• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कायाकल्प अवार्ड के तहत जरमुंडी सीएचसी को मिला 13 लाख रुपये का पुरस्कार

July 29, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

कायाकल्प अवार्ड के तहत जरमुंडी सीएचसी को मिला 13 लाख रुपये का पुरस्कार

by admin
July 29, 2025
in Dumka
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के हाथों प्रदान किया गया पुरस्कार
दुमका/निज संवाददाता। जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले कायाकल्प पुरस्कार के अंतर्गत 13 लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया है। रांची के नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय में सोमवार को विभाग के द्वारा आयोजित कायाकल्प अवार्ड कार्यक्रम में जरमुंडी सीएचसी को फर्स्ट रनर अप का अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, हाइजीन, अपशिष्ट प्रबंधन और रोगी देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। जरमुंडी सीएचसी ने सभी मूल्यांकन मानकों पर खरा उतरते हुए यह सम्मान अर्जित किया है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने संयुक्त रूप से जरमुंडी सीएचसी के प्रतिनिधि डा. अभिषेक कुमार को प्रदान किया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे अस्पताल स्टाफ के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, ”हमने निरंतर प्रयास किया कि रोगियों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा वातावरण मिले। यह पुरस्कार हमारे उत्साह को और बढ़ाएगा।” जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर जरमुंडी सीएचसी की पूरी टीम को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी यह स्वास्थ्य केंद्र इसी तरह सेवा में उत्कृष्टता बनाए रखेगा। प्राप्त पुरस्कार राशि का उपयोग अस्पताल की सुविधाओं के उन्नयन, स्वच्छता व्यवस्था के और सुदृढ़ीकरण, तथा स्टाफ प्रशिक्षण जैसे कार्यों में किया जाएगा। यह सम्मान न केवल जरमुंडी सीएचसी के लिए, बल्कि संपूर्ण संथाल परगना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अवार्ड मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के कड़ी मेहनत को इस पुरस्कार का हकदार मानते हुए इस सम्मान के लिए बधाई दी।

तीसरी सोमवारी को 14.5 हजार डाक कांवरिया पहुंचे बासुकीनाथ, दर्जनभर हुए बेहोश, एक की मौत
महिला डाक कांवरिया की इलाज के दौरान दुमका में हुई मौत
दुमका/कार्यालय संवाददाता। सावन माह की तीसरी सोमवारी को फौजदारीनाथ पर जलार्पण करने के लिए बासुकीनाथ आये दो कांवरियों की मौत हो गयी है जबकि दो दर्जन डाक कांवरिया बेहोश हो गये हैं। इनमें से तीन को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। एक महिला कांवरिया की जहां इलाज के दौरान दुमका के फुलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गयी है वहीं सड़क हादसे में नेपाल के एक पुरूष कांवरिया की मौत हो गयी है। दरअसल सावन के प्रत्येक सोमवार को बासुकीनाथ पहुंचनेवाले डाक कांवरियों की भी बड़ी संख्या होती है। यह कांवरिया भागलपुर के बरारी घाट से जल उठाकर हंसडीहा और नोनीहाट के रास्ते वासुकिनाथ पहुंचते हैं और जलापर्ण में इन्हें प्राथमिकता दी जाती है। सामान्य कांवरियों को जहां वासुकिनाथ में कतार व्यवस्था के तहत हाथी द्वार से प्रवेश करवाया जाता है वहीं डाक कांवरियों को सोमवार को कूपन दिखाने पर सिंह द्वार (निकास द्वार) से प्रवेश दिया जाता है। इन कांवरियों को डाक बम के रूप में जाना जाता है और जल उठाने के 24 घंटे के अंदर जलार्पण करना होता है। ऐसे में तीसरे सोमवार को हजारों की संख्या में बासुकीनाथ पहुंचे डाक कांवरियों में से दो दर्जन से अधिक बेहोश हो गये जिनमें से तीन को जरमुण्डी सीएचसी में भर्ती करवाया गया। एक महिला डाक कांवरिया की तबीयत बिगड़ी तो उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसी अस्पताल भेजा गया।
हार्ट अटैक से हुई किशोरी डाक कांवरिया की मौत
दुमका/निज संवाददाता। डाक कांवर लेकर बासुकीनाथ धाम पहुंची 17 वर्षीय महिला डाक कांवरिया सुनीता कुमारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला डाक कांवरिया ने रविवार को दोपहर के करीब 12 बजे भागलपुर के बरारी घाट से जल उठाया था। वह हंसडीहा के रास्ते पैदल चलकर बासुकीनाथ धाम पहुंची और सोमवार की सुबह के करीब 5 बजे बाबा बासुकीनाथ धाम में जल अर्पित कर दी। महिला कांवरिया ने करीब 14 घंटे के अंदर बासुकीनाथ धाम में जल अर्पित की। जल अर्पित करने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे जरमुंडी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में सुनीता को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच लेकर आ गए। पीजेएमसीएच के चिकित्सकों ने सुनीता डाक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया। सुनीता रामगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की रहने वाली थी। वह दूसरी बार डाक बम के रुप में जल उठाई थी। उसके साथ गांव के अन्य कई लोग भी थे। सभी डाक बम ही थे। रविवार की सुबह में स्नान ध्यान कर वह जल भरी और दोपहर के करीब 12 बजे बासुकीनाथ धाम के लिए चल दी। रास्ते में उसे कुछ भी नहीं हुआ था। उसके पिता रामफल राय का कहना है कि उसने अपनी छोटी बेटी की चार माह पहले ही शादी की थी। पिछले साल से ही उसने डाक बम के रुप में बाबा बासुकीनाथ धाम में जल अर्पित करने की ठनी और जल चढ़ा भी दी थी। वह इस वर्ष इंटर की प्रतिक्षा में अच्छे नम्बर से उत्तीर्ण भी हुई थी। उनका कहना है कि सुनीता चार बेटा और बेटी में सबसे छोटी थी। इस घटना से परिवार के सभी लोग स्तब्ध है। पिता ने अपनी बेटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई। नगर थाना की पुलिस ने परिजनों का बयान लेने के बाद शव को घर ले जाने की इजाजत दे दी।
सड़क दुर्घटना में मृत कांवरिया नेपाल का रहनेवाला
दुमका। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पुरूष कांवरिया की मौत हो गई। घटना बासुकीनाथ धाम में 27 जुलाई की शाम की है। गंभीर स्थिति में उसे 27 जुलाई की रात में ही दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पैकेट में देवघर अस्पताल का एक पर्चा मिला जिसमें उसका नाम गोपाल बास्की और पता के रूप में नेपाल लिखा हुआ पाया गया है। इसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक नेपाल का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को सुरक्षित रख दिया गया है।
हंसडीहा में उमड़ा जनसैलाब, 8 किमी तक जाम
सरैयाहाट/निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी को बासुकीनाथ जाने वाले डाक कांवरियों के दर्शन के लिए हंसडीहा की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों पर इतनी भीड़ थी कि पैदल चलना मुश्किल हो गया था। दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर रात दस बजे के बाद आठ किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। जाम की वजह से हजारों वाहन करीब तीन घंटे तक सड़क पर खड़े रहे। पैदल से कई गुणा अधिक इसबार बाईक सवार कांवरियों हँसडीहा के रास्ते बासुकीनाथ जलार्पण के लिए पहुंचे। हंसडीहा के रास्ते करीब चार हजार चार पहिया वाहनों और 35-40 हजार की संख्या में मोटरसाइकिल से भक्त बासुकीनाथ पहुंचे। पूरे रास्ते पर विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के द्वारा सेवा शिविर लगाया गया था। सैकड़ों की संख्या में डीजे डाक कांवरियों के साथ चल रहे थे। पूरी रात सड़कों पर अद्भुत नजारा देखने को मिला।
14506 डाक कांवरियों ने लिया टोकन
सरैयाहाट/निज संवाददाता। श्रावणी मेले के तीसरी सोमवारी को 14506 डाक बमों को बासुकीनाथ में जलाभिषेक के लिए हंसडीहा में टोकन दिया गया। डाक बमों के लिए हंसडीहा प्रशासनिक शिविर में टोकन वितरण गैलरी बनाई गई है। भागलपुर से जल भरकर बासुकीनाथ जाने वाले डाक बमों के लिए यहां हर वर्ष सावन महीने में टोकन की व्यवस्था की जाती हैं। बासुकीनाथ में डाक बमों को लाइन में न लगना पड़े, और सीधे टोकन दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर सके। रविवार रात आठ बजे के बाद से डाक बमों का रैला हंसडीहा में पहुँचना शुरू हो गया। टोकन वितरण गैलरी में प्रखंड प्रसाशन से नियुक्त कर्मी थे। सोमवार को 14506 डाक बम हंसडीहा के रास्ते बासुकीनाथ जलाभिषेक के लिए निकल चुके थे। वहीं करीब तीन हजार डाक कांवरियों ने शुंभेश्वर नाथ मंदिर सहित स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक किया। सोमवार को प्रसिद्ध शुंभेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में पंडा समाज के द्वारा लोगों को कतारबद्ध तरीके से पूजा अर्चना कराया गया। इस दौरान बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, अंचल अधिकारी राहुल कुमार शानू लगातार शिविर का निरीक्षण करते रहे।
शीघ्रदर्शनम से मंदिर को हुई 14 लाख की आय
दुमका। फौजदारी बाबा के दरबार में सोमवार को 4650 कांवरियों ने शीघ्र दर्शन व्यवस्था के तहत 300 रुपये का कूपन कटा कर पूजन किया। कूपन धारक भक्तों को बाबा भोलेनाथ के मंदिर परिसर में विशेष गेट से प्रवेश कराया गया एवं गर्भगृह में पूजन किया। इस व्यवस्था से मंदिर प्रबंधन को 13 लाख 95 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। वहीं गोलक से 161420 रुपये अन्य स्रोत से 5044 रुपए सहित 15,61,464 रुपये की आय प्राप्त हुई।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store