• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत

June 4, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत

by admin
June 4, 2025
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चार पंचायतों के किसानों के साथ हुआ संवाद

  • कृषि वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
    पालोजोरी/संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कृषि वैज्ञानिकों की टीम पालोजोरी के चार ग्राम पंचायतों में पहुंची। कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कृषि व किसान कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से और कृषि विज्ञान केंद्र, सुजानी के द्वारा आयोजित इस सीधे संवाद कार्यक्रम का आयोजन कचुआसोली, दुधानी, बसबुटिया और बांधडीह पंचायत में हुआ। पहले दो पंचायतों में एक्सपर्ट के रूप में डॉक्टर राजन कुमार ओझा, डॉक्टर पूनम सोरेन, डॉक्टर सर्वेश कुमार गौरव साहू और अन्य दो पंचायतों में डॉक्टर विवेक कश्यप, डॉक्टर बीके झा, डॉक्टर सूरज माली और शाओन चक्रवर्ती किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे थे। एक्सपर्ट की टीम ने किसानों को बताया कि यह अभियान 29 मई से शुरू हुआ है और 12 जून तक चलना है। अभियान के जरिए किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के आधार पर किसानी कैसे हो और किसानों को किस तरह से तैयार रहना है, इसकी तकनीकी जानकारी किसान संवाद के जरिए दी गई। पशुधन को कैसे समृद्ध बनाना है और उनके पोषण और टीकाकरण को लेकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद के तहत कई किसानों ने अपनी स्थानीयता के आधार पर अपनी बातों को रखा और एक्सपर्ट से सुझाव प्राप्त किया। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोशनी ऋतु और बीटीएम धर्मेन्द्र दोनों दोनों एक्सपर्ट टीम को कॉर्डिनेट कर रहे थे।

खागा से शुरू हुआ मलेरिया रोधी माह

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जागरूक
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के खागा से मंगलवार को मलेरिया रोधी माह कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू व अन्य वीबीडी के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जागरूक किया गया, साथ ही उन्हें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू व अन्य वीबीडी से बचाव,।सुरक्षा और रोकथाम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई मलेरिया जाँच के लिए आरडीके टेस्ट किट से सहिया द्वारा जांच किया गया। मौके पर एमटीएस गौतम कुमार, बीटीटी विकास पूर्ण, रीता सिंह, मालती देवी आदि मौजूद थे।

समारोह में सेवानिवृत पंचायत सचिव को किया गया सम्मानित
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मोत्रा पंचायत में पंचायत सचिव रहे लक्ष्मीनारायण महतो के सेवानिवृति पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार, मुखिया अनीशा परवीन, उप मुखिया सलमान खातुन, बीपीओ अमित कुमार भगत, पंचायत स्वयंसेवक कौशल कुमार राय, समिति सदस्य अनिल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रियाज अंसारी, समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं पंचायत सचिव लखी नारायण नारायण महतो को प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद व मुखिया द्वारा सोल और बुके देकर सम्मानित किया गया। बताया कि पंचायत सचिव का लंबे अंतराल से काम करने का अनुभव था। जिसका बीच-बीच में उनका अनुभव लेते थे। वहीं पंचायत के मुखिया ने कहा कि पंचायत सचिव के साथ काम करने में बहुत ही अच्छा लगा । मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अभय प्रसाद की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मी के साथ मासिक सह समीक्षात्मक बैठक सह मलेरिया रोधी माह कार्यक्रम से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ मलेरिया रोधी माह जून 2025 मनाए जाने का निर्देश सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को छह विद्यालय जागरूकता एवं छह ग्राम गोष्ठी करने का लक्ष्य दिया गया। साथ में जिला से आये हुए आईइसी सामग्री भी वितरण किया गया। नियमित टीकाकरण में सभी एएनएम को शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया। जून माह में विटामिन ए का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। टीकाकरण के उपरांत यूविन पोर्टल में सही-सही डोटा प्रविष्टि करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में बीपीएम राजकुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह एवं राजीव रंजन, एमटीएस के साथ सभी ए एन एम, सभी सहिया साथी, बीटीटी, सीएचओ एवं एमपी डब्ल्यू उपस्थित थे। मलेरिया रोधी माह जून 2025 के तहत ग्राम सरूका एवं विभिन्न गांव में ग्रामीणों के बीच मलेरिया एवं डेंगू के बारे मे बताया एवं उससे बचाव के साथ सफाई एवं सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने के बारे में भी बताया गया।

स्थगित हुआ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों का पालोजोरी दौरा
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत पालोजोरी के युवक मेराज अंसारी की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पांच सदस्य टीम का चार जून को पालोजोरी के मृतक मेराज अंसारी के आवास जाकर मृतक के परिजनों से मिलने का दौरा रद्द हो गया है। कांग्रेस की पांच सदस्य टीम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो,झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी मुख्य रूप से आने वाले थे। इस कार्यक्रम की स्थगित की जानकारी झारखंड के प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव फैयाज कैसर ने दी है।

मधुपुर स्टेशन पर लगा लगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीन खराब

  • सुरक्षा मायनों से काफी महत्वपूर्ण हैं यह उपकरण
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर रेल प्रशासन यात्री सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है, यह स्टेशन पर खराब महत्वपूर्ण उपकरणों से पता चला है। यहां के रेल अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी सुरक्षा के गंभीर नहीं है।
    जानकारी के अनुसार महीनों पूर्व रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार के ठीक सामने लाखों कीमत से लगेज स्कैनर मशीन और मेटल डिटेक्टर टेस्ट मशीन लगाया था। जो खराब होने के कारण शोभा की वस्तु बनी हुई है। रेल प्रशासन के जिम्मेदार लोग स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दिये हैं। दोनों मशीन लगाने के बाद कुछ दिनों तक यात्रियों की लगेज की जांच हुई। इसके बाद कई माह से मशीन बंद है। मशीन क्यों बंद यह रेल अधिकारी स्पष्ट नहीं बताते हैं। यात्रियों का कहना है कि जब मशीन को बंद ही रखना था तो इसमें लाखों रुपए खर्च क्यों किया गया। मशीन बंद रहने से यात्री बिना चेकिंग कराए ही स्टेशन परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। जब मशीन लगी थी तब मशीन के पास हमेशा आरपीएफ के जवान तैनात रहते थे। बैग स्केन करने के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाती थी। अब स्कैनर के पास सुरक्षाकर्मी नहीं रहते हैं। मधुपुर स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या मे रेल यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। नशीले पदार्थ अवैध हथियार आदि तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से मशीन लगाया गया था, लेकिन लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है।
    क्या कहते हैं आरपीएफ प्रभारी : आरपीएफ प्रभारी मधुपुर इंसपेक्टर एचके सिंह का कहना हैं कि दोनों मशीन चालू है। सुरक्षाकर्मी की कमी है और वीआइपी मूवमेंट में सुरक्षा कमी तैनात किए जाते हैं। मेटल डिटेक्टर स्कैनर और सीसीटीवी से यात्री की सुरक्षा हो रही है।

रेलवे ट्रैक से पुलिस ने अधेड का शव बरामद किया बरामद
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर-गिरीडीह रेलखंड के जगदीशपुर और महेशमुंडा स्टेशन के बीच रेल पोल संख्या 36/20 के समीप एक 70 वर्षीय अधेड़ का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी स्थल पहुंच कर का मामले का जांच किया। मृतक के पास कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसकी पहचान हो पाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया है। फिलहाल आरपीएफ धटना स्थल के आस पास के गांवों में सम्पर्क कर शव का पहचान का प्रयास कर रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायतों में होगा कार्यक्रम

  • बीडीओ ने बैठक कर दिये कई निर्देश
    सारवां/संवाददाता। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सभी पंचायत में विशेष आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार की देखरेख में प्रखंड सभागार मे मंगलवार को मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त दिन सभी पंचायतों में प्रभातफेरी हस्ताक्षर अभियान, साफ-सफाई, वृक्षारोपण रंगोली के साथ जल स्रोत के पास संध्या आरती करें। मौके पर सभी पंचायत से दो-दो कार्यक्रम लिया गया है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीएम आवास और अबुआ आवास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि खाते में जिन लाभुकों को पैसा पहुंच गया है वे खेती से पूर्व कार्य करा लें। इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सुनील टोप्पो ने कहा कि वर्ष 2025-26 की योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए क्लस्टर आबादी के अनुसार बनाया जाएगा। जिसमें 10 से 12 गांव होंगे और 500 परिवार होना चाहिए। स्टेट बैंक के अमित कुमार मोदी ने उपस्थित लोगों को बताया कृषि उत्पादन से संबंधित अगर रोजगार करना चाहते हैं तो वह बैंक से लोन ले सकते हैं। किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो बैंक से संपर्क करें। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव प्रभारी, बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, बीपीओ अनूप कुमार राय, मुखिया उपेंद्र राय, मुबारक अंसारी, सुलेखा देवी, पाकीजा देवी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशीष दुबे, जेएसएस प्रमोद कुमार, पंचायत सेवक शालिनी कुमारी, संजय मंडल, मोइन अंसारी, विक्रम कुमार, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव, प्रमोद दास, दिवाकर वर्मा, मंटू सिंह, विकास सिंह, दीपांशु पांडे, सुनील यादव सहित अन्य पंचायत सहायक उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी-बोचबांध मुख्य मार्ग के बजरंगी चौक के समीप ऑटो और मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार ताराजोरा निवासी टहलू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। टहलू मंडल बोचबांध मोड़ से अपने घर ताराजोरा जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए देवघर ले गये।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पिछी डहुवा गांव में नवनिर्मित कालिका मंदिर में वेदी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पंडित अशोक पांडे और यजमान कमलाकांत पांडे की देखरेख में बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा डहुवा, चंदना, लाखोरिया मोड़ आदि मुहल्लों की परिक्रमा करते जियाखाड़ा अजय नदी घाट पहुंची। मौके पर वैदिक विधान के साथ 151 कलश का पूजन कर उसमें जल भरा गया। जिसे माथे पर रखकर महिलाओं और कन्याओं ने कई गावों का भ्रमण कर वापस मंदिर प्रांगण लाया गया। मौके पर अखंड अष्टयाम का संकल्प लिया गया। व्यवस्था संचालन में लक्ष्मीकांत पांडे, महेश्वर पांडे, विजय पांडे, बाल मुकुंद पांडे, नंदकिशोर यादव, गोपाल यादव, राजेश यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

बड़बाद में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याएं और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा।
कलश यात्रा की शुरुआत नारंगी मोड़ स्थित अजय नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत जल पूजन के साथ हुई। पूजन में आचार्य परमानंद पांडेय, पंडित पुरुषोत्तम पांडेय एवं राजेंद्र भट्टाचार्य की अगुवाई में यजमान राजेश यादव व उनकी धर्मपत्नी कविता देवी ने पूरे विधि-विधान के साथ कलश पूजन किया। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक नारों के बीच शोभायात्रा नारंगी मोड़, कुकराहा और मंझलीबाद होते हुए बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
पूरे रास्ते श्रद्धालु जय श्रीराम, बजरंगबली की जय, हर हर महादेव जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। शोभायात्रा में ग्रामीण महिलाओं की पारंपरिक साज-सज्जा, उनके उत्साह एवं श्रद्धा ने एक अलौकिक दृश्य उपस्थित किया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत इसी शोभायात्रा के साथ हुई। आयोजकों ने बताया कि बुधवार को बजरंगबली प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा, वहीं गुरुवार को प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, पूजन एवं हवन जैसे प्रमुख अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चांदो मंडल, समाजसेवी अशोक राय, मुखिया जगन्नाथ रवानी, समाजसेवी गुड्डू सिंह समेत बड़बाद युवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम का दिया गया संदेश
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में आश्रय ने जीएफएफ के सौजन्य से बाल विवाह रोकथाम को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के महिला, पुरुष व किशोरियों को जेंडर अधारीत हिंसा, घरेलू हिंसा, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। इस दौरान आश्रय के मुस्कान परवीन एवं आदर्श कुमार यादव ने कहा नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक करें ताकि बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण हो सके। मौके पर आश्रय से तमन्ना परवीन, मुजम्मिल हुसैन समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

अर्जुन बने राजद के सारवां प्रखंड अध्यक्ष
सारवां/संवाददाता। प्लस टू उच्च विद्यालय के रंगमंच पर प्रखंड राजद कमेटी के गठन को लेकर राजद कमेटी की बैठक की गई। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सह निर्वाचन पदाधिकारी नरेश प्रसाद यादव की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से प्रस्तावक सुरेश कुमार यादव द्वारा नामित अर्जुन हाजरा को प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल का अध्यक्ष चुना गया। इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ने दी। मौके पर उन्होंने कार्यकारिणी गठन का दायित्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा। इस अवसर पर बद्री हाजरा, दौलम पासवान, चनकू दास, झुनझुन दास, विकास, प्रधान हाजरा, भूदेव कुमार, शिव कुमार मंडल, धनंजय मंडल, शंकर प्रसाद यादव, चंद्रकिशोर यादव, लोचन कुमार यादव, कामेश्वर यादव, दिनेश कुमार यादव, प्रकाश पासवान, रामकुमार हाजरा, श्रीकांत कुमार पंडित आदि सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया।

विवाहिता ने ससुराल वालों पर कराया दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

  • पति समेत छह लोगों को बनाया गया आरोपी
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर थाना क्षेत्र के टिटहियाबाक गांव निवासी विवाहिता शिल्पी कुमारी ने अपने पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला मधुपुर महिला थाना में दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार शिल्पी कुमारी पिता विनोद यादव ने वर्तमान पता देवघर नारायण कॉलोनी, स्थायी निवासी पड़रिया जसीडीह के सुनील कुमार यादव, रामदेव प्रसाद यादव, विजय प्रसाद यादव, मीना देवी, देवीपुर बड़की खड़खार निवासी गणेश राउत और दुमका तालझारी तीनघरा निवासी सरिता देवी उर्फ छोटी के विरुद्ध एकमत से दहेज के लिए गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मधुपुर महिला थाना मे मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

धूमधाम से मना गया गंवाली पूजा
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत घुठियां गांव में मंगलवार को गंवाली पूजा धूमधाम से मनाया गया। मां काली की पूजा प्राचीन काल से ही ग्रामीणों के द्वारा आयोजन की जा रही है। श्रद्धालुओं द्वारा पुआ, पकवान, फल आदि प्रसाद स्वरूप चढ़ाया गया। पूजा शुरू होने से पहले विधिवत मंदिर में पांच दिन से महिलाओं द्वारा देवी गीत एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर पुजारी थकेश्वर यादव, छबी यादव, अखिलेश्वर यादव, नारायण कुमार यादव, वकील यादव, हरकिशोर यादव, करू महतो, सौदागर मरीक, शीतल मरीक, मितन महतो, किस्टू महतो, समाजसेवी श्रीकांत यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store