• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अवैध नशीली पदार्थ बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ केस

October 29, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

    15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अवैध नशीली पदार्थ बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ केस

by admin
October 29, 2024
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोहनपुर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को जियापानी गांव निवासी खिजु यादव के विरुद्ध अवैध गांजा खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने थाने में प्राथमिकी की दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिक की में जिक्र है कि थाना प्रभारी संजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि जियापानी गांव के एक किराना दुकान में अवैध नशीली पदार्थ का बिक्री किया जाता है। इस संबंध में वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए छापेमारी के लिए एक टीम की गठन का गठन कर छापेमारी के लिए प्रस्थान किये। पुलिस गाड़ी देखते ही दुकानदार फरार हो गये। पुलिस दुकान की तलाशी लेने पर कला पॉलिथीन में से 575 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।

यूपीएससी में सफल प्रतिभागी को ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित
मधुपुर/संवाददाता। विगत रविवार को ब्राह्मण समाज शाखा मधुपुर ने यूपीएससी मंे सफलता प्राप्त करने वाले विष्णु पांडे को उनके मारगोमुंडा प्रखंड के पांडे सिंघा गांव जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। विष्णु पांडे के घर के आंगन में एक समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव पांडे ने की। मौके पर विष्णु पांडे को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और मेडल देकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सम्मानित किया।
विष्णु पांडे ने अपने आत्म कथन में अपनी सफलता में आने वाली कठिनाइयों और सहयोग का बखूबी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य का निर्धारण और उसके प्रति समर्पण ही सफलता का वास्तविक सूत्र है। अपने अध्यक्षीय भाषण में बलदेव पांडे ने कहा कि सफल व्यक्तियों का सम्मान करने से उनके अंदर उत्साह और आत्म सम्मान का बोध होता है। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज यह चाहता है कि ऐसी प्रतिभाओं का खोज खोज कर सम्मान किया जाए। यह सम्मान की प्रक्रिया आने वाले समय में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर विष्णु पांडे के पिता किशोरी पांडे और दादाजी नूनेश्वर पांडे को भी प्रतिनिधि मंडल ने माला पहनाकर ,पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुधांशु शेखर, सिद्धेश्वर तिवारी, जनार्दन पांडे, निरंजन कुमार पांडेय, पंचानन पांडे, जीतेश पाठक, अजीत मिश्रा सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन विनोद कुमार तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार पांडे ने किया।

मधुपुर से गंगा नारायण की जीत सुनिश्चित है : चंपई

  • रेलवे फुटबॉल मैदान में भाजपा के जनसभा में जुटे पार्टी नेता व कार्यकर्ता
    मधुपुर/संवाददाता। भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया। भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह की चुनावी नामांकन सभा को रेलवे फुटबॉल मैदान में संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के लिए कभी अच्छा नहीं सोचा। कांग्रेस ने ही झारखंड आंदोलन कुचलने का काम किया, झारखंडवासियों को कभी न्याय नहीं दिया। आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के साथ हमेशा अन्याय किया। कांग्रेस के विधायक ने आदिवासी महिला पर शर्मनाक टिप्पणी किया। सीता सोरेन स्वयं गुरुजी की परिवार की बड़ी बहू है, किस तरह टिप्पणी कर दिया। झारखंड में यही चर्चा है कांग्रेस का संस्कार है कि नहीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस मामले में एक शब्द भी बोलने का हिम्मत नहीं किया। यह कितनी शर्म की बात है। इसका जवाब जनता वोट के माध्यम से देगी। संथाल परगना में आदिवासी मूल वासी की संख्या घटती जा रही है। आदिवासियों के जमीन पर कब्जा हो रहा है। जेएमएम की नेतृत्व वाली सरकार कुछ बोलने को तैयार नहीं। मां, बहन, बेटी का इज्जत खतरे में है। झारखंड में परिवर्तन की लहर है। झारखंड में भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। क्षेत्र में आदिवासियों की हत्या हो रही है। राजेश मुर्मू की हत्या कर दी गई। असहाय परिवार का कोई सहारा नहीं। नौकरी में दौड़ के नाम पर 18 युवकों की मौत हो गई सरकार नियमों को शिथिल कर सकती थी। झारखंड को बचाना है तो राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाना है। देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो सकता है दूसरा किसी का नेतृत्व में नहीं होगा। झारखंड में 5 महीने के कार्यकाल में मंईयां सम्मान योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया। मेरे हटने के बाद कई कल्याणकारी योजना को बंद कर दिया गया। झारखंड को बचाना है, संथाल परगना में घुसपैठियों को रोकना है। भ्रष्टाचार को रोकना है विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी को कमल छाप में वोट देकर विजय बनाना है। कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है। मधुपुर विधानसभा से गंगा नारायण सिंह की जीत सुनिश्चित करना है।
    यदि किसी जयचंद व विभीषण में हिम्मत है तो मधुपुर से निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएं : डॉ निशिकांत
    गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने कहा कि दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चांदमारी में प्रदीप मोदी के साथ घटी घटना, सिकटिया में आदिवासी युवक राजेश मुर्मू की निर्मम हत्या मधुपुर के लोगों को आगाह कर रही है। गंगा, जमुनी संस्कृति, मधुपुरियत सिर्फ नाम का चल रहा है। मधुपुर खतरे में है। मधुपुर के लोग यदि नहीं जागे तो उन्हें आने वाले दिनों में यहां से भगाना होगा। जात-पात से ऊपर उठकर सभी मधुपुर से गंगा नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। पिछले लोकसभा चुनाव में मधुपुर से मेरी हार हुई इसका मुझे अफसोस है। इसका कारण भी जयचंद और विभीषण जैसे लोग है। अब जनता जाग चुकी है। यदि किसी जयचंद और विभीषण में हिम्मत है तो मधुपुर से निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएं। गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने कहा कि मधुपुर से भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 50 हजार से अधिक मतों से जीताएं। हमलोग मिलकर विकास करेंगे। जीत का जश्न फिर फुटबॉल मैदान में मनेगा। भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर मधुपुर के विकास सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए भारी मतों से विजयी बनाएं। स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मधुपुर में आदिवासियों पर हो रहा अत्याचार जमीन की लूट की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता वोट के माध्यम से इसका जवाब दे।
    मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, विशाखा सिंह, मालती देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

झामुमो प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए पार्टी नेता व कार्यकर्ता
मारगोमुंडा/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सह सूबे के पूर्व मंत्री हफीजुल हसन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के बनसिमी, सुग्गापहाड़ी, बाघमारा, मारगोमुंडा, लहरजोरी, महजोरी, महुवाटांड़, मुरलीपहाड़ी, कानो, चेतनारी, पंदनिया, रामपुर, पिपरा पंचायत के समस्त गांव से हजारों की संख्या में एकजुट होकर झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक छोटी-बड़ी वाहनों से ढोल, नगाड़ा, गाजे बाजे के साथ मधुपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। मौके पर मारगोमुंडा क्षेत्र के सभी गांव से कार्यकर्ता रवाना हुए।

स्वर्णिम रहा है रणधीर के 10 साल का कार्यकाल : चंपाई

  • नामांकन के बाद भाजपा ने किया जनसभा का आयोजन
    सारठ/संवाददाता। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा ने सिमरामोड़ और रांगासिरसा के बीच खुले मैदान में जनसभा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने शिरकत कर जनसभा को संबोधित किया। श्री सोरेन ने अपने पांच महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि झारखंड को सम्पूर्ण विकसित बनाने के लिए सारठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणधीर कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनायें। श्री सिंह गरीबों के नेता है। इनके 10 साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। इन्होंने सभी के दुख-दर्द में साथ दिया। अब जनता की बारी है और इनके काम का इनाम अपने बहुमूल्य मत से दें। भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि काम का मेहताना मांगने के लिए एक बार फिर आपलोगों के बीच आया हूं। अपना मत देकर एक बार फिर विजय बनायें ताकि आपका बेटा आपलोगों के दुख-दर्द में काम आ सके।

वहीं भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह की पत्नी मीनाक्षी सिंह ने भी विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मौके पर भाजपा के कई नेताओं ने भी जन सभा को संबोधित कर भाजपा के उम्मीदवार रणधीर कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

झामुमो माटी की पार्टी : कल्पना सोरेन

  • झामुमो के जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
    सारठ/संवाददाता। नामांकन दाखिल करने के बाद झामुमो ने डुमरिया स्थित स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया। जनसभा को संबोधित करते विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है। गरीबों के दुख को झामुमो समझती है और हेमंत सोरेन की सरकार ने इनके दुख-दर्द को कम करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। सारठ विस सीट से झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह को जीता कर विस भेेंजे ताकि एक मजबूत सरकार का गठन फिर से हो सके। झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह ने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर अनेक गणमान्य नेताओं ने भी झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

लीड खबर

सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में सीधे एक-एक लाख जाएगा : हेमंत सोरेन

  • हेमंत ने नामांकन सभा से चुनावी रण का किया एलान
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के पत्थरचपटी आम बागान में नामांकन सह चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव इस राज्य के ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां एक ओर गरीब मजदूर किसान है। दूसरी ओर व्यापारी और धनवान, कॉरपोरेट पूंजीपति चुनाव लड़ रहा है। कमरतोड़ महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तेल, अनाज, दाल जैसे महत्वपूर्ण समान की कीमत आसमान छू लिया है। उन्होंने कहा इसी को देखते हुए मंईयां सम्मान योजना लाया। दिसंबर महीना से सम्मान राशि 2500 मिलना शुरू हो जाएगा। कहा उनकी सरकार आएगी तो साल में एक लाख रुपया महिलाओं को खाते में सीधे भेजेंगे। किसान को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। वर्षा पर किसान निर्भर हैं। देश के विभिन्न राज्य के सुखाड़ से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। मगर केंद्र सरकार की कान में जू तक नहीं रहेंगे रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 2 लाख तक किसानों को ऋण माफी किया। बकाया बिजली बिल माफ किया। 200 यूनिट बिजली बिल फ्री किया। काला कानून के विरोध में कई किसानों की जान चली गई, लेकिन केंद्र सरकार किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पांचवी अनुसूची क्षेत्र का पहला आदिवासी झारखंड में सरकार बनाया। सरकार बनाने की एक घंटे बाद से ही पूंजीपति और कारपोरेट घराने के लोग सरकार को गिराने में जुट गए। सरकार को कई बार स्थिर करने का प्रयास किया। इस बीच कोरोना आ गया। विपक्षी कहने लगे आदिवासी से सरकार नहीं चलेगा। मगर 5 साल तक सफल पूर्वक सरकार हमने चलाया। जनता से वोट अधिकार से मांगने आए हैं। कोरोना के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से अपने यहां लाया। किसी को भूखे मरने नहीं दिया। ब्लॉक में योजनाओं के लिए धक्के लोग खाते थे, लेकिन उससे बचने के लिए हमने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया। अधिकारी आपके घर जाकर आपकी समस्याओं को सुने। इस चुनाव में गरीब जीतेगा या धनवान जीतेगा। इसका फैसला जनता करेगी। केन्द्र के पास एक सौ 36 करोड़ राज्य सरकार का बकाया है। अधिकार मांगे तो जेल में डाल दिया। कई लोग जेल गए। कई लोग को जेल में मार दिया गया। इन व्यापारियों ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे में 10 रुपया का प्लेटफार्म टिकट 50 रुपया कर दिया है। वंदे भारत ट्रेन अमीरों के लिए चलाया गया है। कोरोना काल में बंद गरीबों की ट्रेन को अभी तक नहीं चलाया गया। कोरोना में हमारी सरकार के दो मंत्री हाजी हुसैन और जगन्नाथ महतो शहीद हो गये। केंद्र की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब चुनाव में देना है। बीजेपी जात-पात की राजनीति कर बांटने का प्रयास करेगी, इससे होशियार रहना होगा। कहा कि केंद्र सरकार और घुसपैठियों की सांठ-गांठ है। बांग्लादेश से बीजेपी मिला हुआ है। केंद्र में उनकी सरकार है, सीमा पर उनके जवान है और घुसपैठ की बात करते हैं।
    मधुपुर विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के किला को और मजबूत बनाना है। हफीजुल को भारी मतों से जीताएं।
    बीजेपी ने झारखंड को सबसे अधिक लूटा : पप्पू यादव
    पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सिदो कान्हू क्रांति के प्रतीक है। इन्होंने झुकना नहीं सीखा, झारखंड के सम्मान की लड़ाई लड़ी। बीजेपी ने झारखंड को सबसे अधिक लूटा है। उसके कारण झारखंड में गरीबी, बेरोजगारी ज्यादा हुआ है झारखंड को अगर बढ़ाने का कोई काम किया है वह हेमंत सोरेन ने किया है। मधुपुर से हफीजुल हसन को ऐतिहासिक वोट से विजय बनाना है।
    मधुपुर की मधुपुरियत बनाए रखने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया : हफीजुल
    मौके पर झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि उनका खून का एक-एक कतरा मधुपुर के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि मधुपुर की मधुपुरियत बनाए रखने के लिए हमेशा आगे काम किया और करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री बना योजना के तहत हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाएं। मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, कांग्रेस नेता मुन्नम संजय, दिनेश्वर किस्कू, जयप्रकाश मंडल समेत महागठबंधन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए कार्यकर्ता
मारगोमुंडा/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के मधुपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को मारगोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र के बनसिमी, सुग्गापहाड़ी, बाघमारा, मारगोमुण्डा, लहरजोरी, महजोरी, महुवाटाड, मुरलीपहाड़ी, कानो, चेतनारी, पंदनिया, रामपुर, पिपरा पंचायत के समस्त गांव से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक अपने अपने गांव के चौक चौराहों में एकजुट होकर छोटी-बड़ी वाहनों से ढोल, नगाड़ा, गाजे बाजे के साथ मधुपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store