• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

September 3, 2026

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026

चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

September 4, 2026

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

September 4, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

September 4, 2026

प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

September 3, 2026

श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

September 3, 2026

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 2, 2026

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पालोजोरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

September 2, 2026

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : उपायुक्त

September 2, 2026

मतदाता सूची में पिता का नाम बदलने का आरोप

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

    चांदी के झूले पर झूलेंगे कृष्ण कन्हैया, प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी

    जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, भावुक हुई दर्शकों की आंखें

    सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

    प्रेम मंदिर में गूंज रही भागवत कथा की अमृतधारा, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

    श्रावणी मेला की सफलता पर यूथ वॉयस ने प्रशासन को दी बधाई

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मूसलाधार बारिश से चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ जलमग्न, आवागमन के लिए खुला वैकल्पिक रास्ता

by admin
September 3, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चितरा/संवाददाता।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चितरा कोलियरी क्षेत्र की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जगह-जगह जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं लगातार बारिश के कारण कोलियरी में कोयला उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। चितरा-बस्ती-पालोजोरी पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ आठ नंबर ओबी डंप के समीप एक बार फिर जलमग्न हो जाने से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि, स्थिति को देखते हुए ईसीएल प्रबंधन की ओर से मुख्य सड़क के बगल से वैकल्पिक रास्ता तैयार कर आवागमन चालू रखा गया है। लेकिन कच्चा रास्ता बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़मय हो गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। फिसलन के कारण दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है। मुख्य सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों के साथ छोटे-बड़े वाहनों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। लगातार बारिश के बीच इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य पथ पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा होकर आवागमन को प्रभावित करता है। लोगों ने संबंधित विभाग एवं ईसीएल प्रबंधन से जल निकासी की ठोस व्यवस्था कराने तथा सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। इधर, लगातार बारिश का असर कोलियरी के उत्पादन कार्य पर भी पड़ा है। बारिश के कारण खनन एवं परिवहन गतिविधियां प्रभावित होने से कोयला उत्पादन में कमी आने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से भी मामले में तत्काल पहल कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।

चार दिनों की बारिश ने बढ़ायी मुसीबत, सीरिया में मिट्टी व खपरैल के घर धराशाई
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण कच्चे और जर्जर मकानों पर आफत टूट पड़ी है। प्रखंड क्षेत्र के सीरिया गांव में बारिश के कारण एक मिट्टी का घर पूरी तरह धराशाई हो गया। वहीं, इसी गांव में एक ईंट-खपरैल का मकान भी गिर जाने से संबंधित परिवार के समक्ष रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी लगातार बारिश के कारण मिट्टी एवं फूस से बने घरों के गिरने की खबरें सामने आ रही हैं। घर गिरने से प्रभावित गरीब परिवारों के सामने इस बरसात में सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। घर का आशियाना उजड़ने के बाद परिवारों को अपने सामान और बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि करौं प्रखंड में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे जरूरतमंद परिवार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अबुआ आवास योजना के तहत पक्के मकान की दरकार है।
कई परिवार लंबे समय से आवास की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका है। बारिश के इस मौसम में कच्चे घरों में रहना इन परिवारों के लिए बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि बारिश में गिरे मकानों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास अथवा अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाए।

बीमा राशि भुगतान में मनमानी का किसानों ने लगाया आरोप
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौ प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कराए गए बीमा राशि के भुगतान में बीमा कंपनी द्वारा बिचौलियों के साठ गांठ से मनमानी ढंग से भुगतान करने का आरोप लगाया है। प्रखंड के पंचायत डिडाकोली, सिरसा, टेकरा, गंजोबारी रानीडीह आदि पंचायत के हजारो किसानो ने बताया कि 2025 में अपने फसलों की भविष्य में होने वाले नुकसान को लेकर बीमा कराया था। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी के कर्मी द्वारा प्रखंड के कुछ दलालों से मिलकर गिने चुने लोगों को एक सप्ताह पूर्व उनके बैंक खाते में बीमा राशि का भुगतान किया है। करौं पंचायत में एक दर्जन किसानों को ही इसका लाभ मिला है। जबकि रानीडीह पंचायत के अधिकांश गांव में बिचौलिया और बीमा कंपनी के मिली भगत से बीमा की राशि भुगतान की गई है। जो जांच का विषय है। बीमा की राशि नहीं मिलने से किसान प्रखंड कार्यालय, कृषक मित्र, आदि जगहों का चक्कर काटते काटते थक चुके हैं’ किसानों ने जिले के उपायुक्त महोदय से 2025 में मोथा चक्रवात से धान की फसल के हुए नुकसान का जांच एवं बीमा कंपनी द्वारा किए गए पूरे भुगतान प्रक्रिया की जांच कराए जाने का मांग किया। बीमा राशि का भुगतान नहीं होने से किसाना मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है। प्रखंड के किसानों मे सरोज सिंह, मनोज सिंह, मनोहर रवानी, ध्वजाधारी चौधरी,रामदेव चौधरी, संजीव राय, विकास कुमार राय, मदन चौधरी, हृदय नारायण चौधरी आदि मौजुद थे।

चुल्हिया के राजकीयकृत कल्याण +2 विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न
मोहनपुर/संवाददाता।
राजकीयकृत कल्याण +2 विद्यालय, चुल्हिया में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं विधिवत तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई गई। इस दौरान विद्यालय के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सिंधु देवी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपिका जायसवाल का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मु. जहीर अब्बास सहित पूर्व अध्यक्ष नारायण यादव, हेमंत कुमार चौधरी, शिव शंकर मुर्मू, अनामिका भारती, श्याम कुमार, वासुदेव चौधरी, अजय चौधरी, कांग्रेस यादव, बिल्किस परवीन, फूलमानी देवी, अनीता देवी, वीणा देवी एवं विकास चौधरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक की भूमिका विकास चंद्र चौधरी एवं भूपेंद्र कुमार मंडल ने निभाई। विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

नेपाल से आये इमामउद्दीन के सारठ मजार से लापता होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी
सारठ/संवाददाता।
सारठ स्थित बाबा मखदूम शाह के मजार पर झाड़-फूक और इलाज को ले नेपाल के लड़का इमामउद्दीन अपने परिजनों के साथ सारठ मजार आया हुआ था।लेकिन बीते दिनांे वह संदिग्ध रूप से मजार परिसर से लापता हो गया।जानकारी के अनुसार बताया गया कि इमामउद्दीन मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा झाड-फूक को ले सारठ मजार अपने परिजनों के साथ आया था। परिजनों का कहना है कि आसपास इलाकों में काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं लगने पर अंदेशा जताया है कि हो सकता कही आसपास के इलाके में वो भटक रहा होगा या किसी अनहोनी घटना को लेकर आहत परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाया है।वहीं सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने खोये हुए युवक को हर सूत्र से पता लगाने के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं।

कांवड़ियों की सेवा में जुटा भारत विकास परिषद, सालभर चलता है सेवा शिविर
कांवड़ियों की सेवा, परमात्मा की साक्षात सेवा : सीए रंजन कुमार सिंह
देवघर/संवाददाता। कांवड़ियों की सेवा को परमात्मा की साक्षात सेवा मानते हुए भारत विकास परिषद की ओर से शाश्वतकुंज में सालभर सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। सीए रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कांवड़ियों की निरंतर सेवा की जा रही है। सावन के महीने में देवघर में कांवड़ियों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में शिविर लगाए जाते हैं, लेकिन सावन समाप्त होने के बाद इनकी संख्या धीरे-धीरे कम हो जाती है। ऐसे में शाश्वतकुंज का सेवा शिविर वर्षभर कांवड़ियों के लिए समर्पित रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग और सेवा उपलब्ध कराई जाती है। सीए रंजन कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा महादेव की सेवा के समान है।
भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल मंत्र के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। परिषद का उद्देश्य स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। सेवा कार्य से जुड़ी अनामिका सिंह ने भी भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ियों के लिए वर्षभर सेवा उपलब्ध कराना अनुकरणीय पहल है।

रांची-गोड्डा ट्रेन से हजारों की देसी शराब जब्त
मघुपुर/संवाददाता। ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत आरपीएफ मघुपुर ने अप 18603 राँची -गोड्डा इंटरसीटी ट्रेन से हजारो रूपये मुल्य के अवैध देशी शराब जप्त किया है । घटना विगत मंगलवार की देर रात की बताई जाती है। बुधवार प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए आरपीएफ ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर आपरेशन सर्तक अभियान के तहत उक्त ट्रेन मे तलाशी के दौरान गार्ड बोगी के पास स्थित द्वितीय जनरल कोच में एक आसमानी रंग का छोटा ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में लावारिस पड़ा हुआ पाया गया। आसपास पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति उक्त बैग पर अपना दावा करने हेतु आगे नहीं आया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें झारखंड निर्मित रॉयल झारखंड ब्रांड की देशी शराब की विभिन्न आकार की बोतलें बरामद हुईं। तत्पश्चात बैग को मधुपुर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। जांच के दौरान रॉयल झारखंड ब्रांड की विभिन्न आकार की कुल 16 बोतल अवैद्य देशी शराब बरामद हुआ। जिसकी कुल मात्रा 5400 मि.ली. तथा कुल अनुमानित मूल्य एक हजार 180 रूपया बताया गया। इस अभियान मे किसी तस्कर की गिरफ्तारी नही हुई है। आरपीएफ ने बताया की अवैध शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। जब्त की गई शराब को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग देवघर को सुपुर्द किया कर दिया गया। इधर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पहचान किया जा रहा है।

विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की विसंगति को ले सुनवाई हुई शुरू
पालोजोरी/संवाददाता। एसआईआर में पालोजोरी के अनमैप्पड मतदाताओं की सुनवाई के साथ-साथ अब मतदाता सूची में विसंगति की सुनवाई भी शुरू हो गई है। पालोजोरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय, खागा और बसाहा में बुधवार को सुनवाई के लिए कैंप लगाया गया था। तीनों जगहों पर लगाए गए कैंप में नोटिस किए गए मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। वही जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास और बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन अलग-अलग जगहों पर जाकर कैंप का नेतृत्व किया और सुनवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सारठ विधानसभा के पालोजोरी प्रखंड में 23800 के आसपास विसंगति के मामले सामने आए हैं, जिन्हें नोटिस भेजा गया है। अलग-अलग जगहों पर लगाए गए कैंप में नोटिस किए गए मतदाता नोटिस और विसंगति को दूर करने वाला दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कमी उनकी सुनवाई कर रहे हैं। सुनवाई की प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक चलेगी।

छह माह से पोषाहार की राशि नहीं 166 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार बंद
सारवां/ संवाददाता।
सारवां और सोनारायठाड़ी प्रखंड क्षेत्र के 166 आंगनबाड़ी केंद्र पर 1 सितंबर से पोषाहार पूर्ण रूप से हुआ बंद इसे ले कर सेविकाओं ने झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनीश कुमार के नाम प्रधान सहायक निरंजन कुमार को आवेदन दे कर इसकी जानकारी पूर्व में दिया गया था। जिसमें मुख्य रूप से बताया कि मार्च 2026 से दोनों प्रखंडों के 166 आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार के मद में राशि नहीं दिए जाने से 6 माह से राशन उधार लेकर चलाया जा रहा था। अब दुकानदार उधार देने से इनकार कर रहे हैं ऐसे में 1 सितंबर 2026 से केंद्र पर पोषाहार बंद हो कर रह गया है। इसके लिए विभाग जिम्मेदार है। क्योंकि इसे लेकर पूर्व में जानकारी दी जा चुकी है। केंद्र पर स्कूली पुर्व शिक्षा को लेकर पहुंचने वाले बच्चों को पोषणयुक्त सामग्री नहीं मिल सकेगी। इसके साथ ही बताया कि उन लोगों का मानदेय भी केंद्र से प्रति माह साढे चार हजार दिया जा रहा था जो मार्च से अब तक भुगतान नही किया गया है। सेविका प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, रेनू कुमारी, इंदु झा, पुतुल देवी रेखा देवी, बीपी कुमारी, गुड़िया कुमारी, रेणु कुमारी, चंदा कुमारी, रीना देवी, सुमन कुमारी, अंजू कुमारी, संभव परवीन रीता कुमारी मीना कुमारी गायत्री देवी आशा देवी कल्पना देवी बीना देवी लालमणि देवी चंदा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

भवानीपुर में जन्माष्टमी की तैयारी अंतिम चरण में कोलकाता की झांकी व भजन कार्यक्रम बनेगा आकर्षण
चितरा/संवाददाता।
आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को लेकर चितरा के भवानीपुर गांव में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए पूजा पंडाल की साज-सज्जा, विद्युत सजावट एवं कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, 4 सितंबर की रात्रि को कोलकाता से आने वाली आकर्षक झांकी के साथ भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं 5 सितंबर को दही-हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युवाओं एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा दही-हांडी फोड़ने का रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 6 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे द्वारा भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भवानीपुर में जन्माष्टमी का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। लगातार तीन दिनों तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के कारण आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। धार्मिक आस्था, भव्य झांकी, दही-हांडी और भजन संध्या के माध्यम से जन्माष्टमी समारोह को यादगार बनाने की तैयारी है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, सोनू यादव, मंजीत राय, निवास राय, राजकुमार राय, मुन्ना रजक, चीकू आदि मौजूद थे।

ट्रेक्टर रोककर मांगी रंगदारी, मारपीट के बाद रुपये छीना
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत राजाडीह मोड़ के समीप कतिपय लोगों ने नशे का सेवन कर एक ट्रेक्टर को रोक चालक से रंगदारी की मांग कर मारपीट कर रुपए छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के मालेडीह गांव निवासी रोहित यादव -34 वर्ष ने थाना में आवेदन देकर उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को शाम करीब पांच बजे देवघर में ईटा बेचकर ट्रेक्टर लेकर अपना घर मालेडीह आ रहा था। इसी दौरान राजाडीह मोड़ के समीप धर्मवीर पासी,करण पासी ग्राम तेलंगवाडीह थाना जसीडीह निवासी एवं एक अज्ञात व्यक्ति तीनों नशे का सेवन कर ट्रेक्टर को रोक लिया और रंगदारी में रुपए की मांग की। जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसे बचाने लेवर राजकिशोर पांडेय आया तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही गले से दो भर चांदी सिकड़ी एवं पाकेट से जो ईट बेचकर नौ हजार रुपए था ले लिया। राहगीर जमा होने लगे तो धमकी देकर तीनों भाग गए। पुलिस ने रोहित यादव के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

एसआईआर कराने के दौरान मारपीट कर रुपया छीना
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत कोयरीडीह उपपंचायत भवन में परिवार के साथ एस आईआर कराने गए जसीडीह थाना क्षेत्र के बड़ा नौखिल गांव निवासी सुरेश महतो -48 वर्ष के साथ कतिपय लोगों ने मारपीट कर रुपए छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सुरेश महतो ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक एक सितम्बर को दोपहर करीब एक बजे कोयरीडीह उपपंचायत भवन में मां टुकनी देवी एवं भवासिन सरीता देवी का एसआईआर कराने गए थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए सुदामा यादव, हीरालाल यादव और दिनेश यादव सभी ग्राम छोटा नौखिल थाना जसीडीह निवासी ने लाठी डंडे,ईंट पत्थर से उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सुदामा यादव ने जान मारने की नीयत से गला दबाने लगा। साथ ही लेवर पेमेंट करने के लिए रखा दस हजार रुपए छीन लिया। उन्होंने आगे कहा कि उसकी मां टुकनी देवी वार्ड सदस्या है। इसी रंजीस से मारपीट कर रुपए छीन लेने की घटना की अंजाम दिया। पुलिस ने सुरेश महतो के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

25 वर्षीय युवक काम करने के लिए निकला, नहीं लौटा घर, परिजनों ने थाना में दिया आवेदन
मोहनपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौपाल गांव निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक के परिजन ने मोहनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर उसकी खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि विकास कुमार 31 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10 बजे घर से मजदूरी के लिए जा रहे यह कहकर निकला था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, विकास के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। जिस नंबर से संपर्क किया गया, वह बंद बताया गया। इसके बाद उसके दूसरे मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर घंटी जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। लापता युवक के परिजन ने मोहनपुर थाना पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास कुमार की खोजबीन कराने की मांग की है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

धार्मिक वातावरण के बीच इस्कॉन देवघर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026

मधुपुर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

September 5, 2026

बैंक से रुपये निकालकर निकले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी

September 5, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store