• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भारतीय भाषा उत्सव का हुआ आयोजन

December 13, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

भारतीय भाषा उत्सव का हुआ आयोजन

by admin
December 13, 2024
in Deoghar
0
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में एनसीटीई के पत्र के आलोक में “भारतीय भाषा उत्सव” समारोह का आयोजन साहित्यिक विभाग द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत लैंग्वेज एंड लिटरेचर एंडकल्चर लैंग्वेज फेयर आदि का आयोजन किया गया। जिसमें पांच भाषाओं-हिंदी, अंग्रेजी, खोरठा, संथाली, बंगाली के प्रतिभागियों ने समूह में अपनी सहभागिता दिखाई। आयोजन का शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ ऋतु रानी के संबोधन से हुआ। उन्होंने भाषा का सम्मान और उसके महत्व के बारे में बताया। आयोजन का संचालन विभाग अध्यक्ष सुषमा सिन्हा ने किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भाषा के महत्व को दर्शाया और उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया। जिसमें अपनी संस्कृति, वेशभूषा, खान पान, नृत्य संगीत, बाजार हाट आदि को “भाषा मेला” के अंतर्गत अत्यंत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। आनंद और उत्साह के साथ यह समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आज बाबा मंदिर में पूजा करेंगे मुख्यमंत्री

  • कार्यक्रम को ले झामुमो ने की बैठक
    बैठक करते झामुमो नेता व कार्यकर्ता
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन सपरिवार शुक्रवार को पहली बार बाबानगरी देवघर पहुंचेंगे और बाबा मंदिर में पूजा करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री वायुमार्ग से देवघर एयरपोर्ट में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। वह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा बाबा मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना करने के बाद परिसदन में कुछ देर विश्राम करने के बाद वायुमार्ग से वापस रांची लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी साथ में रहेगी। वहीं कल देर रात सूबे के श्रम नियोजन मंत्री संजय यादव व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए देवघर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सहित न्यायाधीश व मंत्रियों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व बाबा मंदिर प्रशासन की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। वीआईपी के आगमन को लेकर बाबा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर देवघर जिला झामुमो कमेटी की एक बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ,प्रवक्ता सुरेश साह, केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा, श्री सिंह, सूरज झा, राहुल चंद्रवंशी, सरोज सिंह, विपिन यादव, मकसूद आलम, प्रदीप चौधरी, नीलम देवी, महिला जिलाध्यक्ष मंजू देवी, संजू मुर्मू, महेंद्र यादव, लड्डू नरौने, जयनाथ मंडल, मनोज दास, नंदकिशोर दास आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लंबी दूरी की ट्रेनों में मेडिकल एड की बोगी जोड़ने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लंबी दूरी के ट्रेनों में मेडिकल एड की बोगी जोड़ने की मांग की है ताकि अचानक तबीयत खराब होने पर यात्रियों को ट्रेनों में ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो सके।
श्री कुमार ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में मेडिकल एड से संबंधित बोगी का जोड़ना इसलिए अति आवश्यक है क्योंकि किसी भी समय किसी यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर किसी स्टेशन पर ही मेडिकल की सुविधा उपलब्ध हो पाती है, क्योंकि उक्त सुविधा ट्रेनों में उपलब्ध नहीं रहती है, परिणाम स्वरूप यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। मेडिकल सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण कभी-कभी तो जान भी चली जाती है।

पुण्यतिथि पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर राष्ट्र कवि स्वर्गीय मैथिलीशरण गुप्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुप्त की कविता परंपरा, नैतिकता एवं राष्ट्रीय भावनाओं तथा स्वाभिमान से ओतप्रोत थी। हिंदी को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की भूमिका अविस्मरणीय है। खासकर खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में मान्यता दिलाने में इनके महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

चाइनीज बाबा कैफे का हुआ शुभारंभ
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय मंदिर मोड़ के समीप चाइनीज बाबा कैफे का उद्घाटन देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने फीता काट कर किया। मौके पर श्री दास ने कहा कि देवघर टाउन सिटी बन चुका है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रत्येक दिन लाखों की संख्या मे तीर्थ यात्री यहां आते हैं जो विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई के यह कैफे भी गुणवत्तापूर्ण आहार न्यूनतम मूल्य पर लोगों को उपलब्ध कराएगा।
कैफे के डायरेक्टर रोहित कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबाधाम विशेष लगाव है। उनके कैफे में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रशांत कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता रीता चौरसिया, विजया सिंह, सेवार्थ के अध्यक्ष पवन  टमकोरिया, सचिव मोनिका मोनी, रामसेवक सिंह गुंजन, स्टेट बैंक के प्रबंधक के अलावा अजीत पाहुजा स्नेहलता आदि मौजूद थे।

हत्या और आर्म्स एक्ट मामले के तीन आरोपी संदेह के लाभ में हुए रिहा
देवघर/वरीय संवाददाता। युवक की गोली मारकर हत्या कर देने मामले के तीन आरोपितों को कोर्ट से सुनवाई के बाद घटना में निर्दोष पाते हुए रिहा कर दिया । अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस तथा गवाहों के बयान को सुनने के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ निवासी कौशल कुमार जायसवाल, नगर थाना क्षेत्र के सेठ सूरजमल जलान रोड निवासी अभिषेक शर्मा एवं नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी पंकज कुमार को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया। घटना में विशाल कुमार उर्फ लक्की चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। दर्ज प्राथमिकी में पांच नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ सूचक शैलेन्द्र चौधरी ने 17 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराया था। घटना में अभियोजन पक्ष की ओर से पांच लोगों की गवाही भी चली। घटना का समर्थन नहीं किया, पर्याप्त सबूत के अभाव में कोर्ट ने आरोपितों को रिहा कर दिया। यह मामला नगर थाना कांड संख्या-118/2019 के तहत चली।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
देवघर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम पवन कुमार है जो कटवन गांव का रहने वाला है। घायल पवन के पिता ने बताया कि वह बुधवार को 12 बजे रात को देवघर से घर आ रहा था। उसी क्रम में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।

घायल विक्षिप्त को कराया गया भर्ती
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के देवघर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से एक अज्ञात विक्षिप्त घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रेल पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में रेल पुलिस ने बताया कि प्लेटफार्म पर एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई। उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं अज्ञात व्यक्ति की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मारपीट में तीन जख्मी
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के कुरूमटांड़ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट तीन लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई। घायलों में युवरानी देवी, काली महतो और रूना कुमारी के नाम शामिल हैं। घटना कि जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

बाइक के धक्के से व्यक्ति हुआ घायल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास गुरूवार की सुबह एक बाइक सवार ने अधेड़ व्यक्ति को धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी गणेश दास घायल हो गया। घायल की पत्नी ने बताया कि बुधवार की शाम को एक सड़क हादसे में उसका पुत्र विष्णु दास गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उसी के साथ दोनों पति- पत्नी सदर अस्पताल में थे। बताया कि सुबह बेटा के सास और ससुर बस स्टैंड में उतरने वाले थे। उसे लेने वह बस स्टैंड गये थे। उसी दौरान एक बाइक सवार तेजगति से बाइक चलाते हुए आया और धक्का मारकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिये टोटो के माध्यम से सदर अस्पताल पहुृंचाया गया।

बालू लदे बाइक के धक्के से युवक की अंगुली कटी

  • बाइक जब्त, चालक हिरासत में
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के देवसंघ चौक के पास बालू लदे एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे दूसरे बाइक सवार के दाहिने हाथ की तीन अंगुली कट गयी। उसका नाम कुंदन झा है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के संकरी गली इलाके का रहने वाला है। स्थानीय लोगांें की मदद से बालू लोड कर चलाने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस ने बालू लोड बाइक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। घायल कुंदन झा ने बताया कि वह बाबा मंदिर में पूजा पाठ कराने का काम करता है। गुरूवार की सुबह अपनी बाइक से बाबा मंदिर जा रहा था। उसी दौरान बालू लोड एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां जख्मी हो गयी।

मारपीट को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना में मारपीट करने और ट्रैक्टर से मिट्टी के घर ढाह देने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जियापानी निवासी धनेश्वर महतो ने दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही नुनदेव यादव एवं प्रदीप यादव को आरोपी बनाया है। मामले मे कहा है कि आरोपियों द्वारा उसके मिट्टी और खपरैल के घर को ट्रैक्टर से ढाह दिया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।

आयुष ने हैंडबॉल नेशनल गेम्स में गोल्ड जीत कर बढ़ाया देवघर का मान
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर के बेटे आयुष आनंद राज ने नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। आयुष ने डीएवी स्कूल आल इंडिया के लेवल पर झारखंड को हैंड बॉल के पुरुष वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया है। दिल्ली में चल रहे नेशनल गेम्स में उसने हैंड बॉल पुरुष वर्ग स्पर्धा में दिग्गजों को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने यह सफलता मात्र 16 वर्ष की उम्र में ही हासिल की। उन्होंने विपरीत परिस्थिति में यह मुकाम हासिल की है। आयुष के पिता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आयुष आनंद राज ने राष्ट्रीय खेल में गोल्ड मेडल जीत कर परिवार का नाम रोशन किया है। इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं। बता दें कि आयुष आनंद राज का पैतृक घर जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित डाढ़ा गांव है। वह बच्चा बाबू को परपोते है, जो बिहार के सबसे बड़े जमीन दाता हंै। उन्होंने 125 एकड़ जमीन स्कूल में दान दिया है। उनके जमीन पर पांच सरकारी स्कूल है।

डीसीए ब्लैक ने केंट को आठ विकेट से पराजित किया
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन का दूसरा मैच केंट बनाम डीसीएस ब्लैक के बीच स्थानीय केकेएन स्टेडियम में खेला गया। आज खेले गए मैच में डीसीए ब्लैक ने केंट टीम को 8 विकेट से पराजित कर दिया। केंट टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केंट की पूरी टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाने में सफल रही। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए डीसीए ब्लैक की टीम ने 12.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 150 रन बनाकर जीत हासिल की। केंट टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए श्रेष्ठ राज ने 40 गेंद में 5 चौका की सहायता से 38 रन, सक्क्षम शर्मा ने 25 गेंद में 6 चौका की सहायता से 34 रन, अंकित कुमार ने 36 गेंद में 4 चौका की सहायता से 26 रन का योगदान टीम को दिया। डीसीए ब्लैक की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश शर्मा ने 4 ओवर 1 मेडन 17 रन 2 विकेट तथा सक्क्षम गुप्ता ने 4 ओवर में 36 रन 1 विकेट प्राप्त किया। डीसीए ब्लैक की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उर्त्कष ने 34 गेंद में 8 चौका व 7 छक्का की सहायता से 84 रन तथा यस सिन्हा ने 15 गेंद में 2 चौका व 3 छक्का की सहायता से 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। केंट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशुमन ने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट तथा संगम ने 3.4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

भाजपा नेता ने ननि पर लगाया दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप

  • मारवाड़ी कांवर संघ रोड का किया स्थायी अतिक्रमण : चंद्रशेखर
    देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा नेता सह पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रेस बयान जारी कहा है कि देवघर नगर निगम पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। साथ ही बाबा मंदिर के समीप स्थित मारवाड़ी कांवर पर आतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि नगर निगम जिस प्रकार से गरीब मजबुर लोगों से एक-एक पैसा का हिसाब करके हर्जाने के साथ होल्डिंग टैक्स एवं अन्य कर वसूल करती है। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को अपने हिसाब से दंडित करती है। वहीं बड़े लोगों व संस्थानों में जहां से नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी को खास लगाव है वैसे लोगों व संस्थानों का इतना छूट देती है कि रोड का स्थाई अतिक्रमण कर ले, लाख कोई शिकायत करें उसे पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। इसका जीता जागता उदाहरण बाबा मंदिर के बगल भीड़-भाड़ वाले जगह पर स्थित मारवाड़ी कवर संघ द्वारा रोड का स्थाई अतिक्रमण करते हुए अपने धर्मशाला के लिए स्थाई बैरिकेडिंग कर लेना है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या देवघर नगर निगम के पदाधिकारी इस अतिक्रमण को हटा पाएंगे। कैसे मारवाड़ी कांवर संघ द्वारा इतनी मजबूत और अस्थाई अतिक्रमण होने के बाद भी नगर निगम ना तो कोई कार्यवाही कर रही है ना ही कुछ बोल रही हैं।

एम्स के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को एम्स देवघर में अध्यनरत एमबीबीएस के छात्र छात्राओं को एनसीडी कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, राष्ट्रीय प्रशामक देखभाल कार्यक्रम, राष्ट्रीय गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में डॉ मनोज कुमार गुप्ता नोडल पदाधिकारी एनसीडी कोषांग, डॉ मनीष शेखर, डॉ अलका कुमारी, डॉ सुदीप भट्टाचार्य, डॉ कुमार सत्यम, शशि शेखर, सुहानी सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा, रवि चन्द्र मुर्मू, अभिषेक लाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 को ले विद्यालय में जागरुकता अभियान

  • भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
    देवघर/नगर संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रिफ्यूजी कॉलोनी में तंबाकू निषेद पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन देवघर डॉ युगल किशोर चौधरी एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रखना है। कार्यक्रम में बच्चो को तम्बाकू से होने वाले बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबधित बीमारी के बारे में चर्चा की गयी तथा इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे मे भी बतलाया गया। विद्यालयों के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर साकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया। साथ ही कोटपा अधिनियम से संबंधित प्रावधनों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया की तंबाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा 2003 के मुख्यत: चार धाराओं के बारे में बिस्तर से बताया गया। बच्चों को सर्व प्रथम धारा 4 के बारे में बतलाया गया कि तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है तथा इसके उल्लंघन करने पर दो सौ तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। धारा 5 में बताया गया कि तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 5 के अनुसार किसी भी तंबाकू उत्पादकों के प्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष विज्ञापन प्रोत्साहन एवं तंबाकू कंपनियों द्वारा किसी इवेंट का प्रयोजन करना अथवा स्पॉन्सरशिप करना प्रतिबंध है। इसके उल्लंघन करने पर एक हजार तक का जुर्माना अथवा 2 साल तक का करवास अथवा दोनों हो सकता है। धारा 6 ए तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 6ए के अनुसार किसी भी अवयस्क या बच्चों को तंबाकू उत्पादन बेचना या उसके द्वारा बेचवाना प्रतिबंध है। इसके लिए उल्लंघन करता को 200 तक का जुर्माना लिया जा सकता है। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 6बी के अनुसार किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादन बेचना अपराध है। उल्लंघनकर्ता के द्वारा 200 तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 7 के अनुसार किसी भी तंबाकू उत्पादकों के पैकेट के मुख्य भागों पर 85 प्रतिशत हिस्से पर चित्रित स्वास्थ्य चेतावनी के बिना नहीं बचा जा सकता है। ऐसे उल्लंघन करने पर 5000 तक का जुर्माना तथा 2 वर्ष तक का कारावास या दोनों हो सकता है। साथ ही बच्चों के बीच तम्बाकू निषेद पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को तंबाकू दुष्परिणाम के बारे में बड़े ही रोचक तरीके से समझाया गया। साथ ही बच्चों के बीच तम्बाकू निषेद पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे यशराज कुमार, प्रिंस कुमार, नंदनी कुमारी सहित अन्य पांच को एनसीडी कोषांग देवघर द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्या अमिता मिश्रा, रुतु कुमारी मरांडी, प्रियंका कुमारी एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी, विजय सिंह एवं अन्य शामिल थे।
Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store