सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के बगडबरा पंचायत में गुरुवार का डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन मुखिया अशोक कुमार मंडल की उपस्थिति में की गई।इस कार्यक्रम द्वारा लाभुक शुकदेव मंडल, छत्रधारी मंडल, कोकिया मंडलाईन, अझाोला देवी, कौशल्या देवी, गिरिया देवी समेत कुल 24 पेंशनधारियों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। श्री वर्मा ने बताया कि केन्द्र संचालित पेंशनधारी वृद्वा, विधवा, दिव्यांग पेंशनधारियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए ढिजिटन लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है। जो अब तक नहीं बनवाये है वे अपने संबंधित पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से बनवा लें। मौके पर पंचायत सहायक राजेश राणा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
थाना दिवस पर सुनी गयी लोगों की समस्याएं
सारठ/संवाददाता। गुरुवार को पुलिस कप्तान के आदेशानुसार सारठ थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन होने पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर इस कार्यक्रम में आते है और आवेदनकर्ता अपनी शिकायत रखते हैं। उनकी शिकायतों को थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, पुलिस पदाधिकारी रामवृक्ष सिह, अंचल के राजस्व निरीक्षक विभाष कुमार और राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश मुर्मू द्वारा प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्रवाई किये जाने से आवेदनकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे अब लोग थाना दिवस के दिन गुरुवार को लोगों के पहुंचने की संख्या बढ़़ रही है।
सोरेन पाड़ा में फिर छापेमारी, छह मीट्रिक टन कोयला जब्त
चितरा/संवाददाता। जामताड़ा जिला के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला परिवहन मार्ग सोरेन पाड़ा में एक बार फिर संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान करीब छह मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह 10 बजे की गई है। संयुक्त छापेमारी में ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ व बिंदापाथर पुलिस शामिल थी। बता दें कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पिछले दस दिनों के अंदर यह दूसरी कार्रवाई की गई है। जिससे अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप है। छापेमारी दल में ईसीएल सिक्योरिटी इंचार्ज मोहम्मद इम्तियाज, इंस्पेक्टर रंजीत कुमार राणा, शिव कुमार व सीआईएसएफ एवं पुलिस शामिल थी।
1500 पेंशनधारियों का होगा भौतिक सत्यापन : बीडीओ
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 1500 पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन 15 दिनों के भीतर किया जाना है उक्त बातें बीडीओ नीलम कुमारी ने गुरुवार को एक निर्देश जारी कर कही। उन्होने कहा कि इसके लिए प्रत्येक पंचायतों में शुक्रवार, शनिवार, सोमवार व मंगलवार को शिविर लगाया जायेगा वहीं पेंशनधारियों का लाईफ सर्टिफिकेट हेतु बेनिफिसरी सत्यापन एप किया गया है। जिसका यूजर मेनिअल पूर्व में उपलब्ध कराते हुए डीएलसी जेनरेट करने हेतु निर्देश दिया गया है। आगे बीडीओ नीलम कुमारी ने कहा कि यदि लाभुक अपना भौतिक सत्यापन नही कराते हैं तो उनकों पेंशन मिलने में समस्या आ सकती है। उन्होने पेंशनधारियों से अपील किया कि सभी शिविर में पहुंच कर भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।
बुलाइट संस्था ने बाबा साहेब को किया याद
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड के पसिया स्थित बुलाहट संस्था परिसर मे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उपस्थित लोगो ने आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर छोटे-छोटे बच्चो द्वारा संथाली नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था के बहामुनी हेम्ब्रम, बेरनादत तिर्की और मरियम ने कहा कि आंबेडकर दलित और पिछडे वर्गो के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इसके अलावा बिमला, विशाल, अजय, तज रोशन आदि ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी, सृष्टि, कृपा, मति, पार्वती, गबरियल, जयवंत, प्रभु जोन की सराहनीय योगदान रहा है।
थाना दिवस पर कई समस्याओं का हुआ समाधान
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौ थाना में गुरुवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचलधिकारी ऋषि राज और थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती की उपस्थिति में शिकायतों का का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण जमीन संबंधी एवं अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे थे ‘इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती ने कहा कि थाना क्षेत्र के लोग अपने-अपने समस्या लेकर साप्ताहिक थाना दिवस कार्यक्रम में जरूर पहुंचे।
ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अंचल कार्यालय से कर्मचारी अमरेश झा, कैलाश दास, नज़ीर आकाश झा, नेपाल किस्कू, सहित थाना कर्मी एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होगी पलटी, दो घायल
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मार्गोमुंडा-मधुपुर मुख्य सड़क पर बैजूटांड़ के पास टर्निंग में गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बैठे चालाक सहित एक अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बंगाल नंबर की स्कॉर्पियो मार्गोमुंडा की ओर से काफी तेज रफ्तार में मधुपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम उक्त सड़क पर बैजूटांड़ टर्निंग में वाहन तेज रफ्तार में होने के चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे डिवाइडर से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरा। वहीं चालक व वाहन में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को बाहर निकाला और इलाज हेतु अस्पताल भेजा दिया। तबतक घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मार्गोमुंडा की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गई है। इधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर चालक काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। जिसके चलते आए दिन कही न कहीं घटना हो रही है और घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन से मांग है कि स्पीड कंट्रोल के लिए कोई ठोस कदम उठाए, ताकि घटनाओं में कमी लायी जा सके।
तलवार भांजने वाला आरोपी फरार
- रिजर्व कार का चालक गिरफ्तार
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मणिगढ़ी चौक के समीप से बुधवार की रात्रि को तलवार लेकर हो हंगामा करने और लगातार तीन से चार बार वाहन से रेकी करने के विरोध में ग्रामीणों ने संदेह होने पर कार को रोका। कार रुकते ही संबंधित वाहन में एक सवार तलवार लेकर तेजी से भाग गया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया लेकिन संबंधित कार और चालक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया है कि संबंधित कार चालक मधुपुर का है और उन्हें मधुपुर से ही रिजर्व कर मणिगढ़ी लाया गया था। मधुपुर से मणिगढ़ी आने के क्रम में सवार युवक द्वारा फोन पर किसी से लगातार बात किया जा रहा था और धमकी भी दिया जा रहा था। इधर ग्रामीणों ने बताया कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग मणिगढ़ी के आसपास गांव में चल रहा था हालांकि इस संबंध में नाम और गांव गोपनीय रखा गया। इसी को लेकर युवक तलवार लेकर आया था फिलहाल संबंधित चालक और कार को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखा गया है और संबंधित चालक से पूछताछ की जा रही है। इधर पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
जाति, आय समेत प्रमाण पत्र बनाने में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
- सीओ ने कहा कम्प्यूटर की कमी से हो रही है दिक्कत
सारवां/संवाददाता। जिले भर में चौकीदार और होमगार्ड नियुक्ति को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए लगातार क्षेत्र से जाति, आय, आवासीय, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर अंचल कार्यालय छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं, लेकिन छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र ध्रुव कुमार, नीरज कुमार वर्मा, सुभाष कुमार सहित अन्य ने बताया कि लोगों के पास फॉर्म भरने के लिए काफी कम समय है और जाति, आय, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र अब तक निर्गत नहीं हो पाया है। पिछले 4 दिनों से वे लोग लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इसे लेकर उन लोगों ने अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा को भी शिकायत कर प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने की बात कही। इसके पूर्व हो हंगामा भी किया जहां सर्वर स्लो चलने की बात कही गई थी। इस संबंध में अंचलाधिकारी राजेश कुमार साह से जानकारी लेने के बाद उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां चार सिस्टम थे जिसमें दो सिस्टम खराब है। एक नाजीर के लिए है एक वह सिस्टम है जिसमें कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा है। अन्य सिस्टम खराब पड़े हुए हैं। छात्रों के एक साथ चौकीदार और होमगार्ड नियुक्ति को लेकर विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत होने के कारण कुछ समस्या हो रही है। इसके बावजूद संबंधित ऑपरेटर के साथ अंचल के सभी कर्मियों को ऑफिस समय 10 बजे से 5 तक हर हाल में निश्चित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यों का निष्पादन का निर्देश दिया गया है आवश्यकता पड़ने पर संभव कार्यों का निष्पादन कर ही विभिन्न कार्यालय के कर्मी प्रस्थान करेंगे। अन्यथा वरीय अधिकारियों को इसके लिए सूचित कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
आईपीएस बनना चाहती है है सिमरन
- बोर्ड की परीक्षा में 91 प्रतिशक अंक लाकर बढ़ाया मान
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लखोरिया पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा गांव निवासी छात्रा सिमरन कुमारी ने सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में मूल्यांक 500 में से 455 अंक लाकर परिवार समाज और गांव का नाम रोशन किया है। इसके लिए छात्रा के माता डेजी चौधरी और पत्रकार लक्ष्मण चौधरी ने पुत्री को मिठाई खिलाकर इसकी बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी है।
बताया गया कि सिमरन भविष्य में आईपीएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उन्होंने बताया इसका श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। उनके पिता लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि उनकी पुत्री काफी लग्नशील और मेहनती है। भविष्य में यह पुलिस सेवा में बड़े पदाधिकारी बनना चाहती है और सीबीएसई बोर्ड से 91% नंबर लाकर परिवार का नाम रोशन किया है।
इंस्पायर क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
मधुपुर/संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में भेड़वा स्थित इंस्पायर क्लासेस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के सारे छात्रों ने 80% से लेकर 90% तक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को साबित किया।
इस वर्ष के प्रमुख टॉपर्स : रौनक वर्णवाल 92%, आरिहंत झा 88.2% करण कुमार मंडल 87%, कोमल 84.2% आशीष 83.2%, आर्या 82.6% अनमोल 82% साक्षी 82% मंथन 81.4% बुलबुल 80%, अभिनब 80% इत्यादि सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
संस्थान के निदेशक भूमन्यु सौरव एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और स्मार्ट आधारित पढ़ाई का परिणाम है।
थाना दिवस: जमीन संबंधी पांच मामलों का हुआ सुनवाई, दो का निष्पादन
चितरा/संवाददाता। चितरा थाना में गुरुवार को थाना दिवस के मौके पर विवादित जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी विपिन कुमार, सारठ अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से विवादित जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान दो मामले का निपटारा किया गया है। बाकि तीन मामलों का स्थल निरीक्षण के बाद अगले थाना दिवस पर आने का निर्देश दिया गया। पांच मामलों में मुख्य रूप से नगरा, आमडीहा, दिग्घी, ठाढी, बड़बाद गांव से लोग पहुंचे थे।
मारपीट को लेकर थाना प्राथमिकी दर्ज
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलगबारा गांव निवासी संतोष गोस्वामी ने मारपीट कर जख्मी करने छिनतई के आरोप को लेकर चितरा थाना में लिखित शिकायत की गई थी। जिसके आलोक में सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पीड़ित संतोष गोस्वामी अपना घर का एलबस्टेस मरम्मती कर रहा था। इसी दौरान गोतिया चंदन गोस्वामी, हारेराम गोस्वामी, पिता मृत्युंजय गोस्वामी, त्रिपुरारी गोस्वामी, पिता मुकेश गोस्वामी, मृत्युंजय गोस्वामी सभी साकिम अलगबारा आए और रॉड से मारकर उसकी पत्नी का सिर फोड़ दिया। फिर पीड़ित परिजन सभी अपने घर घुस गए। वहां भी आरोपियों द्वारा गाली गलौज और मारपीट करते हुए पांच भरी चांदी का सीकरी छीन लिया एवं जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले को लेकर पीड़ित ने लिखित शिकायत देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।