• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नए समाहरणालय भवन को पब्लिक फ्रेंडली और परिसर में प्लांटेशन का कार्य सुनिश्चित करें : उपायुक्त

March 21, 2025

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

नए समाहरणालय भवन को पब्लिक फ्रेंडली और परिसर में प्लांटेशन का कार्य सुनिश्चित करें : उपायुक्त

by admin
March 21, 2025
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को दिया आवश्यक निर्देश
  • आमजनों की सुविधा हेतु आवश्यक सुविधायुक्त वेटिंग रूम और हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करें
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा गुरुवार को चरकीपहाड़ी स्थित बन रहे नवनिर्मित समाहरणालय भवन के अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण विभाग से नए समाहरणालय हेतु तैयार डीपीआर की तर्ज पर पूर्ण कार्यो के साथ चल रहे कार्यो व चर्चा करते हुए संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने समाहरणालय भवन में आमजनों की सुविधा हेतु आवश्यक सुविधायुक्त वेटिंग रूम, हेल्प डेस्क और जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित सामानों हेतु पलाश कॉर्नर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    इसके अलावा उपायुक्त ने समाहरणालय को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों की गुणवता की जांच करते हुए तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता व एजेंसी के अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने नये समाहरणालय भवन के अन्तर्गत विभिन्न तल्लों पर कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल व अन्य कमरों के पूर्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने भवन व पार्किंग के अलावा तमाम खाली पड़ी जमीन पर प्लांटेशन व रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को डेवलप कराने का निर्देश दिया।
    ज्ञात हो कि नए समाहरणालय हेतु मोहनपुर अंचल अंतर्गत बरमोरिया मौजा में 39 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया था। जहां एक ही कैंपस में कई कार्यालय होंगे। साथ ही नए समाहरणालय भवन में आपात स्थिति से निबटने के लिए तीन तरफ से सीढ़ियां बनायी गयी हैं। साथ ही लिफ्ट की भी व्यवस्था की गयी है।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवनाथ देवेन्द्र नाथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर संतोष चौधरी अंचल अधिकारी मोहनपुर, अमृता कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

रविरथी हिंदी काव्य संकलन का विस अध्यक्ष ने किया विमोचन
देवघर/वरीय संवाददाता। रांची में देवघर के युवा कवि रवि शंकर साह व खोरठा के मशहूर गीतकार विनय तिवारी के सह सम्पादन में प्रकाशित साझा काव्य संकलन रविरथी का विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो नें विमोचन किया। इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि कविता साहित्य की एक विधा है। कविता कवि की सौन्दर्यानुभूति की अभिव्यक्ति है।
झारखण्ड के कवि व लेखक अपनी रचनाओं से झारखंड का नाम रोशन कर रहे है। झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नही है। चाहे खेल हो, संगीत हो, सिनेमा हो या साहित्य। हर क्षेत्र में यहां के लोग अव्वल आते है। इस संकलन के जितने सह रचनाकार है उन्हें बधाई। सत्तारूढ़ दल के सचेतक एवं टुंडी के विद्यायक मथुरा महतो ने कहा कि कविता लिखते समय जिस भाव के साथ लिखी जाती है, यदि पढ़ने वाला भी उसे उसी अर्थ और भाव के साथ उसे समझ सके तो कविता लिखने का उद्देश्य सार्थक हो जाता है”। सम्पादक रवि शंकर साह ने बताया कि रवि रथी’ एक साझा काव्य संग्रह है। यह 15 रचनाकारों की कुल 75 मार्मिक कविताओं से सुसज्जित है। इस संग्रह में झारखंड के नए-पुराने रचनाकार शामिल हैं। इसका प्रकाशन साहित्य समागम भारत के बैनर तले प्राची डिजिटल पब्लिकेशन, मेरठ द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह अद्वितीय काव्य संग्रह पाठकों को अवश्य पसंद आएगा। सह सम्पादक विनय तिवारी ने कहा कि इस काव्य संग्रह की सभी कविताएं पठनीय व संग्रहनीय है। जो सभी को सहज ही आकर्षित करता है। इस अवसर पर मैं हूं झारखण्ड के लेखक देव कुमार, इस संग्रह के सह रचनाकार मो फिरोज आलम, युवा नेता रुपेश तिवारी, सौरभ तिवारी, अर्जुन महतो, राजेश महतो, इकरामूल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तिलक सेवा समिति का वार्षिक समारोह सह सम्मान समारोह 29 को
देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को तिलक सेवा समिति द्वारा प्रेस वार्ता समिति के संरक्षक अवधेश प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि तिलक सेवा समिति द्वारा 29 मार्च 2025 को सूचना भवन में समिति का वार्षिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता के रूप में राज्य के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सुरेश पासवान जबकि अवधेश प्रजापति, सूरज झा, परिमल सिंह आदि मौजूद रहेंगे। मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्णा राय, संरक्षक अवधेश प्रजापति, समाज सेवी सूरज झा, मुख्य संरक्षक प्रो राम नंदन सिंह, महासचिव डॉक्टर विक्रम, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही, अधिवक्ता महासचिव विपुल मिश्रा आदि मौजूद थे।

पुण्यतिथि पर खुशवंत सिंह को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वर्गीय खुशवंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय खुशवंत सिंह एक प्रतिभावान साहित्यकार, इतिहासकार व निर्भीक पत्रकार तथा टिप्पणीकार थे। एक वेवाक लेखक के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति पाई। अपने खास लेखन शैली के लिए साहित्य प्रेमियों के बीच वे सदैव याद किए जाते रहेंगे।

शीतला माता मंदिर में वार्षिक पूजा 15 अप्रैल को
देवघर/वरीय संवाददाता। श्री श्री शीतला पूजा समिति देवघर के सभी सदस्यों की एक आम बैठक शीतला माता मंदिर के प्रांगण में अनिल कुमार केसरी की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में पिछले साल की आय-व्यय का ब्यौरा और आगामी नगर कल्याण एवं शांति हेतु नगर वार्षिक पूजा एव नगर कुमारी भोजन की 15 अप्रैल दिन मंगलवार को होना निश्चित हुआ।
बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर समिति के सभी कार्य समिति एव पदाधिकारियो को पूर्ववत रखने का फैसला लिया। बैठक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद केसरी, जितेश राजपाल, रवि केसरी, अनूप बरनवाल, दयाशंकर केसरी, दिवाकर गुप्ता सचिव अनिल कुमार केसरी, सह-सचिव अमरनाथ दास, राजेश कुमार केसरी, सिद्धार्थ केसरी, संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील केसरी, सह- कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ केसरी एवं प्रवक्ता के रूप में नरेश कुमार केसरी का मनोनयन हुआ। बैठक के उपरांत समिति के कर्मठ सदस्य विजय प्रसाद केसरी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में हनुमान प्रसाद केसरी, अनूप बरनवाल, अनिल कुमार केसरी, संजय कुमार वर्मा, नवीन कुमार केसरी, अनिल कुमार गुप्ता, गोपाल वर्मा, विजय केसरी, अजीत कुमार सिंह, महेश कसेरा, चंदू केसरी, संतोष केसरी आशीष केसरी, नरेश कुमार केसरी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में देवघर शहर क्षेत्र स्थित जुबली पार्क मैदान में आयोजित चार दिवसीय शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा से किया गया। गायत्री तीर्थ हरिद्वार से आये यज्ञाचार्य बालकराम रत्नमूल जी महाराज एवं वेदाचार्य दुर्गाप्रसाद हरिचन्दन जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रों से 501 कन्याओं, महिलाओं तथा सनातनी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से देवपूजन कर स्वस्तिक चिन्हों से सुशोभित, अक्षत, पुष्प, दुर्वा, नारियल, कलावा, आम्रपल्लवों से सुसज्जित जल भरे कलश को अपने मस्तक पर धारण कर गाजे बाजे, ध्वनि विस्तारक यंत्र, धर्म ध्वज, गुरु गायत्री के तस्वीर तथा बैनर के साथ देवसंघ मुख्य मार्ग होते हुए बाजला चौक, बाजला महिला कॉलेज, संत फ्रांसिस स्कूल, गायत्री ज्ञान मंदिर परिभ्रमण करते हुए पुन: यज्ञस्थल पहुंचा। श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा का चौक-चौराहों पर स्वागत किया। गुरु गायत्री जयघोष से माहौल गायत्रीमय हो गया। जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय ने मंच का संचालन करते हुए मीडिया को बताया कि यज्ञाचार्य ने कलश के महात्म्य को आत्मसात कराते हुए कहा कि वैदिक कालखंड से धार्मिक आयोजन में कलश पूजन का प्रचलन रहा है। कलश को ब्रह्माण्ड का स्वरूप, सुख-समृद्धि, वैभव एवं मंगल कामनाओं का प्रतीक माना जाता है। आगे यज्ञाचार्य ने कहा कि गुरु गायत्री का चमत्कार, इस धूप गर्मी के मौसम में कलशधारिणीयों ने रिमझिम बारिश की फुहार में भींगे तन तथा उज्जवल मन से कलशयात्रा में क्षेत्र परिभ्रमण किया। संध्या 6 बजे संगीतमय प्रवचन का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु अमृतासन महाप्रसाद ग्रहण कर आत्मतृप्त हुए। पावन कलशयात्रा के दौरान जिला समन्वयक वरुण कुमार,यज्ञ आयोजन समिति अध्यक्ष केदारनाथ शास्त्री, अशोक शर्राफ, संजीव लोचन मिश्र, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार,रतन भारद्वाज, अनुपमा देवी, निशा देवी, रिंकी दुबे, शोभा बरनवाल, राधा भारती, अनिता सिंन्हा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

चोरी के मोबाइल से 71 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी निवासी एक व्यक्ति के चोरी हुए मोबाइल से 71000 की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर धीरेंद्र कुमार पांडे ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि शिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर में उसका मोबाइल चोरी हो गया। इसे लेकर उसने उसी दिन बाबा मंदिर थाना में सनहा दर्ज करा दिया। गुफरांत उसके खाता से नौ बार में 71038 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। साइबर पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

49 हजार की ऑनलाइन ठगी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन 49 हजार रुपए साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर बैजनाथपुर निवासी पिंटू केसरी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। कहा कि उसके मोबाइल पर एक अनजान कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे एसबीआई कार्ड एप डाउनलोड कराया। उपरांत ना तो उसने कोई ओटीपी, पिन दिया ना कोई आधार नंबर दिया। फिर भी उसके खाता से अवैध रुप से तीन बार में 49 हजार रुपए अमेजन पे इंडिया प्राइवेट को भेज दिया गया। इधर साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गई है।

बाल सुधार सह संप्रेषण गृह की बच्चियां बनेगी आत्मनिर्भन व सशक्त : अशोक

  • जिला सत्र न्यायाधीश एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट बेटी का किया शुभारंभ
    देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह में जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट बेटी का शुभारंभ किया, ताकि बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह की बच्चियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रशिक्षित करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
    जिला सत्र न्यायाधीश श्री कुमार ने हा कि यह मेरे जीवन में यह एक खुशी का पल है और एक बेहतरीन पहल हेतु उपायुक्त का धन्यवाद। हम सभी का यह साझा सपना है कि की बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह को मॉडल के रूप विकसित किया जाए, जहां आप अपने आप को बेहतर बनाते हुए अपनो सपनो को जगा सके। इस बेहतरीन पहल के बाद आप सभी बच्चियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एफसीआई के सहयोग से 30 दिनों का कौशल संवर्धन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर एक नए सिरे से अपने सपनों को पंख दे।
    बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह की बच्चियों को प्रशिक्षित करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का किया जायेगा : उपायुक्त
    उपायुक्त विशाल सागर ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि आप सभी के जीवन स्तर को और बेहतर बनाते हुए समाज की मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जा सके। ऐसे में इस दिशा में प्रोजेक्ट बेटी के माध्यम से आप सभी को एक बेहतर दिशा प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। आप सभी बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह की 22 बच्चियों (15 से 18 वर्ष) को कौशल संवर्धन कार्यक्रम के तहत फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट द्वारा बच्चियों को होटल मैनेजमेंट से जुड़े बेसिक प्रशिक्षण के साथ-साथ हाउसकीपिंग गतिविधियों से जुड़ी जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आप सभी बच्चियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी बच्चियों को फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर एवं जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि भविष्य में प्राप्त सर्टिफिकेट के माध्यम से होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें। आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही बेकिंग कोर्स से भी आप सभी बच्चियों को जोड़ा जाएगा।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सेक्रेटरी डालसा मयंक तुषार टोप्पो, पिंं्रसिपल मजिस्ट्रेट जेजेभी बंकिम चंद्र चटर्जी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रंजना, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारियों व कर्मी आदि उपस्थित थे।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने स्कूल में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा कैंप

  • मुंह में व्हाइटपैच या मुंह का कम खुलना और छाला दिखे तो तुरंत डेंटल डॉक्टर से सलाह लें
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन देवघर शाखा की ओर से वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन की ओर से मौके पर मोहनपुर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाकर बच्चों दांतों की जांच कर उचित सलाह देने का काम किया तथा दांतों की देखभाल के प्रति सचेत करते हुए जागरूक करने का काम किया गया। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप किसी के मुंह में व्हाइटपैच या मुंह का कम खुलना का छाला दिखे तो तुरंत डेंटल डॉक्टर के पास रेफर करे। गुटका, टाबको, स्मोकिंब, पान मशाला से लोग को बचने का सलाह देने के साथ उन्हें शपथ दिलाया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी को दंत रोग के प्रारंभिक लक्षण पता चलने के बाद तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर सलाह लेने का काम करें। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों की जांच कर दवा व उचित सलाह दी। इस अवसर पर डॉ अमित कुमार, एसोसिएशन के सचिव डा राजीव रंजन, संयुक्त सचिव डॉ अमरेश कुमार, सहायक सचिव डॉ पूजा राय, कोषाध्यक्ष डॉ अनुज कुमारी, सिनियर मेंमबर डॉ सुभाष कुमार, डॉ राज वर्मा, डॉ हर्ष, कन्वेनर डा सत्यम सत्यार्थी, ट्रेजरर अजुन कुमारी, एडिटर जनरल कुमार हर्ष, डॉ प्राज्जवला, सिकंदर कुमार राव, सुभाष यादव, उदय कुमार यादव, कुमार गौरव पासवान, विद्यालय के प्रभारी सच्चितानंद यादव, शिक्षक प्रीति कुमारी, ममता कुमारी, कांता कुमारी, कुमार प्रीतम, दिनेश राउत, प्रिंस, अध्यक्ष भोला यादव, सदस्य, गूंजा देवी, पवन दास, बसंती देवी, सिकंदर कुमार राउत सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत
देवघर/संवाददाता। जिले के देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की मौत हो गई। चिकित्सा द्वारा मौत का कारण विषपान करना बताया गया है। मृतका नाम 19 वर्षीय फूलमती टुडू है जो मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर की रहने वाली है। पुलिस को दिए आवेदन में मृतका के पिता मखोनी सोरेन ने कहा है कि 20 मार्च को उसकी बेटी को अचानक उल्टी दस्त होने लगा। उपरांत उसे पहले इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। कहा है कि जब सदर अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टर ने देखने के उपरांत उसे जहर खाने से मौत हो जाने की बात बताई गई। आवेदन में उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले जाने की बात कही। उपरांत पुलिस द्वारा सबको परिजनों को सौंप दिया गया।

धनबाद बनाम साहिबगंज के बीच बारिश के कारण नहीं हो सका मैच

  • दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को देवघर के स्थानीय केकेएन स्टेडियम में झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रक्टि प्लेट ग्रुप रणधीर वर्मा ट्रॉफी का तीसरा मैच धनबाद बनाम साहिबगंज के बीच खराब मौसम और बारिश से कारण नहीं हो सका। जिस कारण दोनों टीमें को एक एक पॉइंट शेयर कर दिया गया। देवघर को ग्रुप डी का वेन्यू मिला है इस ग्रुप में हजारीबाग, गिरिडीह, साहिबगंज और धनबाद की टीम यहां पर भाग ले रही है। अंपायर की भूमिका में हेमंत ठाकुर और अजमल हुसैन थे एवं स्कोर की भूमिका में दीपक कुमार थे। डीआरडीओ के रूप में काजल दास मौजूद थे। कल का मैच गिरिडीह बनाम धनबाद के बीच खेला जाएगा। आज के मैच में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से सचिव विजय झा, केके ठाकुर, नवीन शर्मा, राजेश कुमार, अनिल झा, संजय मालवीय, नीरज कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, कंचन कुमार सौरभ, आलोक राजहंस, राकेश पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी जीता क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।
Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store