मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में खोरठा भाषा साहित्य व संस्कृति विकास परिषद के तत्वाववधान में खोरठा के अग्रदूत श्रीनिवासन पानुरी की जयंती खोरठा दिवस के रुप में मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष व इंजोर , पत्रिका के संपादक धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि श्रीनिवासन पानुरी जयंती हम खोरठा दिवस के रुप में मनाते हैं। पानुरी जी खोरठा भाषा व साहित्य के सफल साधक थे। आर्थिक तंगी के बावजूद भी वो साहित्य साधना में अनवरत लगे रहे। मुफलिसी कभी भी उनकी साहित्य साधना के आड़े नहीं आती। उन्होंने संघर्ष करते हुए 40 वर्षों की साहित्यिक जीवन में विभिन्न विधाओं की करीब 40 पुस्तकों की रचना किये। खोरठा भाषा व साहित्य को समृद्ध बनाया। उनके योगदान से भाषा व साहित्य आज अपने मुकाम पर है। उनकी कविता के कायल बड़े-बड़े दिग्गज हस्तियां थे। पानुरी जी ने आमजन के दुख-दर्द को अपने साहित्य का आधार बनाया। आज खोरठा व संस्कृति प्रगति पथ पर अग्रसर है। ये पानुरी जी के संघर्ष के परिणाम स्वरूप है। लोगों ने कहा कि धनंजय प्रसाद ने भी पानुरी जी से प्ररेणा लेकर इंजोर, पत्रिका का प्रकाशन पिछले 29 वर्षों से नियमित करते आ रहे हैं। जो इतना लंबा सफर तय करने वाली झारखंड की पहली पत्रिका है।
74वीं जयंती पर शहीद निर्मल महतो को मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पुराना सीओ ऑफिस मोड़ स्थित शहीद निर्मल महतो के 74वीं जयंती के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मंत्री हफीजुल ने कार्यकर्ताओं से उनके आर्दशों पर चलने का अपील किया। कहा उनके मार्ग दर्शन से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड को अलग राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने महाजनी प्रथा का कड़ा विरोध किया था। इसी वजह से साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। वे शहीद हो गए। अपने जीवन काल में हमेशा सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहे। वे गरीबों को हमेशा सहयोग करते रहे। मौके पर दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
पीएच चर्च बाघाडाबर में धूमधाम के साथ मना क्रिसमस
मारगोमुंडा/संवाददाता। पीएच चर्च बाघाडाबर में बुधवार को क्रिसमस धूमधाम के बीच मनाया गया। इस अवसर पर चर्च को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाया गया था। चर्च में फादर विश्वनाथ यादव, नितेश कुमार यादव ने प्रार्थना सभा आयोजित कर प्रभु यीशु मसीह का संदेश लोगों को बताया और प्रभु यीशु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश लोगों को दिया। कहा प्रभु यीशु ने अंधों को दृष्टिदान, मुर्दों को जीवनदान और पापियों को क्षमादान देने का संदेश दिया है। लोग उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप व अत्याचार बड़ा है तब-तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर मानव जीवन का उद्धार किया है। इसी क्रम में प्रभु यीशु ने भी पृथ्वी पर अवतार लेकर मानव जीवन का कल्याण किया। कहा कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है।
संत जोसेफ स्कूल में मना क्रिसमस
देवीपुर/संवाददाता। सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर स्थित संत जोसफ स्कूल खीरवातरी में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर ईसा मसीह के जीवन से लोगों को अवगत कराया। कहा उनके सिद्धांत दुनिया भर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करता है। उनका मार्गदर्शन न्याय संगत और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता प्रशस्त करता है। सेवा, प्रेम और करुणा के इस त्योहार पर ईसा मसीह की शिक्षा का पालन करने का संकल्प लिया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों की ओर से सबों को क्रिसमस की शुभकामना दी गयी।
शादी की नीयत से नाबालिक लड़की का अपहरण का मामला दर्ज
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के बुढ़ई थाना अंतर्गत डेलीपाथर गांव निवासी रंजीत सेन ने गांव के ही राहुल सेन पर नाबालिक लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
तीन महिला समेत आठ पर मारपीट कर घायल करने का लगा आरोप
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनी गांव निवासी राजेश यादव ने गांव के ही सुखदेव यादव, विजय यादव, सुरेन्द्र यादव, रोहित यादव, लिलिया देवी, सरिता देवी, सुलोचना देवी व ग्रीस महतो पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है।
भाजपा नेता ने मनायी पूर्व पीएम की जयंती
सारवां/संवाददाता। प्रखंड के लखोरिया में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती भाजपा नेता संजय कुमार प्रसाद की देखरेख में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर त्रिलोकी देव, पंकज झा, विक्की देव, चंद्रकांत झा, कौशल झा, ठाकुर पांडे, संजय पांडे, दिलीप झा, प्रणव राय, मदन साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
मोहनपुर। संवाददाता। प्रखंड के त्रिकुट पहाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की जयंती मनायी। तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर घोरमारा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल, महामंत्री पंचानन मंडल, बलवंत सिंह, अघोड़ अजय बाबा, देवाशीष चौधरी, अजित कुमार मंडल,प्रकाश मंडल, तिलक सिंह, रणविजय सिंह, धनंजय पंडा, कमलेश कुंदन, अवधेश मंडल, हरिशंकर दास, नकुल तांती, मनोज मंडल, कार्तिक मंडल, कार्तिक मंडल, भुनेश्वर मंडल, देवेंद्र यादव, सुकेंद्र यादव समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
मधुपुर/संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान शहर के हटिया दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी की अध्यक्षता में सुशासन दिवस पर अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रावनी ने अटल बिहारी के जीवनी पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की सुरक्षा एवं विकास कार्य को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को मील का पत्थर बताया।बूथ स्तर पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस मनाया गया। कहा कि देश की जनता कई युगों तक याद रखेगी। वह एक राजनेता ही नहीं बल्कि प्रखर वक्ता और कवि भी थे। इनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती हैं। अपने अथक परिश्रम से एक विशाल संगठन खड़ा किया। सभी वर्गों को साथ लेकर चले। उन्होंने देश और समाज का विकास करते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं लाए।वही नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक अग्रणी व्यक्ति थे,जिन्होंने अपने कार्यशैली की पहचान संगठन एवं प्रत्येक कार्यकर्ता के दिल में बसाने का काम किया।आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना कर पूरा देश उनके सपनों को साकार करने वाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों के आधारभूत ही अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, गोपाल मोदी, अशोक गोंड, पप्पू यादव, मुरारी कर्ण, सुदामा यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
दुर्घटना में महिला घायल
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-देवघर मुख्य सडक के बैजनाथपुर विशनपुर पुल के पास विगत दिन देर रात को देवघर से मोटरसाइकिल के पीछे बैठी सारठ निवासी महिला मनोरमा देवी पुल के नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये सीएचसी भेजा गया। मौके पर उनकी प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिये देवघर भेज दिया गया।
अवैध रूप से जारी है बालू का उठाव
सारवां/संवाददाता। सारवां अजय नदी घाट के दर्जनों स्थानों से बालू माफिया प्रशासन की मिलीभगत से बेखौफ अवैध बालू का उठाव जारी है। बिचौलिया काफी ऊंचे दाम में बालू बेच रहे हैं। जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा बैठक में यह मामला उठाने जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अजय नदी के बढै़ता, मानजोरी, ताराटांड़, पहारिया, जियाखाड़ा, दुर्जनी, नावाडीह, बसवरिया, ताराजोरा, सिरसा, बनवरिया आदि घाटों से अवैध बालू उठा कर 1500 से लेकर 2000 तक में लोगों को बेचा जा रहा है। जिप सदस्य ने बताया कि डहुवा, बढ़ैता पंचायती व्यवस्था के तहत घाट चिह्नित है। जहां 100 रुपए प्रति टेलर बालू कमेटी द्वारा तय किया गया है। इसकी जगह पर 300 रुपए लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार नदी से बालू के दोहन होने से अजय नदी पर संकट का बादल छा गया जो अपने अस्तित्व से जुझने लगा है। जलस्तर काफी नीचे चला गया है।
खेल से तन और मन रहता है स्वस्थ : हफीजुल
- मंत्री ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन
मारगोमुंडा/संवाददाता। स्व. बसराम हेंब्रम मेमोरियल क्लब सुग्गापहाड़ी के सौजन्य बुधवार को सुग्गापहाड़ी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने किया। इसके पूर्व मंत्री ने खेल मैदान के समीप स्व. बसराम हेम्ब्रम की समाधि स्थल पर पहुंचकर कर उन्हें याद कर नमन किया। कहा कि स्व. बसराम हेंब्रम झामुमो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। कहा कि फुटबॉल ताकत का खेल है। जिससे खेलने से तन और मन स्वस्थ रहता है। खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले और अपनी प्रतिभा उजागर करें। फाइनल मैच चौरा और जोबड़ा टीम के बीच खेला गया। चौरा की टीम ने खिताब जीत लिया। मंत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मौके पर मुखिया बाबूराम मुर्मू, पंसस जाबिर खान, संजय मंडल, जैकी खान, मेराज खान, दिनेश्वर किस्कू, इश्तियाक खान, एकलाख खान, बिहुलाल हांसदा, कमल मंडल, अनीस साबरी, गुलजार अंसारी, मकसद खान, समीर आलम एवं कमेटी के सभी सदस्य एवं खेलप्रेमी मौजूद थे।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाइफ लाइन साबित होगा पुल : उदय शंकर
- सारठ विधायक ने करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का किया भूमि पूजन
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत के चरकमारा गांव के समीप सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह द्वारा चरकमारा से खखड़ा गांव के बीच पडने वाले अजय नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से आसपास गांवों के ग्रामीणों के लिए नजदीक के शहरों में जाने के लिए मुख्य सड़क से सीधे जुड़ जायेंगे और खासकर वर्षा के दिनों में इस क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगा। वहीं भूमिपूजन के दौरान स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम और पेंसिल का वितरण कर बच्चों को शिक्षा के प्रति हौसला बढ़ाया। मौके पर विधायक के समर्थक समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
सहरजोरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई जन्म शताब्दी जयंती
- झारखंड निर्माण का श्रेय अटल जी को : रणधीर
चितरा/संवाददाता। चितरा के सहरजोरी स्थित आवासीय कार्यालय प्रांगण में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने ही विकसित भारत की बुनियाद रखी थी। कहा कि श्रद्धेय अटल जी भाजपा के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने वाली भाजपा पार्टी है। कहा कि आज पूरे देश में अटल जी की जयंती मनाई जा रही है। अटल जी ने कहा था अंधेरा छंटेगा कमल खिलेगा, और आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। वहीं झारखंड अलग राज्य निर्माण भी बाजपेई जी की ही देन है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमलोगों को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। कहा कि अटल जी ने समरसता का भाव लेकर देश को आगे बढ़ाने के लिए कई कठोर निर्णय भी लिए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत अटल जी ने की थी। साथ ही कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में लोहा मनवाया था। कारकिल युद्ध में भी सेना का हौसला बढ़ाकर कारगिल पर विजय हासिल किए थे। कहा कि वाजपेई जी ने किसानों के लिए भी किसान कार्ड की शुरुआत किया था, जो आज किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने पालोजोरी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान का समीक्षा बैठक भी किया और कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त किया. इस मौके नवल किशोर सिंह, संजय सिंह, गणेश मंडल, आशीष कुमार पांडेय, पप्पू तिवारी, मिहिर अड्डी, साधन मंडल, चुन्ना सिंह, सतीश महतो, उत्तम राय, गौरा दास, संतोष पांडेय, रामचंद्र यादव, प्रमोद सिंह, राजीव रंजन, मुन्ना राणा, मंटू यादव, त्रिवेणी मंडल, सुबल चंद्र सिंह, बद्री मंडल, कुंज बिहारी राय, जयनाथ मंडल, रंजीत राय, रामानंद राय, विपीन राय, सुशील साधु, धीरेन सोरेन, संतोष साह, गुलशन कुमार, आशीष रूज सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।