• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

November 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 10, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

    15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

by admin
November 10, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में काली पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, खलासी मोहल्ला मिलन संघ, कालीपुर टाउन, डंगालपाड़ा, न्यू कॉलोनी, पत्थरचपटी दुर्गा मंदिर, गांधी चौक दुर्गा मंदिर, गुड़हटिया दुर्गा मंदिर और पुलपार दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। निशी रात में शंखध्वनि और घंटों की गूंज के बीच मां काली की विशेष आराधना की गई। इसके बाद खिचड़ी, सब्जी और खीर का महाभोग अर्पित किया गया।
शहर के मीना बाजार मोहल्ले में बनाया गया भव्य पूजा पंडाल
मीना बाजार मोहल्ला मे काली पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। फूलो और रंग बिरंगे बिजली बल्लो की सजावट देखते ही बनती थी। गजब का श्रद्धा और भक्ति देखने को मिला। पूजा पश्चात महाभोग का प्रसाद ग्रहण करना सुखद अनुभूति का एहसास दिलाता रहा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार, समाज और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में पूजा को लेकर उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

करौं में धूमधाम से मनी दीपावली, संपन्न हुई काली पूजा
करौं/संवाददाता।
अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र में दीपावली और काली पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों को आकर्षक लाइटों और दीपों से सजाया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। करौं बाजार स्थित प्रसिद्ध कोटाल काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां देर रात तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में सैकड़ों बकरों की बलि दी गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने बलि देकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला कलाकारों ने झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। पूजा के दौरान थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। पुलिस प्रशासन की सतर्कता से दीपावली और काली पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

मातृत्व जांच सह सलाह और दवा वितरण शिविर का आयोजन
सारवां/संवाददाता।
प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा की देखरेख में मातृत्व जांच सह सलाह और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका के द्वारा सारवां और सोनाराय ठाढ़ी प्रखंड के विभिन्न कलसटरों से सहिया के द्वारा लाए गए गर्भवती माता की जांच की गई। इस दौरान जानकारी देते डा प्रियंका ने बताया कि शिविर में 92 महिलाओं की जांच की गई। जिसमें से अधिकतर एनीमिक पेशेंट पाए गए। जिसे आयरन की गोली के साथ विटामिन की दवा दी गई। मौके पर उन लोगों को निर्देश देते हुए कहा गया कि खून की कमी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें प्रसव के दौरान खून की अगर कमी रहती है तो बच्चा जच्चा दोनों को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस अवसर पर डॉक्टर प्रियंका ने उन लोगों को रक्ताल्पता को दूर करने के लिए पौष्टिक भोजन करने, फल एवं फ्रूट्स का प्रयोग करने के साथ हरी सब्जियां का सेवन करने का परामर्श दिया। कहा अपने स्वास्थ्य की देखभाल में कोई कमी ना हो इसका ध्यान रक्खें जांच में एएनएम रेणु कुमारी, रिंकु मंडल, प्रभाकर पत्रलेख के साथ सहिया साथी शांति देवी, चिंता देवी, पिंकी सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया वहीं लैब टेक्नीशियन के द्वारा त्वरित जांच कर रिपोर्ट दी गई।

क्लोथ स्टोर्स में दिवाली के दिन लगी आग, लाखों की संपत्ति की हुई क्षति
सारठ/संवाददाता।
सारठ प्रखंडन्तर्गत बगडबरा पंचायत के भथरिया गांव में दिवाली के दिन द्वारिका क्लोथ स्टोर्स में दिवाली के दिन अचानक आग लग गई। शोर मचाने पर लोग जमा हो गये और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक लाखों की सम्पत्ति का नुकसान हो चुका था। वहीं स्थानीय झामुमो नेता शालीग्राम मंडल ने बताया कि इस इस घटने की जानकारी स्थानीय विधायक उदय शंखर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह एवं सम्बन्धित पदाधिकारी को दी गई है ताकि सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा कोष से अधिक से अधिक राहत पीडित दुकानदार को मिल सके। मौके पर काफी संख्या स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

कोलियरी क्षेत्र में दीपावली की रही धूम गणेश-लक्ष्मी व मां काली की हुई पूजा-अर्चना
चितरा/संवाददाता।
चितरा कोलियरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली को लेकर पूरे कोलियरी क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और मिट्टी के दीयों से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। इस पावन अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की तथा सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, विभिन्न स्थानों पर मां काली की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने परिवार एवं समाज की मंगलकामना के लिए माता के चरणों में माथा टेका।
इस चितरा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्मस्तिका काली मंदिर में रविवार देर रात्रि विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात दर्जनों बकरे की बलि भी दी गई। इस मौके पर राधे राधे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, छिन्मस्तिका काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने माथा टेका और क्षेत्र के लिए मंगलकामना किया। दूसरी दमगढ़ा भीम काली मंदिर में भी प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भक्ति के साथ भोक्ता परिवार द्वारा वार्षिक पूजा की गई। इधर,दीपावली को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने मिठाइयों, फल-फूल, पूजन सामग्री, सजावटी सामान एवं दीपों की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही घरों और दुकानों में दीप प्रज्वलित किए गए। बच्चों और युवाओं में पटाखे एवं आतिशबाजी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। वहीं, महिलाओं ने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली बनाकर त्योहार की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। कोलियरी क्षेत्र के गांधी चौक, तिवारी चौक, टेढ़ी मोड़, हाटतल्ला सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी।

काली पूजा के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कल्हौर गांव में काली पूजा के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान संगम राज म्यूजिकल ग्रुप गोड्डा के कलाकारों के द्वारा देर रात तक भजनों का सामान बांध दिया। कार्यक्रम का आगाज गायक सुभाष सिंह के द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा तूने मुझे बुलाया शेरावालिए के साथ एगो काली माई बाटे हमरो गांव में आदि भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भक्ति की गंगा में डुबकी लगाया। वहीं गायक संतोष झा के साथ मशहूर गायिका शालिनी कुमारी के द्वारा मां काली की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया कार्यक्रम के संचालन में पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ वालंटियर डटे रहे।

दीपों की रोशनी से जगमगाया मधुपुर, हर्षोल्लास से मनी दीपावली
मधुपुर/संवाददाता।
मधुपुर अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी का पर्व दीपावली पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। देर रात तक पूजा का सिलसिला जारी रहा। दीपावली को लेकर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूल-मालाओं, रंगोली तथा रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया था। पूरा शहर दीपों और बिजली की झालरों से जगमगा उठा। बच्चों में भी पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया। बच्चों ने पटाखे फोड़कर और फुलझड़ियां जलाकर खुशियां मनाईं। देर रात तक आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही। बच्चियों मे भी दीपावली का उत्साह देखने को मिला। धरौंदा की विशेष कर धर मे भंडार सदा भरे रहने का आशीर्वाद लिया। वहीं, बावन बीघा स्थित प्रसिद्ध कपिल मठ को श्रद्धालुओं ने दीपों से सजाया। श्रद्धालुओं ने मठ की गुफा में साधनारत स्वामी जी का आशीर्वाद लेकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में भी दीप जलाकर दीपावली मनाई गई।

नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जसीडीह/संवाददाता।
जसीडीह थानांतर्गत एक गांव की नाबालिग छात्रा को भगा कर ले जाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा के पिता ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक तीन नवंबर को सुबह उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री घोरलास गांव स्थित उच्च विद्यालय जाने कहकर घर से निकली। वह वर्ग अष्टम की छात्रा है।जब काफी समय बाद भी वापस घर लौट कर नहीं आई तो परिवार वालों के साथ पुत्री की खोजबीन करने लगे। इसी दौरान जानकारी मिली कि जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र सचिन कुमार यादव -20 वर्ष उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगा कर ले गया है। इस बात की जानकारी मिलने पर सचिन कुमार यादव के घर गया और पुत्री के बारे में पूछताछ की तो सचिन के पिता दिनेश यादव ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर भगा दिया। साथ ही धमकी दिया कि दुबारा उसके घर आया तो हाथ पैर तोड़ देंगे। पुलिस ने नाबालिग छात्रा के पिता के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी सचिन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

कार्तिक अमावस्या पर सारवां के दर्जनों काली मंदिरों में हुई वार्षिक पूजा, मां काली को चढ़ाया गया छप्पन भोग
सारवां/संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों काली मंदिरों मे सुख शांति और भय के नाश को लेकर मां काली की वार्षिक पूजा समारोह का आयोजन देर रात की गई। इस दौरान मां काली की तांत्रिक विधि के साथ पूजा की गई। इसके पूर्व माँ काली की प्रतिमा मंदिरों के वेदी पर विराजमान कराई गई। मौके पर संकटों के नाश के लिए मां की पूजा वैदिकों की देखरेख में सम्पन्न कराई गई। मौके पर माँ को छप्पन भोग अर्पित किए गए और मां काली से परिवार की रक्षा की कामना की गई। मान्यता है माता दुर्गा के क्रोध से मां विकराल रूप में प्रकट हुई थी और रक्तबीज जिसके शरीर का एक बूंद रक्त गिर जाता था उससे दूसरा उत्पन्न हो जाता था माँ काली ने अपनी जीभ इतना बड़ा कर लिया था कि सारा रक्त जमीन पर गिरने से पहले ही पी लिया था। सभी दानवों का अंत कर पृथ्वी को आतंक से मुक्त कराया था कहते हैं कि दानवों के रक्त पीने से उनकी रक्त पिपासा इतनी बढ़ गई थी कि मां किसी को नहीं समझने लगी उनको शांत करने के लिए स्वयं देवाधिदेव महादेव को उनके मार्ग में सोना पड़ा था। मां के चरण उनके वक्षस्थल पर पड़ते ही उनकी चेतना वापस लौटी थी और शांत हुई थी तब से ही मां काली की कार्तिक अमावस्या को मां काली की पूजा आरम्भ हुई है। इस अवसर पर बिशनपुर, मानजोरी, भदियारा, गोलाबाजार, कलहोड़, डेनाडीह, कुशमाहा, नौखिला, डुब्बा, चंदना, जियाखाड़ा, बेलटिकरी, धनेत सहित अन्य काली मंदिरों में अमावस्या के मौके पर मां की वार्षिक पूजा की गई पूजा संचालन में काली पूजा समिति सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया था।

हर्षोल्लास से संपन्न हुई मां काली की पूजा
सारठ/संवाददाता।
सारठ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के सारठ स्थित दीवान बगीचा, पारबाद प्राचीन मंदिर, मुरचुरा, बामनगामा, सबैजोर, गोपीबांध, डिन्डाकोली, बनडबरा समेत अन्य गांवों में काली पूजा की वार्षिक पूजा हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से रविवार को सम्पन्न हो गया। काली पूजा को ले अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर रात तक तांता लगा रहा। वहीं काली पूजा को लेकर सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह समेत सभी पुलिस पदाधिकारी द्वारा गस्ती लगायी जा रही थी, इसके साथ-साथ पूजा पंडालों एवं मंदिरों में विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही थी। कुल मिलाकर काली पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

मुंडा गांव में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
चितरा/संवाददाता।
सारठ प्रखंड के केराबांक पंचायत अंतर्गत मुंडा गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। जय श्रीराम और जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से पूरा गांव एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुंडा चौक, संथाल टोला, सोनाबाद एवं सरपत्ता गांव होते हुए अजय और पतरो नदी के संगम स्थल दोमुहान पहुंची। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं एवं कन्याओं की लंबी कतार और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे और भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। दोमुहान संगम स्थल पर आचार्य ताराकांत झा, आशीष झा सहित अन्य विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान मंटू साह ने सपत्नीक विधि-विधान से जल पूजन किया। इसके उपरांत पवित्र नदी के जल से सभी कलशों को भरा गया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालु पुन: जय श्रीराम और जय हनुमान का जयघोष करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सोनू देवी, पूर्व मुखिया नीलम देवी, जयदेव साह, सुदेश साह, रामबदन साह, देवेंद्र साह, सुनील साह, बालो साह, पप्पू साह, सुभाष साह, सचिन साह, अजय साह, रोशन साह, प्रमोद साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store