• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

किशन महाराज ने ज़दिंगी को हमेशा बिंदास जिया : डॉ. प्रदीप

May 5, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

किशन महाराज ने ज़दिंगी को हमेशा बिंदास जिया : डॉ. प्रदीप

by admin
May 5, 2025
in Deoghar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता । पंडित किशन महाराज भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक थे। आज ही के दिन 4 मई, 2008 को मृत्यु हुई थी। मौके पर स्थानीय ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- किशन महाराज बनारस घराने के वादक थे। इन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन 1973 में पद्म श्री और सन 2002 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। किशन महाराज तबले के उस्ताद होने के साथ साथ मूर्तिकार, चित्रकार, वीर रस के कवि और ज्योतिष के मर्मज्ञ भी थे। उनका जन्म काशी के कबीरचौरा मुहल्ले में 3 सितंबर 1923 को एक संगीतज्ञ के परिवार में हुआ। उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्षों में पिता पंडित हरि महाराज से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। पिता के देहांत के बाद उनके चाचा एवं पंडित बलदेव सहाय के शिष्य पंडित कंठे महाराज ने उनकी शिक्षा का कार्यभार संभाला। उन्होंने तबले की थाप की यात्रा शुरू करने के कुछ साल के अंदर ही उस्ताद फ़ैयाज़ ख़ाँ, पंडित ओंकार ठाकुर, उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली खां, पंडित भीमसेन जोशी, वसंत राय, पंडित रवि शंकर, उस्ताद अली अकबर खान जैसे बड़े नामों के साथ संगत की। कई बार उन्होंने संगीत की महफिल में एकल तबला वादन भी किया। इतना ही नहीं नृत्य की दुनिया के महान् हस्ताक्षर शंभु महाराज, सितारा देवी, नटराज गोपी कृष्ण और बिरजू महाराज के कार्यक्रमों में भी उन्होंने तबले पर संगत की। उन्होंने एडिनबर्ग और वर्ष 1965 में ब्रिटेन में कॉमनवेल्थ कला समारोह के साथ ही कई अवसरों पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिष्ठा अर्जित की। उनके शिष्यों में वर्तमान समय के जाने माने तबला वादक पंडित कुमार बोस, पंडित बालकृष्ण अय्यर, सुखविंदर सिंह नामधारी सहित अन्य नाम शामिल हैं। वे प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे, माथे पर एक लाल रंग का टिक्का हमेशा लगा रहता था, वे जब संगीत सभाओं में जाते, संगीत सभायें लय ताल से परिपूर्ण हो गंधर्व सभाओं की तरह गीत, गति और संगीतमय हो जाती। तबला बजाने के लिए वैसे पद्मासन में बैठने की पद्धति प्रचलित हैं, किंतु स्वर्गीय पंडित किशन महाराज जी दोनों घुटनों के बल बैठ कर वादन किया करते थे, ख्याल गायन के साथ उनके तबले की संगीत श्रोताओं पर जादू करती थी, उनके ठेके में एक भराव था, और दांये और बांये तबले का संवाद श्रोताओं और दर्शकों पर विशिष्ट प्रभाव डालता था। अपनी युवा अवस्था में पंडित जी ने कई फ़ल्मिों में तबला वादन किया, जिनमें नीचा नगर, आंधियां, बड़ी माँ आदि फि़ल्में प्रमुख हैं। कहते हैं न महान् कलाकार एक महान इंसान भी होते हैं, ऐसे ही महान् आदरणीय स्वर्गीय पंडित किशन महाराज जी भी थे, उन्होंने बनारस में दूरदर्शन केन्द्र स्थापित करने के लिए भूख हड़ताल भी की और संगत कलाकारों के प्रति सरकार की ढुलमुल नीति का भी पुरजोर विरोध किया। उनकी जि़दगी जीने का अन्दाज़ बहुत बिंदास रहा। उन्होंने जि़दगी को हमेशा ‘आज’ के आइने में देखा और अपनी मर्ज़ी के मुताबिक़ बिंदास जिया। लुंगी कुर्ते में पूरे मुहल्ले की टहलान और पान की दुकान पर मित्रों के साथ जुटान ताज़दिंगी उनका शगल बना रहा। मर्ज़ी हुई तो भैंरो सरदार को एक्के पर साथ बैठाया और घोड़ी को हांक दिया। तबीयत में आया तो काइनेटिक होंडा में किक मारी और पूरे शहर का चक्कर मार आए। उनकी दिनचर्या पूजा पाठ, टहलना, रियाज, अपने शौक़ पूरे करना, मित्रों से गप्पे मारना था। यह सब ज़दिंगी की आखिरी घड़ी तक जारी रहा। वे बड़ी बेबाकी से कहते थे कि मैं कोई उलझन या दुविधा नहीं पालता बल्कि उसे जल्दी से जल्दी दूर कर देता हूं। ताकि न रहे बांस और न बजे बांसुरी। साठ साल पहले शेविंग के दौरान मूंछें सेट करने में एक तरफ छोटी तो दूसरी तरफ बड़ी हो जाने की दिक्कत महसूस की तो झट से उसे पूरी तरह साफ़ करा दिया। इसके बाद फिर कभी मूंछ रखने की जहमत नहीं उठाई। उनकी दिनचर्या बड़ी नियमित थी। प्रात: छह बजे तक उठ जाते थे। बगीचे की सफाई, चिड़ियों को दाना पानी और फिर टहलने निकल जाते थे। उनका खानपान का भी अपना अलग स्टाइल था। दाल, रोटी, चावल के साथ छेना या केला और लौकी चाप उन्हें काफ़ी पसंद था। गर्मी के सीजन में दोपहर में सप्ताह में दो तीन रोज सत्तू भी खाते थे। परंपरागत बनारसी नाश्ता पूड़ी-कचौड़ी उन्हें पसंद नहीं था। कभी-कभार किसी पार्टी में पंडित जी पैंट-शर्ट में भी जलवा बिखेरते दिख जाते थे। मगर अलीगढ़ी पायजामा और कुर्ता उनका पसंदीदा पहनावा था। गहरेबाजी, पतंगबाजी और शिकार के शौकीन रहे पंडित जी क्रिकेट और हॉकी में भी ख़ासी दिलचस्पी रखते थे। लय भास्कर, संगीत सम्राट, काशी स्वर गंगा सम्मान, संगीत नाटक अकादमी सम्मान, ताल चिंतामणि, लय चक्रवती, उस्ताद हाफिज़ अली खान व अन्य कई सम्मानों के साथ पद्मश्री व पद्म विभूषण अलंकरण से इन्हें नवाजा गया। वे 3 सितम्बर 1923 की आधी रात को ही इस धरती पर आए थे और 4 मई, 2008 की आधी रात को ही वे इस धरती को छोड़, स्वर्ग की सभा में देवों के साथ संगत करने हमेशा के लिए चले गए। उनके जाने से भारत ने एक युगजयी संगीत दिग्गज को खो दिया।

संविधान बचाओ रैली में भारी संख्या में भाग लेने की अपील
देवघर/वरीय संवाददाता । झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी एवं देवघर जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी ने 6 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली में भारी संख्या में भाग लेने की अपील देवघर जिला के कांग्रेस जनों से की है। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला हो रहा है, इतना ही नहीं भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने की दिशा में संघर्षरत एवं प्रयत्नशील है।

गायत्री परिवार ने शिवगंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

देवघर/वरीय संवाददाता । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के राष्ट्रव्यापी निर्मल गंगा जन अभियान के अन्तर्गत गंगा सप्तमी, गंगा अवतरण दिवस पर प्रात: 6 से 8 बजे तक गायत्री परिवार सदस्यों द्वारा देवभूमि देवघर स्थित पावन शिवगंगा उत्तरी तट-घाट पर वैदिक मंत्रों से पूजन, अर्चन, वंदन कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। घाटों से कचरायुक्त पूजन सामग्री, बासी फूल, पालीथीन,जल पर तैरते प्लास्टिक दोनों में विसर्जित दीपदान सामग्रियों की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने कहा कि – ऐसी मान्यता है – जैसे गंगा स्नान से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं वैसे ही शिवभक्तों,श्रद्धालु सनातनियों को आत्मविश्वास है कि वही फल शिवगंगा स्नान से भी प्राप्त होते हैं। शास्त्रों में शिवगंगा अवतरण की पौराणिक कथा और गाथा है। अग्रदूत बनकर तन मन से स्वच्छता अभियान में मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक, जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय, महेंद्र प्रसाद यादव, बंशीधर सिंह, आशुतोष झा, प्रमोद कुमार सिन्हा, विद्या सिन्हा,राधा भारती, अनिता सिंन्हा आदि शामिल हुए।

देवघर में आस्था का दरबार, जहां विज्ञान भी खामोश है और चमत्कार बोलते हैं
देवघर वरीय संवाददाता । बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र धरती पर इन दिनों एक और आस्था का केंद्र बनकर उभरा है जिसमें चांदनी चौक स्थित हीरा चंद कुंजिलवार का आवास, जहां माता रानी का भव्य दरबार सजा है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कोई अपनों के लिए दुआ लेकर आता है, तो कोई अपने टूटे सपनों को जोड़ने की उम्मीद लिए।इस दरबार की आत्मा हैं बाबा, जो खुद को सिर्फ माता रानी का सेवक बताते हैं, लेकिन उनके अनुयायियों की नजर में वो एक फरिश्ता हैं। बाबा का दावा है कि माता की कृपा से वह पिछले 30 वर्षों से गूंगे को आवाज़, अंधे को रोशनी और लकवे से जूझते लोगों को चलने की ताकत दे रहे हैं। उनका कहना है, “ये मेरी नहीं, माता रानी की महिमा है। जो सच्चे मन से आता है, उसका दुख माता खुद हर लेती हैं।”श्रद्धालु इस चमत्कारी दरबार को देखकर भावुक हो उठते हैं। एक महिला ने बताया, “डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। हम टूट चुके थे। लेकिन यहां आकर जैसे किसी ने फिर से जीवन लौटा दिया।” कई लोगों ने वर्षों पुरानी बीमारियों से मुक्ति पाने का अनुभव साझा किया है। वहीं कुछ इसे अंधविश्वास कहकर खारिज करते हैं, लेकिन बाबा ने उन लोगों को खुला चैलेंज दिया है: “अगर कोई यह साबित कर दे कि ये सब झूठ है, तो उसे एक लाख रुपये इनाम दूंगा।देवघर की हवाओं में आजकल भक्ति की सुगंध है, मंत्रों की गूंज है, और उस शक्ति की उपस्थिति है ,जो नजर नहीं आती, लेकिन लोगों की आंखों में उम्मीद और दिलों में विश्वास बनकर बस जाती है। यह सिर्फ एक दरबार नहीं, आस्था और चमत्कार का संगम है जहां हर मनुहार सुनती हैं माता रानी।

संत कोलंबस स्कूल में हास्य कविता का हुआ आयोजन
देवघर/ वरीय संवाददाता। विश्व हास्य दिवस पर विद्यालय के बच्चों ने हास्य कविता प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र – छात्राओं ने आबंटित समय सीमा में हास्य कविता का अभिनय के साथ पाठ किया ।
छात्र झ्र छात्राओं एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने इस विशिष्ट हास्य वातावरण का लुफ्त उठाया । मौके पर प्राचार्य गौरव शंकर के अनुसार चेहरे के भाव भावनाओं पर प्रभाव डालते हैं एवं हास्य शरीर के कैलोरी को जलाकर रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है । हँसी हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा देती है और एंडोर्फिन के स्राव को सक्रिय करती है जो समग्र रूप से कल्याण की भावना को बढ़ावा देती है । इस आयोजन में शिक्षिका डेजी वर्मा, करुणा ठाकुर एवं अन्य की भूमिका अहम रही ।

प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
जसीडीह/संवाददाता देवघर प्रखंड कार्यालय के समीप रूपसागर में शनिवार को देवघर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उक्त जानकारी प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन ने देते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस की रांची में छह मई को आयोजित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय तैयारी की चर्चा कर की निर्णय लिए गए। साथ ही प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड कमेटी की मजबूती एवं विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक गणेश दास, सयुब अंसारी, सुनील रजक, जनार्दन प्रसाद देव, लालू भोक्ता, उमेश प्रसाद यादव, गोपाल राजहंस, मो मोजाहीद,अलीबस्क मियां, महताब आलम, जहांपनाह बीबी, श्याम सुंदर हांसदा, रंजीत कुमार यादव, नन्द किशोर दास, शंभू प्रसाद, विकास दास, अमरनाथ राय, प्रमोद कुमार यादव, मो मुस्ताक, होरील पुजहर आदि उपस्थित थे।

अवैध बिजली चोरी के ले चलाया गया छापामारी अभियान
सारवां / संवाददाता सारठ विद्युत अवर प्रमंडल के एसडीओ सोमेश कुमार के नेतृत्व में अवैध बिजली ऊर्जा चोरी करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मनीगढ़ी में विद्युत कर्मियों के साथ छापामारी अभियान चलाया गया इस दौरान तीन लोगों को अवैध रूप से बिजली ऊर्जा चोरी करते हुए पकड़ा गया। एसडीओ ने थाना में आवेदन देकर कहा झारखण्ड बिजली वितरण निगम के निर्देश के आलोक में मेरे देखरेख में छापामारी टीम गठित कर मानिगढ़ी में छापमारी की गई। मौके पर मानिगढ़ी में निज़ाम खान, विकास वर्मा और दुर्जनी के घनश्याम यादव को विद्युत ऊर्जा चोरी करते पाया गया। उक्त लोगों पर विद्युत अधिनियम के तहत बिजली ऊर्जा चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया। छापमारी दल में कर्मी मनोज साह, श्यामनारायण झा, जवाहर मंडल, विक्रम कुमार शामिल थे । पुलिस के द्वारा एसडीओ के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सूर्याहु पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया
सारवां/ संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के बंदाजोरी, मंझीलाडीह, जगमनडीह सहित कई गांव में सूर्य आराधना का महान सूर्याहु पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इसके पूर्व व्रतियों ने 24 घंटे का निर्जला उपवास कर रविवार अहले सुबह वैदिक पंडितों की देखरेख में भगवान भुवन भास्कर सूर्य को अर्घ प्रदान किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कतार में खड़ी होकर अपना आंचल फैलाकर भगवान भुवन भास्कर से सुख समृद्धि एवं संतान की कामना की गई। मौके पर जानकारी देते हुए शास्त्री महेश पांडे ने बताया की सूर्याहु पर्व सूर्य आराधना का महान अवसर है। उनकी आराधना से शक्ति, ज्ञान और ऊर्जा, सुख, समृद्धि, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। उन्होने कहा यह पर्व लोगों को एक साथ लाता है साथ ही पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म की अपने पुरातन पारम्परिक परम्परा का ज्ञान अपने अगली पीढ़ी को देता है । इस दौरान बताया पंच तत्वों से मानव शरीर का निर्माण हुआ है जिसमें अग्नि तत्व प्रधान होता है जो हमारे शरीर को निरंतर ऊर्जा प्रदान करता और अग्नितत्व के स्वामी भगवान सूर्य हैं जिनकी कृपा से हमारा शरीर गतिमान रहता है । उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों से हमें विटामिन की भी प्राप्ति होती है जिसे विज्ञान भी मानता है । मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store