• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

धनतेरस आज : बाजारों में होगी धन की वर्षा

October 29, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

    15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

धनतेरस आज : बाजारों में होगी धन की वर्षा

by admin
October 29, 2024
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • संध्या काल में होगी धन के देवता कुबेर की पूजा
    देवघर/वरीय संवाददाता। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। 29 अक्टूबर को बुध के गोचर से धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग बनेगा, जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। मंगलवार को सुबह से देर रात तक खरीदारी का मुहूर्त है।
    इस दिन सोना, चांदी, वाहन, जमीन, घर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदना सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य ब्रजनंदन भारती बताया कि सोमवार को अथर्ववेद में बताया गया है कि धन्वन्तरि भगवान विष्णु के तेरहवें अवतार हैं। ऋषिकेष पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त दिन के 11.42 बजे से 12.27 बजे तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 1.56 से 2.41 तक है। कुंभ लग्न दोपहर 1.29 बजे से 3 बजे तक है। वहीं, वृष लग्न शाम 6.07 बजे से 8.04 बजे तक है। दोपहर से प्रदोष काल 12.36 बजे से शाम 5.33 बजे तक में वाहन जैसे चलायमान सामग्री लेने का शुभ मुहूर्त है।
    उन्होंने ने बताया कि संध्या काल में धन के देवता कुबेर की पूजा होगी। धनतेरस के दिन ऐश्वर्य में वृद्धि की कामना से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधिवत पूजा की जाएगी। यह पूजा संध्या काल स्थिर वृष लग्न में 6.19 से रात 8.15 बजे के बीच की जाएगी।
    राशि के अनुसार करें खरीदारी : मेष राशि वाले को सोने और पीतल के बर्तन के साथ मिट्टी का दीपक और लड्डू लेना शुभ है। वस्तुएं खरीदना शुभ। वृषभ को चांदी, हीरा और बर्तन खरीदना चाहिए। वृश्चिक राशि को आभूषण, मिट्टी- तांबे के बर्तन, लोहे की बनी वस्तुएं खरीदना शुभ है। मिथुन को आभूषण, प्रॉपर्टी, फर्नीचर का सामान खरीदना चाहिए। धनु को झाड़ू, चांदी, पीतल से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए।कर्क को चांदी का सामान और सफेद वस्तु खरीदना चाहिए। मकर-चांदी के सिक्के, झाडू, बर्तन और गोमती चक्र खरीदना चाहिए। सिंह को जमीन, फ्लैट, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री खरीदना शुभ रहेगा। कुंभ को धनतेरस में चांदी और स्टील से निर्मित बर्तन लेने चहिए। कन्या को कांसे से निर्मित ‘बर्तन, हाथी-दांत से बनी वस्तुएं। तुला- श्रृंगार और साज सज्जा की वस्तुएं खरीदना शुभ है। मीन राशि को धनतेरस चांदी के बर्तन और सिक्के, तांबे के बर्तन और झाडू लेना चहिए।
    आचार्य गौतम महाराज ने बताया कि 29 अक्टूबर को मनेगा धनतेरस, 30 को हनुमान जयंती, दीप दान व 31 को दीपावली मनेगी।

हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज ने चलाया स्वच्छता अभियान
देवघर/वरीय संवाददाता। हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज
की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक एवं दो द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय निर्देशित माई भारत पोर्टल की पहली वर्षगांठ की उपलक्ष्य में दीपावली की अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान महाविद्यालय कैंपस, कॉलेज गेट से शिवराम झा चौक के आसपास की सभी दुकानों में चलाया गया। यह अभियान सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक चला। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ओम कुमार एवं दुर्गा भौमिक का सराहनीय सहयोग रहा। प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा एवं उप प्राचार्या डॉ रीतु रानी ने स्वयं भी इस अवसर पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ श्रमदान किया। प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा ने स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वय के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दिवाली के पहले स्वच्छता अभियान हमें अपने घरों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध करने के लिए प्रेरित करता है जिससे आने वाले त्योहारों को अच्छे ढंग से मना सके। इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ रितु रानी ने दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि लक्ष्मी का वास वहां होता है जहां वातावरण स्वच्छ होता है। मौके पर शिक्षक डॉ गुंजा कुमारी, सुषमा सिंहा, दिव्या कुमारी, मौसुमी मुखर्जी, सुनील नरौने, डॉ मणिकांत रंजन संदीप खरका, अर्पण चटर्जी, तन्मय सरकार एवं कर्मचारी पंकज कुमार सिंहा, प्रमोद पांडे, दिव्यद्युति रायचौधरी, कार्तिक झा, रवि झा, कशिश कुमारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।

केवाईसी की औपचारिकता के नाम पर फ्रीज करने की कार्रवाई पर रोक लगे : सीपीएम
देवघर/वरीय संवाददाता। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि हाल में ही हुए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा “केवाईसी औपचारिकताओं” के पूरा न होने के कारण बैंक खातों को बड़े पैमाने पर फ्रीज कर दिया गया है। बैंकों की इस कार्रवाई से छोटी बचत करने वाले बैंकों के ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।केवाईसी का मतलब है ‘अपने ग्राहकों को जानें’ इसकी वजह से झारखंड में अनगिनत लोग अपनी बचत तक पहुंचने से वंचित रह गए हैं।
ऐसे कई उदाहरण हैं जहां नाम पते या किसी अन्य जानकारी में विसंगतियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी सरकारी एजेंसियों को उठानी चाहिए, जिसके कारण कई लोगों के बैंक खाते अपने आप फ्रीज हो गए हैं। फिर भी, खाताधारक अपनी बचत तक पहुंचने के लिए खुद को जटिल नौकरशाही के जाल में फंसा हुआ पाते हैं, जबकि सरकारी एजेंसियों ने जान-बूझकर उपेक्षा दिखाई है या इस व्यापक समस्या की ओर से आंखें मूंद ली हैं।
साथ ही ग्रामीण इलाकों में सरकारी क्षेत्र के बैंक शाखाओं में स्टाफ कि व्यापक कमी है जिसके कारण बैंक इन ग्राहकों का केवाईसी समय पर कर पाने में असमर्थ है। निजी क्षेत्र के बैंक सरकारी स्कीम के लाभुकों के खाते नहीं खोलते हैं और अपर्याप्त स्टाफ वाले सरकारी बैंक शाखाओं में केवाईसी का लंबा बैक-लॉग बना हुआ है साथ ही केवाईसी का फार्म भी सप्ताह में एक बार दिया जाता है। गौरतलब है कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों कि संख्या दिन ब दिन घटती जा रही है और नए बहाली के मामले में केन्द्र सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है।
ऐसे में इसका खामियाजा ग्रामीण गरीब जनता को उठाना पड़ रहा है। सीपीआई(एम) मांग करती है कि बैंकों के ग्रामीण शाखाओं में पर्याप्त कर्मचारियों की बहाली हो और सरकारी एजेंसियों द्वारा दस्तावेजों में विसंगतियां अविलंब दूर की जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कैम्पस एंबेसडर के साथ की बैठक

  • फर्स्ट टाइम वोटर के साथ युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी मतदान में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक-दूसरे को करें जागरूक
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में सोमवार को युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कैम्पस एम्बेस्डर के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया, ताकि युवा मतदाताओं को निर्वाचन, मतदान से जुड़ी जानकारी दी जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मतदाताओं को जागरूक करने में आप सभी कैम्पस एम्बेस्डर की भूमिका महत्वपूर्ण है। आगे उपायुक्त ने उपस्थित बच्चों से बातचीत करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अलावा मतदान को लेकर आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारियों के साथ निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। उन्होंने सभी कैम्पस एम्बेस्डर को प्रेरित किया कि अपने-अपने कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा फर्स्ट टाइम वोटर एवं युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य करें, ताकि शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) को एक्टिव करने का निर्देश दिया, ताकि युवा मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि निर्वाचक साक्षरता के लिये क्लब एक जीवंत हब के रूप में कार्य करता है और इससे युवा और भावी मतदाताओं में निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी की पहल हो सकेगी।
    इस दौरान उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के अलावा कैम्पस एम्बेस्डर, मीडिया व स्वीप कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

साहित्यकार राजेंद्र यादव को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर साहित्यकार स्वर्गीय राजेंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर स्वर्गीय यादव हिंदी के सुप्रसिद्ध लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार एवं आलोचक थे। नई कहानी के नाम से उन्होंने हिंदी साहित्य में एक नई विधा का सूत्रपात किया। हिंदी के सर्वाधिक चर्चित साहित्यिक पत्रिका हंस के माध्यम से उन्होंने हिंदी के नए लेखकों की एक नई पीढ़ी को सामने आने का मौका दिया। साहित्य की तमाम विधाओं में राजेंद्र जी एक जैसी पकड़ रखते थे। साहित्य की दुनिया में उनकी ऊंचाइयों को कोई भी भुला नहीं सकता है।

कांग्रेसी नेता राजद के नामांकन में शामिल
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश अपने संगठन के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ देवघर विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के नामांकन में शामिल हुए तथा जनसभा में भी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लिया। कांग्रेस नेता एवं सभी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से लग गए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश, दिनेश मंडल, रवि केशरी, ओम प्रकाश यादव, अनूप कुमार सहित कांग्रेस के दर्जनों नेता, कार्यकर्ता व सेवादल के लोग उपस्थित थे।

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, गया जेल

  • चार मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद
    देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर अपराध को अंजाम देते दो आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सरोज कुमार दास और सूरज कुमार दास है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के पथरचट्टी गावं का रहने वाला है। दोनों पास से बरामद मोबाइल में साइबर अपराध से संबधित प्रतिबिंब एप में अपलोड किया गया दो फर्जी मोबाइल नंबर बरामद किया गया। जिसकी साइबर पुलिस जांच करने में जुटी है। जेल गये दोनों साइबर आरोपी आम लोगों को फर्जी फोन पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रियेट करा उसे रेंडम कर ठगी का का काम करते थे।
    बता दें कि साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की देवीपुर थाना क्षेत्र के खेरवातरी जंगल में कुछ साइबर जुटे हैं और साइबर अपराध को अंजाम देने में जुटे हैं। उक्त सूचना पर साइबर थाना के पुनि नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा, पुअनि टैकलाल मेहता और देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा सदलबल छापेमारी करने पहुंचे और। दोनों को साइबर अपराध को अंजाम देते रंगे हाथ दबोच लिया।

राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान ने दाखिल किया पर्चा

  • राजद को वोट कर ऐतिहासिक जीत दिलायें : तेजस्वी
    देवघर/संवाददाता। सोमवार को जिले के देवघर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सुरेश पासवान ने पर्चा दाखिल किया। सुरेश पासवान अपने सैकड़ों समर्थकोंें के साथ नामांकन दखिल करने पहुंचे थे। नामांकन के उपरांत देवघर कॉलेज मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गयी। लोग दिन के एक बजे से ही सभा स्थल पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भाषण सुनने के इंतजार में थे। तेजस्वी यादव करीब 3.50 बजे सभा स्थल पहुुंचे। तेजस्वी के मंच पर पहुंचते ही लोगों के हुजूम में जोश भर गया।
    भाजपा झूठी और ठग पार्टी : तेजस्वी
    वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करने वाले कहेंगे वन इलेक्शन, वन पार्टी और बाद में कहेंगे वन नेशन, वन लीडर…। एक साथ पांच राज्यों का चुनाव नहीं करा सकती है और बात वन नेशन, वन इलेक्शन की करती है। देवघर कालेज मैदान में महागठबंधन के उम्मीदवार राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह बातें कहीं। कहा कि अपने उम्मीदवार को हुमच कर वोट करिए और हुमच कर जीत दिलाईए। कहा कि भाजपा झूठी और ठग पार्टी है। हमलोग काम करते है तो भाजपाईयों को पचता नहीं है। लोकतंत्र, सविधान, भाईचारा को बचाना है। ईडी, सीबीआइ से हम डरने वालों में से नहीं है। बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम, पाकिस्तान की बात करती है। पाकिस्तान से हमलोगों को क्या लेना-देना है। बात देश की हो, राज्य की हो, रोजगार की हो, दवा की हो, अस्पताल की हो..। देवघर में पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं है। अगर पयर्टन को बढ़ावा मिलता तो स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता लेकिन इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। वे लोग तोड़ने और नफरत फैलाने की बात करते हैं और हम सभी के बीच प्यार का संदेश पहुंचाने का। हम अनेकता में एक एकता की बात करते हैं और वे लड़ाने की बात। अग्निवीर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चार साल में जब युवा तैयार होंगे तब तक उन्हें रिटायर्ड कर दिया जाएगा। उन्हें ना तो पेंशन और नहीं ही शहीद का दर्जा मिलेगा। उनकी पार्टी चाहती है पारा मिलिट्री को भी शहीद का दर्जा मिले। भाजपा को भगाना है और देश व राज्य का भला करना है। उन्होंने भीड़ से अपने उम्मीदवार के पक्ष में जमकर मतदान कर ऐतिहासिक बनाने की अपील की। चुनावी सभा को पूर्व सांसद जय प्रकाश नारायण यादव, चक्रपाली हिमांशु, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व विधायक सावित्री देवी व स्वीटी सीमा हेंब्रम, बिहार प्रदेश महिला आरजेडी की प्रदेश अध्यक्ष रीतू जासवाल, एमएलसी विनोद जायसवाल, विमला सिन्हा भारती, डा. फणिभूषण यादव, भूतनाथ यादव, नित्यानंद केशरी, गोपाल प्रसाद, रंजीत प्रधान, प्रमोद यादव, मनोरजंन कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी बातों को रखा।

अंतर्राज्यीय गिरोह के दो शराब तस्कर गिफ्तार

  • चार पहिया वाहन सहित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
    देवघर/संवाददाता। देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के तीलजोरी के पास छापेमारी कर बिहार तस्करी के लिये ले जाये जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है। वहीं इस मामले में दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि गुप्त सूचना पर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें सारवां अंचल पुलिस निरीक्षक मधिलाल राणा, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, पुअनि अजय सोये, पुअनि रोहित कुमार दांगी, सअनि पंचम कुमार शर्मा, सअनि भरत सिंह सहित रिजर्व गार्ड को शामिल किया गया। छापेमारी टीम के द्वारा पहले भिखरीबाद के पास देवघर की ओर जा रहे एक जायलो वाहन संख्या जेएच 10 वाई 0951 को जांच के लिये रूकने का इशारा किया गया। लेकिन उसका चालक वाहन को लेकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा कर उक्त वाहन को तीलजोरी के पास रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो वाहन के डिक्की में बॉक्स बना पाया गया। जिसमें रखे माउंटेन विस्की 180 एमएल 34 पीस, मैजिक मोमेंट ग्रेंड वॉडका 750 एमल 18 पीस, बलेंडर प्राइड 750एमएल 13 पीस, रॉयल स्टेज विस्की 750 एमएल 38 पीस बरामद किया गया। वहीं मौके पर से दो शराब तस्कर मदन कुमार महतो साकिन पगड़ा थाना दलसिंहसराय, राहुल कुमार साकिन कल्याणपुर बस्ती थाना मयुदी नगर जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है।

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के ढडवा नदी के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांचोपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव की पहचान किया। मृतक सिंघवा गांव निवासी कन्हैया पंडित है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक ने फोन करके काम करने के लिए बुलाया था। वह काम करने चला गया। बताया कि दिन के दो बजे सूचना दी गई की कन्हैया पंडित घायल हो गया है उसे देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिये लाया गया है। बताया कि पहुंचने पर देखा कि कन्हैया पंडित मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

केकेएन स्टेडियम में भाजपा की नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब
नामांकन के बाद सपरिवार कार्यक्रम स्थल पहुंचे नारायण, लोगों का किया अभिवादन
झारखंड को भाजपा ने बनाया है तो इसी संवारने का काम भी भाजपा करेगी : रविंद्र राय
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को देवघर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास की नामांकन रैली सह सभा स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित की गई। नामांकन सभा में देवघर विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अलावा शहरवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लोग ढोल-ढाक के साथ नाचते गाते पहुंचे। सभा को केंद्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय व भाजपा प्रत्याशी नारायण दास सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाकर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने की अपील की। अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि देवघर मेरा मामा घर है और मैं यहां विशेष प्रार्थना करने आया हूं कि भाजपा प्रत्याशी को जीता कर राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैंने 2014 में जिस नारायण दास को मैंने उम्मीदवार बनाया था वह नारायण दास दो बार विजय बनकर आज तीसरी बार चुनावी रण में हैं। मैं भगीना के तौर पर अपील करने आया हूं कि तीसरी बार मेरी लाज बचाए। उन्होंने कहा कि आज झारखंड जल रहा है। हम भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास रचने का काम करेंगे। समाज के गरीब उपेक्षितों का दुख-दर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझते हैं। आज झारखंड में अशांति है, लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है और राज्य की स्थिति विकराल है। झारखंड को कोई बचा सकता है तो वह भाजपा ही बचा सकता है। झारखंड को भाजपा ने बनाया है तो इसी संवारने का काम भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बिना कहा कि पहले के जमाने में झारखंड को एक बेचता था तो दूसरा उसे खरीदने का काम करता था। कार्यक्रम स्थल पर देवघर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास सपरिवार पहुंचे। सबसे पहले बाबा मंदिर पूजा अर्चना करने के बाद अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने प्रस्तावक व समर्थन के साथ नामांकन दाखिल किया। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी कार्यक्रम स्थल केकेएन स्टेडियम पहुंचे और स्टेडियम परिसर की परिक्रमा कर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। साथ ही एक बार पुन: अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए नारायण दास ने कहा कि मैं सदैव देवघर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक सेवक के तौर पर काम किया है और आगे भी एक सेवक के तौर पर काम करने का वादा करता हूं। राजनीतिक जीवन में कुछ कमियां रह गई है तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष महामंत्री संतोष उपाध्याय ने किया। मौके पर देवघर विधानसभा के प्रभारी सह सहरसा के विधायक डॉ आलोक रंजन, भाजपा जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा, कन्हैया झा, विकास कुमार, रीता चौरसिया, बबलू पासवान, विजया सिंह, रूपा केसरी, दिलीप सिंह, लालमणि झा, रमेशचंद्र दास, महेश राय, आशीष दुबे, धनंजय तिवारी, सचिन सुल्तानिया, गौरी शंकर शर्मा, अनिल मंडल, अलका सोनी, संध्या कुमारी, निशा सिंह, रीता भारती, ममता गुप्ता, जय कुमार मिश्रा, मीना झा, सरिता बरनवाल, डॉ राजीव रंजन सिंह, दशरथ दास, नवल राय, मुकेश पाठक, विनोद मांझी, पवन पांडेय, नवलचंद्र राय, चंद्रशेखर खवाड़े, धनंजय तिवारी, सागर झा, धीरज कुमार, मनोज भार्गव, सूरज चांद, वीणा मंडल, राजा सहानी, सत्येंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, रोहित दास, त्रिपुरारी दास, मिथिलेश सिन्हा, अमृत मिश्रा, भूषण सोनी, विनय चंद्रवंशी, संजय राय, ईश्वर राय, राजेश मंडल, अजीत सिंह, कुसुम सिंह, सीएन दुबे, कार्तिक कर्मेह, सतीश दास सहित एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store