मधुपुर/संवाददाता। शहर के पथर चपटी स्थित प्रेरणा भारती सभागार आसारा में शुक्रवार को स्थानीय होम्योपैथी चिकित्सक संघ द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक स्वर्गीय डॉक्टर क्रिस फ्रेड सैमुएल हैनिमैन की 271वीं जयंती समारोह पूर्वक बनाई गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद फारूक ने की। इस अवसर पर उपस्थित तमाम होम्योपैथिक चिकित्सकों ने डॉक्टर हैनिमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर डॉक्टर मोहम्मद फारूख ने कहा कि आज होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पूरे विश्व में खास तौर पर समाज के कमजोर वर्गों के लिए इलाज का एक सस्ता,सुलभ और महत्वपूर्ण विकल्प है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एक समग्र दृष्टिकोण है जो शरीर की स्वयं ठीक होने की क्षमता को उत्तेजित करती है। यह प्राकृतिक पदार्थों से बनी दवाओं का उपयोग करती है, जो पूरी तरह से सुरक्षित, सौम्य और गैर-लतकारी होती हैं। इसके मुख्य फायदे हैं कि यह बीमारियों को जड़ से खत्म करने, पुरानी बीमारियों के इलाज, और बिना किसी दुष्प्रभाव के शरीर की प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद करती है, इसलिए यह बच्चों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इसके अलावा डॉक्टर गयासुद्दीन,डॉक्टर इकबाल खान, डॉक्टर प्रदीप कोठारी आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉक्टर देवानंद तिवारी,डॉक्टर सुबोध वर्मा, डॉक्टर एन पंडित, डॉक्टर सरफराज, डॉक्टर अजमत, डॉक्टर आसिफ डॉक्टर जेबा डॉक्टर संतोष विकास, डॉक्टर सुशील विश्वास सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे।
रेल कर्मियों ने साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की स्मृति में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर स्टेशन स्थित प्रिमियम लाउंज में विख्यात साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की स्मृति में एक साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एचके सिंह, वाणिज्य पर्यवेक्षक दिवाकर गुप्ता,इंजीनियरिंग विभाग के अखिलेश कुमार, मृत्युंजय भादुड़ी,बिजली विभाग के गुड्डू रजवार समेत रेलवे के तमाम विभागों के कर्मी की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या व कला की देवी सरस्वती और रेणु की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गये। तदुपरांत ज्योतिका भादुड़ी के भजन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके पश्चात राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक पुरूषोत्तम कुमार गुप्ता और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया वीडियो क्लिप के द्वारा रेणु के व्यक्तित्व, कृतित्व और वैशिष्ट्य पर प्रकाश डाला गया। इस वीडियो पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें क्विज मास्टर की भूमिका में स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर की सराहनीय भूमिका रही।
इसके बाद साहित्य फाणिश्वर नाथ रेणु की याद में अविस्मरणीय कहानी मारे गये गुलफाम पर सुप्रसिद्ध गीतकार शैलेंद्र द्वारा निर्मित और बासु भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तीसरी कसम’ मे मुकेश के गए गीत सजनवा बैरी हो गए हमार को कैरेज व वैगन विभाग के रंजीत कुमार ने जबरदस्त प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा दिवाकर गुप्ता, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, रूपा भादुड़ी, राजदीप, ओमप्रकाश, सौरभ सिंह ने प्रस्तुत गीतों ने कार्यक्रम को भावपूर्ण गतिशीलता प्रदान की। साथ ही क्विज प्रतियोगिता में सफल रेल कर्मियों और उनके परिजनों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर कई रेलकर्मियों को हाशिए पर हिंदी बनाम हानि का हस्तक्षेप देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर ने कहा कि मधुपुर स्टेशन पर इतना शानदार और कामयाब प्रोग्राम आयोजन करने के लिए राजभाषा विभाग के पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता और उनकी टीम शुभकामना दी। कहा आशा करता हूं कि भविष्य मे भी राजभाषा विषयक कार्यक्रमों में आप लोग इसी उत्साह के साथ भाग लेंगे। पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता ने कहा कि आप लोगों की सहभागिता ही हमारे कार्यक्रमों की आन-बान-शान शान होती है। ऐसा ही उत्साह आप लोग हिंदी में अपने कार्यालय कार्यों को निपटाने में दिखाएं। मंच संचालन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से छात्राओं के दंत, स्वास्थ्य और सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया।
शिविर के दौरान दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निखिल कुमार ने छात्राओं के दांतों का विस्तृत सर्वेक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दांतों की बीमारियों से बचाव और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं डॉ राकेश ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के लाभ के बारे में बताया गया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया। साथ ही किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट टेकलाल पंडित ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में सहयोग किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वास्थ्य टीम का पूर्ण सहयोग किया। जिससे शिविर का सफल संचालन संभव हो पाया। सीएचसी टीम ने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य विभिन्न विद्यालयों में भी इसी तरह के दंत सर्वेक्षण और छात्राओं के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 13 अप्रैल को कन्या मध्य विद्यालय करौं एवं 14 अप्रैल को मध्य विद्यालय डूमरतर में जागरूकता कार्यक्रम कैंप आयोजित किए जाएंगे।
करौं में कटाल काली की वार्षिक पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मधुपुर/संवाददाता। शनिवार को अनुमंडल के करौं प्रखंड के धार्मिक गांव करौंग्राम में मां कटाल काली मंदिर में कटाल काली की वार्षिक गवाली पूजा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें राय टोला, केवट लीटोला, साव टोला, आचर्य टोला के अलावे कमलकरडीह, पंचगड़िया, चांदचौरा व बेड़ाजाल आदि गांवों आये सैकड़ों भक्तों ने माथा टेका। इस अवसर पर प्रधान पुजार मिश्रा ने विधि-विधान के साथ मां काली की यज्ञ, होम, आरती, काली नामाबली के साथ पूजा अर्चना की। गांवों के कल्याण हेतु इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर पूजा समिति द्वारा सार्वजनिक तौर पर लोगों से चंदा लिया गया। मौके पर कटाल काली पूजा समिति के पदाधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित थे।
जल्द प्रमाण पत्र निर्गत की मांग को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं में लोगों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनने में हो रहे देरी को लेकर देवघर जिला नागरिक मंच तथा आवेदक विद्यार्थियों द्वारा अंचल अधिकारी ऋषि राज को ज्ञापन सौंपा गया। बच्चों को हो रही हफ्तों से परेशानी से अवगत करवाया गया। कई दिनों से रुके आवेदनों को जल्द पूर्ण करने की मांग की गयी। करौं अंचल के अंतर्गत बच्चों के द्वारा जाति, आवासीय, आय, ईडब्ल्यूएस, सर्टिफिकेट बनवाने में बहुत परेशानी हो रही है। बच्चे प्रखंड कार्यालय के सप्ताह तक चक्कर लगाने के बाद भी प्रमाण पत्र बनने में काफी विलंब हो रही थी। जिसको लेकर अंचल अधिकारी ऋषि राज को ज्ञापन के माध्यम से लंबित प्रमाण पत्रों को जल्द निर्गत करने का आग्रह किया गया। जिससे बच्चे वर्तमान में आए जिला चौकीदार तथा होमगार्ड बहाली में शामिल हो सके। समय से अपना फॉर्म रजिस्ट्रेशन करवा सके। अंचलाधिकारी ने कहा कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी व कर्मचारियों की कमी के कारण थोड़ा विलंब हो रहा तथा बहाली आने के कारण एक साथ कई आवेदन आएं हैं, इसलिए विलंब हो रही उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का निष्पादित कर दिया जाएगा। मौके पर राजीव सोरेन, संतोष सिंह,अभय सिंह, सागर कुमार, विनय कुमार, रूदीप भंडारी, ऋतिक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रोशन कुमार आदि दर्जनों आवेदक मौजूद रहे।
नगर गंवाली पूजा मे उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
- मां काली व शीतला माता से नगर कल्याण का मांगा आशीर्वाद
मधुपुर/संवाददाता। शहर के काली मंडा रोड स्थित मां काली मंदिर में शनिवार को गंवाली पूजा का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर मां का विधिवत आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई। नगर कल्याण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा माँ काली व शीतला माता की विशेष पूजा की गई। माता शीतला और माँ काली को भोग लगाया गया। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा में शामिल हुए। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने नगर कल्याण और प्राकृतिक प्रकोपों से बचने के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। बता दें कि जो भक्त सच्चे मन से पूजा करते हैं, माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। पूजा के उपरांत कुंवारी कन्याओं को श्रद्धालुओं द्वारा भोजन कराया गया। आयोजन के सफल संचालन में समिति सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
विभाग को आवेदन देकर जर्जर बिजली तार बदलने की मांग
-संवेदक पर आधा-अधूरा कार्य करने का आरोप
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत हरकट्टा पंचायत के बाराकोला गांव में लगभग 6 महीने पूर्व बिजली विभाग द्वारा आधे गांव में बिजली खंभा एवं केबल तार का कार्य अधूरा कर छोड़कर चले जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल देवघर को पत्र लिखकर अविलंब अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि खेराकोल एवं मोहली टोला में बिजली तार एवं खंभे को जर्जर स्थिति में है। आंधी तूफान या बरसात के दिनों में बड़ी दुर्घटना का बुलावा दे रहा है। नंगे तार की चपेट में आने से जानवर व ग्रामीणों के लिए एक खतरा की समस्या बन गया है।
गांव में बिजली के खंभे बदलने और अधूरा काम छोड़ कर चले जाने की समस्या स्थानीय ग्रामीणों के लिए एक गंभीर परेशानी बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित विभाग या ठेकेदार ने आधे अधूरे पोल बदलकर काम बंद कर दिया है, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है और पुराने व झूलते तार दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इधर कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने कहा कि मामला उसके संज्ञान में आया है। अविलंब जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
शमशान मां काली मंदिर में हुआ भंडारा का आयोजन
- भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी मधुपुर रोड स्थित श्मशान काली मंदिर में शनिवार को भक्तों का जुटान विशेष पूजा अर्चना को लेकर हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी सह मंदिर प्रबंधक अर्जुन बाबा की देखरेख में भक्तों ने पूजा की और मां काली के समक्ष माथा टेका। कई भक्तों ने अपनी मनोकामना पूरी होने की फरियाद भी रखी। पूजा के कार्यक्रम के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में सैकड़ों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। ऐसा कहा जाता है कि मां काली के दरबार में महाप्रसाद ग्रहण करने का मौका बड़ी मुश्किल से ही मिल पाता है। अर्जुन बाबा ने बताया कि यहां दूर दराज से भक्त अपनी पीड़ा लेकर पहुंचते हैं। मां काली भक्तों के कष्ट दूर करती है। मौके पर धनंजय भंडारी, अंजली देवी, पूर्व मुखिया रेखा कुमारी, नेपुर दे, सुधीर पंडित, गौतम मंडल, कालीचरण दास आदि मौजूद थे।
जयंती पर याद किए गए महान समाज सुधारक ज्योतिबा राव फूले
मधुपुर/संवाददाता। कुशवाहा महासंघ के तत्वावधान मे शनिवार को महान समाज सुधारक ज्योतिबा राव फूले का 199वां जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। संध के अनुमंडल अध्यक्ष ब्रहमदेव वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मौके पर संध के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा ने कहा की ज्योतिबा राव फूले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगो को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई विद्यालय का निर्माण कराया। समाज के दबे कुचले लोगों को शिक्षा से जोड़कर उन्हे अधिकार दिलाने का काम किया। वे महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जाति विरोधी समाजिक सुधारों के अग्रदूत थे। मौके पर उपेन्द्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, रामदेव वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, राजेन्द्र महरा, प्रदीप वर्मा, केशव कुमार, रतन लाल वर्मा, चंदन दास, उपेन्द्र दास, विष्णु वर्मा, अनिल वर्मा, नंद किशोर वर्मा, रंजीत वर्मा समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।
झारखंड गुड सेमेरिटन नीति को लेकर हुई बैठक
- सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में मदद करने वालों को पुरस्कार का भी है प्रावधान
सारवां/संवाददाता। झारखंड गुड सेमेरिटन नीति 2020 को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी राजेश कुमार साहा की देखरेख में प्रखंड कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में कहा गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर यानी सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा स्वर्णिम घंटा कहलाता है यह अति महत्वपूर्ण है जब घायल व्यक्ति को तुरंत और सही चिकित्सा सहायता मिलने पर उसके बचने की संभावना सबसे अधिक होती है और गंभीर चोटों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्हें डर कानूनी पूछताछ की चिंता किए बिना घायल की मदद करना एंबुलेंस को कॉल करना या उसे अस्पताल ले जाना यह सभी त्वरित कार्य स्वर्णिम घंटे का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करते हैं और जीवन को बचा सकते हैं। 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचने पर नागरिक को 2 हजार पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। यदि दो नागरिक किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचने में सहायता करते हैं तो दोनों को दो-दो हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवसर पर कहा यदि अच्छा सेमेरिटन को पुलिस या अदालत द्वारा जांच के लिए बुलाया जाता है तो प्रतिदिन 1 हजार की दर से उनके बैंक खाते में राशि हस्तांतरित किए जाएंगे वहीं यदि दो से अधिक अच्छा नेक नागरिक घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचते हैं तो सरकार द्वारा 5 हजार पुरस्कार राशि उन सभी के बीच समान रूप से बांटी जाएगी। इस अवसर पर सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम 2019 धारा 134 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर कहा मोटर वाहन से संबंधित दुर्घटना के पीड़ित को हुई किसी भी चोट या मृत्यु के लिए पश्चात मदद करने वाले पर किसी भी सिविल या अधिकारी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। यदि कोई पुलिस अधिकारी या कोई अन्य मदद करने वाले व्यक्ति से पूछताछ जांच करना चाहता है तो उस प्रक्रिया का पालन करना होगा या प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी की गुड नेक नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए लोग सड़क पर गिरे घायलों की बेहिचक मदद करें। अंचल अधिकारी ने कहा पुलिस का डर नहीं करें किसी भी प्रकार से दुर्घटना या अन्य घटना के घायल मिले तो उन्हें तुरंत पीएचसी, सीएचसी या सदर अस्पताल पहुंचाएं। इससे संबंधित इंट्री सीएचसी में होगी और वही के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। सीओ कुमार साहा ने बताया कि इसके लिए इस कार्यक्रम को वृहद पैमाने पर बढ़ाने के उद्देश्य से इसे चौक-चौराहा, हाट, बाजार सार्वजनिक स्थल अन्य स्थानों पर होर्डिंग जिसमें थाना का नंबर अस्पताल का नंबर जिला अस्पताल का नंबर और एक टोल फ्री जहां लोग इसकी जानकारी दे सके उसे होर्डिग को अस्पताल या सार्वजनिक स्थल पर लगाया जा सकता है। इस अवसर पर एमभीआई अमित कुमार झा, आरएसएम शिव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा, दीपक कुमार झा, अंचल कार्यालय के प्रसिद्ध कुमार, सुमन पाठक, निरंजन कुमार राय सहित विभिन्न कर्मी मौके पर उपस्थित थे। वही सीएचसी में बैठक कर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को भी उपरोक्त जानकारी दी गई।
बीडीओ ने किया लंबित पड़े अबुआ आवास का निरीक्षण
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अबुआ आवास योजना के तहत कई लाभुकों का आवास निर्माण की राशि आने के बावजूद काफी दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक लाभुकों ने आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किया है। और आवास लम्बित पड़ा है। ऐसे आवासों का निरीक्षण करने शनिवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन कानो पंचायत के कानो गांव पहुंचे और लाभुकों से मिलकर बातचीत किया और अब तक आवास पूर्ण नहीं करने का कारण जाना। साथ ही लाभुकों को निर्देश दिया कि वे अपना आवास जल्द से जल्द पूर्ण करें अन्यथा राशि लौटानी पड़ेगी एवं विधिवत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कर्मियों को आवास पूर्ण कराने को लेकर लाभुको को प्रेरित करने को कहा। मौके पर आवास के प्रखंड समन्वयक कमल कोल, पंचायत सचिव, लाभुक सहित मो नईम अंसारी मौजूद थे।
सिदो कान्हू की जयंती पर झामुमो ने किया नमन
मोहनपुर/संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिया चौक पर स्थित सिदो कान्हू की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की नसीहत दिए। वीरों के संघर्ष और बलिदान कोई याद करते हुए नहीं भावभीनी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर सचिव सिकंदर कुमार, झामुमो नेता बीरू प्रधान, युवा जिला उपाध्यक्ष वीरेंदर सोरेन, सोशल मीडिया प्रभारी केदार दास, अजय कुमार दास, रसिका सोरेन, नुनूलाल मरांडी, नरेंद्र राय, जगदीश राय, चकरमा पंचायत अध्यक्ष महेश्वर दास एवं रोशन राय समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आग लगने से तीन लाख की हुई क्षति
- दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। थाना क्षेत्र के नान्हीडीह गांव निवासी शराफत हुसैन के घर में दोपहर के 12:30 बजे अचानक आग लग जाने से 3 लाख से अधिक की क्षति हो गयी।
बताया कि अचानक आग लगने से घर से धुआं निकलने लगा जिससे वे सब घर में रखे सामान को हटाने की कोशिश की तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। वही अग्नि शमन गाड़ी को लेकर भी सूचना दी गई। तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि अग्निशमन गाड़ी पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया ताकि दूसरे घरों में आग की लपेट में ले सके। वही शराफत हुसैन के घर में आग लग जाने से उनके बीच विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं ग्रामीण प्रिंस अंसारी समेत अन्य ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।
जयंती पर याद की गयी कस्तूरबा गांधी
- कस्तूरबा विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
सारठ/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सारठ में 11 अप्रैल को पूर्वाह्न में वार्डेन करूणा राय समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं बालिकाओं ने कस्तूरबा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर उनके तस्वीर पर माला पहना कर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनायी गई। इस अवसर पर विद्यालय के वार्डेन करूणा राय ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कस्तूरबा गंाधी राष्ट्रपिता की धर्मपत्नी थीं। साथ ही वे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के अलावा समाज सुधारक भी थीं। वे 1913 में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय अप्रवासियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने 1917 में चम्पारण, बिहार में महिलाओं के उत्थान और शिक्षा के लिए काम किया और 1922 में गुजरात के बारडोली में सत्याग्रह में भी भाग लिया और इस प्रकार गांधी जी के साबरमती आश्रम और अन्य स्थानों पर वे आदर से बा के नाम से भी पुकारे जाने लगे। इस प्रकार कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मौके पर सभी शिक्षिका समेत बालिकाएं भी मौजूद थीं।
जेएसएलपीएस के सखियों को बागवानी का मिला प्रशिक्षण
सारठ/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के पलाश के बैनर तले प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह की अघ्यक्षता में सशक्त महिलाएं और समृद्ध गांव को ले जेएसएलपीएस के सखियों के साथ बागवानी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बागवानी से जुड़े सभी क्षेत्रों पर विशेष प्रकाश डाला गया साथ ही मुख्य रूप से बताया गया कि बागवानी का लक्ष्य बागवानी से शारिरीक मेहनत और मानसिक शांति प्रदान करती है तथा हवा को शुद्व करने के साथ-साथ सौंदर्य बढ़ाने का भी काम करता है। इसके लिए मिट्टी की तैयारी, पौघों का चयन, रोपण, सिंचाई, खाद डालने, कीट नियंत्रण और कटायी के बाद प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस प्रकार बागवानी के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त करने के तरीके भी इस प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया।