• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आपराधिक छवि के लोगों पर नजर रखें : अवधेश

November 5, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

आपराधिक छवि के लोगों पर नजर रखें : अवधेश

by admin
November 5, 2024
in Deoghar
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • थाना प्रभारियों के साथ अंचल पुलिस निरीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक
    मधुपुर/संवाददाता। अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों संग अपराध समीक्षा बैठक किया। बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके तहत फरार वारंटियों की धर-पकड़ करने, आपराधिक छवि के लोगों पर नजर रखने, लाइसेंस प्राप्त हथियारों को जमा कराने, लंबित कांडों का निष्पादन करने, पुलिस गश्ती तेज करने का निर्देश दिया। मौके पर महिला थाना प्रभारी ललिता कुजुर, करौं थाना प्रभारी अमर कुमार, बुढ़ई थाना प्रभारी अशोक कुमार, मारगोमुंडा थाना प्रभारी तरूण बाखला, पाथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग मौजुद थे।

विकास के नाम पर रिकॉर्ड काम किया : हफीजुल
मधुपुर/संवाददाता। झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हफीजुल हसन ने ग्लास फैक्ट्री मोड पर सोमवार को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने ने कहा की जनता के आशीर्वाद से मेरे पिताजी हाजी हुसैन अंसारी चार बार विधायक बने फिर मंत्री भी बने थे। एक बार मुझे भी आप लोगों का आशीर्वाद मिला है। विकास के नाम पर रिकार्ड कायम किया है। जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। मौके पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

भीड़ को देखते हुए रेलवे यात्रियों को कर रहा है सहयोग
मधुपुर/संवाददाता। छठ पर्व को लेकर विभिन्न यात्री ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने माइकिंग द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रण करने का कार्य किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होते ही यात्रियों को चढ़ने और उतरने मे माइकिंग द्वारा सहयोग किया जा रहा है। यात्रियों को चढ़ने और उतरने में मदद किया जा रहा है। ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इससे यात्रियों के भीड़ को नियंत्रण करने में सुविधा मिल रही है। इसके लिए सुविधा (पूछताछ कार्यालय) के कर्मी मुकेश मिश्रा समेत आरपीएफ के आरक्षी आरके सिंह का सराहनीय सहयोग रहा है।

पुण्यतिथि पर नागार्जुन व जयंती पर सज्जाद जहीर याद किए गए
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में प्रगतिशील आंदोलन के अग्रदूत सज्जाद ज़हीर की जयंती व बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर याद किये गये। मौके पर दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
गया। मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि सज्जाद जहीर प्रगतिशील आंदोलन के अग्रदूत व प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक थे। उन्होंने प्रगतिशील सांस्कृतिक व साहित्यिक आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने ही आजादी की लड़ाई में लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मियों को जोड़ने का काम किया। उनके ही नेतृत्व में प्रगतिशील लेखक संघ का प्रथम सम्मेलन लखनऊ में 1936 में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद ने की। वो आजादी की लड़ाई में कई बार जेल भी गये। उनकी महत्वपूर्ण कृतियों में अंगारे, रौशनाई, बीमार, लंदन की एक रात, जिक्र ए हाफिज, पिछला नीलाम आदि कृतियां प्रकाशित हुई। अंगारे पर अंग्रेजी हुकूमत ने प्रतिबंध लगाकर पुस्तक को जब्त कर लिया।
उन्होंने कहा बाबा नागार्जुन जनकवि थे, वो कबीर की तरह सामाजिक व व्यवस्थागत विसंगतियों पर करार चोट करते रहे। भला ऐसे विभूतियों को भुलाया जा सकता है। मौजूदा समय में उन्होंने याद करना लाजिमी है।

विधायक ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को रिखिया, मोहनपुर एवं घोरमारा मंडल में विधायक नारायण दास ने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात रिखिया, मोहनपुर व घोरमारा बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं अपने पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की। मौके पर रिखिया मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष विभूति झा, घोरमारा मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, उपप्रमुख पप्पू यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र भोक्ता, युवा नेता देवाशीष चौधरी, जगन्नाथ यादव, पंचानन मंडल, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
चितरा/संवाददाता। सारठ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह ने सोमवार को थाना क्षेत्र के दमगढ़ा, बरमरिया, जमुआ सहित विभिन्न गांव का सघन दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जनसंपर्क के दौरान समर्थन मांगते हुए अपने पक्ष में आगामी 20 नवंबर को कमल फूल छाप पर वोट करने की अपील की। मौके पर भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। इससे यह मालूम हो रहा कि सारठ से एक बार फिर भाजपा की जीत होने वाली है। मौके पर महेंद्र प्रसाद राणा, सुजीत रजक, रामदेव दास, गुलाब रविदास, द्वारिका दास, विकास महतो, सुकुमार मंडल, जयकिशन यादव, पांडव दास, रामू दास, बबलू यादव, सुबोध यादव, भोतो कोल, परशुराम कोल, शंकर दास, मुन्ना यादव, विवेक दास, बालेश्वर दास, मुन्ना दास, दिलीप भोक्ता, धर्मेंद्र राय, सदानंद भोक्ता सहित अन्य समर्थक मौजूद थे।

चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर तैयारी पूरी, नहाय-खाय आज
चितरा/संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं छठ घाटों का साफ सफाई काम भी अंतिम चरण में है। वहीं आज नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व आरंभ होगा। बता दें कि 5 नवंबर को नहाय के बाद 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य व 8 नवंबर को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न होगा। इस छठ महापर्व को लेकर चितरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव में छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

सारठ विधानसभा के ऑब्जर्वर पहुंचे पालोजोरी

  • बूथों का किया निरीक्षण
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ की बैठक

पालोजोरी/संवाददाता। सारठ विधानसभा के सामान्य ऑब्जर्वर अनिल सुचारी सोमवार को पालोजोरी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यूएचएस बसाहा में बूथ संख्या 238 और 239, यूएमएस बहादूरपुर में बूथ संख्या 219 और 220 और यूएमएस गोपालपुर में बूथ संख्या 236 का निरीक्षण किया और न्यूनतम सुविधाओं का अवलोकन किया। उनके द्वारा बिजली, पानी और रैंप का जायजा लिया गया। बूथों के निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रखंड कार्यालय सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी रुकावट के शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होना है। बूथ से जुड़े हुए अधिकारी और कर्मी हर तरह से जांच परख लें, ताकि पोल डे पर कोई समस्या न आए। सारठ विधानसभा का मतदान 20 नवंबर को होना है। मौके पर अंचलाधिकारी अमित भगत, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष राय, परेश चंद्र राय आदि मौजूद थे।

भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा बलों की इस सक्रियता का उद्देश्य्य क्षेत्र में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनावी माहौल बनाए रखना है। उससे मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। जवानों ने सोनारायठाढ़ी, कुर्बा डोंडिया, गगरिया व बरतांड रोड के अलावा संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित किया। उस दौरान जवानों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मतदान के दिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी तरह की हिंसा या दखलंदाजी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें विशेष निर्देश दिए गए हैं कि मतदान प्रक्रिया में व्यवधान डालने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई है। उस दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व अंचल अधिकारी संजय शुक्ला ने जनता से अपील की कि वह बिना किसी भय के मतदान करें और चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करें।

छठ महापर्व का नहाय खाय आज, कल होगा खरना पूजन

  • सूप-डाला का सजा बजार, बिक्री जोरों पर
    मधुपुर/संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का शुभारंभ मंगलवार (आज) को नहाय खाए के साथ आरंभ हो जाएगा। पर्व को लेकर व्रतियों ंंने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में पर्व करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। नहाय खाय में कद्दू, भात और चना दाल का महाभोग लगेगा। कद्दू का दाम भी आसमान छू रहा है। 20 से 50 रुपया पीस कद्दू का भाव है।
    बुधवार को खरना का पूजन होगा। गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य पड़ेगा। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन हो जाएगा। बाजार मे आज ही रौनक देखने को मिला।
    रेलवे भूतल साह मार्केट के समीप सूप डाला का बडा बजार सजा है। लोग सूप डाला की खरीदारी कर रहे हंै। छठ पर्व में सूप डाला का बड़ा महत्व है। बाजार में सूप 50 से 80 रुपया प्रति पीस बिक रहा है। जबकि डाला 150 से 350 रुपया प्रति पीस बिक रहा है। मंहगाई भी मार है, लेकिन पर्व का उत्साह भी कम नही है। छठ का गीत बजना शुरू हो गया है। छठ गीतों से श्रद्धालुओं में ऊर्जा का संचार होता है। पर्व मंे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसको लेकर साफ-सफाई जोरों पर है। छठ को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

पदाधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण
सारवां/संवाददाता। शांतिपूर्वक व निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारी विजय कुमार देव व पुलिस पदाधिकारी कौशल किशोर ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर जांच किया। जांच के क्रम में रूट के साथ मतदान केंद्र एवं सुरक्षा के साथ केंद्र पर मतदाताओं के लिये मूलभूत सुविधा की जांच की गई। उन लोगों द्वारा मडराइनसारे, बेजूकूरा, रामपुर, दुलीडीह, बनियांडीह, कुरूमटांड़, ठाढ़ी आदि मतदान केंद्र की जांच की गई।

बाइक ले भागे उच्चके
सारवां/संवाददाता। सारवां-सारठ मुख्य मार्ग के सारवां थाना क्षेत्र के कजरिया पुल के समीप दिनदहाड़े एक उच्चका बाइक लेकर भाग गया। इस बाबत गिरीडीह के मनकडीहा धावा देवरी निवासी बबलू कुमार राय ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह अपनी बाइक संख्या जेएच 11 एफ 9068 से सारठ थाना के असहना से अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ अपना घर जा रहे थे। सारवां कजरिया पुलिया के पास दिन के साढे़ 10 बजे मोटरसाइकिल को खड़ी कर बेटे को रख शौच के लिये गये थे7 इसी बीच डुप्लीकेट चॉबी से अज्ञात युवक के गाडी स्टार्ट कर सारवां बस स्टैंड की ओर भाग गया।

भाजपा की प्रखंडस्तरीय बैठक में बनी जीत की रणनीति
सारवां/संवाददाता। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सारवां प्रखंड के विशनपुर में भाजपा की प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता बैठक की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी देंवेंद्र कुंवर की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रचार-प्रसार अभियान को तेज करने को लेकर आवश्यक विमर्श किया गया। इस अवसर पर बस स्टैंड में भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व प्रत्याशी देवेन्द्र कुंवर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का से जीत दिलाने की अपील की। मौके पर बलराम पोद्दार, गौतम राय, संजय प्रसाद, सीताराम हाजरा के साथ कई समर्थक मौजूद थे।

झामुमो प्रत्याशी ने विभिन्न गांवों का किया दौरा
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के भलपहरी मोहलीटोला, चपड़ी, लालपुर, बरमसिया, मंझलाडीह, चौरा फतेहपुर, तितमोह, ढाब, आदिवासी टोला पहाड़पुर, मुस्लिम टोला जोरामोह, जाभागुड़ी, बेलाटांड़ दलित बस्ती तिलौना मोड़ समेत अन्य गांवों का झामुमो के मधुपुर विधानसभा प्रत्याशी सह मंत्री हफीजुल हसन ने दौरा किया। सबसे पहले फतेहपुर में अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्रामीणों से रूबरू होकर समर्थन मांगा। मौके पर जिला परिषद फारूक अंसारी, दिनेश्वर किस्कू, साकिर अंसारी, अख्तर अंसारी, परहबू कॉल, कलम शेख, राजू खान, अजय दास, सुनील दास, संजय यादव, अनिल यादव, इल्यास अंसारी, अजीज अंसारी, सुनील पुजहर, अरुण टुडू, सुखल बेसरा, विकास टुडू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नहाय-खाय के साथ आज से होगी छठ महापर्व की शुरुआत
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र में हिन्दुओं का महापर्व छठ का त्यौहार नहाय-खाय के साथ आज से शुभारंभ होगा। चार दिन तक चलने वाला यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष के कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस त्यौहार के पहले दिन नहाय-खाय के दिन व्रती कहीं कदुवा-भात तो कहीं दोस्ती रोटी और रात्रि में दूध भात खाकर त्यौहार की शुरुआत की जाती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना किया जाता है, जिसमे व्रती दिनभर निर्जला रहकर शाम में खीर का भोग लगाने के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं। तीसरे दिन संध्या में छठी मईया को पहला अर्ध्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर इस व्रत का समापन किया जाता है।

झामुमो प्रत्याशी ने कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
सारठ/संवाददाता। सारठ विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह दिन-रात दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन और सहयोग मांगा। लोगों से बातचीत करने के क्रम में उन्होंने बताया कि किसी भी जनप्रतिनिधि का असली धन क्षेत्र की जनता होती है, जनता महज वोट ही नहीं देती है, बल्कि भरोसा, प्रेम, सम्मान के अलावा ज्वलंत मुद्दे भी देते हैं, जो क्षेत्र के विकास का रास्ता को प्रशस्त करता है और सच्चे नेता जनता का सम्मान का ख्याल रखने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निराकरण ही सच्चे नेता के मुख्य उद्देश्य होता है। मौके पर कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store