 22, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास और गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का लक्ष्य चाय के टिकाऊ उत्पादन और खपत के पक्ष में गतिविधियों को लागू करने के लिए सामूहिक कार्रवाइयों को बढ़ावा देना और बढ़ावा देना है और भूख और गरीबी से लड़ने में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मौके पर जिला स्तरीय फोटोशूट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें स्थानीय प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। प्राप्तांक के अनुसार माउंट लिटेरा जी स्कूल की माही सिन्हा को प्रथम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कोठिया की अंजलि सिन्हा को द्वितीय जबकि दीनबंधु उच्च विद्यालय की शिवानी झा एवं गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के आदर्श कुमार सिंह को युग्म रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को आगामी 22 जून को दीनबंधु स्कूल स्थित रवीन्द्र सभागार में पुरस्कृत किया जायेगा। मौके पर वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा- इस दिवस का उद्देश्य वैश्विक चाय व्यापार के श्रमिकों और उत्पादकों पर पड़ने वाले प्रभाव की ओर सरकारों और नागरिकों का वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है, और इसे मूल्य समर्थन और निष्पक्ष व्यापार के अनुरोधों से जोड़ा गया है। डॉ. देव ने आगे कहा- असम की चाय का नाम सुनते ही मन में ताजगी और स्वाद का ख्याल आता है। असम भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो विश्व भर में अपनी बेहतरीन चाय के लिए प्रसिद्ध है। असम का मौसम, विशेष रूप से वहां की नम और गर्म जलवायु, चाय की खेती के लिए उपयुक्त है। यहां का लाल रंग का मृदा भी चाय की पैदावार को बढ़ावा देता है। यहाँ की चाय के कुछ प्रमुख गुण इसे अन्य चायों से अलग बनाते हैं। इसका गहरा रंग, तीखा स्वाद और खुशबू इसे खास बनाते हैं। यहां की चाय भारत की संस्कृति और आर्थिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। असम के ग्रामीण क्षेत्रों में चाय बागानों में लाखों लोग काम करते हैं। चाय उद्योग असम की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। इसके साथ ही, असम की चाय विश्वभर में निर्यात की जाती है और इससे देश को भी आर्थिक लाभ होता है। चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह तनाव कम करने, ताजगी लाने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होती है। असम की चाय में कैफीन की मात्रा संतुलित होती है, जिससे यह मस्तिष्क को सक्रिय रखने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। यहाँ की चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि एक अनुभव है। जब हम इसे पीते हैं, तो असम के प्राकृतिक सौंदर्य और मेहनतकश किसानों की मेहनत का स्वाद भी महसूस करते हैं।

चित्रांजलि कला समर कैंप रचनात्मकता और रंगों से सजा
देवघर/वरीय संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता और रंगों से भरपूर बनाने के उद्देश्य से चित्रांजलि ग्रुप द्वारा ‘कला समर कैंप’ का आयोजन आरएन बोस लाइब्रेरी में किया गया। यह तीन दिवसीय शिविर 21 से 23 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुधा पांडेय, मार्कण्डेय जजवाड़े, पिनाकी चक्रवर्ती और रजत मुखर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। कला न केवल बच्चों की रचनात्मकता को विकसित करती है,बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सोचने की क्षमता को भी बढ़ावा देती है। चित्रांजलि ग्रुप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी कलात्मक प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कल्पनाओं को स्वतंत्रता के साथ रंगों और रेखाओं के माध्यम से व्यक्त कर सकें। शिविर में बच्चों को चित्रकला, रंग संयोजन, हस्तकला,और रचनात्मक अभिव्यक्ति जैसे विषयों में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। चित्रांजलि ग्रुप में मधुमिता दासगुप्ता, प्रेम कुमार, माधव शर्मा, सुंदरम दे, प्राची प्रिया, आस्था, राजवीर, सत्यम, अमर, काजल और वैष्णवी राज जैसे समर्पित कलाकार शामिल हैं, जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह समर कैंप न केवल बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव है, बल्कि कला और संस्कृति को समाज में बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास भी है।

कुलसचिव डॉ एसएन सिंह को विवि का अभिषद सदस्य मनोनीत होने पर स्वागत
देवघर/वरीय संवाददाता। बुधवार को देवघर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापक गणित के विभागाध्यक्ष सह कुलसचिव डॉ एसएन सिंह को विश्वविद्यालय का अभिषद सदस्य (सिंडिकेट मेंबर) मनोनीत करने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सह अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. डॉ राजीव रंजन सिंह ने अभिषद सदस्य के अधिकार एवं कार्य की चर्चा करते हुए बताया कि
विश्वविद्यालय के अभिषद सदस्य को कई अधिकार प्राप्त होते हैं और उसके कई कार्य होते हैं। अभिषद विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी और प्रमुख संस्था होती है जो विश्वविद्यालय के कामकाज को प्रभावित करती है। अभिषद सदस्य को विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण मामलों पर वोट करने का अधिकार होता है, जैसे कि नियम, विनियम, बजट आदि। सदस्य को अभिषद की बैठकों में भाग लेने और चर्चा में भाग लेने का अधिकार होता है।

कई प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना मद की राशि का भुगतान नहीं

  • मरीजों को होगी परेशानी
    देवघर/संवाददाता। राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) वरदान साबित हो रहा है। ऐसे मरीजों को पांच लाख रुपये तक का इलाज योजना के तहत मुफ्त में सरकार सहित गैर सरकारी अस्पतालों में हो रहा है। लेकिन आने वाले समय में प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। वजह है इन प्राइवेट अस्पतालों में योजना मद में बकाया राशि का भुगतान नहीं होना। फरवरी से अबतक लगभग साढ़े तीन महीने से भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा पूरे राज्य के 212 अस्पताल ऐसे है, जिन्हें को पिछले 10 महीने से योजना मद में भुगतान नहीं किया गया है। आइएमए, एचबीआइ व एएचपीआइ ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार द्वारा शिकायत निवारण समिति की बैठक तक नहीं की है। जबकि सरकार निजी अस्पतालों को सिर्फ निर्देश दे रही है और विभिन्न नियम लागू कर रही है। निजी अस्पतालों की समस्या के समाधान के लिए हर जिला में जिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (डीजीआरसी) की मासिक बैठक का प्रावधान है, लेकिन कई जिलों में पिछले सात वर्षों (कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक) में जिला प्राधिकरण द्वारा एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई है। हालांकि कुछ जिले में हुई। राज्य स्तर पर समस्या के समाधान के लिए राज्य शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (एसजीआरसी ) की बैठक का भी प्रावधान है, लेकिन एसजीआरसी द्वारा शायद ही कभी बैठक आयोजित की गई है, जिसमें निजी अस्पतालों को शामिल किया गया हो। संघों का कहना है कि इस परिस्थिति में निजी अस्पतालों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोगय कार्यक्रम का चला पाना काफी मुश्किल है। गरीब और जरूरतमंद मरीजों की परेशानी होने के बाद भी मजबूर होना इलाज करना बंद करना पड़ सकता है। आयुष्मान के तहत अधिकारियों द्वारा किसी उपचार को मंजूरी दी जाती है। अस्पताल द्वारा उपचार किया जाता है तो सरकार या बीमा कंपनी या किसी अन्य एजेंसी द्वारा किसी भी बहाने से अस्पताल को भुगतान रोकने का कोई औचित्य नहीं है, चाहे प्राइवेट अस्पताल एनएएफयू, सीईए व सीपीडी अस्वीकृति हो। निजी अस्पताल वित्तीय समस्याओं के कारण मरीजों का इलाज बंद कर दिए जाने पर मरीजों की देखभाल और उपचार प्रभावित होगा। इसके लिए निजी अस्पताल को दोषी नहीं माना जा सकता है। यह जानकारी डॉ राजेश पांडे अध्यक्ष एचबीआई , डॉक्टर सतीश ठाकुर एएचपीआई राज्य संयोजक, डॉ अशोक कुमार अनुज सचिव आईएपी, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉ राजेश प्रसाद, डॉक्टर कुमार गौरव, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ आरके चौरसिया ने संयुक्त रूप से दिया।

उड़ान आइएएस अकादमी ने किया विशेष कक्षा का आयोजन
देवघर/संवाददाता। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर पुस्तकालय में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उड़ान आइएएस अकादमी, रांची की ओर से विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में संस्थान के शिक्षक अभिषेक झा द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा से जुड़े रणनीति, उत्तर लेखन कौशल और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा के विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रश्न किया। उड़ान आइएएस अकादमी के शिक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य योग्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। ताकि वे देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सके। मौके पर संस्थान के निदेशक व झारखंड के प्रसिद्ध शिक्षक अरुण अग्रवाल ने भी अभ्यर्थियों से फोन पर बात की और बहुत जल्द पुस्तकालय आने की बात कही। मौके पर पुस्तकालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैया राम सहित सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी वाले अभ्यर्थी व पुस्तकालय के सभी सहायक मौजूद थे।

बलिदान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
जसीडीह/संवाददाता। देवघर जिला इंटक द्वारा जसीडीह स्थित वार्ड नंबर एक अंतर्गत संथाली मोहल्ला में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) मनाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, महासचिव पूजा देवी, बबली सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, रोशनी देवी, संतोष वर्मा काजल वर्मा, रूबी खातुन, नजून खातुन, मुन्नी देवी, बबिता देवी, रजिया देवी, पूजा देवी, सरिता देवी, जितेंद्र वर्मा, रूबी देवी, रूबी बरनवाल ,सोनी कुमारी, अनु कुमारी, संजना कुमारी, संगीता, आशा देवी, सुषमा देवी, खुशबू देवी, उर्मिला देवी, प्रेमलता, सीमा देवी के अलावा अन्य कांग्रेस जनों में मनोहर विश्वकर्मा छोटू सिंह नीरज कुमार इत्यादि ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जिन आदर्शों नैतिक मूल्य एवं राष्ट्र की एकता तथा अखंडता के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी आज भी प्रासंगिक है आज उनके बलिदान दिवस के अवसर पर हम सभी एकजुट होकर उनके सपनों के अनुसार नए भारत के निर्माण में जुड़ जाएं यही उनके प्रति हम सबों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की जीती जाती प्रतिमूर्ति स्वर्गीय राजीव गांधी ने कभी भी राष्ट्र की एकता में अखंडता के नाम पर किसी से कोई समझौता नहीं किया। वे जाति धर्म भाषा और क्षेत्रवाद से परे थे।
देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी अपने विचारों से देश को आजाद कर वैसे नए भारत का निर्माण करना चाहते थे जो राष्ट्र की एकता व अखंडता की मिसाल है।

टैंकर लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दोमुहान गांव में बुधवार को टैंकर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में घायल सुभाष यादव ने बताया कि वह पानी का कारोबार करता है। उसके गोतिया पक्ष के लोग उससे रंगदारी की मांग करते हैं। रंगदारी देने से इंकार करने पर उन लोगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट किया। मारपीट में सुभाष यादव व रिंकू देवी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आंधी-बारिश से किसान का घर क्षतिग्रस्त
देवघर/संवाददाता। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामूडीह पंचायत के कपसिया गांव में एक किसान का घर से तेज आंधी-बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
बता दें कि कपसिया निवासी रंजीत मरीक एस्बेस्ट्स और मिट्टी के घर में पूरे परिवार के साथ रहता िाा। बुधवार को आंधी और बारिश से घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बारिश का पानी घर में घुस जाने से अनाज बर्बाद हो गया। वह खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है। इधर अंचलाधिकारी खोपलाल राम ने बताया कि अंचल कार्यालय में पीड़ित का आवेदन प्राप्ति के पश्चात जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला भेजा जाएगा। ताकि उस पीड़ित को सरकारी लाभ दिलाया जा सके।

पीएनबी मंडल कार्यालय हुगली ने कराया एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम
हुगली/संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हुगली की समस्त शाखाओं में एम.एस.एम.ई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य कार्यक्रम स्थल हुगली के श्रीरामपुर शाखा (015520) को बनाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के.पी साहा ग्रुप के डॉयरेक्टर चिरनजीत साहा सहित मंडल प्रमुख हुगली, उप-मंडल प्रमुख हुगली, एम.सी.सी व पी.एल.पी, हुगली प्रमुख सहित बैंक के अन्य गणमान्य ग्राहकों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर, दीप प्रज्वलित कर व बैंक के संस्थापक आदरणीय लाला लाजपत राय की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। मंडल प्रमुख हुगली जगबंधू पाढ़ी द्वारा ग्राहकों को बैंक के एमएसएमई उत्पाद की जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से जीएसटी एक्सप्रेस लोन, एमएसएमई प्राइम प्लस, व ट्रेड ग्रोथ योजना के बारे में ग्राहकों को अवगत कराया गया। साथ ही बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च की गई नयी सेविंग्स खातों की विभिन्न योजनाओं पर मिलने वाले लाभ जैसे जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, लॉकर सुविधा मे छूट, ऑनलाइन खरीद पर डिस्काउंट एवं और भी तमाम तरह की सुविधाओं से उपस्थित ग्राहकों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि चिरंजीत साहा ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की एवं बैंक की समस्त आवश्यक सेवाओं के डिजिटल माध्यम से उपलबद्धिता के बारे में समस्त उपस्थित ग्राहकों को बताया। एमसीसी व पीएलपी प्रमुखों द्वारा भी ग्राहकों को बैंक द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथि व मंडल प्रमुख द्वारा 15 लोन सेक्शन लेटर ग्राहकों को प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में उप-मंडल प्रमुख हुगली वी. सरवणन द्वारा अतिथियों व ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store