• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आजसू ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

December 7, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

आजसू ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

by admin
December 7, 2024
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता भारतीय संविधान के शिल्पकार और महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी की ओर से शंकरी पंचायत स्थित अंबेडकर चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों को बाबा साहब के विचारों से अवगत कराया गया। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन के जरिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने दलितों के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को समर्थन भी दिया था। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री और भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता में से एक थे। उनका निधन 06 दिसंबर, 1956 को हुआ जिस वजह से हर साल 06 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। मौके पर जिला के वरीय उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद केसरी, अनुसूचित जाति महासभा देवघर जिला अध्यक्ष आनंद तुरी, ओबीसी महासभा जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बर्णवाल, जिला सचिव अविनाश कुमार, कार्तिक रविदास, भूदन दास, मनोज कुमार दास, अरविंद दास समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

डॉ. अंबेडकर ने भारतीय कानून और शिक्षा के क्षेत्र में दिया था योगदान
देवघर/वरीय संवाददाता। भीमराव रामजी अंबेडकर लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज सुधारक थे। आज ही के दिन 06 दिसंबर,1956 को उनकी मृत्यु हुई थी। मौके पर स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उनका जन्म 14 अप्रैल, 1890 को हुआ था। उन्होंने खुद भी अपने जीवन में बहुत अन्याय का सामना किया। उनकी शिक्षा का सफर दूसरों से ज़्यादा आसान नहीं था। आज़ादी के बाद दलितों को “अछूत” माना जाता था। उन्हें हर जगह बहुत भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर आगे आए और उनके लिए लड़े और दलितों को दूसरों के बराबर अधिकार और आज़ादी दिलाई। उन्होंने भारतीय कानून और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया। डॉ. अंबेडकर ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई जिसे ”इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी” कहा गया। भारत को आजादी मिलने के बाद वे पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने। उन्होंने भारत की कानून व्यवस्था और संविधान बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। वे हमेशा दलितों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ थे। उन्होंने दलितों के समर्थन में नए कानून बनाए और उन्हें अन्य जातियों के समान शिक्षा और समान अधिकार दिए। वे भारत के इतिहास के सबसे महान नेताओं में से एक थे। हमें भारतीय कानून और संविधान में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने दलितों की मदद की और सुनिश्चित किया कि उन्हें वह मिले जिसके वे हकदार हैं।


पूर्व मंत्री बादल ने नगर पुस्तकालय को दिया 50 हजार रुपये का सहयोग

देवघर/वरीय संवाददाता। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रयास से नगर पुस्तकालय देवघर को 50,000 रुपए की सहायता राशि का ड्राफ्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तकालय के लाइब्रेरियन मनोज मिश्रा को सौंपा गया। इस अवसर पर अतिथियों ने पुस्तकालय में उपस्थित छात्र-छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाऐं दी। मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव दिनेश मंडल, समाजसेवी विक्रम पत्रलेख, अमित पांडेय, राघवेंद्र झा, देवाशीष दुबे, दशरथ राय समेत पुस्तकालय में अध्ययनरत दर्जनों छात्र छात्राऐं मौजूद रहे। सभी छात्र-छात्राओं ने इस पुनीत कार्य के लिए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया।

कांग्रेस कमेटी ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर के साथ अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेते हुए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने बताया कि बाबा साहब भारतीय समाज के एक प्रमुख नेता, समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम महानायक थे। इस देश को आजादी दिलाने से लेकर एक सुंदर, सरल एवं सबसे लचीला संविधान देकर देश को गणतंत्र देश का निर्माण करने में उनका महान योगदान रहा। हमारे देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सैनानियों, कांग्रेस के सिपाहियों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर एक स्वतंत्र भारत का निर्माण कर एक संविधान को लागू कराया, उस संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता अपनी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए हमें यह भी याद रखने की जरूरत है कि बाबा साहब ने अपने सहयोगियों के साथ कठिन परिश्रम से देश के हर नागरिक के हित में जो संविधान दिया है। उस संविधान की रक्षा हमारा कर्तव्य है। आज केन्द्र सरकार द्वारा अपने हित साधने के लिए इसे भारतीय संविधान के पन्नों को हटाने का काम किया जा रहा है। संविधान की रक्षा के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में संविधान की रक्षा के लिए 26 नवम्बर, 2024 से 26 जनवरी, 2025 तक “संविधान रक्षक अभियान” चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति बनाई गई है। जिस पर हमारे नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर जागरुकता लाने का काम करेंगें। संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, पदाधिकारी रवि गुप्ता, गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, राघवेन्द्र झा, सेवा दल अध्यक्ष बासुकी पंडित, स्वास्थ्य विभाग जिलाध्यक्ष डॉ. अनुप, एनएसयूआई के रवि बर्मा, महिला कांग्रेस के मीना तुरी, नाहिदा सुल्तान, जयंत भारती आदि दर्जनों मौजूद थे।

महिला पतंजलि योग समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

देवघर/वरीय संवाददाता। महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी अंबिका झा ने किया। इसमें मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी सदस्य आरती पाठक उपस्थित थीं। इस बैठक में दो विषयों पर जोर दिया गया। एक 10,000 लोगों को महिला पतंजलि योग समिति के सदस्यता अभियान के तहत जोड़ना, दूसरा सोशल मीडिया पर अपनी संस्था के कार्यक्रम को प्रचार-प्रसार कैसे करना है उसके बारे में जानकारी देना। इस बैठक का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी मंजू बर्णवाल ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से संवाद प्रभारी सरिता बर्णवाल, रेणु दुबे, वीणा मंडल, पलक राज, प्रियंका देवी, सोनी, रंजू बर्णवाल, चांदनी दुबे, सोनम कुमारी, अर्चना, सुनीता देवी, माला कुमारी, रूबी द्वारी समेत अन्य महिला उपस्थित थीं।

डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

देवघर/वरीय संवाददाता। किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को प्रायोगिक ज्ञान उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर सत्संग स्थित अटल स्मृति पार्क ले जाया गया। इस प्रकार के परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों के अंदर बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास करना है। वहां उनके लिए शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया जैसे अक्षर पहचान, बिल्डिंग ब्लॉक्स, बॉल इन द कप, पज़्ज़ल, फाइंड माय पार्टनर, ओड वन आउट, हेड शोल्डर नी गेम सिमोन सेस और फ्रिजबी। बच्चों ने खेल-खेल में ज्ञान की बातों को सीखा। उनके साथ शिक्षक संगीता कुमारी, नूतन कुमारी, नेहा कुमारी नारायणी पांडेय, प्रिया कुमारी, केसरी और निधि गई थीं। इससे बच्चों को शिक्षकों के साथ मजबूत संबंध बनाने का भी मौका मिला। इसके साथ ही विद्यालय के बाहर अधिक समय बिताने से एक दूसरे को व्यक्तिगत स्तर पर जानने के अतिरिक्त बच्चों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया और शिक्षकों ने उन्हें चुनौतियों पर काबू पाने के लिए मिल कर काम करने का रहस्य बताया। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बताया कि विद्यालय के बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के लिए वे कृत संकल्पित हैं। इस तरह के शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों के गहन चिंतन कौशल को बढ़ाना है और छात्रों को किसी भी विषय के बारे में एक अलग दृष्टिकोण से सोचने का मौका देना है। उन्होंने कहा इसी तरह से अन्य कक्षा के बच्चों को भी शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

कहा कि संविधान निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए और अस्पृश्यता निवारण के लिए बाबा साहेब जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। दलितों एवं पिछड़ों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना ही सही मायने में उनके प्रति हम सबों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी सेवाओं को यह राष्ट्र हमेशा आदर एवं श्रद्धा के साथ याद करता रहेगा।

स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को दी श्रद्धांजलि

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चित्तू पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पांडेय ने भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1942 के ब्रिटिश विरोधी आंदोलन में स्थानीय लोगों की फौज बना कर अंग्रेजों को खदेड़ दिया था। वे अपने आप को गांधीवादी मानते थे। उन्हें बलिया के शेर के नाम से जाना जाता है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य व साहस से उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने की लड़ाई लड़ी व पूरे भारत में सबसे पहले बलिया को आजाद करवाया।

कवि स्वर्गीय रामचंद्र भारद्वाज को दी गयी श्रद्धांजलि

देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के यशस्वी कवि स्वर्गीय रामचंद्र भारद्वाज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे कोमल भावनाओं के कीर्तिलब्ध एवं अत्यंत लोकप्रिय कवि थे। वे हिंदी भाषा के साहित्यकार, आलोचक, इतिहासकार एवं मनोवैज्ञानिक निबंध लेखन परंपरा के जनक थे। अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों एवं काव्य कल्पनाओं के कुशल चितेरों में से एक थे। साहित्य के साथ-साथ राजनीति में भी उनकी दखल थी। अपनी कविताओं से उन्होंने कविता को एक नई विधा एवं दिशा प्रदान की।

बाबा बैद्यनाथ कॉरिडोर निर्माण से तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश
देवघर/ वरीय संवाददाता। 12 ज्योतिर्लिंगों में एक देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग शामिल है। जहां सालों भर भक्तों की भीड़ उमड़ती रहती है। खासकर सावन के महीने में श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिलती है। श्रद्धांलुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए इस मंदिर में अब उज्जैन के महाकाल और काशी के बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर बैद्यनाथधाम में भी कॉरिडोर बनाने की तैयारियां शुरू होने वाली है। पर्यटन विभाग की ओर से डीपीआर तैयार करने का प्रयास जारी है। वहीं इस कॉरिडोर को लेकर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों में असंतोष है। तीर्थ पुरोहितों ने कॉरिडोर को सरकार की साजिश बताया। देवघर बैद्यनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित बबलू बाबा ने बताया कि जिस तरह देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में समय के अनुसार भीड़ बढ़ रही है, उस अनुसार कॉरिडोर बनना चाहिए। लेकिन जब किसी भी धार्मिक स्थल में कॉरिडोर बनता है तो वह धार्मिक स्थल कम और पर्यटन स्थल ज्यादा बन जाता है। वहीं दूसरे तीर्थ पुरोहित चंदन बाबा ने बताया कि तीर्थ पुरोहित समाज यहां 1200 साल से भी ज्यादा समय से बसे हुए हैं। बाबा बैद्यनाथ हमें बुला कर बसाये हैं। लेकिन झारखंड सरकार साजिश कर कॉरिडोर की आड़ में हमें यहां से उजाड़ने का प्लान बना रही है। इस कॉरिडोर का हम तीर्थ पुरोहित समाज विरोध करते हैं।
तीर्थ पुरोहितों को अपनी महत्ता खत्म होने का डर
कॉरिडोर को लेकर मंदिर के तीर्थ पुरोहित श्याम बाबा ने बताया कि कॉरिडोर होने का मतलब है कि मंदिर में प्रशासन को हावी करना और यहां के पंडा को हटाना। उज्जैन और काशी में कॉरिडोर बनने के बाद वहां के पंडा की महत्ता समाप्त हो गयी है। यहां भी प्रशासन यही चाहती है कि कैसे पंडा की महत्ता को समाप्त किया जा सके। पहले ही जब यजमान पहुंच कर, लाइन में लग कर पूजा-आराधना कर लेंगे तो हमारी क्या महत्ता रह जाएगी। कॉरिडोर के माध्यम से सरकार हमारे साथ राजनीति कर रही है। मंदिर के तीर्थपुरोहित चंचल द्वारी बताते हैं कि जब कॉरिडोर बनेगा तो श्रद्धालुओं और यहां के तीर्थ पुरोहितों में जो बाप-बेटे जैसा रिश्ता है, वह खत्म हो जाएगा। क्योंकि यहां बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उन श्रद्धालुओं को अपने घर में ठहराते और फिर पूजा करवाते हैं लेकिन जब कॉरिडोर बन जाएगा तो हमें यहां से उजाड़ दिया जाएगा। जिसकी वजह से श्रद्धालु और पंडा के साथ जो रिश्ता है वो खत्म हो जाएगा। हमारी जीविका समाप्त हो जाएगी। इस वजह से हम सभी इस कॉरिडोर का विरोध करते हैं।
नौ सौ करोड़ की लागत से 33 एकड़ मंे बनेगा कोरिडोर

इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए 900 करोड़ का बजट रखा है। जिसमें 300 करोड़ मकान और जमीन के मुआवजों के लिए रखा गया है। वहीं इस कॉरिडोर के लिए विभाग को मंदिर के आसपास कुल 33 एकड़ जमीन चाहिए। इसको लेकर पर्यटन विभाग अगले महीने सर्वे का कार्य भी शुरु कर सकती है। यह कॉरिडोर शिवगंगा से शुरु होकर, मानसिंघी होते हुए बाबा मंदिर तक जाएगी।

संजय यादव के मंत्री बनने पर जश्न

देवघर/वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के बौद्धिक संभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि गोड्डा विधानसभा सीट से विजय हुए संजय प्रसाद यादव को झारखंड सरकार में मंत्री बनाए जाने से देवघर, दुमका, गोड्डा आदि जगहों के लोग काफी प्रसन्न हैं, सभी जगह जश्न मनाए जा रहे हैं। यहां की जनता को युवा नेता यादव से विकास की उम्मीद है। अरविंद ने संजय यादव के मंत्री बनने पर कहा कि आदिवासी सहित अन्य वर्गों के हित में विकास कार्य होंगे। उनके नेतृत्व में बाबा धाम सहित योगिनी स्थान का भी विकास होगा। वे सभी भेदभाव को भूल कर विकास की गंगोत्री बहाएंगे।

पार्टी ने दी है बड़ी जिम्मेदारी : सुरेश

देवघर/वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने शुक्रवार को अपने आवास पर इंडियन पंच से खास बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें मंत्री पद नहीं मिला, इसका कोई मलाल नहीं है। लेकिन पार्टी ने उन्हें जो पद दिया है वो मंत्री पद से ऊंचा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के सभी अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। देवघर की जनता की हर समस्या का समाधान होगा। इसके लिए वे सदैव प्रयास रत रहेंगे। उन्होंने कहा कि संजय प्रसाद यादव उनके छोटे भाई के समान है। इसलिए उनका स्वागत, समर्थन करना उनका कर्तव्य है। बोर्ड, निगम के अध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान का जो निर्णय होगा उसे मानने को वे तैयार हैं। वहीं तेजस्वी यादव के पुतला दहन पर कहा ऐसा अब नहीं होगा। सभी लोगों को समझा दिया गया है। इधर बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर उन्होंने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि जब तक देश रहेगा यह संविधान रहेगा। भाजपा इसे कभी खत्म नहीं कर पाएगी। इस अवसर पर उन्हें बाबा साहेब की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

रेल कर्मियों ने मनायी डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर के रेलवे कॉलोनी परिसर स्थित पार्क में शुक्रवार को रेल कर्मियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मना कर याद किया। इस अवसर पर ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और एससी-एसटी मधुपुर शाखा सचिव के साथ रेलवे कर्मचारी सहित रेलवे के सभी विभाग के स्टॉफ मिल कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही डॉ. अंबेडकर की चर्चा कर कहा कि उनके द्वारा सामाजिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों के उत्थान के लिए किए गए कार्य और संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया। मौके पर एससी-एसटी शाखा सचिव उपेंद्र कुमार, ओबीसी के जोनल अध्यक्ष धीरेन्द्र गोप, मेंस कांग्रेस शाखा सचिव सरोज मिश्रा, टेलीकॉम इंचार्ज सुबोध कुमार, बुकिंग क्लर्क पंकज कुमार, ट्रैकमैन महादेव कुमार, विक्की कुमार, दीपक दास, लोक मीणा, नंदन पासवान, के मांझी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रेलवे ट्रेड यूनियनों की संबद्धता के लिए मतदान संपन्न
जसीडीह/संवाददाता। रेल कर्मचारी संगठनों की मान्यता को लेकर तीन दिवसीय मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसे लेकर रेल प्रशासन की ओर से टीआरडी जसीडीह कार्यालय परिसर में मतदान बूथ बनाया गया था। रेलवे कर्मियों की ओर से मतदान किया गया। इस मतदान केन्द्र में 771 में से 565 मतदान हुआ। जिसमें पांच यूनियन पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, ईआरएमयू (पूर्वी रेलवे पुरुष यूनियन), ईआरएमसी (पूर्वी रेलवे पुरुष कांग्रेस), ईआरटीएमसी (पूर्वी रेलवे तृणमूल कांग्रेस) पीआरकेएस के साथ संघर्ष किया गया।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store