• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

September 4, 2026

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026

चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

September 4, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

September 4, 2026

प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

September 3, 2026

मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

September 3, 2026

श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

September 3, 2026

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 2, 2026

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पालोजोरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

September 2, 2026

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : उपायुक्त

September 2, 2026

मतदाता सूची में पिता का नाम बदलने का आरोप

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

    चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

    जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

    सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

    श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

by admin
September 4, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राधा और कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे नन्हे-नन्हे भैया-बहनों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की मासूम अदाओं और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं कई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक भी कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा सरोज चमडिया, मुख्य अतिथि ममता कुमारी, विशिष्ट अतिथि किरण मिश्रा एवं रीना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा हमारे जीवन के आदर्श हैं। उनके जीवन और संदेशों को आत्मसात कर बच्चों में संस्कार एवं आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। रूप सज्जा प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडली में एकता चमडिया और शालिनी गुटगुटिया शामिल रहीं, जिन्होंने प्रस्तुतियों के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एकल एवं समूह गीत, एकल एवं समूह नृत्य, श्रीकृष्ण आधारित भजन, सुदामा तथा माता यशोदा के रूप की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मंच संचालन लता कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अमृतबाला, मानसी बनर्जी, प्रीति कुमारी, राजेश रंजन, मिथिलेश चौधरी, अंकिता कुमारी एवं संचित दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्किल कंपटीशन के तहत बच्चों ने किया विभिन्न प्रदर्शनी का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसकुपी में छात्र-छात्राओं के बीच वोकेशनल एजुकेशन के तहत स्किल कंपटीशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके तहत विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया’ प्रतियोगिता मे विद्यालय के सप्तम अष्टम, नवम, दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सामग्री बनाया। छात्र-छात्राओं द्वारा रोबोट के माध्यम से विभिन्न प्रकार का सामान बनाकर प्रस्तुत किया। जिसको शिक्षकों द्वारा बहुत ही सारहा गया। बनाए गए सामान में कुकर, हैंड वॉश, पोस्टर और विभिन्न प्रकार के कार्टून आदि शामिल है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने कहा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के पोस्टर बहुत ही अच्छा बनाया है’ छात्र-छात्राएं बेहतर से बेहतर सामान बनाने का गुरु सीखें। इसके साथ ही पढ़ाई पर ध्यान दें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्कृत किया गया’ मौके पर पूर्व मुखिया दिलीप यादव, कुमार प्रणव स्वरूप, चंद्रनाथ निषाद, कविराज चौधरी, सुशील कुमार, पंचानन मंडल, रेणु लकड़ा, सना एजाज, संकुल साधन सेभी उदय राय, निरमा कुमारी आदि शिक्षक प्रतियोगिता के अवसर पर मौजूद थे।

जन्माष्टमी पर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ कांवरियों का दल
सारवां, संवाददाता। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कांवरियों का दल गुरुवार को विभिन्न वाहनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। कांवरियों में बाबा भोलेनाथ के प्रति विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। इस संबंध में खैरखूंटी, मठटिकुर, तुरुकडीहा, पत्थलचपटी, ठाढ़ी, ऊपर ठाढ़ी सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अपने पूर्वजों की परंपरा का निर्वहन करते हुए मनोकामना की पूर्ति के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल भरते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि सुल्तानगंज से जल भरने के बाद वे पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ धाम में भी जलार्पण करने की परंपरा निभाई जाएगी। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के उपरांत अपने घर पहुंचकर कुलदेवता एवं कुलदेवी को भी जल अर्पित किया जाएगा। मौके पर सुरेश कुमार यादव, दशरथ यादव, नीलकुमार, विकास कुमार, सुभाष यादव, मंटू यादव, देवनारायण यादव, झगरू यादव, सनोज कुमार यादव, शालीग्राम यादव सहित कांवरिया दल के कई सदस्य उपस्थित थे।

पालोजोरी पहुंचे संथाल परगना आयुक्त
एक भी योग्य मतदाता का नाम न छूटे : शैलेन्द्र लाल

  • एसआईआर कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली प्रगति की जानकारी
    पालोजोरी/संवाददाता। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेन्द्र लाल गुरूवार को पालोजोरी पहुंचे। पालोजोरी में एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने आयुक्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे हुए थे। प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचते ही पालोजोरी अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी और थाना प्रभारी संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसआईआर में विसंगति पाए जाने के बाद नोटिस किए गए मतदाताओं से आयुक्त ने बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। मतदाताओं से बातचीत करते हुए आयुक्त ने कहा कि किसी को चिंता करने की कोई बात नहीं है। निर्धारित दस्तावेज समय पर जमा कर देने के बाद अंतिम रूप से उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा। देवघर के उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल और बीडीओ पार्थ नंदन से उन्होंने आंकड़ा आधारित कई जानकारियां ली। सारठ विधानसभा के पालोजोरी प्रखंड से विसंगति के 23800 मामलों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुचारू ढंग से लोगों से बातचीत की जाए और उनकी समस्या जानते हुए उसका समाधान निकाला जाए। बीडीओ ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित अन्य जगहों पर लगाए गए कैंप की जानकारी भी आयुक्त को दी। मीडिया से बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि पालोजोरी में एसआईआर का काम संतोषजनक पाया गया है। यहां के अधिकारियों की टीम सक्रिय होकर काम कर रही है। भरसक प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटे नहीं और आरोग्य का नाम चढ़े नहीं। मौके पर डीटीओ विजय कुमार, बीपीआरओ सुभाष चंद्र राय, आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार यादव, दिलीप किस्कू, सलाउद्दीन आदि मौजूद थे।

पालोजोरी की बेटी तमन्ना ने बढ़ाया देश का मान

  • स्विट्जरलैंड में कर रहीं क्वांटम विज्ञान पर पीएचडी
  • प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी फेलोशिप के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ बासेल में शोध, देश लौटकर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सेवा करने की इच्छा
    संतोष दत्ता/पालोजोरी। पालोजोरी प्रखंड के बेनीडीह गांव की बेटी तमन्ना कुमारी ने विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वर्तमान में वह स्विट्जरलैंड स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ बासेल में क्वांटम विज्ञान एवं नैनोफोनोनिक्स के क्षेत्र में पीएचडी शोध कर रही हैं। तमन्ना कुमारी के पिता वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय एवं माता शिक्षिका बुलबुल कुमारी हैं। तमन्ना की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तमन्ना ने अपनी प्रारंभिक उच्च शिक्षा की मजबूत नींव जवाहर नवोदय विद्यालय से रखी, जहां उन्होंने मैट्रिक एवं विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा से भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। उनका शोध करियर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थानों से जुड़ा रहा है। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में सीनियर रिसर्च फेलो के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) से जुड़ीं, जहां क्वांटम मेट्रोलॉजी के क्षेत्र में सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के रूप में कार्य किया। एनपीएल में उनका शोध कार्य क्वांटम हॉल रेजिस्टेंस स्टैंडर्ड्स के विकास पर केंद्रित रहा।
    वर्तमान में तमन्ना स्विट्जरलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ बासेल के नैनोफोनोनिक्स ग्रुप में प्रो. डॉ. इलारिया जार्डो के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं। उन्हें यूरोपीय संघ की अत्यंत प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी फेलोशिप के तहत अंतरराष्ट्रीय डॉक्टोरल कार्यक्रम में चयनित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह बहुविषयक एवं अंतरराष्ट्रीय पीएचडी कार्यक्रम क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पीढ़ी के अग्रणी शोधकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।
    हेटरोस्ट्रक्चर सामग्रियों में ऊष्मीय परिवहन पर कर रहीं शोध : प्रतिष्ठित फेलोशिप के तहत तमन्ना का शोध कार्य मुख्य रूप से हेटरोस्ट्रक्चर सामग्रियों में थर्मल ट्रांसपोर्ट यानी ऊष्मीय परिवहन के अध्ययन पर केंद्रित है। नैनोस्केल इंटरफेस पर ऊष्मा प्रबंधन और फोनॉन गतिकी को समझने की दिशा में उनका शोध महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनका शोध उच्च दक्षता वाले थर्मोइलेक्ट्रिक उपकरणों के विकास के साथ-साथ क्वांटम कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में ऊष्मा के अपव्यय और अत्याधुनिक क्वांटम हार्डवेयर के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक चुनौतियों के समाधान में उपयोगी हो सकता है।
    विदेश में शोध के बाद देश की सेवा करने की चाह : तमन्ना कुमारी का लक्ष्य विदेश में शोध अनुभव प्राप्त करने के बाद अपने देश की सेवा करना है। वह अपने शोध कार्यों को जारी रखते हुए भविष्य में देश के किसी प्रतिष्ठित शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान से जुड़कर विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहती हैं। उनका मानना है कि शिक्षा और शोध के माध्यम से देश के वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। बेनीडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों और फिर यूरोप के अंतरराष्ट्रीय शोध मंच तक पहुंचने वाली तमन्ना कुमारी की उपलब्धि आज युवा विद्यार्थियों, विशेषकर विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाली छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

शोक सभा कर दिवंगत अधिवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं वरीय अधिवक्ता जगदानंद झा के आकस्मिक निधन से संघ में शोक की लहर है। 59 वर्षीय अधिवक्ता जगदानंद झा का बुधवार की सुबह सारठ स्थित उनके आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मधुपुर न्यायालय परिसर में शोक का माहौल छा गया। सहकर्मी अधिवक्ताओं ने उनके निधन को संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया। जगदानंद झा वर्ष 1996 से मधुपुर न्यायालय में नियमित एवं स्थायी रूप से विधि व्यवसाय करते आ रहे थे। व्यवहार कुशल, मिलनसार और सहज स्वभाव के कारण वे साथी अधिवक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक चले जाने से अधिवक्ता संघ के सदस्य स्तब्ध और मर्माहत हैं। वे अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं। दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को अधिवक्ता संघ परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कई अधिवक्ताओं ने नम आंखों से उनके साथ बिताए समय को याद किया।
शोकसभा में संघ की ओर से दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को तत्काल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। संघ के सदस्यों ने कहा कि जगदानंद झा का निधन केवल एक अधिवक्ता का जाना नहीं, बल्कि एक व्यवहार कुशल और आत्मीय सहकर्मी का हमेशा के लिए बिछड़ जाना है। उनकी कमी अधिवक्ता संघ में लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी। मौके पर संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद शाही, महासचिव श्याम सुंदर भैया, प्रशासनिक सचिव जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय प्रसाद शाही सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं संघ के सदस्य उपस्थित थे।

जन्माष्टमी आज, बाजार मे चहल-पहल बढ़ी
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टी आज मनाई जाएगी जिसकी तैयारी जोरो पर है। पर्व को लेकर गुरुवार को बाजार मे चहल-पहल बढ़ गई। त्योहार को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, थाना रोड, डालमिया चौक समेत अन्य जगहों पर पूजा सामग्री की दर्जनों दुकानें सजी हैं। पूजा को लेकर लड्डु गोपाल की एक से बढ़कर एक पोशाक से लेकर झूले, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामानो से बाजार गुलजार है। पूजा सामग्री, सजवाटी सामग्री, फल और मिठाई की जमकर खरीदारी करते देखा गया। दिन भर बाजार गुलजार रहा। जन्माष्टी की तैयारी को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी करते देखे गए। श्रीकृष्ण के श्रृंगार की समान लोगों को खुब आकर्षित कर रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र मे लोगो का जबदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यहां के ठाकुर बाड़ी, पंचमंदिर समेत अन्य मंदिरों को फूलों और रंगीन
बिजली बल्बों से सजावट किया गया है। मंदिर के आस पास साफ-सफाई अभियान जोरों पर चल रहा है। ि

क्षेत्र के 61 विद्यालयों में 7 व 8 सितंबर को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

  • पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति के साथ तय की गई तिथियां
    चितरा/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र के चितरा थाना अंतर्गत सरकारी एवं उत्क्रमित विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के कुल 61 विद्यालयों में आगामी 7 एवं 8 सितंबर को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयवार तिथि एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार कई विद्यालयों में 7 सितंबर को तथा शेष विद्यालयों में 8 सितंबर को समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय पर्यवेक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। समिति के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक वातावरण, मूलभूत संसाधनों तथा विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है। जारी कार्यक्रम के तहत राजकीय मध्य विद्यालय चितरा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमगढ़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिग्घी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़बाद, हरिराखा, तुलसीडाबर सहित विभिन्न विद्यालयों में समिति का गठन निर्धारित तिथि को कराया जाएगा। समिति के पुनर्गठन को लेकर विद्यालय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। अभिभावकों एवं संबंधित सदस्यों को इसकी जानकारी देने के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने की अपील की जा रही है। शिक्षा विभाग की इस पहल से विद्यालयों के संचालन में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ने तथा विद्यालय विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

जी रामजी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण

  • महजोरी पंचायत भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं के संचालन व पारदर्शिता पर दिया गया जोर
    मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जी रामजी योजनाओं को प्रभावी एवं बेहतर ढंग से लागू करने को लेकर महजोरी पंचायत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीपीओ राजाराम प्रसाद ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को जी रामजी योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के तहत किए जाने वाले कार्यों, लाभुकों को रोजगार उपलब्ध कराने, योजनाओं के चयन एवं उनके संचालन की आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। राजाराम प्रसाद ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने उपयोगी स्थलों पर योजनाओं के चयन एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    मौके पर मुखिया सुधीर यादव, सुधीर मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि सोहन मुर्मू, तकबूल अंसारी, मनीर आलम, रियासत अंसारी, जेई आनंद मेहता, बादशाह अली, अजित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू कुमार, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, बबीता राय, विजय पांडेय, नागेंद्र दास सहित रोजगार सेवक गणेश हांसदा, वीरेंद्र मिश्रा, संतोष बेसरा, विजय कुमार सिंह, रामचंद्र पंडित, झुपर मरांडी एवं साजिद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

आसनबनी मुखिया के त्यागपत्र पर बीपीआरओ ने किया सत्यापन

  • पंचायत मुख्यालय पहुंचकर रसोदी किस्कू से की पूछताछ, बीडीओ के नाम लिखवाया त्यागपत्र संबंधी पत्र
    चितरा/संवाददाता। प्रखंड के आसनबनी ग्राम पंचायत की मुखिया रसोदी किस्कू द्वारा पद से त्यागपत्र दिए जाने के मामले में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय से पहुंचे बीपीआरओ श्रीकांत मंडल ने पंचायत मुख्यालय पहुंचकर त्यागपत्र का सत्यापन किया। यह कार्रवाई जिला पंचायती राज पदाधिकारी, देवघर के निर्देश पर की गई।
    जानकारी के अनुसार, मुखिया रसोदी किस्कू ने 19 अगस्त को जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर मुखिया पद से त्यागपत्र देने की इच्छा जताई थी। आवेदन में उन्होंने पंचायत सेवक संजीत कुमार दास, अपने देवर हेमलाल किस्कू तथा पंचायत सहायक चन्द्र किशोर किस्कू पर उनका जाली हस्ताक्षर कर विभिन्न योजनाओं में इस्तेमाल किए जाने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का हवाला देते हुए मुखिया पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थता जताई थी। इसी मामले को लेकर गुरुवार को बीपीआरओ श्रीकांत मंडल आसनबनी पंचायत मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुखिया रसोदी किस्कू से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की और उनके द्वारा दिए गए त्यागपत्र का सत्यापन किया। इस दौरान मुखिया के अलावा उनके दामाद धीरेंद्र सोरेन उपस्थित थे। सत्यापन के दौरान बीपीआरओ ने मुखिया से त्यागपत्र दिए जाने के कारणों सहित आवेदन में लगाए गए आरोपों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारठ के नाम त्यागपत्र से संबंधित पत्र भी मुखिया से लिखवाकर लिया। अब मामले में विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुखिया द्वारा लगाए गए जाली हस्ताक्षर के आरोपों को लेकर भी जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही वास्तविकता सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल त्यागपत्र के सत्यापन की कार्रवाई के बाद आसनबनी पंचायत का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store