• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026

चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

September 4, 2026

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

September 4, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

September 4, 2026

प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

September 3, 2026

मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

September 3, 2026

श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

September 3, 2026

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 2, 2026

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पालोजोरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

September 2, 2026

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : उपायुक्त

September 2, 2026

मतदाता सूची में पिता का नाम बदलने का आरोप

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

    चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

    जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

    सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

    श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

by admin
September 5, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग स्थित रोहिणी मोड़ के समीप दामोदर ग्राम इस्कॉन देवघर मंदिर में 4 सितंबर को धार्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत सुबह छह बजे मंदिर में मंगल आरती के साथ हुई। इसके बाद दिन के दस बजे विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में झारखंड सहित निकटवर्ती प्रदेश बिहार एवं पश्चिम बंगाल से आए दर्जनों भक्तगण शामिल हुए। संध्या करीब साढ़े चार बजे मंगलाचरण एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो लगभग पांच बजे तक चला। इसके बाद देवघर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए विभिन्न कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, वाद्य प्रस्तुति, फैंसी ड्रेस, सामूहिक नृत्य सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे इस्कॉन देवघर के प्रमुख श्री श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु ने श्रीकृष्ण जन्म कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है, जो भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और उनके जन्मोत्सव की खुशी में भजन-कीर्तन करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उनका जन्म अत्याचारी राजा कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, करुणा और ज्ञान के प्रतीक हैं। जन्माष्टमी का पर्व भक्तों को प्रेम, करुणा, निस्वार्थ भाव एवं आंतरिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। जन्म कथा के उपरांत रात्रि दस बजे भगवान श्रीकृष्ण के महाभिषेक की शुरुआत की गई। महाभिषेक में सात प्रमुख नदियों के जल, सात प्रकार के फलों के रस, दूध, दही, शहद, गुड़ एवं अन्य सामग्रियों से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान को 108 प्रकार के भोग अर्पित किए गए तथा महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच चरणामृत एवं एकादशी प्रसाद का वितरण किया गया।
मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 5 सितंबर 2026 को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। संध्या बेला में संस्थापक आचार्य के जन्मोत्सव पर विशेष महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिन के साढ़े बारह बजे से शाम सात बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि में इस्कॉन देवघर के अनुयायियों एवं बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही श्रील प्रभुपाद की महिमा का गुणगान एवं जन्म कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया जाएगा।

श्री लीलानंद (पागल बाबा) उच्च विद्यापीठ जसीडीह का 20वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राधा-कृष्ण की रासलीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह-रोहिणी मार्ग स्थित श्री लीलानंद (पागल बाबा) उच्च विद्यापीठ, जसीडीह का 20वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के दिन ही विद्यापीठ में बाल दिवस मनाने की परंपरा है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यापीठ के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों एवं श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवघर के जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यापीठ की पत्रिका ‘विद्यापीठ दर्पण’ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से संबंधित नृत्य, नाटिका एवं विद्यापीठ से जुड़े विषयों पर आधारित नाटक रहा। राधा-कृष्ण की मनमोहक रासलीला ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीतों को भी लोगों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने बाल लीला, हनुमान चालीसा, बंगाली गीत, कबीर अमृतवाणी एवं रामायण चौपाई सहित कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रतिभा और कला को देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
    विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र : वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, कला एवं अन्य विषयों से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा देखने को मिली, जिसकी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि विद्यापीठ में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक कुल 1150 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री एवं पोशाक भी उपलब्ध कराई जाती है। विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्ष 2015 से 2026 तक झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में विद्यापीठ के छात्र-छात्राएं शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते आए हैं।
    62 गौवंश की सेवा के लिए नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन : इससे पूर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, जसीडीह, देवघर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. राजन ओझा एवं श्री लीलानंद पागल बाबा के भक्तों द्वारा नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया गया। बताया गया कि गौशाला में वर्तमान में लगभग 62 गौवंश की सेवा की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यापीठ के ट्रस्टी किशोर तोषनीवाल, अजय पोद्दार, जितेंद्र रुंगटा, रवि झुनझुनवाला एवं ओमप्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर पागल बाबा के भक्त छेदीलाल पोद्दार, गोपाल खेमका, सुरेंद्र सरावगी, कुणाल खेमका, पप्पू शर्मा, प्रदीप जालान, सुशीला तोषणीवाल, कृष्णा पोद्दार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। विद्यालय के प्राचार्य संदीप कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य विनीता कुमारी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राजेश कुमार मंडल, मनोज कुमार मालाकार, लीना मिश्रा, ओंकार कुमार, रत्ना कुमारी, दीपक कुमार राय, बिक्रम कुमार, प्रभाकर मिश्रा, सुमन कुमार मिश्रा, अमोद कुमार मिश्रा, स्वाती कुमारी, कविता चौधरी, गौतम कुमार, शबनम कुमारी, रमिता कुमारी, रश्मि कुमारी, राधा यादव, रेखा कुमारी, सागर कुमार, कौशल कुमार झा, पुष्पा कुमारी, सोमारी सांगा, अभिषेक कुमार, प्रतिभा कुमारी, विजय कुमार सिंह, शैलेंद्र झा, प्रेमलता कुमारी, सत्यजीत राय, विवेक कुमार झा, संगीता वर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा की वरीय कार्यकर्ता रीता चौरसिया, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं देवघर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों एवं विद्यापीठ द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कृष्ण प्ले स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

  • राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    देवघर/संवाददाता। शहर के जरूआडीह स्थित क्रेयोन्स प्ले स्कूल एंड एकेडमी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद राधा-कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले पर विराजमान कराया गया। पूरे विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा एवं शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति को देखकर शिक्षक एवं अभिभावक मंत्रमुग्ध हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं कर्म के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, कर्तव्य एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव भी है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना है। मौके पर विद्यालय के निदेशक एसएन शर्मा, मनी शर्मा, प्राचार्य राजीव रंजन सहित शिक्षक संजय मिश्रा, अजीत कुमार, अमित कुमार, दिलीप कुमार यादव, दीक्षा कुमारी, तम्मना, खुशी कुमारी, आशा प्रसाद, हर्षिका कुमारी एवं मनीषा सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालयकर्मी उपस्थित थे।

स्कूल वैन हादसे में प्राथमिकी दर्ज, छानबीन शुरू

  • पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप, हादसे में 8 वर्षीय छात्रा की हुई थी मौत
    चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारठ-चितरा मुख्य सड़क स्थित मंझलीबाद गांव के समीप बीते एक सितंबर को हुए दर्दनाक स्कूल वैन हादसे के मामले में चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में 8 वर्षीय छात्रा मुन्नी कुमारी की मौत हो गई थी, जबकि स्कूल वैन में सवार अन्य बच्चे घायल हुए थे। मृतका छात्रा के पिता खम्हार गांव निवासी मुकेश रजवार के लिखित बयान पर चितरा थाना में कांड संख्या 54/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में पीड़ित पिता ने स्कूल वैन को टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन के चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना के दिन करीब 12:30 बजे मुकेश रजवार को सूचना मिली कि मंझलीबाद गांव के समीप स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां देखा कि पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर से स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हो गया था। वैन में चालक के अलावा छात्रा मुन्नी कुमारी सहित कई बच्चे सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए थे। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए बरजोरी क्लिनिक पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मुन्नी कुमारी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, वाहनों की स्थिति और चालक की भूमिका सहित अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इधर, हादसे में मासूम छात्रा की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।

प्रेम मंदिर में भक्त प्रहलाद की कथा ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में

  • श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण प्राकट्य उत्सव की मनमोहक झांकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
  • भगवान की भक्ति नौ प्रकार की होती है : आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री
    देवघर/नगर संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम (प्रेम मंदिर), मां जगदंबा कॉलोनी, वार्ड संख्या 35, ठाढ़ीदुलमपुर देवसंघ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम के संस्थापक सह राष्ट्रीय संत परम सद्गुरु डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के भावपूर्ण कथा वाचन से पूरा प्रेम मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चली कथा में आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। उन्होंने धर्म, सदाचार, भक्ति और मानव जीवन के आध्यात्मिक उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य के विनाश का कारण बनता है। मनुष्य को अपने जीवन में विनम्रता, सेवा और भक्ति का भाव अपनाना चाहिए। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को नवधा भक्ति का महत्व भी समझाया। आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने कहा कि भगवान की भक्ति नौ प्रकार की होती है। उन्होंने नवधा भक्ति के विभिन्न स्वरूपों की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान का श्रवण, भजन-कीर्तन, स्मरण, माता-पिता एवं गुरुजनों की सेवा, गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा, पूजा-अर्चना, भगवान के प्रति समर्पण भाव, दास्य एवं सखा भाव तथा आत्मनिवेदन भक्ति के प्रमुख स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। सेवा और परोपकार से ही जीवन सार्थक बनता है।
    प्रेम मंदिर को सेवा का केंद्र बनाने का संकल्प : कथा के दौरान आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री ने कहा कि परम सद्गुरु डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज की संकल्पना से गढ़ीदुलमपुर में प्रेम मंदिर का निर्माण किया गया है। यहां गरीब कन्याओं के विवाह, वृद्धों की सेवा, गौ सेवा और 24 घंटे अन्नपूर्णा सेवा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सेवा भाव से इस संकल्प को साकार किया जा सकता है। साथ ही गौशाला के माध्यम से गोसेवा को भी बढ़ावा देने की योजना है।
    कृष्ण प्राकट्य उत्सव और झांकी ने मोहा मन : श्रीमद्भागवत कथा के बीच भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया का प्राकट्य उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित आकर्षक एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मिथिला पाग पहने आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री भी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। उनके मधुर भजनों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से ”मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, श्याम आएंगे…” भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे। पूरा प्रेम मंदिर परिसर राधे-कृष्ण और जयकारों से गूंजता रहा।
    डॉ. दुर्गेशाचार्य के सान्निध्य ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा : भागवत कथा महोत्सव में राष्ट्रीय संत परम सद्गुरु डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज का सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य प्रेम, शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कथा स्थल पर उनके सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कथा का शुभारंभ गणेश वंदना और मंगलाचरण के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मानवीय मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड से पहुंचे कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। डॉ. दुर्गेशाचार्य जी महाराज के साथ गंगोत्री, उत्तरकाशी से पहुंचे कृष्णा मिश्रा, अनिल नौटियाल, पंकज भट्ट और विनोद होलकर ने भजन एवं पूजा में संगत देकर आयोजन को और अधिक भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
    आयोजन की सफलता में समिति सक्रिय : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, संयोजक कृष्ण कन्हैया राय, कोषाध्यक्ष रंजीत झा, सचिव अमरेश कुमार सिंह तथा धनबाद से पहुंचे योगेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संतुलित आहार से स्वस्थ जीवन की राह आसान

  • रेलवे हेल्थ यूनिट में पोषण जागरूकता कार्यक्रम
    मधुपुर/संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत शुक्रवार को मधुपुर रेलवे हेल्थ यूनिट में पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सनातन हाजरा ने किया। मौके पर मंडल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आसनसोल डॉ. बीना मार्डी के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), आसनसोल डॉ. रजनी सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 25 लोगों ने भाग लिया।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार बैद्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी आसनसोल वी.एस.वी. राव तथा मंडलीय रेलवे अस्पताल, आसनसोल की आहार विशेषज्ञ मधुरा दत्ता ने पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने संतुलित आहार के महत्व के साथ-साथ जंक फूड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा मोटापे से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वी.एस.वी. राव ने ताजा एवं पौष्टिक भोजन करने, समय पर भोजन लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा नमक और चीनी का सेवन सीमित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
    कार्यक्रम में पैरामेडिकल कर्मियों के अलावा स्टेशन हाउसकीपिंग स्टाफ, मरीज एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ आदतों को अपनाने का संदेश दिया गया।

रेडक्रॉस आयोजित करेगा फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर

  • 12 से 18 सितंबर तक होगा पंजीयन
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के पनाहकोला स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार ने की। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, पंजीयन एवं आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि डीजीएमएस, मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट, भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 19 से 21 सितंबर तक भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए 12 से 18 सितंबर तक इसी परिसर में पंजीयन की व्यवस्था की गई है। अरविंद कुमार ने कहा कि मधुपुर में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के लिए उपलब्धि का विषय है। अब स्थानीय लोगों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि संस्था पूर्व में भी समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रही है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है। इसमें अरविंद कुमार को संयोजक बनाया गया है, जबकि रंजन कुमार, एनुल होदा, दीपक मिश्रा, विनोद कुमार, आलोक कुमार, मालती सिन्हा, शाकिब खान एवं राकेश वर्मा को समिति में शामिल किया गया है। बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेंद्र घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्णय लिया।

मधुपुर के चुंगलो गांव से लापता दो वर्षीय गोलू कुएं में मिला

  • देवघर ले जाने के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
    मधुपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के गड़िया पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव से गुम हुआ दो वर्षीय मासूम का दुखद अंत हो गया है। गांव निवासी बिपिन कुमार मंडल ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका दो वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गुरुवार को दिन के लगभग 3 बजे घर के पास से अचानक गुम हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से पूरे गांव, रिश्तेदारों और आसपास काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला था। उस समय गोलू लाल रंग की गंजी और हाफ पैंट पहने हुए था।
    परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन करने के दौरान मासूम गोलू घर के ही पास स्थित एक कुएं में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन वहां ऑक्सीजन और बेहतर इलाज की सुविधा नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मधुपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store