देवघर/वरीय संवाददाता। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। 56वें स्थापना दिवस के मौके पर झंडारोहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने एनएसयूआई को नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल छात्र संघ परिषद को मिलाकर एनएसयूआई छात्र संगठन की स्थापना की थी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि एनएसयूआई संगठन पांच दशकों से ज्यादा समय से छात्र राजनीति में है और देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन एक प्रेरणादायी स्तंभ के रूप में कार्यरत है। एनएसयूआई ने छात्र अधिकारों के लिए अपनी उत्कृष्ट लड़ाइयों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधार किए है और छात्रों को मजबूती प्रदान की है। दर्जनों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और छात्रों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया। मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, सुनील यादव, नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला महासचिव आलिम अंसारी, पिंटू यादव, जिला सचिव आमिर अंसारी, अभिषेक बरनवाल, मुस्ताक अंसारी, शमीम, मयंक कुमार, शाहिद, समीर केशरी, जुनेद अंसारी, अंकित कुमार आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
दीनबंधु स्कूल में सैमुअल हैनीमैन जयंती पर हुआ नि:शुल्क जांच
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय दीनबंधु उच्च विद्यालय में स्वनामधन्य होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. आर.एस. सिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की नि:शुल्क जांच की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार एवं साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राम सारथ सिंह ने हैनीमैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. सैमुअल हैनीमैन आधुनिक चिकित्सा इतिहास के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान की। उनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी के माइसेन नगर में हुआ था। वे एक कुशल चिकित्सक, रसायनशास्त्री और भाषाविद् थे। उनकी सबसे बड़ी देन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का आविष्कार है, जिसने विश्वभर में लाखों लोगों को उपचार का एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान किया। डॉ. हैनीमैन ने उस समय की प्रचलित चिकित्सा पद्धति से असंतुष्ट होकर नए प्रयोग शुरू किए।
राजीव सिंह को क्षत्रीय विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। क्षत्रीय विकास मंच के तत्वाधान में वीर कुंवर सिंह चौक पर राजीव सिंह उर्फ बबलू सिंह के लिए शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिसमें विभिन्न संगठन के लोग एवं शहर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर रामनरेश सिंह, शिवशंकर सिंह उर्फ नूनू सिंह, परमानंद सिंह, नवीन कुमार शर्मा, रामसेवक सिंह गुंजन, विजय प्रताप सनातन सौरभ कुमार सिंह, उज्जवल सिंह, श्रीराम सिंह चौहान, मिथिलेश माधव, संजय कुमार सिंह ,प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, राणा विजय शंकर सिंह, पी एन सिंह, गिरीश कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, संजय कुमार सिंह, ऋषि सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, गौतम सिंह, पंकज कुमार सिंह, परिमल कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह अक्षय सिंह, मनोज कुमार सिंह, शुभम कुमार देव, प्रकाश चंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, सुमित सिंह ,राकेश राय, शुभम कुमार सिंह, ओंकार सिंह, उमंग कुमार सिंह, नवाब चौहान, राकेश कुमार सिंह ,पवन कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, संध्या कुमारी, अलका सोनी, रुबी नाज, विभा सिंह, रीता चौरसिया, प्रज्ञा झा, ममता गुप्ता, प्रेमलता बरनवाल, मौसमी मुखर्जी, विजया सिंह, रूबी तिवारी झा, बबन सिंह ,गुलशन सिंह, उत्तम सिंह, अजय सिंह, सुभाष सिंह, सुमन सिंह, बबलू मित्रा, रूपेश सिंह, बिक्कू सिंह, सुमन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विक्रम सिंह, कुसुम सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
न्यापालिका और कार्यपालिका में समन्वय बेहद जरूरी : पीडीजे
- समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय विधिक कार्यशाला का आयोजन
- कानूनी पेचीदगियों को सुलझाने और विधिक जागरूकता फैलाने पर दिया गया जोर
देवघर/वरीय संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में विधिक मामले से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि कानून की जानकारी केवल वकीलों या न्यायाधीशों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता ही वह सशक्त माध्यम है जिससे आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से नि:शुल्क कानूनी सहायता और मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के त्वरित निपटारे पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। कार्यशाला के दौरान तकनीकी सत्र में ‘माइनिंग मिनरल कानूनी नियमावली’ की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की गई। खनन क्षेत्र से जुड़े कानूनी विवादों, अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई और संबंधित धाराओं के प्रयोग के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई। साथ ही सही तरीके से शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ उनके संवैधानिक कर्तव्यों पर चर्चा करने के अलावा दैनिक प्रशासनिक कार्यों में आने वाली महत्वपूर्ण कानूनी धाराओं के सही क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकना और ठऊढर एक्ट (नशा विरोधी कानून) के प्रति अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों, जैसे कि निवास का अधिकार और भरण-पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा कार्यशाला के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (हेल्पलाइन नंबर 181/1091) की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और ठऊढर एक्ट के तहत सजा के प्रावधानों से अवगत कराया गया। वही पीड़ितों के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। इसके अलावा हिट एंड रन से जुड़े मामलों में त्वरित निराकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यशाला में विकास और कानून के आपसी संबंध को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जनता का कानूनन जागरूक होना अनिवार्य है। विकास और कानून के आपसी संबंध को रेखांकित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विकास के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का एक सशक्त उपकरण है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर और अधिक सुदृढ़ हो सके। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने पुलिस और जनता के बीच ‘विश्वास’ के सेतु को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने जनसुरक्षा से जुड़े तकनीकी और कानूनी पहलुओं से सभी को अवगत कराया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, सीडीपीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जे एस एल पी एस, बाल कल्याण समिति, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सी एल ए डी सी, डालसा, पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी, जिला परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाईन, केन्द्र प्रशासक, सखी वन-स्टॉप सेंटर, जिला परियोजना समन्वयक, ढउक-वठकउएऋ, स्वयं सेवी संस्था, निजी विकास, ग्राम ज्योति, आश्रय व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
नावाडीह व दलदली में बढ़ी बिजली क्षमता
- 63 व 100 केवीए ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों को राहत
- पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की पहल पर त्वरित कार्रवाई
देवघर/सारवां/पंच टीम। जिले के नावाडीह (डकाय) और भंडारों पंचायत अंतर्गत दलदली गांव में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की पहल पर नावाडीह में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जबकि दलदली गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। इससे दोनों गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है। जानकारी के अनुसार, नावाडीह में पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो बढ़ते लोड के कारण पिछले 15 दिनों में दो बार जल चुका था। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री से शिकायत की, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर नई व्यवस्था सुनिश्चित कराई।नए 63 केवीए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन अवसर पर मुखिया मुबारक अंसारी ने फीता काटकर इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर सुमन कुमार यादव, सुनील कुमार राउत, सिकंदर राउत, रंजीत रजक, मुकेश रजक, सुगुचंद्र रजक, नंदू यादव, कैलाश यादव, साधु यादव, विकास यादव और शंकर महतो समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं भंडारों पंचायत के दलदली गांव में भी लंबे समय से बिजली समस्या बनी हुई थी। यहां भी पूर्व कृषि मंत्री की पहल पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर लगने से अब वोल्टेज की समस्या खत्म होगी और बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। इससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
मानिकपुर मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान
- बूथ प्रबंधन से लेकर सोशल मीडिया तक दी गई जानकारी
- संगठन सशक्तिकरण पर जोर, कार्यकर्ताओं को योजनाओं और विचारधारा से कराया गया अवगत
देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मानिकपुर मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित रमानी ने की। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, पंकज सिंह भदौरिया, कार्यालय मंत्री धनंजय तिवारी, मंडल महामंत्री दशरथ गिरी गोस्वामी, सुनील यादव, अशोक यादव, मंडल प्रतिनिधि उचित राय एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बूथ प्रबंधन की रणनीति, केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी, पार्टी का इतिहास और वैचारिक अधिष्ठान जैसे विषय शामिल थे। साथ ही नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से जनसंवाद को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में कुंदन पंडित, ओमकार दास, उज्जवल कुमार, वीरेंद्र मोदी, सुभाष कापरी, पंकज यादव, सुरेंद्र भारती, अमित सिंह, अंश देव राजपूत, सुबोध साह, कमदेव कोल सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष सुमित रमानी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करते हैं।
देवघर नगर मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित
- कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा व चुनावी रणनीति का दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत देवघर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर क्षेत्र के मानसरोवर स्थित रंकिनी होटल सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यशैली तथा भविष्य की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से पंचनिष्ठा के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए इसे पार्टी की मूल आत्मा बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा, भारतीय संस्कृति और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद सिद्धांत को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क कौशल और सामाजिक सेवा के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक अनुशासन के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें संजीव जजवाड़े, सचिन सुल्तानिया, मुकेश पाठक, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, मीणा झा, सुप्रिया गुप्ता, नीरज प्रकाश, बमबम दुबे, सौरभ राय, दिलराज कुमार, अशोक मौली, राजू केसरी, रिंकू सिंह, निरंजन ठाकुर, कृष्ण गुप्ता, सुजीत साह, राकेश सिंह, कुंदन झा, राकेश झा, सागर झा और प्रवीण तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने के आह्वान के साथ हुआ। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सर्टिफिकेट वितरण के साथ 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र एवं सूजानी गांव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर के प्रशिक्षण भवन में आयोजित 15 दिवसीय उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त देवघर पियूष कुमार सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। साथ ही कहा कि पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण में जिन बातों को बताया गया उस पर अमल कर आत्मसात करेंगे और जो सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं उसका सद्पयोग कर अच्छी तरह से व्यवसाय कर किसानों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही खेती बाड़ी से संबंधित एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर नाम आगे बढ़ायेंगे। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ राजन कुमार ओझा ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। साथ ही कहा कि जब कभी भी उन्हें कृषि विज्ञान केन्द्र के सहायता की आवश्यकता पड़े तो वे बेझिझक संपर्क करेंगे। डॉ एस एम प्रसाद – प्रधान वैज्ञानिक सीआरयूआरआरएस हजारीबाग ने खेती बाड़ी से संबंधित विशेष जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी देवघर डॉ वीणा टुडू ने खाद बीज से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वैज्ञानिक डॉ विवेक कश्यप ने भी प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी बातें बताये। कार्यक्रम समन्वयक डॉ पूनम सोरेन ने प्रशिक्षण की चर्चा कर कहा कि यह 25 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक आयोजित किया गया। जिसमें कुल महिलाओं सहित 35 पुरुषों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण के दौरान खाद बीज से संबंधित अहम एवं महत्वपूर्ण जानकारियां थ्योरी के साथ साथ प्रेक्टिकल के माध्यम से दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने खाद बीज दुकान खोलने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य किया है।इस अवसर पर गोकुल यादव, प्रदीप राउत, रोहित कुमार, मृत्युंजय कुमार, चंदन कुमार सहित प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित थे।
नगर निगम के इंट्री प्वाइंट पर अवैध वसूली का खुलासा, महापौर सख्त
- निरीक्षण के दौरान 30 प्रतिशत तक अधिक शुल्क लेने का मामला सामने आया, कार्रवाई के निर्देश
देवघर/ नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम क्षेत्र में वाहनों से तय दर से अधिक शुल्क वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। महापौर रवि कुमार राउत को स्थानीय युवाओं, वाहन मालिकों और चालकों द्वारा दूरभाष, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के इंट्री प्वाइंट पर संवेदक और उनके कर्मियों द्वारा निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने स्वयं विभिन्न इंट्री प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद टोलकर्मियों और वाहन चालकों से बातचीत की तथा निर्गत शुल्क रसीदों की जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निर्धारित दर से करीब 30 प्रतिशत तक अधिक राशि अवैध रूप से वसूली जा रही है। इस स्थिति को देखकर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत और नाजायज कार्यप्रणाली है, जो नगर निगम की छवि को धूमिल कर रही है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और लालच की प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। स्थानीय निवासियों से बातचीत में यह भी सामने आया कि यह अवैध वसूली कोई नई बात नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से इस तरह की व्यवस्था चल रही थी। महापौर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित संवेदकों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इस पूरे मामले की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि अत्यधिक शुल्क वसूली में कौन-कौन लोग शामिल हैं और उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नगर निगम द्वारा सभी इंट्री प्वाइंट पर वाहन शुल्क की स्पष्ट तालिका प्रदर्शित की जाए। साथ ही आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए दूरभाष नंबर भी अनिवार्य रूप से जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके।
महापौर की इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब इंट्री प्वाइंट पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगेगी।
खिलाड़ियों का ऑक्सन आज
देवघर/संवाददाता। स्थानीय अंजुला होटल में तीन मई से शुरू होने वाले स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी को लेकर खिलाड़ियों का ऑक्सन दिन के 11 बजे से किया जाएगा। इसके बाद चेयरमैन डॉ सुनील खवाड़े प्रेस वार्ता कर आयोजन के बारे में बताएंगे।
पीएनबी ने मनाया स्थापना दिवस
देवघर/संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक का 132वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाखा को रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया। वरीय शाखा प्रबंधक अभिनव कुमार, प्रबंधक (ऋण) विकास कुमार, शिवदानी पासी, अमित मिश्रा, आरती, संजीव कुमार सहित अन्य कर्मियों ने बैंक के स्थापना दिवस पर केक काटकर और मिठाई बांटकर खुशियों को साझा किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के इतने लंबे सफर में उसके ग्राहकों का बैंक के प्रति निरंतर विश्वास और निष्ठा सबसे अहम है। बैंक अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करता है।
जयप्रकाश के भाजपा दुमका जिला उपाध्यक्ष पर बनने खुशी
देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा का दुमका जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। पार्टी के कृष्णकांत तिवारी, रमाकांत शर्मा, प्रमोद यादव, कागजी कुंवर, सोहन मारिक, बालकिशोर मंडल, प्रकाश मांझी, पलटन हांसदा, लाल गोविंद मंडल, अमर दास, गोपाल मिस्त्री, राकेश मरांडी, दिनेश कापरी, दिलीप मड़ैया, रोहित दास, ईश्वर यादव, कपिलदेव भंडारी, राजेश कुमार, अनूप कुमार, गणेश मंडल, संजय कोड़ा, माणिक कोड़ा, दीपक राउत, अजय मांझी समेत कई कार्यकर्ताओं ने श्री मंडल को बधाई देने के साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। इधर श्री मंडल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। बता दें कि श्री मंडल इससे पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के दो बार दुमका जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।